Saturday, November 24, 2018

झारखण्ड : ढुल्‍लू के बाद सांसद रवीन्‍द्र पांडे पर लगा #Metoo का आरोप

गिरिडीह : #मीटू की आंच ढुल्‍लू महतो के बाद अब सांसद रविन्द्र पाण्डे तक पहुंच गई है. रवीन्‍द्र पांडे और विनय सिंह पर कतरास थाना में मामला दर्ज किया गया है. अंगार पथरा की रहने वाली एक महिला ने सांसद पर जबर्दश्‍ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. महिला ने कतरास थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराया है.


ढुल्लू महतो ने सांसद पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप, कहा- एक फीसदी भी आरोप साबित हुआ तो चढ़ जाऊंगा फांसी

विदेश से चला #Metoo कैंपेन की आंच भारत के फिल्‍म इंडस्‍ट्री, राजनीति समेत कई क्षेत्र तक पहुंची. झारखंड में पहली बार भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्‍लू महतो पर भाजपा की ही एक महिला नेत्री ने #Metoo का आरोप लगाया, जिसके बाद झारखंड की राजनीति गर्म हो गई. वहीं अब गिरिडीह सांसद पर एक महिला ने जबर्दश्‍ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. जिससे झारखंड की राजनीति और गरमा गई है.

झारखंड में पहुंची #Metoo की आंच किस-किस तक पहुंचेगी ये तो आने वाला समय ही बतायेगा, मगर एक बात तो साफ हो गई है कि विपक्ष को भाजपा के खिलाफ 2019 चुनाव से पहले हमला बोलने का एक बड़ा मौका मिल गया. इससे पार्टी की छवि भी धुमिल होगी.

पिता ने लगाई नाबालिग बेटी की निलामी; Face Book ने दी अनुमति , 8 बीवियों वाले पति ने जीती नीलामी

Facebook पर लगाई नाबालिग बेटी की बोली, 8 बीवियों के पति ने जीती नीलामी, सौंपा ये सब

एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की दुल्हन के रूप में बोली लगाई. इस नीलामी को उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पोस्ट किया.

की दुल्हन के रूप में बोली लगाई. इस नीलामी को उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पोस्ट किया. इस बोली में पांच लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से एक इलाके के डेप्यूटी जनरल थे. द इनक्यूसिटर की रिपोर्ट में कहा गया कि पोस्ट के वायरल होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने फेसबुक की आलोचना की. 

बता दें, मामला दक्षिणी सूडान का है. यहां एक आदमी जिसकी आठ पत्नियां थीं, नीलामी जीती और लड़की के पिता को 500 गायें, दो लक्जरी कारें, दो बाइकें, एक बोट, मोबाइल फोन्स और 10,000 डॉलर की नगदी दी. 

अफ्रीकन फेमिनिज्म (अफ्रीका में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था) ने एक ट्वीट में कहा, "दक्षिणी सूडान की एक 17 साल की लड़की फेसबुक पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले एक व्यवसायी को शादी के लिए नवंबर में बेच दी गई. बोली लगाने वालों में पांच लोग शामिल हुए, जिसमें सूडान का एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी था."

हैकर गूगल मैप्स द्वारा खाली कर रहे हैं लोगों के बैंक खाते, रहें सावधान

इन्टरनेट की दुनिया में शायद ही कोई ऐसे होंगे जो गूगल मैप्स के बारे में नहीं जानते होंगे। आपने भी कभी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया होगा ၊ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गूगल मैप्स की मदद से चोर आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर सकते हैं। जी हां, यह सच है कि गूगल मैप्स की मदद से लोगों को चूना लगाया जा रहा है और उनके बैंक खाते की जानकारी आसानी से हासिल की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गूगल मैप्स के जरिए लोगों को कैसे चूना लगाया जा रहा है और आपको इससे सावधान रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दरअसल गूगल की एक पॉलिसी है जिसे यूजर जेनेरेटेड कॉन्टेंट पॉलिसी कहा जाता है। इस पॉलिसी के तहत गूगल मैप्स पर दी गई जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता है। गूगल मैप्स पर दी गई जानकारियों ने मोबाइल नंबर के साथ-साथ एड्रेस भी होता है।

अब धोखाधड़ी करने वाले लोग गूगल मैप्स की इसी पॉलिसी का गलत फायदा उठाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाने के चाल रहे हैं। ये चोर गूगल मैप्स और गूगल सर्च रिजल्ट में बैंक के असली फोन नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डाल रहे हैं।

 

2019 तक टीबी मुक्त बनेगा बहरागोड़ा;विधायक ने कहा, 'संक्रामक बीमारियों से निबटने हेतु जागरुकता जरूरी'

गौरव पाल ၊
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में USAID, रीच और जिला स्वास्थ विभाग की संयुक्त बैठक सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाडंगी  ने कहा कि संक्रामक बीमारियों को जागरूकता से ही ठीक किया जा सकता है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यक्ष्मा बीमारी की जागरूकता और जानकारी का अभाव है इसमें सहिया और एएनएम अहम भूमिका निभा सकती है, क्योंकि सहिया और एएनएम निरंतर फील्ड पर रहती है ၊ विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलता तभी मिलेगी, जब धरातल पर काम हो ၊ सभी के सामूहिक प्रयास से इस मिशन को सफल बनाया जा सकता है ၊बैठक को जिप सदस्य शिवचरण हांसदा, अर्जुन पुर्ति,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ पीके भगत,रीच के डॉ धिंगड़ा,डॉ आरबी पोले,डॉ पंकज धिंगड़ा ने भी संबोधित किया ।

