उधर सांसद ने कहा कि आज झारखंड में जहां बिरसा मुंडा की जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस मनाए जा रहे हैं। वही आज के दिन स्व महतो जी की पुण्यतिथि हम सबके लिए अविस्मरणीय रहेगी ।उन्होंने कहा कि उनका जीवन सदा संघर्षमय रहा है। हमेशा वह ग्रामीणों के हित एवं अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। उनके शव यात्रा के समय भी विशाल जनसमूह देखा गया था और आज भी इतनी भीड़ देखकर सहज ही अंदाजा अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके आदर्शों एवं कार्यों की छाप जनता में गहरी पैठ बना चुकी है ।
हमें उनके आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए ।श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने भी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्व दामोदर महतो की पत्नी आजसू की प्रदेश महासचिव वाह डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करती रहूंगी तथा कार्यकर्ताओं एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर ने के लिए संघर्षरत रहूंगी । इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र के मुखिया पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।इससे पूर्व अपने प्रिय नेता की आत्मा की शांति हेतु लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।



No comments:
Post a Comment