Saturday, November 16, 2019

झारखंड विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

 




रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, बीएल संतोष, रघुवर दास, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति इरानी, अरुण सिंह, जुएल उरांव, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल जैसे नेता शामिल हैं.

इस लिस्ट में नित्यानंद राय, ओम प्रकाश माथुर, सौदान सिंह, नंद किशोर यादव, मनोज तिवारी, सनी देओल, रवि किशन, लक्ष्मण गिलुआ, बीडी राम, राम विचार नेताम, सुदर्शन भगत, समीर उरांव, करिया मुंडा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, रविंद्र राय, मंगल पांडेय, महेंद्र सिंह और आदित्य साहू शामिल हैं.

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी. इस सूची में भाजपा ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आजसू से चल रही बातचीत के कारण भाजपा ने फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. आजसू से सीट बंटवारे पर वार्ता विफल होने की स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

रिश्वत लेते धरे गए रीजनल कमिश्नर के घर से मिले 3 करोड़ रूपए,सब की आंखें रह गईं फटी


जमशेदपुर । झारखण्ड में रिश्वतखोरी बढ़ी है या फिर इसे एसीबी की कार्य कुशलता कहें, पिछले तीन वर्षों में राज्य ने बहुतायत भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों,पुलिस अफसरों, मुखिया, पंचायत सेवक आदि जनप्रतिनिधियों को जेल के शिखचों के अंदर ठेल दिया है । किन्तु आश्चर्य की बात है कि भ्रष्टाचार में कोई कमी होती दिख नहीं रही है। ताजा घटनाक्रम में जमशेपुर के आमबगान स्थित भविष्य निधि कार्यालय से शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने घूस लेते क्षेत्रीय आयुक्त (ग्रेड-2) संदीप सीजर टोप्पो को रंगे हाथ पकड़ लिया।
 बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे संदीप सीजर टोप्पो उस समय पकड़े गए, जब एक व्यक्ति से काम कराने के लिए 12 हजार रुपये ले रहे थे। टोप्पो जमशेदपुर में करीब तीन साल से पदस्थापित थे। टीम क्षेत्रीय आयुक्त तुषारकांत मुखर्जी को गिरफ्तारी व आरोप की लिखित जानकारी देकर टोप्पो को रांची ले गई। टीम का नेतृत्व सीबीआई, रांची के डीएसपी सतीशचंद्र झा कर रहे थे।

इसके साथ ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम के दो सदस्य सुबह से ही कार्यालय के आसपास चक्कर लगा रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो किसी कंपनी का नाम बताते हुए कहा कि वे कंपनी के काम से आए हैं। गिरफ्तारी के दौरान गवाही के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने बीएसएनएल के एक अधिकारी को साथ में रखा था। फिलहाल सीबीआई ने शिकायतकर्ता या रिश्वत देने वाले का नाम गोपनीय रखा है। पीएफ कमिश्‍नर ग्रेड 2 संदीप सीजर टोप्‍पो पिछले तीन साल से यहां पदस्‍थापित थे।

Friday, November 15, 2019

आजसू के पूर्व प्रदेश सचिव स्व दामोदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई




 गिरिडीह । आजसू के पूर्व प्रदेश सचिव स्वर्गीय दामोदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि यहां इसरी बाजार में मनाई गई । मौके पर पहुंचे गिरिडीह के सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय दामोदर महतो जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे ।  
उधर सांसद ने कहा कि आज झारखंड में जहां बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस मनाए जा रहे हैं। वही आज के दिन स्व महतो जी की पुण्यतिथि हम सबके लिए अविस्मरणीय रहेगी ।उन्होंने कहा कि  उनका जीवन सदा संघर्षमय रहा है। हमेशा वह ग्रामीणों के हित एवं अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। उनके शव यात्रा के समय भी विशाल जनसमूह देखा गया था और आज भी इतनी भीड़ देखकर सहज ही अंदाजा अंदाजा लगाया जा सकता है कि  उनके आदर्शों एवं कार्यों की छाप जनता में गहरी पैठ बना चुकी है । 
हमें उनके आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए ।श्रद्धांजलि  सभा में स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने भी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्व दामोदर महतो की पत्नी आजसू की प्रदेश महासचिव वाह डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करती रहूंगी तथा कार्यकर्ताओं एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर ने के लिए संघर्षरत रहूंगी । इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र के मुखिया पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।इससे पूर्व अपने प्रिय नेता की आत्मा की शांति हेतु लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।