Friday, November 23, 2018

झारखण्ड: विधायक ने कहा कि भाजपा नेत्री द्वारा लगाये गए आरोपों की सीबीआई जांच हो ,गिरिडीह सांसद पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया

धनबाद: झारखण्ड में लगभग दो वर्षों से गिरिडीह के भाजपा सांसद और बाघमारा विधायक का द्बन्द खुल कर सामने आने लगा है , राज्य में भाजपा में गुटबाजी की हवा तेज होने लगी है ၊ बाघमारा विधायक  ढुल्लू महतो ने एक बार फिर सांसद रविंद्र पांडेय के खिलाफ षडयंत्र रचने के आरोप लगाया है. बीजेपी की एक महिला नेता की ओर से विधायक पर लगाए गए संगीन आरोपों के बाद ढुल्लू महतो ने गिरिडीह सांसद के खिलाफ यह आरोप लगाया

बीजेपी के विधायक ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी नेत्री द्वारा लगाए सभी आरोपों की जांच सीबीआई से हो. सीबीआई की जांच प्रभावित न हो इसलिए जांच के पहले वह खुद भी विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे यदि सांसद रविंद्र पांडेय इस्तीफा देते हैं. उन्होंने कहा कि इसकी षड्यंत्र पिछले 15 दिनों से रची जा रही थी, जिसमें सांसद खुद इसमें कैप्टनशिप कर रहे हैं. इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री ओपी लाल और समाजसेवी विजय झा इस षड्यंत्र रचाने के खेल में खिलाड़ी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. विधायक ने कहा कि बीजेपी का गिरिडीह सांसद होते हुए वह रात रात भर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के घर आकर किस बात के लिए मीटिंग करते हैं. 

 बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर लगे आरोपों की जांच हो: सरयू राय

विधायक ने बीजेपी नेत्री पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकट चलाने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में वह सेक्स रैकेट चलाने का काम करती है. विधायक ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेत्री पति को छोड़कर गिरिडीह सांसद रविंद्र पांडेय के साथ दिल्ली में रंगरलिया मनाती है. जब सांसद उसे दिल्ली से लेकर वापस लौटता है तब सांसद का पुत्र अय्याशी करने अपने साथ बाहर ले जाता है. इस दौरान उन्होंने मीडिया के समक्ष नेत्री और सांसद की तथा रणविजय सिंह और नेत्री की तश्वीर भी प्रस्तुत किया. 

विधायक ने कहा कि जब उनका विवाद आयोध्या ठाकुर के साथ चल रहा था तो आखिर कल उन्होंने मेरे ऊपर अचानक यह आरोप कैसा लगा दी. उन्होंने कहा कि इस पूरी कहानी का षड्यंत्र पिछले 15 दिनों से चल रहा था.

  उधर कांग्रेस धनबाद  जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा है कि  भाजपा सरकार 2014 से,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बहुत हुआ महिला पर अत्याचार अब की बार मोदी .......। का नारा बुलंद करती रही है। मगर भाजपा सरकार में न बेटी बच रही न पढ़ रही और न महिला कहीं सुरक्षित है। भाजपा नेताओं पर लगातार महिला उत्पीड़न का आरोप लगता रहा है और भाजपा उसे बचाती रही है। ताजा मामला धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा पार्टी के महिला पदाधिकारी ने गंभीर आरोप लगाई है। राजनेता पर यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर रघुवर दास सरकार पूरी तरह विफल रही है। भाजपा विधायक पर जो आरोप महिला ने लगाया है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मगर लोगों को यह लग रहा कि भाजपा सरकार महिला को न्याय देने में विफल रहेगी और सत्ता व पैसा के बल पर पीड़ित महिला की आवाज़ दबा दी जाएगी। पीड़ित महिला जो आरोप लगा रही है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर ढुल्लू महतो आरोपी हैं तो कानून सम्मत कार्रवाई हो और अगर महिला झूठ बोल रही है और महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही है तो भी कानून अपना काम करे। भाजपा नेत्री द्वारा लगाया गया आरोप भाजपा नेता पर है और षड्यंत्र का आरोप भी भाजपा नेता पर ही है। ऐसे में देखना होगा कि न्याय कैसे कब मिलता है या भाजपा अपने सत्ता के अहंकार और मुद्रा के दबाव में काम करती है।

 बता दें कि बीजेपी नेत्री विधायक समर्थक अयोध्या ठाकुर से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. अयोध्या ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उनके द्वारा थाने में शिकायत की गई थी. पुलिस की कार्रवाई से नाराज बीजेपी नेत्री कल थाने में आत्मदाह करने पहुंची थी. हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वह आत्मदाह में नाकाम रही, लेकिन अचानक विधायक के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए संगीन आरोप के बाद सनसनी फैल गई. उनका यह आरोप सोसल मीडिया में खूब वायरल हुआ.

Thursday, November 22, 2018

धनबाद: विधायक ढुल्लु महतो पर लगा यौन शोषण के प्रयास का आरोप

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो अधिकांश विवादों से घिरे रहते हैं. इस बार विधायक पर मीटू का आरोप लगा है. गुरुवार को उनकी ही पार्टी की एक महिला कमला देवी ने उनपर यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है. बता दें कि महिला कमला देवी ने गुरुवार को आत्मदाह का असफल प्रयास किया. मौके पर पहुंच कर करतास पुलिस ने आत्मदाह कर रही उक्त महिला को गिरफ्तार कर कर लिया. वहीं महिला ने खुलेआम बाघमारा विधायक पर योन शोषन करने के प्रयास का आरोप लगाया है.

