Showing posts with label Jharkhand. Show all posts
Showing posts with label Jharkhand. Show all posts

Thursday, March 21, 2024

सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची शोभा की स्थिति बिगड़ी, रिम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही है



गिरिडीह।

कहते हैं कि अयोग्य चिकित्सकों के कारण समाज के गरीब तबके ही अधिकतर शिकार होते हैं।ये कथित डॉक्टर अर्थिकोपार्जन की लालसा में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते कहे जाता हैं।लेकिन जब सरकारी अस्पताल की स्थिति इतनी बद्तर हो जाएगी कि ऑपरेशन में किसी मरीज के इंटेस्टाइन जो मानव शरीर
के प्राकृतिक संरचना का मनुष्य के जीवंत रहने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा है,उसे ही काट दिया जाए तो सहज ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरीज की क्या हालत हो रही होगी।जी हां,ऐसा हुआ है और ये बिल्कुल सत्य है।मामला झारखंड के गिरिडीह जिले की है।

सरकार रेफरल अस्पताल डुमरी के एक चिकित्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में बंध्याकरण का आपरेशन कराने गई एक महिला रिम्स अस्पताल में  जिदंगी और मौत से जूझ रही है।

महिला की बिगड़ती हालत को देखकर बुधवार को महिला के ससुराल और मायके वाले डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से इलाज के आस लगाए बैठे हैं। सूचना पर सूबे के पूर्व मंत्री लालचंद महतो डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधक से मुआवजे को मांग करते हुए महिला का समुचित इलाज करवाने की बात कही। 

बताया जाता है कि 16 फरवरी को प्रखंड के चैनपुर पंचायत के भेलावाटुगरी  निवासी दुरलचंद महतो की पत्नी शोभा कुमारी गांव की सहिया बुधेश्वरी देवी के साथ बंध्याकरण का ऑपरेशन करवाने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक आशीष कुमार ने किया। ऑपरेशन के बाद महिला अपने घर चली गई। लेकिन दो दिन के बाद महिला का पेट फूलने लगा। जिसे देख महिला के परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब चिकित्सको की इस बात की जानकारी हुई कि ऑपरेशन के क्रम में महिला की लैट्रिन की नाली और पेशाब की नाली कट गए हैं। इस समय चिकित्सको ने महिला का सम्पूर्ण इलाज के करवाने की बात कहते हुए महिला को धनबाद के एसएनएम एमसीएच रेफर कर दिया।महिला की स्थिति बिगड़ती देखकर धनबाद से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। 

जहां महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। महिला के परिवार की स्थिति दयनीय होने के कारण महिला के परिवार वाले बुधवार को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए महिला के समुचित इलाज की मांग करने लगे। इसके बाद अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री श्री महतो ने भी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कहा कि विगत एक माह पूर्व अस्पताल के सर्जन के द्वारा बाध्यकरण कर दौरान महिला का पेशाब और लेट्रिन का नस काट दिया गया था। जिस कारण आज महिला अपने जीवन और मौत की लड़ाई से रोज रुबरु हो रही है। उसकी स्थिति दयनीय बन गई है। 


पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक प्रभारी राजेश महतो से बात कर महिला का समुचित उपचार करवाने की मांग करते हुए उसके बच्चो का इंसुरेस करवाने सहित बच्चे के खान पान में होने वाले खर्च को वहन दोषी डॉक्टर को उठाने की मांग की।पूर्व मंत्री ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी ने स्वीकारा कि ऑपरेशन के दौरान गलती हुई है। जिसके लिए हम सभी महिला का इलाज करवाने के लिए कुछ सहयोग राशि देंगे। इसके अलावा सरकारी प्रवधान के तहत जो भी मुआवजा होगा उसे महिला को दिलाया जायेगा। इन सभी बातों के बाद महिला के परिजन और नेता अस्पताल से चले गए। 

बताया जाता है कि महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी का काम करता है। परिवार वालो का कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वो पीड़िता का इलाज करवाने में सक्षम नहीं है, डॉक्टर ने गलती के बाद कहा था कि इलाज के दौरान होने वाले खर्च को वहन किया जाएगा। लेकिन आज तक डॉक्टरों ने किसी तरह का खर्च नही दिया। आज पीड़िता रिम्स में  मौत की सैया पर पड़ी है, महिला का पेट पूरी तरह से खुल गया है, अब महिला के बच्चे और परिवार इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधक की ओर आस लगाए हुए हैं।