Mumbai:Children Day celebrated with much funfare in Government owned and operated J J Hospital


KAMLESH KUMAR.  ।              बाल दिन - Children Day 
was celebrated with much funfare in Government owned and operated J J Hospital, Mumbai.
The convalescing admitted children were gathered along with their mothers in the decorated hall where they were entertained with multiple gifts and eatable goodies.



This happiness sprinkling event was organised by Nitin Vishnu Kadam of Trend Setters empowered by the following Bohemians: 
▪️MUKESH SEWANI & Family.
▪HALDIRAM's.
▪YAZDANI BAKERY
▪KEDARI BHENDE & Family.
▪️ PRADIP AGARWAL & Family.
▪️ DIPAK GANATRA & Family.
▪️PRADIP NANDWANI & Family.
▪SIMPLEX REALITY LTD.

किशनगंज की गुदड़ी में छुपा लाल एशिया महादेशस्तर के मेदांता अस्पताल में रोबोटिक सर्जन बनकर भारत में कर रहा है कमाल



शशिनाथ  झा । किशनगंज (बिहार ) । बिहार राज्य के किशनगंज में गांव की आवोहबा में  जन्मे "किशनगंज  की गुदड़ी में छुपा लाल "एशिया महादेश स्तर के "मेदांता अस्पताल "में रोबोटिक सर्जन बनकर भारत में कर रहा है कमाल ।जिनके ईलाज  और आपरेशन से लोग रोज नई जिंदगियां जी रहे हैं ।                                       कोचाधामन प्रखंड के पैठानटोला बुढ़ीमारी के एक साधारण परिवार में जन्में डा .अजहर प्रवेज चार भाईयों में सबसे छोटे हैं ।पिता मरहूम अलाउद्दीन ,जिनके चार बेटे असलम प्रवेज ,अकमल प्रवेज ,अजमल प्रवेज और चौथे अजहर प्रवेज हुए ।जिनकी पढ़ाई  का सफ़र किशनगंज के ईंसान स्कूल से शुरु होकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आकर खत्म हुई ।जहाँ इन्होने 1999 से 2004 तक जे एम सी एच में एम बी बी एस तक की पढ़ाई पूरी की ।वहीं 2001 से 2004 तक अपनी मेहनत और लगन से अलीगढ़ के जे एन एम सी एच से एम एस की डिग्री हांसिल की ।
इसके बाद ये डी एन बी गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली में 2006 से 2009 तक रहकर जेनरल सर्जन के रुप में गेस्ट्रोलाजी सर्जरी का कोर्स पूरा किया ।इसके बाद ये 2009 से 2016 का सफर तय करते हुए "अमृता इन्सटीच्यूट आफ मेडिकल सांईंस ,कोची (केरल ) में कांस्लटेंट ट्रेंड सर्जन के रुप में रोबोटिक सर्जन बनने में सफलता पायी ।आज ये प्रतिमाह गेस्ट्रोइन्टेसटाइन ,और पेनक्रियेटिक सर्जरी को काफी सफलता के साथ अंजाम देकर लोगों को बेहतर जिंदगियां देने में लगे हैं ।खासतौर पर आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के तहत डा.अजहर प्रवेज 03 डी लेपरोस्कोपिक ,थोरोस्कोपिक ,इसोफाजेकटोमिक ,लेपरास्कापिक कांलेस्ट्राल कैंसर सर्जरी ,और बेरीएट्रीक सर्जरी के तहत इन्हें महारथ हांसिल है ।जहाँ भारत सहित विदेशों से आये रोगी भी आज इनकी सेवा ले रहे हैं और ये अब मशहूर मेदांता अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर के रुप में अपनी सेवाऐं दे रहे हैं ।रोगियों की देखभाल एवं उत्तरदायित्व को निभाते ये इस मेंदांता जैसी संस्था की विख्यात पेसेंट केयर को आगे ले जा रहें हैं ।ऐसोसियेट डायरेक्टर के रुप में डा.अजहर यहां पेनक्रियेटिक सर्जन के रुप में  अपनी टीम के सेवाभाव से मील का पत्थर साबित हो रहे हैं ।बकौल ऐसोसियेट चेयरपर्सन विख्यात डा.आदर्श चौधरी इन्हें मेंदांता के सफल सहयोगी मानते हैं ।जहाँ डा.अजहर प्रतिमाह 250 कथित असाध्य रोगों का सफल सर्जरी कर अपने किशनगंज का नाम रौशन कर रहे हैं ।जहाँ अब तक अपने इस लाल को ठीक से पहचान भी नहीं पाये हैं ,जो भारत सहित विदेशों में भी बेहतरीन संस्था मेंदांता का नाम रौशन कर रहे हैं ।जहाँ इनकी उपल्ब्धियों का बखान एक सांस में कर जाना आसान नहीं लगता है ।