पीड़ित महिला ने विधायक पर संगीन आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि ढुल्‍लू महतो पर आरोप लगाते हुये कहा कि अपराधी को शरण दिया गया है. आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. पीडि़तों को पकड़कर पुलिस थाना में बैठाये हुये है. विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने गेस्ट हाउस में बुलाया था. इसके बाद उन्होंने मेरे कमर और गलों को हाथ लगाया. कहा कि मेरे साथ रांची चलो, मैं तुम्हें मालामाल कर दुंगा.

विधायक पर भड़कते हुए महिला ने कहा कि उन्हें पार्टी का ए बी सी डी भी पता नहीं है. संगठन क्या होता है, महिला क्या होती है उनको नहीं पता है. वे  ढुल्लू टाइगर चलाते हैं.

राजस्थान: नौकरी नही मिलने पर चार बेरोजगार युवक कूद गए ट्रेन के आगे

जयपुर :- बेरोजगारी से तंग आकर राजस्थान के चार युवकों ने ऐसा कदम उठाया कि कोई भी सिहर उठेगा। नौकरी ना मिलने से परेशान चार युवक ट्रेन के सामने कूद गए जिसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसके पीछे तनाव को कारण बताया है। वहीं, इस घटना के गवाह दो दोस्तों स्तब्ध हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के इरादे से 6 दोस्त रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। इनमें से चार ने छलांग लगा दी लेकिन दो दोस्त डर के कारण ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सके। ट्रेन के आगे कूदने से 3 युवकों मनोज मीणा (24), सत्यनारायण उर्फ ड्यूटी मीणा (22) और रितुराज उर्फ ऋषि मीणा (17) की उसी वक्त मौत हो गई। इसके अलावा अभिषेक मीणा (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक राजगढ़-रैणी इलाके के रहने वाले थे। ये घटना अलवर-जयपुर रेलवे ट्रैक पर एफसीआई गोदाम-शांतिकुंज के बीच हुई।

डुमरी: कुएं से मिला महिला का शव , भाई ने जतायी हत्या की आशंका

डुमरी:निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया पंचायत के जोगियाडेरा गांव में गुरूवार को एक कुएं से एक विवाहिता का शव मिला।मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।बताया जाता है कि मृतका काजल देवी का प्रेम विवाह जोगियाडेरा के सिकंदर रविदास के साथ बीते 2012 में हुई थी।विवाह के बाद से ही ससुराल वाले लगातार एक लाख रूपये दहेज की मांग कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करते रहते थे।मृतका के भाई कैलाश कुमार दास ने उसके ससुराल वालों पर दहेज नहीं मिलने के कारण हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार उसकी बहन के साथ मारपीट किया करते थे। बताया कि शव के शरीर पर मारपीट के कई गहरे जख्म थे।घटना को ले ससुराल वालों के खिलाफ निमियाघाट थाने में मामला दर्ज कराया है।

लायन्स क्लब इसरी-डुमरी में 114 नेत्र रोगियों की हुई जांच

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी एवं हाई टेक हॉस्पिटल गोविंदपुर के सहयोग से बुधवार को क्लब सभागार में नि:शुल्क मोतियाबिन्द जांच शिविर का आयोजन किया गया।उद्घाटन क्लब अध्यक्ष रामकिशोर शरण हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.शक्ति कुमार क्लब के अशोक गुप्ता,महेश डागा,भीमसेन सिंह,संतकुमार बंका,बसंत बरनवाल,दीलिप जायसवाल,सदानंद भदानी,शंकर सोनी व संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।इस दौरान 114 लोगों की मोतियाबिंद की जांच की गई जिसमें 69 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।बताया गया कि शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन उक्त हॉस्पिटल में कुशल व दक्ष चिकित्सकों के नेतृत्व में किया जाएगा।सभी मरीजों को हॉस्पिटल लाने एवं ले जाने की जिम्मेदारी क्लब की होगी।कार्यक्रम की सफलता में क्लब के पवन गुप्ता,जितेन्द्र बरनवाल,कैलाश माथुर,उमेश उजाला,अमित कुमार आदि सहित हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी शब्बीर अंसारी,आशा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।


राजनीति: जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग, सरकार बनाने की संभावना खत्म


जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के सरकार बनाने के मंसूबों पर पानी फिर गया है. राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर दी है जिसके बाद सरकार बनने की सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं. इससे पहले पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. मुफ्ती ने आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा था कि उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल को चिट्ठी लिख दी है. इधर पीडीपी में बगावत होने की खबर है. पीडीपी विधायक इमरान अंसारी ने दावा किया कि उनके साथ 18 विधायक हैं. उन्होंने कहा कि हम भी राज्यपाल के पास सरकार  बनाने का दावा पेश करेंगे.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने धारा 53 के तहत विधानसभा भंग करने का आदेश दिया. इससे पहले पीडीपी ने एनसी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके साथ ही पीडीपी में बगावत की खबरें आने लगीं. कुछ विधायकों ने गठबंधन सरकार बनाने का विरोध किया. 