Monday, August 28, 2023

रांची पुलिस ने 14 झपटटेबाजों को पकड़ कर जेल भेजा



रांची।राजधानी रांची में झपट्टेबाज हर दिन अपना आतंक मचा रहे हैं. अब झपट्टेबाज विदेशी पिस्टल लेकर शहर में घूम रहे हैं. एक गिरोह बना कर शहर में महिलाओं के गले की चैन,मोबाईल और अन्य समान को छीन कर फरार हो रहे है.ऐसे में कई शिकायत पुलिस के पास आ रही थी. इसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 14 झपट्टेबाज को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेशी पिस्टल,एक देशी कट्टा, छिंतई का आठ मोबाईल समेत कई समान बरामद हुआ है. इस कांड का खुलासा रांची एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया.* *एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र में एक पांच हजार रुपये और मोबाईल की छींतई का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोंकर क्षेत्र में एक बॉउन्ड्री के अंदर बैठ कर कुछ अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. जिसके बाद छः अपराधियों को चोरी की मोटर साइकिल और लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में अपराधियों के निशानदेही पर पांच बाइक और दो मोटर साइकिल बरामद किया गया. बाद में अपराधियों से चोरी के बाद बाइक और मोबाईल दूसरे जगह पहुंचाने वाले पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई.* *इसके अलावा PHED पहाड़ के पास से सूचना मिली की कुछ अपराधी हथियार लेकर घूम रहे है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अम्बर कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, शंकर राम, साहिल सिंह, सौरभ कुमार, सबबीर कुरैसी, सदब कुरैसी, रोहित कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, राजा वर्मा, सन्नी कुमार और सूरज गुप्ता शामिल है.* *गिरफ्तार सन्नी पासवान पर बरियातू, सदर और लालपुर थाना में चार, अम्बर कुमार पर सदर, अरगोड़ा, लालपुर थाना में पांच, सौरभ कुमार पर लालपुर और ओरमाँझी थाना में दो, साहिल सिंह सदर थाना में चार, सबबीर कुरैसी नामकुम में एक, सूरज कुमार सदर थाना दो, राजा वर्मा सदर, नामकुम, खेलगाँव, लालपुर थाना में चार, नीरज कुमार तीन बार बाल गृह भेजा गया. गिरफ्तार 14 में से आठ अपराधियों का पुराना अपराध का इतिहास है.*

Thursday, December 29, 2022

विदेशों से डॉक्टर बन कर आए लोगों पर सीबीआई की छापेमारी



14 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी के तहत बोकारो के चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन में सीबीआई ने एक घर पर दबिश दी तथा एक ब्यक्ति मुकेश कुमार को अपने साथ ले गई। फिलहाल मुकेश कुमार के घर में ताला बंद है। मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कॉलोनी चास निवासी सोवियत रूस में 2012- 2015 बैच में मेडिकल की पढ़ाई की थी। लेकिन वहां से लौटने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ली जाने वाली एफएमजी की परीक्षा में असफल हो गया। इसके बावजूद बिहार मेडिकल काउंसिल से अपना रजिस्ट्रेशन फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर कराया। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 437002 है। मुकेश कुमार चास थाना अंतर्गत शिव शक्ति कॉलोनी में अपने पैतृक आवास पर रहता था। लेकिन कथित डॉक्टर बनने के बाद पैतृक आवास को छोड़कर चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन के गणपति टावर में फ्लैट नंबर 52 में रह रहा था। अपने पत्नी एवं बच्चे के साथ रह रहा था हाल में ही उसके पिता का निधन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देशभर में छापेमारी के तहत यह कार्रवाई की गई है। लगभग 45 डॉक्टरों के साथ-साथ 12 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ भी छापेमारी की गई है। जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिया था एवं उस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे। भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई की दिल्ली स्थित एंटी क्राइम के एक थाने में 21 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पत्र लिखकर मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर विभिन्न अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले ये कथित चिकित्सक आम जनता के हित में नहीं हैं, इनके विरुद्ध कार्रवाई करें। मंत्रालय ने अपनी शिकायत में बताया था कि विदेश से मेडिकल स्नातक को भारत में स्क्रीनिंग जांच पास करने के बाद ही नेशनल मेडिकल कमीशन या स्टेट मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन संभव है। यह स्क्रीनिंग जांच परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) के माध्यम से होता है, जो प्रमाण पत्रों की जांच से लेकर परीक्षा तक लेती है। एनबीई ने ही गत 12 सितंबर व 17 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुशंसा की थी कि 73 ऐसे विदेशी मेडिकल स्नातक हैं, जो भारत में स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं किए और उनका विभिन्न राज्यों में प्रैक्टिस के लिए पंजीयन भी हो गया। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रैकेट का खुलासा करने के लिए सीबीआइ से पत्राचार किया, जिसके बाद सीबीआइ ने नियमित केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू की है और इसी सिलसिले में सभी 91 ठिकानों पर छापेमारी की है।

लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में मिले 200 आईइडी



लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को लोहरदगा पेशरार के जंगल से 200 आईइडी और कोडेक्स वायर मिले हैं। पकड़े गए सब जोनल कमांडर गोविंद बिरजिया की निशानदेही पर सारे विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसके अलावा नक्सली कागजात, मोबाइल फोन, दवा और दैनिक उपयोग का सामान भी सुरक्षा बलों को मिला है।सर्च अभियान अभी जारी है।

गिरिडीह के भाकपा माले नेता जिप सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी का विरोध



गिरिडीह में भाकपा माले नेता सह देवरी के जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिवाद मार्च के तहत गिरिडीह के बेंगाबाद तथा गांडेय इलाके में भी माले कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। 

इस बाबत पार्टी नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा तथा मेहताब अली मिर्जा ने कहा कि, उस्मान अंसारी लगातार जनता के हको अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं, देवरी सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों में सरकारी योजनाओं लूट, कमीशनखोरी और बंदरबांट का खुला खेल हो रहा है,देवरी प्रखंड में जब इसका विरोध श्री अंसारी ने किया तो झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। 

माले नेताओं ने कहा कि वे लोग इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हैं तथा उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। साथ ही कहा कि, यदि विकास के नाम पर जारी लूट पर रोक नहीं लगी तो पूरे जिले में भाकपा माले जोरदार आंदोलन चलाएगी।
मौके पर विरोध करने वालों में माले नेत्री प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, रामलाल मुर्मू, रोहित यादव, मनोज यादव, टीपन पंडित, मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी सहित कई अन्य मौजूद थे।

गोड्डा में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर खाक



शंकर सुमन।

गोड्डा में आग लगने आधा दर्जन के करीब घर जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है।

गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर कॉलोनी स्तिथ मुरली टॉक झोपड पट्टी में गुरुवार की सुबह 3 बजे के करीब लगी आग, लाखों का नुकसान। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। वही घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह  दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ईसीएल से दमकल गाड़ी मंगवा कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लहरें इतनी तेज थी कि हो सकता था, बड़ा हादसा, फिलहाल आग लगने से लगभग आधा दर्जन के करीब घर जलकर खाक हो गया है , आग लगने से खाने-पीने सहित अन्य चीजें जल गए हैं।


Saturday, October 8, 2022

मोबाइल गेम खेलने के लिए छोटे ने चाकू मारकर की अपने बड़े भाई की हत्या




कोडरमा डोमचांच थाना के गैठीबाद गांव में महज मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में 8 साल के एक बच्चे ने 12 साल के अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। 
मृतक का नाम करण राणा है। आनन फानन मे परिजन निजी क्लिनिक में इलाज के लिए उसे ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने शव को दफना दिया था।
मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने आज दफनाए गए बालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फिलहाल आरोपी छोटा भाई तरुण राणा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पति ने पत्नी के अवैध संबंध की संदेह में अबोध 4 वर्षीया पुत्री को जिंदा जला दिया



झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अत्यंत चिंता की बात है।

अब लोहरदगा में एक शराबी सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जलाया है। इस घटना में बच्ची 80 फीसदी तक जल गयी है। गंभीर हालत में राँची के रिम्स में उसका इलाज किया जा रहा है। ये घटना लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव कोचा बरनाग की है।हाल के दिनों में दुमका में दो-दो पेट्रोल कांड हो चुके हैं। अभी इसकी तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि लोहरदगा में अग्निकांड ने इंसान के वहशीपन को उजागर करके रख दिया है।सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा इसलिए जला दिया क्योंकि उस हैवान को शक था कि उसकी बीवी का किसी से अवैध संबंध है।

जानकारी के अनुसार,पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की रात पप्पू तुरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।उसने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की।जान बचाने के लिए उसकी पत्नी को घर से भागना पड़ा।इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी।जिसकी वजह से बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गई है।ग्रामीणों की सहायता से तत्काल बच्ची को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।अपनी 4 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Friday, October 7, 2022

विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया; रिम्स रेफर ,हुई मौत




शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जलाया। शादी से इनकार करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।।स्थिति काफी गंभीर है और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।जिसके बाद पीड़ित लड़की की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुमका में फिर से पेट्रोल कांड की खबर है।।हालांकि इस बार मामला विशुद्ध रूप  प्रेम से प्रेम प्रसंग में असफल प्रेमी द्वारा प्रेमिका को जलाने का है लेकिन सवाल ये है कि कानून का खौफ कम लोगो में क्यों होता जा रहा है।

दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में बीती रात प्रेमी ने प्रेमिका को  पेट्रोल छिड़ककर जला दिया ।।प्रेमिका जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। उसे दुमका के ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। भलकी  गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने ही बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया।। लड़की की स्थिति काफी गंभीर थी।बताते हैं कि वह करीब 90 प्रतिशत जल गई थी।
मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 से दोस्ती थी. इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई. उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन राजेश राउत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
इधर घटना में पीड़ित लड़की की मौत के बाद मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों को दस लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।

Wednesday, October 5, 2022

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को बधाई: सुधीर कुमार पप्पू



जमशेदपुर।दुर्गा पूजा के मौके पर शहर में शांतिपूर्ण व्यवस्था और यातायात व्यवस्था ठीक-ठाक बनाए रखने के लिए जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर और सोनारी के थानेदार अंजनी कुमार को बहुत-बहुत बधाई। शहर के जाने-माने अधिवक्ता और सोनारी शांति समिति की ओर से सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी कर उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में तीन दिनों तक दुर्गा महोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी बीच जिला पुलिस के पदाधिकारी और जवान एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया, वहीं दूसरी तरफ से शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोनारी क्षेत्र में थानेदार अंजनी कुमार के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्य भरपूर सहयोग किया। जिले के उपायुक्त ने शहर के हर क्षेत्रों का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिवक्ता ने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन और जिला पुलिस बधाई के पात्र हैं। इस बार दो साल बाद दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पंडालों में जाकर मां दुर्गे का दर्शन किया।

Sunday, September 25, 2022

डोमचांच में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कर किया रास्ता बंद, एसपी से गुहार



राजेश कु मेहता।

डोमचांच/कोडरमा।
रिंकी देवी उम्र 35 वर्ष पति राकेश कुमार, डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के निवासी है जो
पुलिस अधीक्षक कोडरमा को एक आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। आवेदन मे लिखा कि मैं  21 सितम्बर दिन बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे निलेश कुमार, पवन कुमार, उम्र 36 वर्ष, पिता किशुन सुण्डी तथा किशुन सुण्डी, उम्र 70 वर्ष, पिता स्व सुण्डी, साजिश कर कुछ अपराधी लोगों को बुलाकर जिसमें रंजीत गोस्वामी, उम्र - 34 वर्ष, पिता विनोद गोस्वामी, ग्राम लेंगरापीपर, डोमचांच, मयंक वर्णवाल उम्र 28 वर्ष, पिता जुगल वर्णवाल, ग्राम गिरीडीह रोड, डोमचांच, संदीप कुमार उम्र 27 वर्ष, पिता देवानंद राम, ग्राम गोहारी रोड, डोमचांच पहुंचे। जिन्होंने कमर में रखें हथियार से लैश होकर व अन्य करीब 20 लोग जिसको वह नहीं पहचानती जो कि घर के समीप पहुंच कर उसके द्वारा दैनिक उपयोग में लाये जाने वाले रास्ते को दिवार देकर बंद करने लगा। इसके पूर्व हरे रंग का एक बड़ा पर्दा लगा दिया क्योंकि मारपीट का विडियो फुटेज बगल मकान में लगे कैमरे में ना आ सकें।पीड़िता द्वारा विरोध किये जाने पर निलेश कुमार व पवन कुमार द्वारा उसके सीने पर धक्का देकर उसे गिरा दिया और विरोध करने पर गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगा व धमकी देने लगा। पुनः इस घटना के पश्चात् लगभग 11 बजे रात को दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 7 से 8 लोग गाली गलौज कर रहे थे और बलात्कार करने की धमकी देने लगे।  
पीड़िता ने एसपी से अनुरोध किया है कि उसके पति व ससुर बिमारी से ग्रसित होकर बेड़ पर पड़े रहते हैं, ऐसे में वहीअसहाय सी महसूस करती हूँ। मेरे रास्ते को खुलवाते हुए भविष्य में किसी अनहोनी से बचाने हेतु आवश्यक कार्यवाई की जाने की कृपा की जाय। और जाच कर करवाई कि जाय। मिली जानकारी के अनुसार युक्त रास्ता को लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुकी है जिसको लेकर एक पंचायती भी कुछ वर्ष पहले हो चुका है।

झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा 3 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु मुंबई पहुंचे





झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा झारखंड प्रदेश से 8 सदस्य नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधि मंडल को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र के पुणे भेजा गया। इसकी सूचना शिव शंकर प्रसाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी गिरिडीह (District panchayat Raj officer) ने संस्था झारखंडी एकता संघ (मुंबई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी को फोन करके दिए। झारखंडी एकता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 23/09/2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व में दिनेश यादव, वकील अंसारी, फारूक अंसारी और वीरेंद्र पंडित झारखंड प्रदेश से प्रशिक्षण शिविर पुणे में आए पंचायत जनप्रतिनिधियों से एक शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंडी एकता संघ मुंबई/झारखंड की ओर से झारखंड प्रवासी मज़दूरों के जनहित में किये गए कार्यो, प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में हो रही समस्याओं, झारखंड प्रदेश के मजदूरों की लगातार हो रही पलायन एवं दूसरे राज्यों में प्रवासी मजदूरों की लगातार मृत्यु होने की घटना से झारखंड प्रदेश से महाराष्ट्र पुणे आए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इस पर झारखंड पंचायत जनप्रतिनिधियों ने प्रवासी मजदूर के हितों में कार्य कर रही संस्था झारखंडी एकता संघ मुंबई के कार्यों की तारीफ करते हुए प्रवासी मजदूरों से संबंधित सभी समस्याओं को झारखंड के पदाधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिए। और संस्था को हर संभव मदद एवं झारखंड प्रदेश में पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान एवं सभी श्रमिकों का निबंधन कार्यों में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। झारखंड प्रदेश में बहुत जल्द सरकारी पदाधिकारियों एवं संस्था झारखंडी एकता संघ मुंबई के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। झारखंड प्रदेश से महाराष्ट्र पुणे आए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जनप्रतिनिधियों  में परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी (जिला बोकारो), प्रमुख श्री रामू बैठा (प्रखंड बिरनी, जिला गिरिडीह), मुखिया श्रीमती स्वेता बाखला (ग्राम पंचायत बीरबांकी, प्रखंड अबकी, जिला खूंटी), मुखिया श्रीमती मंजू सुरीन (ग्राम पंचायत खटखुरा, प्रखंड रनिया, जिला खूंटी), मुखिया श्री धीरेन्द्र मंडल (ग्राम पंचायत रेम्बा, प्रखंड जमुआ, जिला गिरिडीह), मुखिया श्री सीताराम वर्मा (ग्राम पंचायत गोरो, प्रखंड जमुआ जिला गिरिडीह) शामिल हैं।

Saturday, September 24, 2022

आइपीएल मैच में हार के रुपयों के लिए दोस्तों ने कर दी हर्षित की हत्या

 

File Photo....

धनबाद।

महुदा रेलवे कालोनी निवासी रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार यादव की हत्या कर उसके दो साथियो ने शव को दफना दिया था। देर रात महुदा पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के जमुनिया समीप एक गडढे से बरामद किया। बताया जाता कि आइपीएल मैच में हर्षित ने सट्टा लगाया था, जिसमें वह चालीस हजार रुपया हार गया था। उसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गयी थी। इस संबंध में विंध्याचल यादव ने कल  शाम महुदा थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण की आंशका जतायी थी। उसने संदेह के आधार पर दो युवको के नाम पुलिस को बताया था। पुलिस उन दोनो युवको को थाना लाकर पुछताछ कर रही थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनो ने रूपयो के लिए हर्षित की हत्या कर शव को दफना दिये जाने की बात कबूल की। उन दोनो की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित के शव को देर रात ही बरामद कर लिया।
 दोनो युवक खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी के रहने वाले बताये जाते हैं।

दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक



दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनायें:- उपायुक्त...

● सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त...
● असमाजिक तत्वों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के एडमिन के साथ बैठक करेंगे:- उपायुक्त...
● अवैध शराब कारोबारी/दुकानों की सूचना इकट्ठा कर उसपर उचित कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शराब दुकान सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही संचालित हो:- उपायुक्त...
● प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे:- पुलिस अधीक्षक.. ● अफवाह/असमाजिक तत्वों तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को ससमय सूचित करें:- पुलिस अधीक्षक...
● संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेंगे:- पुलिस अधीक्षक... गिरिडीह।
आज समाहरणालय सभागार कक्ष में आगामी दशहरा पर्व/दुर्गा पूजा के निमित्त विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाया जाए एवं अफवाह तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को स-समय सूचना दें। बैठक के दौरान उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों से उनके अनुमंडल/प्रखंड व थाना अंतर्गत दुर्गापूजा के लेकर की गई तैयारियों एवं व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पूजा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक करें। समितियों को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराएं। सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करें। जितने भी तालाब है उन सभी की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई इत्यादि को दुरुस्त करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शहर के आसपास के जिन क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें मरम्मत कराने को संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। शोभा यात्रा में रूट चार्ट का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे मुर्ति विसर्जन में भी निर्धारित समय का विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी से बारी-बारी दशहरा पर्व के मद्देनजर तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुजा के दौरान ट्रैफिक कन्ट्रोल की दिशा में भी चर्चा की गई। आग की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी पण्डालों मे फायर एक्सीटीन्गुइशर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शहर के झुले/लटकते हुए सभी बिजली के तार को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मानसरोवर तालाब की साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी सभी सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाये। कोई ऐसी गलती न हो, जिससे की प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से पुजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यों की जिम्मेवारी तय करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने आवागमन की सुगमता को देखते हुए प्रतिमा के ऊंचाई पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही पुजा पण्डाल में संचालित होने वाले साउण्ड सिस्टम के ऑपरेट की सूची भी संबंधित थाना को देने की बात कही। थाना प्रभारी को सभी साउण्ड सिस्टम के प्रतिनिधियों से बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में समिति के वोलेन्टीयर की तैनाती पूरी तर्त्पता के साथ सुनिश्चित करवाने की बात कही। उन्होने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर डायल 100 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कन्ट्रोल रूम, विडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसी टीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति होगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल हेतु वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रावण दहन के दिन रूट डायभट करने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही जो व्यक्ति 307, 153, 302 केसेस में शामिल है, उनपर 107 की कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध शराब और अवैध पशु का ट्रांसपोर्टेशन होने पर कड़ी कारवाई करें। बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा एएसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, गिरिडीह जिला, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल व अन्य संबंधित अधिकारी एवम पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Sunday, February 6, 2022

झारखंड: नींव की खुदाई में निकले तीर-धनुष, 1857 की क्रांति से जुड़े हो सकते हैं यह हथियार




रांची।
झारखंड के लोहरदगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर घर बनाने के लिए नींव की...* झारखंड के लोहरदगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर घर बनाने के लिए नींव की खुदाई की गई तो जमीन से तीर, धनुष, गदा निकले. इनमें तीरों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है. इन शस्त्रों को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्राचीन काल में इन्हें यहां पर छुपाया गया होगा. जैसे ही इस घटना की सूचना गांव में फैली मौके पर भारी संख्या में लोग इन शस्त्रों को देखने के लिए इकट्ठा हो गए. ब्राह्मणडीहा करंज टोली गांव में रहने वाला सुमंत टाना भगत नाम का शख्स घर बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई करा रहा था. इस दौरान उसे जमीन के अलग-अलग हिस्सों से तीर, धनुष, गदा मिले. बताया जा रहा है कि शुरू में कुछ सामान कुछ समझ नहीं आया और गांव के लोग कुछ सामान उठाकर ले गए. जब ज्यादा संख्या में हथियार मिलने शुरू हुए तो घर के मालिक ने इन्हें इकट्ठा करना शुरू कर दिया. इनमें करीब दो दर्जन तीर हैं, इसके अलावा कुल्हाड़ी. हंसुए जैसा हथियार भी है. अज्ञात धातु के कलात्मक बर्तन के टुकड़े भी मिले अज्ञात धातु के कलात्मक बर्तन के टुकड़े हैं. काफी चीजों में जंग लग चुका है पर कुछ की स्थिति अच्छी है. संभावना जताई जा रही है कि इस जमीन में और भी पुरातात्विक महत्व के अवशेष हो सकते हैं. रांची यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्राध्यापक डॉक्टर कंजीव लोचन ने बताया कि इन चीजों का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व है. इनके अध्ययन से लोहरदगा और झारखंड के प्राचीन इतिहास से संबंधित नई जानकारी मिल सकती है. किसी भी औजार में छेद नहीं दिख रहा, यह इनके बहुत पुराना होने का लक्षण है. 1857 की क्रांति से जुड़े हथियार एक ही पैटर्न के कई पात्र मिले हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह रसोई के अवशेष न होकर किसी लुहार की दुकान के अवशेष हो सकते हैं. अगारिया जनजाति का काम हो सकता है. लोहरदगा कई आंदोलन और सशस्त्र क्रांति की भूमि रहा है. 1831 के लरका आंदोलन, 1857 की क्रांति सहित कई सशस्त्र आंदोलन यहां हुए हैं. इस दौरान हुए युद्धों का इतिहास में जिक्र मिलता है. हथियारों के इन प्राचीन अवशेषों को उन्हीं आंदोलनों से जोड़कर देखा जा रहा है. 10 साल पहले खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 साल पहले इस स्थान पर सड़क बन रही थी. तब भी जमीन की खुदाई में इस तरह के हथियार और अन्य अवशेष मिले थे. लेकिन उस समय इनकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी और ग्रामीणों ने ही उन्हें इधर-उधर कर दिया था इस बार अवशेषों ने लोगों की उत्सुकता को बढ़ाया है. इन अवशेषों की पुरातात्विक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह इतिहास के किस दौर और घटना से जुड़े हुए हैं.

Monday, January 31, 2022

बड़ी खबर: झारखंड में आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद मिली बड़ी छूट,खुल रहे सभी कक्षाओं के स्कूल्स


झारखण्ड में लॉकडाउन में सरकार ने बड़ी राहत दे दी है।कोरोना संक्रमण के घटते मामले को लेकर 31 जनवरी सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की अहम बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। इसमें आपदा और स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक में अहम फैसला लिया गया कि 17 जिले में स्कूलों के तमाम क्लास में पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी। कक्षा 1 से लेकर ऊपर के सारे क्लास चलेंगे।लेकिन 7 जिलों में पाबंदी स्कूलों में रहेगी। इन सात जिले में जमशेदपुर,सरायकेला-खरसावां,बोकारो,राँची,सिमडेगा,चतरा,देवघर जिले में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास चलेंगे।सारे कॉलेजों को संचालित करने का आदेश दे दिया गया है।इसके अलावा सारे जिम को खोल दिये गये है।वहीं स्टेडियम में खेल तो होंगे,लेकिन दर्शकों के जाने की इजाजत नहीं होगी।रात 8 बजे के बाद की बंदिशें बरकरार रखी गयी है और रात 8 बजे के बाद बंदिशें हटाने पर अगले बैठक में निर्णय होगी। कोरोना के संक्रमण के घटते डर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।वहीं विवाह समारोह में 100 लोगो को पहले इजाजत थी,जिसको बढ़ाकर 200 लोग तय कर दिया गया है रेस्टोरेंट जैसे चल रहे थे, वैसे ही चलेंगे। जबकि स्कूल -कॉलेज हो या कोई भी जगहकोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।•

इसके साथ ही सरकारी और निजी दफतरों में 50 प्रतिशत संख्याबल के साथ ही ऑफिस खोलने का आदेश जारी हुआ था. राज्य सरकार के द्वारा जारी वर्तमान पाबंदियां 31 जनवरी तक के लिए ही लागु थी. लेकिन कोरोना के मामलों में कमी और संक्रमण के खतरे को कम होता देख आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक कर कई तरह की पाबंदियों से राहत दी गयी है।

इन पाबंदियों से मिली राहत

-सभी कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया गया है.

-17 जिलों में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक खुलेंगी, 7 जिलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुलेंगी.

-राँची में कक्षा 9वीं से 12वीं तक ही ऑफलाइन माध्यम से खुलेंगी स्कूल.

-राँची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, सिमडेगा, चतरा, देवघर, सरायकेला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुलेंगी.

Wednesday, December 1, 2021

अचानक जोरदार आवाज के साथ हुई मस्जिद जमींदोज ,लोगों में आक्रोश




धनबाद।
बीसीसीएल के सिजुआ एरिया 5 के अंतर्गत 22 12 बस्ती स्थित एक मस्जिद आज शाम 6:30 बजे के आसपास जमींदोज हो गया. गनीमत यही रही कि मस्जिद में 15 मिनट पहले लोग नमाज अदा कर निकले ही थे कि अचानक जोरदार आवाज के साथ मस्जिद जमींदोज हो गई . मस्जिद के जमींदोज होने से कोई हताहत नहीं हुआ है. जमींदोज होते ही आसपास के ग्रामीण मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए एवं आउटसोर्सिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग आउटसोर्सिंग बंद कराने निकल पड़े इस जोगता थाना प्रभारी चंदन कुमार की मुलाकात ग्रामीणों से हो गई जहां ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता अशोक लाल ने जोगता थाना प्रभारी से बातचीत की. जोगता प्रभारी ने ग्रामीणों को आउटसोर्सिंग नहीं बंद कराने की अपील की . मस्जिद जमींदोज होने के बाद ग्रामीणों में भयंकर रोष देखा जा रहा है। प्रबंधन और प्रशासन ने समय रहते अगर कोई इंतजाम नहीं किया तो यहां कभी भी स्थिति विस्फोटक होने की बताई जा रही है.

