गिरिडीह.
पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद की ख़बरें आती रहती है. कई बार खाना अच्छी नहीं बनने पर भी पति को खाने की तारीफ करनी पड़ती है, तो वहीं कई बार ये विवाद मारपीट का रूप ले लेती है. एक ऐसा ही मामला गिरिडीह के बिरनी थाना से आई है.
बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो गांव में पति-पत्नी के बीच ऐसे ही विवाद के बाद महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है. यह मामला शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. मामले का संज्ञान लेते हुए बिरनी पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार यह विवाद शुक्रवार रात की है. शुक्रवार रात मछली बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस विवाद के महिला का शव संदिग्ध स्थिति में उसके कमरे में लटका मिला. महिला का नाम रिंकी देवी बताया जा रहा है.
मामले में महिला के बेटे आदित्य मंडल ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने उसकी मां को पीट-पीटकर मार डाला और फिर फांसी के फंदे पर शव को लटका दिया. आदित्य का कहना है कि शव को फंदे से लटकाने के बाद उसके पिता ने खुद ही शोर मचाना शुरू कर दिया कि रिंकी ने फांसी लगा ली है. उसका शोर सुन कर घरवाले वहां पहुंचे शव फंदे से नीचे उतारा. जिसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर सभी घरवाले घर से भाग खड़े हुए.

No comments:
Post a Comment