महबूबा मुफ्ती ने 'आजतक' से कहा कि सरकार बनाने का उनका दावा वैध था लेकिन विधानसभा भंग कर दी गई. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी पार्टियों में बात भी नहीं हुई थी और विधायकों की बैठक बुलाई गई थी लेकिन बीजेपी नहीं चाहती जम्मू कश्मीर में कोई सरकार बने. आजाद ने कहा कि बीजेपी का तानाशाही रवैया फिर सामने आया है. अफवाहों से बीजेपी डर गई और विधानसभा भंग कर दी गई. आजाद ने कहा कि हम प्रदेश में चुनाव चाहते हैं.

पीडीपी-बीजेपी के ‘तलाक’ के बाद अब राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी एक साथ आ रहे हैं. महबूबा मुफ्ती ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि हमारा मुख्य ध्यान 35 ए और राज्य के विशेष दर्जे को लेकर है. इसका मसला जनवरी में उठा था. जब मैं मुख्यमंत्री थी, तब मैंने इसका विरोध किया था. कश्मीरी अवाम ने इसके लिए बहुत कुर्बानी दी है. उस समय कई ऐसे बदलाव करने की बातें थीं, जो लोगों के हित में नहीं थी. महबूबा ने तीनों दलों के एक साथ आने के बचाव में तर्क दिया कि राज्य के स्पेशल दर्जे को बचाए रखने के लिए ही हम सभी साथ आए हैं.

क्या भाजपा के अन्य दूसरे दलों के साथ सरकार बनाए जाने की खबरों के चलते पीडीपी-कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ आए हैं? इस सवाल पर महबूबा ने कहा कि राज्य में बड़ी पार्टी बनने के बाद बीजेपी उन पार्टियों को तोड़ने की कोशिश कर रही है जिन्होंने रियासत में बड़ी मेहनत और कुर्बानियों के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया था. ऐसी ही ताकत का सामना करने के लिए हमने एक साथ आने का फैसला लिया.

तीनों दलों में से किसने एक साथ आने की पहल की, इस सवाल पर महबूबा ने कहा कि हम तीनों ही एक साथ आए हैं. हमारी तरह दोनों दल भी 35 ए और केंद्र के राज्य के प्रति रवैये को लेकर चिंतित हैं.

तीनों दलों में कौन इसका नेतृत्व करेगा, इस सवाल पर महबूबा ने कहा कि फिलहाल तो पीडीपी इसका नेतृत्व कर रही है. लेकिन अभी हम इस पर चर्चा कर रहे हैं. क्या एनसी भी सरकार का हिस्सा बनेगी या फिर वो सिर्फ बाहर से समर्थन करेगी, इस सवाल पर महबूबा ने कहा कि इस पर अभी फैसला होना बाकी है. राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के सवाल पर महबूबा ने कहा कि हम उन्हें दोनों दलों के समर्थन पत्र के साथ फैक्स कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देखते हैं कि आगे क्या होता है. 

क्या हैं विधानसभा के समीकरण

 जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 89 सीटे हैं, जिनमें से दो सदस्य मनोनीत किए जाते हैं. ऐसी स्थिति में सरकार बनाने के लिए 44 विधायकों की जरूरत होती है. मौजूदा स्थिति में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पास 28, बीजेपी के 25 और नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 15 और कांग्रेस के पास 12 सीटे हैं. यानी अगर पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस एक साथ आते हैं तो आंकड़ा 55 तक पहुंच रहा है और आसानी से सरकार का गठन किया जा सकता है।

देश में कैश संकट टालने के लिए आज सिस्टम में 8 हजार करोड़ रुपये डालेगा RBI

रिजर्व बैंक और मोदी सरकार के बीच खींचतान के बीच  आरबीआई बोर्ड की 9 घंटे मैराथन बैठक चली. दिनभर चली इस बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा के साथ उन सभी मुद्दों पर बात हुई जिसके चलते बीते दिनों केन्द्र सरकार और आरबीआई के बीच खींचतान देखने को मिल रही थी. केन्द्रीय बैंक इको कैप फ्रेमवर्क के लिए एक्सपर्ट समिति गठित करेगा ၊                                            उधर झारखण्ड कोयलांचल के वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट कर  कहा है कि 

केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक में तनातनी के बीच सोमवार को मुंबई में बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें टकराव की स्थिति समाप्त करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. रिजर्व बैंक के पास कितना खजाना रहना चाहिए, इस विवादित मसले को सुलझाने के लिए एक 'विशेषज्ञ समिति' गठित करने पर सरकार और बैंक के बीच सहमति बन गई है. इसके अलावा बैंक ने गवर्नमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड खरीद के जरिए 8,000 करोड़ रुपये सिस्टम में लाने का फैसला किया है.

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अहम बैठक में कहा था कि वह 22 नवंबर को सरकारी प्रतिभूतियों (बॉन्ड इत्यादि) की खरीद के माध्यम से प्रणाली में 8,000 करोड़ रुपये डालेगा. यानी रिजर्व बैंक के पास मौजूद खजाने के जिस हिस्से को लेकर विवाद की स्थिति देखने को मिल रही थी, उसमें से रिजर्व बैंक ने खरीदारी कर पैसा सरकारी सिस्टम में लाने का निर्णय लिया है.

केंद्रीय बैंक ने कहा, 'नकदी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और भविष्य में टिकाऊ तरलता की जरूरत को देखते हुए आरबीआई ने मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदने का फैसला किया है. इसके तहत बैंक 22 नवंबर को प्रणाली में 80 अरब रुपये डालेगा.'