महान गणितज्ञ स्व वशिष्ठ नारायण जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित


महान गणितज्ञ स्व वशिष्ठ नारायण जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित 31 कंप्यूटर्स से भी तेज चलता था गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का दिमाग आइंस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 74 साल के थे। अपनी ज़िंदगी में 44 साल तक वे मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित रहे। इस महान गणितज्ञ का जीवन दुखों से भरा रहा।कहा जाता है कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने महान वैज्ञानिक आंइस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती दी थी।उनके बारे में कहा जाता है कि उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता था। ये तब साबित हुआ जब नासा द्वारा अपोलो की लॉन्चिंग से पहले जब 31 कंप्यूटर्स कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। कंप्यूटर के ठीक होने तक वशिष्ठ नारायण सिंह ने जो गणना की थी वो कंप्यूटर ठीक होने पर पता चला कि दोनों का कैलकुलेशन एक था।वशिष्ठ नारायण सिंह का जन्म बिहार के बसंतपुर गांव में 2 अप्रैल 1942 में हुआ था और वे अपने परिजनों के साथ पटना के कुल्हरिया कॉम्प्लेक्स में रहते थे।बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब वशिष्ठ नारायण सिंह पटना साइंस कॉलेज में पढ़ते थे, उस दौरान वे गलत पढ़ाने पर अपने गणित के प्रोफेसर को टोक देते थे। इसकी जानकारी जब कॉलेज के प्रिंसिपल को मिली तो उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह की प्रतिभा को देखने के लिए उनकी अलग से परीक्षा ली। इस परीक्षा में उन्होंने सारे एकेडमिक रिकॉर्ड तोड़ दिए।वशिष्ठ नारायण सिंह पटना साइंस कॉलेज में पढ़ते थे तो उस दौरान कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन कैली की नजर उन पर पड़ी। कैली ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें बरकली आ कर रिसर्च करने का निमंत्रण दिया। 1965 में वशिष्ठ नारायण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में रिसर्च के लिए चले गए थे।साल 1969 में उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर बन गए। उन्होंने नासा में एक गणितज्ञ के रूप में काम किया था, बाद में उनका वहां मन नहीं लगा और वे 1971 में वापस भारत लौट आए। इसके बाद उन्होंने पहले IIT कानपुर, बॉम्बे, और फिर ISI कोलकाता में नौकरी की।उनका विवाह साल 1973 में वंदना रानी सिंह के साथ हुआ. अपनी शादी के कुछ समय बाद ही वे मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हो गए और कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक ले लिया था ।

Thursday, November 14, 2019

आप की हुई कार्यकर्ता सम्मेलन, लगा धोखे से महिलाओं को बुलाने का आरोप

                  

