Monday, November 19, 2018

बोकारो:ब्रेक की जगह दब गया कार का एक्सिलेटर; आधा दर्जन घायल, एक गंभीर

बोकारोबोकारो के सेक्टर- 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजेएच) परिसर में सोमवार लगभग सवा 11 बजे एक कार दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की स्थिति समाचार लिखे जाने तक काफी नाजुक बनी थी। बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार तथा कार के चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। उक्त दुर्घटना का कारण कार चालक द्वारा कार का ब्रेक दबाने के बजाय गलती से एक्सेलरेटर पर पांव चला जाना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 2बी स्थित आवास संख्या 2392 निवासी ब्रजकिशोर सिंह नई-नई नई कार चलाना ही सीख रहा था। उसकी गाड़ी पर 'एल' (लर्निंग) कार स्टीकर भी लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ब्रजकिशोर अपनी पत्नी यशोदा देवी और सरहज के साथ उनके इलाज को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग की ओपीडी में आया था। ओपीडी के बाहर उसने कार खड़ी की। उसके बाद उसकी पत्नी और सरहज कार से उतरकर आगे से चली गयीं। इस बीच कार को खड़ी करने के लिए ब्रेक दबाने के बजाय ब्रजकिशोर से कार का एक्सीलरेटर दब गया, जिससे कार काफी तेजी के साथ उछलकर आगे की ओर बढा और इसकी चपेट में खुद उसकी पत्नी यशोदा देवी एवं सरहज के साथ-साथ सेक्टर- 2 के ही रहने वाले बीपी शर्मा और उनके बच्चों में नीतू, छोटू आ गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पहिया ब्रजकिशोर की सरहज और पत्नी पर चढ़ गए, जिसमें सरहज बुरी तरह कुचल कर घायल हो गई। पास में ही खड़ा एक अन्य बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां ब्रजकिशोर की सरहज का इलाज सीसीयू वार्ड में शुरू किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज कैजुअल्टी वार्ड में चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार के चालक ब्रजकिशोर को घेर लिया और उसे मारने को उतारू हो गए थे ၊ इतने में अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचा लिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर 4 थाने की पुलिस ने उक्त हुंडई इयोन कार (जेएच09 एजे 5990) को अपने कब्जे में तथा ब्रजकिशोर सिंह को हिरासत में ले लिया।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...