रिजर्व बैंक के इस कदम से आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों के दायित्व भुगतान में असफल रहने के चलते उत्पन्न नकदी संकट को कम करने में मदद मिलेगी. यानी देश में एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंनशियल कंपनियों) के नकदी संकट को दूर किया जा सकेगा और देश में कारोबारी तेजी के लिए नया कर्ज देने का काम शुरू किया जा सकेगा.

इसके अलावा आरबीआई बोर्ड ने केन्द्रीय बैंक को सलाह दी है कि वह मीडियम एंड स्मॉल सेक्टर इंडस्ट्री को राहत पहुंचाने के लिए फॉर्मूला तैयार करे. इसके तहत एमएसएमई सेक्टर को रिजर्व बैंक 25 करोड़ तक के कर्ज के लिए एक नई स्कीम भी लाने पर काम करेगा.

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में हुई निदशेक मंडल की बैठक हुई. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, बैठक के दौरान किसी भी प्रस्ताव पर मतदान की नौबत नहीं आई.










Internet connection establishedE

काबुल में मिलाद्दुनबी पर बड़ा धमाका ,कम से 50 की हुई मौत

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में धर्मगुरुओं की सभा पर आत्मघाती हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। इस धमाके में 80 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

धर्म गुरु काबुल के हवाई अड्डे के निकट स्थित एक हाल में पैग़म्बरे इस्लाम का जन्म दिन मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

यह काबुल में हालिया महीनों का सबसे बड़ा हमला था। अब तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

जिस समय धमाका हुआ हाल में लगभग एक हज़ार लोग उपस्थित थे।

अधिकारियों का कहना है कि आत्मघाती हमलावर हाल में प्रवेश के बाद बिल्कुल बीच में पहुंच गया और फिर उसने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया।  इस्लामिक स्कालर मुहम्मद हनीफ़ ने बताया कि धमाका कान फाड़ देने वाला था और हर कोई मदद के लिए पुकार रहा था।

अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन ने भी इस बम धमाके की आलोचना की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्यवाही बतया और पीड़ित परिवारों से हमदर्दी जताई।

हालांकि इस हमले की ज़िम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है लेकिन इस प्रकार के कई हमले दाइश की ओर से किए गए हैं। अगस्त महीने में काबुल में दो हमलों की ज़िम्मेदारी दाइश ने स्वीकार की थी।

हमले तो तालेबान की ओर से भी जारी हैं लेकिन तालेबान के हमले में अधिकतर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने मंगलवार को होने वाले हमले में तालेबान के लिप्त होने का खंडन किया है।

Wednesday, November 21, 2018

धनबाद .:पत्रकार को एसडीओ ने मारा थप्पड़, फिर कहा 'सॉरी'

Jharkhand.

Dhanbad: न्यूज विंग के संवाददाता विकास पांडेय के साथ धनबाद के एसडीओ राज महेश्वरम और उनके साथ मौजूद पुलिस दस्ते ने बुधवार दोपहर को मारपीट की. यह घटना उस समय हुई जब एसडीओ हीरापुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे. विकास ने यह देखा तो उसका वीडियो बनाने लगा. यह देखकर एसडीओ और उसके साथ के पुलिस दस्ते ने पत्रकार के साथ लप्पड़-थप्पड़ शुरू कर दिया. पत्रकार का फोन भी छीन लिया. इसके बाद उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने सरकारी आवास ले गये. करियर बर्बाद कर देने की धमकी दी. वहां विकास ने जब कहा कि मेरे सीनियर से बात कर लीजिए तो उन्होंने उनकी एक नहीं मानी. उनके मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलिट कर दिया. बाद में यह कहते हुए मोबाइल दिया कि सीधे भाग जाओ.

एसडीएम ने कहा सॉरी

मामले में जब एसडीओ से न्यूज विंग ने बात की और कहा कि किसी का वीडियो बनाना अपराध है क्या? पत्रकार के साथ क्यों मारपीट की गयी? इस पर उन्होंने माफी मांगी. सॉरी कहा. मामले की शिकायत धनबाद के डीसी ए दोड्डे से की गयी है. मारपीट के इस मामले को उन्होंने गंभीर बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात की. भुक्तभोगी पत्रकार ने मामले की डीसी को लिखित सूचना देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है.

एसडीएम की दलील कि विकास ने अपना आईकार्ड नहीं दिखाया

न्यूज विंग से बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि जहां पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, वहां बिलकुल पास में ही विकास खड़ा था. उससे हटने को कहा गया. लेकिन वो नहीं हटा. ऐसे में मेरे साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे उसकी आईडी मांगी. आईडी नहीं देने पर उसकी डायरी मांगी. एसडीएम ने कहा कि उसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर अपने आवास पर लाया. जो धक्का-मुक्की विकास के साथ हुई उसके लिए मैं सॉरी बोलता हूं.  


पत्रकारों पर हाथ छोड़ना कभी बर्दाश्त नहीं: संजीव झा


धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने न्यूज विंग से बात करते हुए कहा कि पत्रकारों पर हाथ छोड़ना कतई बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब इस बात की घोर निंदा करता है. मामले को लेकर डीसी से मुलाकात की जाएगी. उनसे उचित कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा.