गिरीडीह । वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार के विधानसभा चुनाव पूर्व एक नयी बात देखी जा रही है, और वह है  चुनावी सभाओं तथा कार्य क्रमों में  विशेषकर महिला दर्शकों  श्रोताओं की बड़ी जमात।  आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इतनी बड़ी तादाद में इन कार्यक्रमों में पहुंची यह महिलाएं हैं कौन । आपको बता दें कि आम  जनता व  मतदाताओं का इन पॉलिटिकल आयोजनों से संभ वत: मोहभंग होने लगा है । जिसके निराकरण के लिए लोगों ने अजीबोगरीब जुगत भिड़ा की है ,और वह है जेएसएलपीएस (झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी) के विभिन्न समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं । बताया जाता है कि कभी तो इन्हे तरह तरह के प्रलोभन देकर लाया जाता है,तो कभी उन्हें धोखे में रखकर । बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा लोगों को जिले के डुमरी ब्लॉक स्थित केबी उच्च विद्यालय के मैदान में देखने को मिला । मौका था आप के डुमरी विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का । अध्यक्षता डुमरी प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति को ले झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था वह उद्देश्य गठन के उन्नीस वर्ष बीतने के बाद भी अधूरा है।कहा कि राज्य में अधिकांश वर्षों तक राज करने वाली भाजपानीत सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति व अस्पष्ट नीतियों के कारण राज्य वासियों के अरमान आज भी पूरा नहीं हो पाया है जबकि आप पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार ने
पांच वर्षों से भी कम समय में अकल्पनीय कार्य जनहित में किया है। वहीं डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो ने कहा कि डुमरी विधान सभा से अबतक जितने भी प्रतिनिधि जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं,किसी ने भी क्षेत्र की समूचित विकास की दिशा में इमानदारी से काम नहीं किया है जबकि आज भी क्षेत्र में पलायन की समस्या जस की तस बनी हुई है।कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ बदलाव का संकेत दे रही है। उधर कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने महिला समूह के मीटिंग की बात कह महिलाओं को  धोखे से बुला भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया और पत्नी समेत कई महिलाओं को पार्टी की टोपी पहन बैठी थीं, उन्हें ले गए । दो महिलाएं तो स्टेज पर  आपत्ति जताने  पहुंच गईं जिसे समझा बुझाकर नीचे उतार दिया गया । 

सम्मेलन को जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, गिरिडीह नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, जिला सचिव युवा मोर्चा अभिषेक सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया ।इस दौरान तेजनारायण महतो,
रोहित पंडित,दिनेश महतो,बिनोद महतो,शंकर महतो,
सरिता देवी,किरण देवी आदि सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे ।



अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी कहा- शिवसेना ने ऐसी शर्त रखी जो स्वीकार्य नहीं



(संंंं
महाराष्ट्र में भले ही राष्ट्रपति शासन लागू हो गया हो लेकिन सरकार गठन की कोशिशें अब भा जारी है. इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार महाराष्ट्र के सियासी उठापटक पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी.
अमित शाह ने कहा, 'चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने सार्वजनिक रूप से कई बार कहा था कि अगर गठबंधन जीतता है तो देवेंद्र फडनवीस मुख्यमंत्री होंगे. किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई. अब वे नई मांगों के साथ आए हैं जो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है.
उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय ने कही पर भी संविधान को तोड़ने मरोड़ने का कोई प्रयास नहीं किया है. अमित शाह ने कहा कि NCP ने साढ़े 11 से 12 बजे के बीच में पत्र लिखकर अपनी असमर्थता जता दी थी कि आज शाम साढ़े 8:30 बजे तक हम सरकार नहीं बना सकते. इसके बाद रुकने की कोई जरूरत ही नहीं. उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की गई है. 18 दिन का समय दिया गया था. राज्यपाल में सभी पार्टियों को तभी बुलाया जब विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया. शिवेसना, कांग्रेस, एनसीपी और न हमने सरकार बनाने का दावा किया. अगर आज भी किसी दल के पास नंबर है तो वो राज्यपाल के पास जा सकता है.

Wednesday, November 13, 2019

झारखंड में बचा बीजेपी-आजसू का गठबंधन, सीटों पर निकला ये फॉर्मूला...