Sunday, November 21, 2021

मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीख़ का हुआ ऐलान, 1 से 14 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल

*मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीख़ का हुआ ऐलान, 1 से 14 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल*

*पहली पाली 9:30 से शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी*


*पटना: मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है*।


 
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की परीक्षा मैट्रिक परीक्षा से पहले लेने का फैसला लिया है। इसके लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो. गोलोक नाथ झा ने बताया कि इंटर की वार्षिक परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक होगी, जबकि मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगी।

वहीं इंटर 12 वीं का प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी।


 
मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीख़ का हुआ ऐलान, 1 से 14 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल:

मैट्रिक का प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी तक होगी। प्राचार्य ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं दोनों पाली में होगी। पहली पाली 9:30 से शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी।

वहीं दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे की होगी।

विद्यार्थी को 15 मिनट का अतिरिक्त कुल ऑफ टाइम दिया जाएगा। कूल ऑफ टाइम के दौरान विद्यार्थी पेपर को पढ़कर विश्लेषण और उत्तर की योजना बना सकते हैं, लेकिन उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी।

 
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 डेटशीट ( Bihar Board Matic Exam Date Sheet 2022 )

17 फरवरी – गणित
18 फरवरी – विज्ञान
19 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी – अंग्रेजी
22 फरवरी – मातृभाषा (हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली)
23 फरवरी – द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी)
24 फरवरी – ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्क-त, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत). .

Saturday, November 13, 2021

टेस्टी मछली नहीं बनाया तो पति ने उतारा मौत के घाट,नाबालिग पुत्र ने पिता व घरवालों पर लगाया आरोप



गिरिडीह.

पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद की ख़बरें आती रहती है. कई बार खाना अच्छी नहीं बनने पर भी पति को खाने की तारीफ करनी पड़ती है, तो वहीं कई बार ये विवाद मारपीट का रूप ले लेती है. एक ऐसा ही मामला गिरिडीह के बिरनी थाना से आई है. 


बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो गांव में पति-पत्नी के बीच ऐसे ही विवाद के बाद महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है. यह मामला शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. मामले का संज्ञान लेते हुए बिरनी पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार यह विवाद शुक्रवार रात की है. शुक्रवार रात मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस विवाद के महिला का शव संदिग्ध स्थिति में उसके कमरे में लटका मिला. महिला का नाम रिंकी देवी बताया जा रहा है. मामले में महिला के बेटे आदित्य मंडल ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने उसकी मां को पीट-पीटकर मार डाला और फिर फांसी के फंदे पर शव को लटका दिया. आदित्य का कहना है कि शव को फंदे से लटकाने के बाद उसके पिता ने खुद ही शोर मचाना शुरू कर दिया कि रिंकी ने फांसी लगा ली है. उसका शोर सुन कर घरवाले वहां पहुंचे शव फंदे से नीचे उतारा. जिसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर सभी घरवाले घर से भाग खड़े हुए.

Tuesday, November 9, 2021

16 नवंबर से 28 दिसंबर तक 'आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन




झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर आज समाहरणालय के सभागार में डीडीसी श्री दशरथ चंद्र दास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख चौक चौराहों व सर्किट हाउस से लेकर लुबी सर्कुलर रोड पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाएगी। बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

डीडीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक जिले में *आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन चार से पांच पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में नागरिकों को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नया राशन कार्ड स्वीकृत करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। अयोग्य राशन कार्ड धारियों को अपना कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राशन कार्ड में त्रुटि का सुधार और डीलर के विरुद्ध शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

साथ ही पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच कर उसकी स्वीकृति करके लाभान्वित को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा पेंशन प्राप्त करने में आ रही समस्या का निराकरण किया जाएगा। झारखंड लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाना, मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में योजनाएं स्वीकृत करना, हड़िया बिक्री में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फुलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत वैकल्पिक रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि शिविर में धोती साड़ी और कंबल का वितरण किया जाएगा। असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन, लंबित दाखिल खारिज वादों तथा भू-मापी के लंबित मामलों का निष्पादन, निर्विवादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं रोजगार सृजन योजना के आवेदन सृजित किए जाएंगे। 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि से जन उपयोगी योजनाओं की स्वीकृति, कृषि ऋण माफी तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त करना, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने विभागों की तैयारियां शुरू करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली, डीएफओ श्री विमल लकड़ा, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदू रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, सिविल सर्जन डॉ एसके कांत, श्रम अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार, डीएसडब्ल्यूओ श्रीमती स्नेह कश्यप, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल सहित सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...