लगातार ऐसी घटना हो रही हैं, लेकिन सरकार संज्ञान नहीं ले रहीः राजेश सिंह

रांची क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों को मारना मानो फैशन हो गया है. घटना इस वजह से बढ़ रही है क्योंकि सरकार संज्ञान नहीं ले रही है. अगर रांची की घटना के बाद सरकार संज्ञान लेती तो कभी भी इस तरह की घटना दोबारा नहीं घटती. आखिर किसने अधिकार दिया है, प्रशासन को पत्रकारों पर हाथ उठाने का. कैसे कोई किसी पत्रकार से कैमरा लेकर उससे कुछ डिलिट कर सकता है. कहा रांची प्रेस क्लब इसकी घोर निंदा करता है और उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर मामले से निबटने का अनुरोध किया.

ABPSS , अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष  सर्वेश तिवारी ने  कहा है कि  झारखण्ड में इस तरह शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट करने का जैसे चलन हो गया है, ऐसे अधिकारियों को एबीपीएसएस द्वारा आगाह किया जाता है कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं, अन्यथा पत्रकार के 'कलम' की मार बहुत महंगी पड़ेगी, जिसका परिणाम भुगतना पड़ेगा ၊ साथ ही सभी पत्रकार साथियों से आग्रह किया  है कि इस प्रकार की स्थिति में FIR अवश्य दर्ज करायें या CJM कोर्ट में परिवाद दाखिल करें , साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा प्रेस काउंसिल ऑफ इण्डिया के पास सम्पूर्ण विवरण भेजा करें ၊ सरकार की संवेदनहीनता से सभी पत्रकार भाई पूर्व में ही रांची की घटना से अवगत हो ही चुके हैं ၊ कहा कि  ABPSS हर कदम पर आपके साथ होगा ၊ श्री तिवारी ने कहा  दुःखद स्थिति यह  है कि  जनता को अत्याचार व उत्पीड़न से त्राण दिलाने वाले कलमकार आज स्वंय पीड़ा सह रहे हैं ၊ उन्होंने झारखण्ड सरकार के विरूद्ध प्रतिकार का आह्वान किया है ၊

चतरा:पुलिस ने मांगी मोहलत कहा जल्द जंजीरों में कैद होगा पत्रकार चंदन का हत्यारा, आंदोलन स्थगित


चतरा : पत्रकार चंदन तिवारी मर्डर केश के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को ले ब्राह्मण महासंघ द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन पुलिस के आश्वासन के बाद तत्काल स्थगित हो गया। पुलिस ने  आंदोलनकारियों से चंद दिनों की मोहलत मांगी है। आंदोलन के पहले चरण में आहूत एकदिनी पत्थलगड्डा बंद के दौरान आंदोलनकारियों और बंद समर्थकों से वार्ता के दौरान पुलिस ने हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस अवर निरीक्षक मदन पासवान ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि संविधान के चौथे स्तंभ पर कुठाराघात करते हुए समाज का आईना कहे जाने वाले पत्रकार की हत्या करने वाले हत्यारा जल्द जंजीरों में कैद होगा। पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने चलाए जा रहे आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी एक सप्ताह के भीतर नहीं होने पर पुनः आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन स्थगित होने के बाद जहां वाहनों का परिचालन शुरू हो गया वहीं प्रखंड मुख्यालय की दुकानें भी खुल गई। गौरतलब है कि पत्रकार हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त टीएसपीसी नक्सली पिंटू सिंह घटना के करीब बीस दिन बीत जाने के बाद अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिसिया कार्रवाई में सुस्ती से नाराज ब्राह्मण महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी। इसके तहत मंगलवार की शाम महासंघ ने प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालकर पुलिस से हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं आज अहले सुबह पत्थलगड्डा चौक को जाम कर दिया था। जिसके बाद आंदोलन को समर्थन देते हुए व्यवसाइयों ने अपनी-अपनी दुकानें भी रखी थी। वहीं कांग्रेस, जेवीएम, आजसू व आईना परिवार समेत विभिन्न राजनीति और गैर राजनीतिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी बंद समर्थकों को समर्थन देकर आंदोलन को गति प्रदान कर दी थी।

डुमरी(गिरिडीह): आन्दोलित शिक्षकों को गिरफ्तार करने में जतायी असमर्थता, पहुँचे एसडीएमओ तब हुई गिरफ्तारी

डुमरी(गिरिडीह) :अपने मांगों के समर्थन में 15 नवम्बर को रांची में विरोध प्रदर्शन

कर रहे पारा शिक्षकों व शिक्षिकाओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज 

के विरोध व गिरफ्तार शिक्षकों की बिना शर्त रिहाई की मांग को ले 20 नवंबर को झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रखण्ड के सभी पारा शिक्षक व शिक्षिकाओं ने जेल भरो आन्दोलन 

कार्यक्रम के तहत अपनी गिरफ्तारी दी।सभी शिक्षकों को अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाए गए कैंप जेल में रखा गया जिसे बाद में रिहा

कर दिया गया। 

शिक्षकों के समर्थन में स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो

भी कार्यक्रम में शामिल होकर पारा शिक्षकों की मांगों को जायजा बता

मांगे माने जाने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत रहने की अपील

की।इसके पूर्व प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से आए पारा शिक्षक केबी उच्च

