चतरा : पत्रकार चंदन तिवारी मर्डर केश के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को ले ब्राह्मण महासंघ द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन पुलिस के आश्वासन के बाद तत्काल स्थगित हो गया। पुलिस ने आंदोलनकारियों से चंद दिनों की मोहलत मांगी है। आंदोलन के पहले चरण में आहूत एकदिनी पत्थलगड्डा बंद के दौरान आंदोलनकारियों और बंद समर्थकों से वार्ता के दौरान पुलिस ने हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। पुलिस अवर निरीक्षक मदन पासवान ने ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि संविधान के चौथे स्तंभ पर कुठाराघात करते हुए समाज का आईना कहे जाने वाले पत्रकार की हत्या करने वाले हत्यारा जल्द जंजीरों में कैद होगा। पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने चलाए जा रहे आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी एक सप्ताह के भीतर नहीं होने पर पुनः आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन स्थगित होने के बाद जहां वाहनों का परिचालन शुरू हो गया वहीं प्रखंड मुख्यालय की दुकानें भी खुल गई। गौरतलब है कि पत्रकार हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त टीएसपीसी नक्सली पिंटू सिंह घटना के करीब बीस दिन बीत जाने के बाद अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिसिया कार्रवाई में सुस्ती से नाराज ब्राह्मण महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी। इसके तहत मंगलवार की शाम महासंघ ने प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालकर पुलिस से हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं आज अहले सुबह पत्थलगड्डा चौक को जाम कर दिया था। जिसके बाद आंदोलन को समर्थन देते हुए व्यवसाइयों ने अपनी-अपनी दुकानें भी रखी थी। वहीं कांग्रेस, जेवीएम, आजसू व आईना परिवार समेत विभिन्न राजनीति और गैर राजनीतिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी बंद समर्थकों को समर्थन देकर आंदोलन को गति प्रदान कर दी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment