गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी में मंगलवार की रात्रि खलिहान में रखे लगभग पचास कुंतल धान जलकर राख हो गया। धान नगरी निवासी रामू मांझी एवं दीलिप सिंह का बताया जाता है।बताया जाता हैकि उक्त दोनों परिवार काफी गरीब है।उपजे धान से ही वर्ष भर का घर के सदस्यों का भोजन चलता है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना के बाद दोनों परिवार काफी सदमे में आ गया है।घटना की खबर सुन पारसनाथ सेवी संस्थान नगरी के सचिव धनंजय प्रसाद पीडित परिवार से मिल सांत्वना दी साथ ही स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
No comments:
Post a Comment