Saturday, March 21, 2020

डरे नहीं, सभी मिलकर करें कोरोना वायरस का सामना -राहुल कुमार सिन्हा,उपायुक्त,गिरिडीह



डरे नहीं, सभी मिलकर करें कोरोना वायरस का सामना- उपायुक्त....

स्वच्छता के साथ सावधानी एवं सतर्कता का रखें ख्याल- उपायुक्त
गिरिडीह।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिनांक 19.03.2020 को देश के नाम संदेश एवं गृह सचिव, भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त के द्वारा सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस रविवार अर्थात 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कफ्र्यू का पालन करें और सभी अपने घरों के अंदर हीं रहने की कोशिश करें। साथ हीं दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनता कफ्र्यू वास्तव में केयर फाॅर यू है, जो कि कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम लगाने हेतु आम जनता के द्वारा लोगों के हित के लिए हीं है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम स्वेच्छा से इसका पालन करें एवं बिना किसी अत्यंत आवश्यक कार्य के अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करें।


इसके अलावे उपायुक्त द्वारा कहा गया कि बहुत से ऐसे साहसी लोग है जो कि केविड 19 नामक इस महामारी से दिन-रात लड़ रहे हैं और कोरोना वायरस से खतरे के बीच दूसरों की निःस्वार्थ सेवा कर रहें हैं। जैसे- चिकित्सक, मेडिकल कर्मी, सुरक्षा कर्मी, सरकारी सेवक, मीडिया कर्मी, एयर लाइन स्टाफ, बस, ट्रेन आॅटो ड्राईवर आदि। वैसे सभी लोग जो आम लोगों के जरूरत के समानों को हाॅम डिलिवरी के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचा रहें है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे के बीच दूसरों की सेवा करने वाले इन लोगों के मनोबल वृद्धि हेतु एवं देश के प्रति इनके निःस्वार्थ सेवा-भाव के लिए इनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेशानुसार आम लोगों से अपील है कि सभी लोग 22 मार्च के शाम 5 बजे अपने घरों के बालकनी अथवा दरवाजे के समीप खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर अथवा घंटी बजाकर करतल ध्वनि के साथ उनका आभार व्यक्त करें।

साथ हीं उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फैलायें एवं दिनांक 22 मार्च, 2020 के शाम 5 बजे सभी शहरी स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस सेवा एवं सिविल डिफेन्स व अन्य औद्योगिक संस्थाएं सायरन बजाकर लोगों को इसकी सूचना देंगे। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी से अपील किया गया कि कोरोना वायरस से घबराए नहीं सभी मिलकर इसका सामना करें। कल होने वाले जनता कर्फ्यू का पालन करें एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

किशनगंज:समाज सेवी संस्था राहत ने जिले में कोराना वायरस के विरुद्ध लड़ने का उठाया बीड़ा


शशि कांत झा।
किशनगंज/बिहार।जिले की बेहतरीन संस्था राहत ने केरोना वायरस से राहत के लिए ,इससे दो दो हाथ करने के लिए पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाकर इससे सावधान रहने के लिए लोगों को देगी जरुरी टिप्स । जागरूकता अभियान की शुरुआत किशनगंज के डी एम आदित्य प्रकाश ने आज हरी झंडी दिखा कर की ।जहाँ राहत की सचिव डा.फरजाना ने लोगों के नाम संदेश देकर इसे जिले में जन जन तक ले जाने के मुहिम की शुरुआत की ।
बताते चलें कि राहत संस्था ने इस जिले में चल रही जनोपयोगी योजनाओं के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में हमेशा से एक कदम आगे रही है ।जिसमें महिला ट्रेफिकिंग ,महिला सशक्तिकरण ,विभिन्न रोगों के पनपने से पहले इससे बचने की सावधानियां एवं जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका में दिखती आ रही है ।जिससे प्रभावित होकर डा़ फरजाना को देश के अतिरिक्त विदेशों से भी आमंत्रित किया जाता रहा है ।जिसके लिए ये जिले के आलाधिकारियों सहित आमजनों और जनप्रतिनिधियों से हमेशा से पुरस्कृत होती रहीं हैं ।ऐसे में आज जब पूरा विश्व केरोना जैसे खतरनाक और जानलेवा वायरस से त्रस्त हो रहा है ।इन परिस्थितियों की परवाह किये वगैर एक महिला डा.फरजाना ने जागरूकता के लिए एक साहसी और नायाब कदम उठाया है ।जिसकी चर्चा अब जन जन में होने लगी है ।

