Friday, December 8, 2023

गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज....?

गंजेपन का सफल चमत्कारी इलाज... मैं काफी दिनों से देख रही हूँ कि लोगों बालो की समस्या से काफ़ी परेशान हैं...जैसे की बाल झड़ना या बाल रहना ही ना....ध्यान इस बात पर दें कि हेयर फाल के बहुत रीजन होते है और लोगो द्वारा उतने नुस्खे भी बताये जाते है...हेयर फाल का सही कारण डर्मिटोलाजिस्ट जाँच कर के बताते है किसी को हेयर फाल हो तो डाक्टर से मिले। मै एक आयुर्वेदिक नुस्खा बता रही हूँ जिसे बाल धोने के लिये कोई भी इस्तेमाल कर सकता है . इसका बहुत लोंगो पर फायदा मैने देखा है . हाँलाकि कुछ लोगो पर बहुत कम फायदा हुआ . जिसका कारण है कि वो किसी रोग से पीडित थे हाँ तो नोट किजिये - सबसे पहले शरीर से वात रोग को हटाना है . गैस डकार पेट फूलना और कब्ज आदि मे बाल झडते है . उसका उपाय पिछली पोस्टो पर बताया है मेन्टल स्ट्रेस लेने वाले , अवसाद मे रहने वालो को बाल झडना शुरु हो जाता है . तो उससे दूर रहने के लिये योगा प्राणायाम करे...केमिकल वाले शैम्पू से और प्रदूषन से , बाल रूखे हो कर टुटते है चलिये नुस्खा देखिये ( नुस्खे मे सभी चीजे सूखी use करनी है , कोई पाउडर या बनी बनायी चीज का प्रयोग नही करना है ) 100 ग्रा आँवला , 100 ग्रा रीठा , 100 ग्रा शिकाकाई , 10 ग्रा गिलोय , 10 ग्रा ब्राह्मी , 10 ग्रा भृगंराज , 5 ग्रा देशी हिना , 5 ग्रा नीम की सूखी पत्ति का चूर्ण , 5 ग्रा सूखी तुलसी की पत्ति का चूर्ण ( तुलसी और नीम के पत्तियो को छाये मे सुखा कर उसका चूर्ण बनाना है .धूप मे नही ) इस 9 औषधियो को अलग अलग लोहे के खल बट्टे मे कूटना है . बिल्कुल पाऊडर नही करना है सिर्फ छोटे टुकडे हो जाये याद रहे कि पत्थर पर घिसाई नही करनी है जब सब औषधि कूट जाये तो सभी को मिला के भी कुछ देर कूट के फिर सबको शीशे के जार मे रख ले। प्रयोग : प्रयोग ध्यान से पढे- जिस दिन आपको ये लगाना है उससे पहले वाली रात को लोहे के बर्तन या कढाई मे ( इसके अलावा कोई और धातु नही ) डेढ गिलास पानी डाल के खौलाये और उसमे इस मिश्रण का 2 चम्मच डाल दें . जब पानी 1 कटोरी जितना बचे तब गैस बन्द कर दे और उसे रात भर छोड दे , सुबह फिर से अपने हाथो से मिश्रण को खूब निचोडे मसले और अच्छे से घोल के सब छान ले . अब उस 1 कटोरी मिश्राण के पानी से बालो मे खूब अच्छे से मसाज करे . पूरे बाल मे लगा के 7 से 10 मिनट छोड दे फिर सादे पानी से बाल धो ले . इसका प्रयोग हफ्ते मे 3 या 4 दिन जब आपकी मर्जी हो कर सकते है जिस दिन इसका प्रयोग करना है उससे एक रात पहले बालो मे आयलिंग करे चाहे नारियल का तेल हो , बादाम हो , जैतून हो , तिल हो . कडवे तेल जैसे सरसो आवले का प्रयोग न करे अधिक फायदे के लिये , बाल धोने से आधा घँटा पहले दही से बालो मे मसाज करे ◾लाभ ◾ लाभ तो मैने ऐसा देखा है कि सफेद बाल काले हो गये , मै खुद इसका प्रयोग करती हूँ . सर मे किसी प्रकार का एलर्जी हो या कोई चर्म रोग हो तो उसमे भी ये कारगर है . ये पूरा नेचुरल है . प्रदूषन से बचाता है . बाल को कन्डिशन करता है असमय सफेद होने से बचाता है . इसके साथ आप अपने खान पान का ख्याल रखे...

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...