झारखंड में बीजेपी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के बीच गठबंधन की गांठ को सुलझा लिया गया है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सारे गतिरोध को सुलझाते हुए विधानसभा सीट शेयरिंग पर दोनों दलों के बीच सहमति बना ली है। सूत्रों के मुताबिक आजसू 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जबकि तीन सीट पर बीजेपी-एजेएसयू मिलकर लड़ेंगी। बीजेपी ने आजसू को पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें देकर राजी कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो झारखंड में सीट शेयरिंग फॉर्मूला निकालने के लिए बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खुद आगे आना पड़ा। मंगलवार को देर रात अमित शाह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो के बीच बैठक हुई, जिसके बाद फॉर्मूले पर सहमति बनी है। इसके तहत बीजेपी आजसू को दस सीटें देने को तैयार हुई है। इसके अलावा तीन सीटों पर आजसू और बीजेपी मिलकर लड़ेंगी।

लोहरदगा में आजसू के प्रत्याशी को बीजेपी अपने निशान पर लड़ा सकती है। जबकि चक्रधरपुर और चंदनकियारी से आजसू अपना उम्मीदवार वापस कर सकती है। चक्रधरपुर विधानसभा से बीजेपी के प्रदेश लक्ष्मण गिलुआ मैदान में है।

Tuesday, November 12, 2019

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी




महाराष्ट्र का सियासी संघर्ष अब सियासी संकट की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रपति को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा कर दी है. इसी बीच शिवसेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है.

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना ने अपनी याचिका में मांग की है कि राज्यपाल के उस आदेश को रद्द किया जाए जिसमें उन्होंने शिवसेना को समर्थन पत्र जमा करने के लिए तीन दिनों का समय देने से इनकार किया था. शिवसेना ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट गर्वनर को आदेश दे कि शिवसेना को समर्थन जुटाने के किये पर्याप्त समय दिया जाए. शिवसेना ने अपनी याचिका में ये भी कहा कि राज्यपाल के उस आदेश को रद्द किया जाए जिसमें उन्होंने सरकार बनाने के लिए शिवसेना के क्लेम को खारिज कर दिया था. शिवसेना की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और देवदत्त कामत सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं.

झारखंड विधान सभा चुनाव 20191:भाजपा और आजसू अपने अपने रास्ते; गठबंधन टूट गया, लोजपा ने भी की अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा


झारखंड:भाजपा और आजसू का गठबंधन टूटा
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और आजसू का गठबंधन सोमवार को टूट गया। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने घोषित सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया। लोहरदगा और चंदन कियारी सहित १२ उम्मीदवारों के नाम भाजपा ने जारी किये हैं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच
चरण में होंगे। मतदान का पहला दौर 30 नवंबर को और अंतिम तथा पांचवां चरण 20
दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कुल 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। उन्होंने
बताया कि राज्य की 81 सीटों में से तेरह सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।
इनमें चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज,
विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। इन तेरह सीटों
में चतरा, लातेहार और छतरपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं जबकि
गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा और मनिका अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीटें हैं।
उधर आजसू ने तमाम खींचतान की खबरों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11
सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा को आईना दिखाते हुए जिन
तीन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी दिए उनपर आजसू ने भी की प्रत्याशियों की
घोषणा कर दी है।

Monday, November 11, 2019

झारखण्ड विस:आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में जारी किए 15 विधान सभा प्रत्याशियों के नाम