ब्रेकिंग: केन्द्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोरोना-वायरस के लिए जारी किया हेल्पलाइन

    *ब्रेकिंग न्यूज़*                                          *केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोरोना-वायरस के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर:
+91-11-23978046*
न्यूज़ डेस्क।
राज्य हेल्पलाइन
आंध्र प्रदेश 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा 8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्यप्रदेश 0755-2527177
महाराष्ट्र 020-26127394
मणिपुर 3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल 3323412600

केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के हेल्पलाइन नंबर 
अंडमान और निकोबार द्वीप 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू और कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 01982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104

Friday, March 20, 2020

निर्भया: तस्वीर को प्रणाम किया, गले लगाया और बताया कि बेटी तुम्हें अब न्याय मिला है




साल 2012 में दिल्ली में दंरिदों की हैवानियत का शिकार हुई निर्भया को आज सात साल के बाद इंसाफ मिला है. तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी टालने में कामयाबी नहीं मिली. निर्भया के दोषियों को आखिरकार फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया है. दोषियों के फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

आशा देवी ने कहा कि हमारा सात साल का जो संघर्ष है, वो आज काम आया है. पहली बार देश में चार लोगों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, हमें देर से ही सही लेकिन इंसाफ जरूर मिला है. इसके लिए देश की सरकार, राष्ट्रपति और अदालतों को धन्यवाद. हमारी बेटी के साथ जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार हुआ था लेकिन अब जब इन दोषियों को फांसी दी गई है, तो दूसरी बेटियों को भी इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है.

क्या कहा निर्भया की मां ने?

इस फैसले पर निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जताई और कहा कि सात साल का संघर्ष आज पूरा हो रहा है. निर्भया की मां ने कहा है कि वह 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगीं.

फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि 7 साल के बाद आखिर हमें इंसाफ मिला है, देश के लोगों ने निर्भया के लिए लड़ाई लड़ी है. आशा देवी बोलीं कि 20 मार्च का दिन निर्भया के नाम, देश की बेटियों के नाम पर याद रखा जाएगा.✍

Thursday, March 19, 2020

देवघर: स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी,बाबा मंदिर में पूजा दर्शन हुई बंद

जल्द लगेगा मंदिर के सभी प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनर -उपायुक्त

#देवघर।देश में कोरोना वायरस के खतरें को देखते हुए आज दिनांक 19.03.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में मंदिर कार्यालय में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के सभी सदस्यों, तीर्थ पुरोहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि आगामी 31 मार्च तक बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा मंदिर में पूजा अर्चना नही कर सकेंगे। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बाबा मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते वर्तमान समय में बाबा मंदिर में पूजा पाठ करने से आप सभी बचे, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावे उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिरों को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बंद करने का फैसला भी लिया जा चुका है।
ज्ञात हो कि तीर्थ पुरोहितों द्वारा बाबा की विधिवत्त पूजा-अर्चना, श्रृंगार पूजा, संध्या आरती पूर्व की भांति चलती रहेगी। साथ ही 31 मार्च तक मंदिर के सभी कार्यक्रमों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
बैठक के पश्चात उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु प्रतिदिन यहां आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं के तादाद को देखते हुए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां, इसके शुरूआती लक्षण, कोरोना से बचाव हेतु क्या करें एवं क्या न करें आदि से संबंधित जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से पूरे मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में लगाये गये है। इसके अलावे मंदिर प्रांगण के साफ-सफाई करने की आवृति को भी बढ़ा दिया गया है। साथ हीं मंदिर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हैण्ड वाॅश, साबुन की भी व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि मंदिर के सफाई कर्मियों को मास्क पहनकर साफ-सफाई करने एवं इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ हीं मंदिर में आने-वाले श्रद्धालुओं, पुजारियों, बेलपत्र-फूल विक्रेताओं एवं आस-पास के दुकानदारों व अन्य लोगों से अपील की गयी है कि वे साफ-सफाई पर विशेष दें, ताकि मंदिर व इस प्रकार के अन्य सामुदायिक स्थलों में होने वाले भीड़ के वजह से कोरोना वायरस का खतरा न रहे एवं इससे लोगों का बचाव हो सके। साथ हीं उन्होंने बाबा मंदिर आने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा है कि साफ-सफाई में आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।
इसके अलावा उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नाहीं पैनिक होने की आवश्यकता है। साफ-सफाई के साथ भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से पर बचे।