स्कूल के मैदान में इकट्ठा हुए जहां से जुलूस के शक्ल में सरकार विरोधी व अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए डुमरी थाना पहुंचे और पुलिस से अपनी गिरफ्तारी की अपील की जहां पुलिस ने ऐसे कार्यक्रम  में सीधी गिरफ्तारी पर असमर्थता जाहिर करते हुए अनुमण्डल जाने की सलाह दी।उसके बाद सभी पारा शिक्षक नारेबाजी करते हुए अनुमण्डल परिसर पहुंच अपनी गिरफ्तारी दी।                                     इधर कार्यक्रम में शामिल रहे शिक्षकों के द्वारा 'जेल का ताला टूटेगा गिरफ्तार पारा शिक्षक छूटेगा, छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री वापस जाओ,गिरफ्तार पारा शिक्षकों को अविलंब रिहा करो,रघुबर दास की तानाशाही नहीं चलेगी,रघुबर दास मुर्दाबाद,एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिंदाबाद' आदि सरीखे नारे लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीलचंद महतो ने किया जबकि जुलूस का नेतृत्व मोर्चा के प्रखंड सचिव बालेश्वर महतो,डीलचन्द महतो, थानेश्वर महतो व सहदेव यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान निरंजन महतो,जानकी महतो,मुरलीधर महतो, बिनोद महतो,शमीम इकबाल,बंसत महतो,दीपनारायण यादव,गुलाब मंडल,पप्पू मंडल,गीता महतो,अनिता देवी,बसंती कुमारी,राजेश कुमार, बैजनाथ महतो,अनुराधा साहा,अरुण आजाद,कोकिल साव,राजू ठाकुर, नरेश कुमार,सुरेश रजक,राजकुमार पांडेय,सुनिल पांडेय,सुनिल निराला, दुलारचंद पंडित,मुकेश मंडल,प्रदीप रजक,अनवर अंसारी,सुरेन्द्र पांडेय, संजय पटेल,जयलाल मिर्धा,मुनीचन्द महतो,जयनारायण महतो,कुंजलाल महतो,दिनेश्वर रविदास,संजीत कुमार,प्रमोद अग्रवाल,आभा मिश्रा, सुभाष मुर्मू आदि उपस्थित थे।जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम में शामिल होने वाले पारा शिक्षकों व शिक्षिकाओं की संख्या ५६० रही।


झारखण्ड:देवघर में श्रीकांत रोड के पास युवक को गोली मारी, धनबाद रेफर...

____पवन टमकोरिया /देवघर

देवघर में श्रीकांत रोड,बेलाबगान मोहल्ले में 27 वर्षीय सिंहेश्वर यादव नामक युवक को गोली मार दी गयी है। घायल युवक जसीडीह के नोखिल गांव का रहने वाला है। प्राप्त खबर के अनुसार, घायल युवक ने पुलिस को बयान दिया है कि वह ट्रैक्टर के लिए भाड़ा खोजने पुलिस लाइन के पास गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में वो रास्ते में पेशाब करने के लिए रुका। जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच युवक पहुंचे। जहां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , सोनू यादव नामक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक के दाहिने जांघ में लगी। जबकि अमर यादव नामक युवक ने उसे जमीन पर पटककर पिस्तौल के बट से उसे मारा। घायल युवक के अनुसार यह हमला जान मारने की नीयत से किया गया था। वहीं गोली चलने के बाद हो हल्ला होने पर पांचों युवक भाग खड़े हुए। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं अब उसको बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। लेकिन सरेशाम गोलीबारी की इस घटना से देवघर पुलिस का अपराधियों पर अंकुश नहीं होना साबित करता है।


मौनी राय ने क्यों कहा- अब खुशी से मर सकती हूँ

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है। दरअसल, मौनी का कहना है कि अब वो खुशी से मर सकती हैं। जिसकी वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ये एक्टर। आप भी यहीं सोच रहे होंगे कि आखिर एक फिल्म की वजह से मौनी ऐसा क्यों कह रही हैं तो हम बता दें कि उनके इस बयान के और कोई नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन जिम्मेदार हैं जो इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

आखिर क्यों मौनी ने कहा ऐसा… 
दरअसल, शुक्रवार को एक इवेंट के दौरान मौनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं उनके (अमिताभ) साथ शूटिंग करने के बाद खुशी से मर सकती हूं। फिल्म में उनके साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।” दरअसल, इस फिल्म में मौनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं। जो किसी भी एक्टर के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

बिग बी के साथ काम करते हुए नहीं कर पाईं फोकस…
अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “नहीं उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी सेट पर थे लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं फोकस नहीं कर पा रही थी” उन्होंने कहा, “मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या मौका दिया है क्योंकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम करके मैं खुद को खुशकिस्मत मान रही थी”

बता दें कि करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ये सुपरहीरो फिल्म तीन भागों में बन रही है।

Tuesday, November 20, 2018

झारखण्ड राज्य में हैं 50,000 से ज्यादा रानी मिस्त्री; आजीविका मिशन का संचालन


*रांची*

20/11/2018

झारखण्ड राज्य में है 50,000  से ज्यादा रानी मिस्त्री

आजीविका मिशन के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गाँव में ही रहकर  स्वछता अभियान में बहुमूल्य योगदान दे रही है|

*• झारखण्ड राज्य में रानी मिस्त्री पेश कर  रही है शौचालय निर्माण की अनूठी मिसाल*

*• रानी मिस्त्री बहनों में है गजब का उत्साह, दे रही है पुरुष प्रधान मिस्त्री को टक्कर*