रांची । आज दिनांक 11/11/2019 को आम आदमी पार्टी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब राँची में किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों कि पहली सूची जारी की गई, जिसमें राँची समेत कुल 15 विधानसभाओं से पार्टी के प्रत्याशियों कि घोषणा की गयी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी पुरे दमखम से झारखंड में चुनाव लड़ेगी।अभी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा रही है और अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जायेगी। आगामी 12 नवंबर को पार्टी के द्वारा मेनिफेस्टो जारी किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के बढ़ते क्रियाकलाप को देखते हुये लगातार भारी संख्या में लोग पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। आगामी 12 नवंबर को भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता  राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० अजय कुमार के हाथों पार्टी में शामिल होंगे। सता पक्ष की नाकामी और बिखरे हुये विपक्ष के बीच आम आदमी पार्टी के लिये झारखंड में बेहत्तर अवसर है और लोग बढ़ी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। 2024 विधानसभा चुनाव जीतकर हम झारखंड में अपने दम पर सरकार बनायेंगे। जिसकी शुरूआत हमने अभी से कर दिया है। झारखंड में हम युवाओं और महिलाओं को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। आज झारखंड में वर्तमान नेतृत्व को बदल देने की जरूरत है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार ने कहा कि सारे कार्यकर्ता पुरे उत्साह के साथ  अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव कि तैयारी में लगे हैं।आज पार्टी कि ओर से जिस भी कार्यकर्ता  को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर रही है उसे जीताने के लिये सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जायें। पुरे झारखंड में  पार्टी राजनीतिक दलों एवं जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 *विधानसभावार प्रत्याशियों की सूची:-**
*1.डाल्टेनगंज:* अभय सिंह चेरो
*2. विश्रामपुर:* डॉ० मशरूर अहमद खान
*3.हुसैनाबाद:* कन्हैया विश्वकर्मा( के. विश्वा )
*4.भवनाथपुर:* राजेन्द्र पासवान
*5.घाटशिला:* एडवोकेट सुभाष समद
*6.जमशेदपुर पश्चिमी:* शंभु नाथ चौधरी
*7.मझगाँव:* रोशनी सिंकु
*8.*मनोहरपुर:* मुनि लाल सुरीन
*9.कोडरमा:* डॉ० संतोष मानव
*10.राँची:* राजन कुमार सिंह
*11. हटिया:* आलोक शरण प्रसाद
*12. बोकारो:* हरेन्द्रनाथ चौबे
*13. नाला:* हेमकांत ठाकुर
*14.दुमका:* मीरू हाँसदा
*15. गढ़वा:* उमा देवी

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल मिश्रा, आबिद अली , प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मिन लाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार उपस्थित थे।


अलविदा टीएन शेषण: देश मे चुनाव सुधार का अग्रदूत रहे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण का निधन






देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण का 86 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। चेन्नई स्थित अपने आवास पर टीएन शेषण ने आखिरी सांस ली। भारत में चुनाव आयोग को साख दिलाने में टीएन शेषण का अहम योगदान माना जाता है। वे दिसंबर 1990 से दिसबंर 1996 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहे।

चुनाव आयोग की दिखलाई ताकत:
तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन भारत के 10वें चुनाव आयुक्त बने थे। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर, 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक रहा था। शेषन ने अपने कार्यकाल में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। सख्ताई के कारण उनका सरकार और कई नेताओं से विवाद हुआ था।

बिहार में चार बार रद्द किए चुनाव:
टीएन शेषन ने चुनाव सुधार की शुरूआत 1995 में बिहार चुनावों से की थी। चुनावों में धांधली के लिए बिहार बुरी तरह बदनाम था। उन्होंने बिहार में कई चरणों में चुनाव कराए, यहां तक कि चुनाव तैयारियों को लेकर वहां कई बार चुनाव की तारीखों में बदलाव भी किया। उन्होंने बिहार में बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स का इस्तेमाल किया। शेषन के इस कदम पर लालू यादव ने उन्हें खुलेआम चुनौतियां दी थीं। उन्होंने चार बार बिहार चुनाव की तारीखों में बदलाव किया था। जरा सी भी गड़बड़ी मिलने पर वह फौरन तारीख बदल देते थे। उस दौरान बिहार में चुनावों में बड़ी संख्या में बूथ कैप्चरिंग, हिंसा और गड़बड़ी होती थी। शेषन ने इसे चुनौती के रूप में लिया। निष्पक्ष चुनाव के लिए पहली बार उन्होंने चरणों में वोटिंग कराने की परंपरा शुरू की। पांच चरणों में बिहार का विधानसभा चुनाव कराया। बिहार का वह चुनाव मील का पत्थर बना था।

अलविदा शेषण!

