नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने जारी किया नोटिस
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है मामला
दो दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब, अन्यथा होगी कार्रवाई
रांची।आसन्न झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही रांची जिलाभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) की एवं विभिन्न कोषांगों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु अपनी कमर कस ली है।
इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने आरपीएन सिंह, प्रभारी यू0पी0ए0, झारखण्ड के ख़िलाफ़ एक नोटिस जारी करते हुए 48 घण्टों के अंदर जवाब मांगा है।
*क्या है आरोप?*
नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि दिनांक-08.11.2019 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार प्रेस क्लब, रांची में बगैर अनुमति के आपके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है। जो कि प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है।
इसके साथ ही पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगते हुए कहा है कि आप अपना पक्ष स्पष्ट करें एवं क्यों न आपके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
*पूर्व में आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर*
आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जबकि उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) या सिंगल विंडो सिस्टम से किसी भी प्रकार की इजाजत नहीं ली गयी थी। जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है।
फलाइंग स्क्वाड की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एमसीएमसी के निदेश पर पार्टी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
गौरतलब है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 के तहत रांची जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक-07.12.2019 एवं दिनांक- 12.12.2019 को मतदान डाला जाएगा।

No comments:
Post a Comment