ये कहानी है सीता देवी उर्फ सीता कच्छप की

सीता देवी उर्फ सीता कच्छप ने अपनी स्वंय सहायता समूह की दीदियों के साथ मिलकर अपने गांव नगडी में करीब 190 शौचालय का निर्माण कराया है* रानी मिस्त्री, नगड़ी ग्राम प्रखंड कांके राँची से है। विश्व शौचालय दिवस 2018 के अवसर पर विशेष रूप से पेयजल एवम स्वच्छता मंत्रालय भरत सरकार द्वारा इन्हें दिल्ली बुलाया गया एवम  पैनल डिस्कशन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

जिनमे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर, यूनिसेफ इंडिया के निकोलस ऑस्बेर्ट,एवम रांची की *रानी मिस्त्री सीता कच्छप* ने   विशेष चर्चा में शिरकत की|

कार्य्रकम में रांची जिले के अनुभवों को उन्होंने साझा करते हुए बताया कि कैसे पहले सिर्फ निर्माण को पुरूषों का काम समझा जाता था, और लाइवलीहुड मिशन, स्वच्छ भारत मिशन रांची और यूनिसेफ की टीम की हौसला अफजाई से उनके समुदाय में परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया की  वो महिला समूह SHG से जुडी है जहां उन्हें  स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी थी,  रानी मिस्त्रियो से जुड़ने से पूर्व विभाग में  मिस्त्री की समस्या हो रही थी।  सीता कच्छप ने चर्चा में बताया कि  3 दिन के प्रशिक्षण के बाद वे लोग शौचालय निर्माण के लिए तैयार हो गए थे। सभी रानी मिस्त्री मिलकर 198 शौचालय बनाये। प्रारम्भ में घर वाले और गांव वाले विरोध किये की निर्माण का काम पुरूष का है महिलायें नही कर पाएंगी। पर आज हमलोग ने जो शौचालय बनाया है वो  पुरुष मिस्त्री से भी सुंदर है। सीता ने अपने गाँव नगड़ी आकर उनके बनाए शौचालय को देखने का निमंत्रण  पैनल में बैठे अतिथिगण को दिया  और कहा कि आप सभी  मेरे गाँव आये और  हमलोगों के कार्य को देखे।


 अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले  वे महिला लेवर का कार्य करती थी तो 200 मजदूरी मिलता था आज मिस्त्री के रूप में 400 मजदूरी मिलता है। उसी काम के बदौलत  वे आज  दिल्ली आकर पैनल  के बीच बोल पा रही हूँ।

सचिव पेयजल एवं स्वछता मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि हमने झारखंड जाकर रानी मिस्त्री का कार्य देखा है, बहुत ही सुंदर शौचालय का निर्माण इनलोगों ने किया है। सीता  की ही तरह अन्य महिला रानी मिस्त्री भी  अब अन्य निर्माण कार्य भी बखुबी कर सकते हैं।

पैनल में सीता के साथ सचिव पेयजल एवमं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार, जल एवमं स्वच्छता प्रमुख यूनिसेफ दिल्ली तथा जल एवम स्वच्छता प्रमुख बिल  एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन थे।

अंत मे सभी ने कहा कि हमें सीखने के तौर पर झारखंड जाना चाहिए।

गिरिडीह: डुमरी के माँ तारा ज्वेलर्स से नगदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी

गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के वनांचल चौक स्थित माँ तारा ज्वेलर्स दुकान में सोमवार की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रूपयों की आभूषणों की चोरी कर ली,साथ ही चालीस हजार रुपये नगद लेकर  चलते बने। घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब वह मंगलवार की सुबह दुकान खोला।सूचना पाकर एसडीपीओ निरज सिंह इंस्पेक्टर वीरेन्द्र राम व थाना प्रभारी दिनेश सिंह दुकान पहुंच घटना की जानकारी ले छानबीन में जूट गई है।घटना को ले दुकान संचालक सह इसरीबाजार निवासी चंदन कुमार सोनी ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें लिखा है कि उसका भाई श्रीकांत स्वर्णकार जब सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है साथ ही दुकान के पीछे लगा शटर टूटा हुआ है।लिखा है कि चोरों ने आलमीरा एवं तिजोरी को तोड़ उसमें रखे २५० ग्राम सोना,आठ किलोग्राम चांदी व चालीस हजार रूपये की चोरी कर ली है।चोरों ने दुकान के पीछे लगे शटर को तोड़ चोरों ने दुकान के अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने आभूषण दुकान के दक्षिणी दिशा में स्थित दुकानों के छत के सहारे जेवर दुकान के पीछे उतर लगे शटर को तोड़ अंदर घूसे होंगे।आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है।

गिरिडीह : अग्निकांड में 50 क्विंटल धान जलकर राख हुआ,किसान पशोपेश में

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी में मंगलवार की रात्रि खलिहान में रखे लगभग पचास कुंतल धान जलकर राख हो गया। धान नगरी निवासी रामू मांझी एवं दीलिप सिंह का बताया जाता है।बताया जाता हैकि उक्त दोनों परिवार काफी गरीब है।उपजे धान से ही वर्ष भर का घर के सदस्यों का भोजन चलता है। 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद दोनों परिवार काफी सदमे में आ गया है।घटना की खबर सुन पारसनाथ सेवी संस्थान नगरी के सचिव धनंजय प्रसाद पीडित परिवार से मिल सांत्वना दी साथ ही स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...