Sunday, November 10, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी,10सिटींग एमएलए के टिकट कटे


झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है. जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर जारी किया सूची। 
पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव होना है चुनाव. कुल 52 सीटों पर घोषणा हुई है.
जमशेदपुर ईस्ट- रघुवर दास
लक्ष्मण गिलुआ- चक्रधरपुर
राजमहल- अनंत ओझा
बोरियो- सूर्या हांसदा
लिट्टीपाड़ा- डेनियल किस्कू
महेशपुर- मिस्त्री सोरने
जामताड़ा- विरेंद्र मंडल
दुमका- लुईस मरांडी
मधुपुर- राज पालिवाल
सारठ- रणधीर सिंह
गोड्डा- अमित मंडल
महगामा- अशोक भगत
कोडरमा- नीरा यादव
बरही- मनोज
हजारीबाग- जायसवालचतरा
शिकारीपाड़ा- 
- जनार्दन पासवान
गिरिडीह- निर्भय शाहबादी
बेरमो- योगेशव्रर महतो
धनबाद- राज सिन्हा
बाघमारा- ढुल्लू महतो

आरपीएन सिंह, प्रभारी यूपीए, झारखण्ड के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी




नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने जारी किया नोटिस 

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है मामला

दो दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब, अन्यथा होगी कार्रवाई 

रांची।आसन्न झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही रांची जिलाभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) की एवं विभिन्न कोषांगों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु अपनी कमर कस ली है। 

इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने आरपीएन सिंह, प्रभारी यू0पी0ए0, झारखण्ड के ख़िलाफ़ एक नोटिस जारी करते हुए 48 घण्टों के अंदर जवाब मांगा है। 

*क्या है आरोप?*

नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि दिनांक-08.11.2019 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार प्रेस क्लब, रांची में बगैर अनुमति के आपके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है। जो कि प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। 

इसके साथ ही पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगते हुए कहा है कि आप अपना पक्ष स्पष्ट करें एवं क्यों न आपके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए। 

*पूर्व में आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर*

आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जबकि उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) या सिंगल विंडो सिस्टम से किसी भी प्रकार की इजाजत नहीं ली गयी थी। जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। 

फलाइंग स्क्वाड की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एमसीएमसी के निदेश पर पार्टी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

गौरतलब है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 के तहत रांची जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक-07.12.2019 एवं दिनांक- 12.12.2019 को मतदान डाला जाएगा। 


अयोध्या फैसले व मोहम्मद साहब की जयंती को ले जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; जगह जगह पूलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किए फ्लैग मार्च

 
गिरीडीह । अयोध्या फैसले व मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी तथा विभिन्न स्थानों पर पूलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिले के बिरनी सरिया बगोदर डुमरी देवरी बेंगाबाद  जमुआ आदि प्रखंडों में  पूलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।वहीं जिले व प्रखंडो के आला अधिकारियों ने गस्ती की। अयोध्या मामले पर आनेवाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है । बगोदर में चप्पे चप्पे पर सशस्त्र पुलिस जवान को तैनात किया गया है ।
बगोदर सरिया डीएसपी बिनोद कुमार महतो थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बगोदर में दो सौ फोर्स लगाया गया है।बगोदर नेहरू चौक के पास तैनात पुलिस प्रशासन हेंसला मे फ्लैग मार्च में  डीएसपी थाना प्रभारी सीओ आशुतोष ओझा शामिल  रहे ।उधर डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्रों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के धावाटांड,बेहरासूईयाडीह,मंझलाडीह,कुलगो,नावटाँड,डुमरी,जामतारा,बिरपोक,तेलखारा आदि विभिन्न क्षेत्रों तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा,रोशनाटुंडा,निमियाघाट,पोरदाग,खांकीखुर्द,
लोहेडीह आदि सहित दर्जन भर गांव में गुजरे फ्लैग मार्च का प्रभाव क्षेत्र में पड़ा।समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर शांति व सद्भाव का वातावरण था वहींं दोनों संप्रदाय के लोगों ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया गया और सभी ने राष्ट्र की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का वचन दिया।फ्लैग मार्च में सीओ डुमरी रवि भूषण प्रसाद पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह डुमरी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद निमियाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान सीआई जितेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...