विष्णुगढ़ वासंती रामनवमी बजरंग दल की बैठक में कमिटी का हुआ पुनर्गठन, विनोद कु सिंह बने अध्यक्ष


    श्री प्रसाद सोनी। विष्णुगढ़/हजारीबाग। बासंती रामनवमी बजरंग दल की बैठक विष्णुगढ़ के पुराना पंचायत भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री विपिन कुमार सिन्हा ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर विशाल झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके बाद टीम गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय प्रजापति, उपाध्यक्ष श्री शेखर सुमन,सचिव श्री निरंजन सोनी, सह सचिव श्री ओमकार नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री आशीष कुमार सोनी। उप कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार रवानी,श्री दीपक वर्णवाल,मीडिया प्रभारी श्री नीरज कुमार बर्मन,संगठन मंत्री श्री कपिल देव साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्री रणधीर कसेरा, श्री विश्वजीत कसेरा, श्री मुकेश विश्वकर्मा,श्री सुनील कसेरा, श्री अनूप कसेरा, श्री अशोक सिंह, श्री प्रभाकर मिश्रा, विशाल कसेरा, विशाल सोनी, श्री रवि पांडे, रवि पासवान,श्री शंकर कसेरा,श्री अजय सोनी, श्री शंकर सोनी, श्री विशेश्वर स्वर्णकार एवं मुकेश सोनी बनाए गए।

कोरोना वायरस पर एक्शन में पीएम मोदी, सभी राज्यों के CM और स्वास्थ्य मंत्रियों से करेंगे बात




कोरोना वायरस के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. देश में इस वायरस के मामलों में तेजी आई है और अबतक 170 के पार पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. देशवासियों से बात करने के अलावा प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. इस दौरान राज्यों में कोरोना को लेकर की जा रही तैयारियों, सुविधाओं पर चर्चा हो सकती है.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार दोपहर को कहा, ‘सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस के मसले पर बात करेंगे.’

गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार एक्टिव हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे खुले में ना जाएं, घर में रहें और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें.

प्रधानमंत्री की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर भी कोरोना वायरस के बारे में अपडेट दिया जा रहा है. हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जब विदेश से लौट रहे अपने परिवार के सदस्यों को निगरानी में भेजने के लिए रजिस्टर किया तब पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की. पीएम मोदी ने लिखा कि मुख्यमंत्री खुद लोगों के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं.

बुधवार को प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के मसले पर रिव्यू मीटिंग भी की थी, इसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई थी कि गुरुवार शाम 8 बजे पीएम राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

कोरो ना के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से व भीड़ भाड़ काम करने के लिए बढ़ाए प्लेट फार्म टिकट के मूल्य

धनबाद ।
*18.03.2020-- कोरोना वाइरस के फैलाव को कम करने के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत भीड़ वाले स्टेशनों पर भीड़- भाड़ को कम करने तथा जागरुकता के उद्देश्य से दिनांक 19.03.2020 के मध्य रात्रि से ग्यारह (11) स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में अस्थायी वृद्धि करते हुए पचास रु. (50) किया जा रहा है*.
स्टेशनों की सूची--
1. धनबाद ज0
2. ने सु च बो गोमो ज0
3. पारसनाथ
4. कोडरमा
5. चन्द्रपुरा
6. बरकाकाना
7. डाल्टेनगंज
8. गढवा रोड
9. रेनू कूट
10. चोपन
11. सिंगरौली
अन्य सभी स्टेशन प्लेटफार्म टिकट पूर्व की भांति 10 रु में ही मिलते रहेंगे.।

Wednesday, March 18, 2020

कोरोना वायरस से निपटने में लापरवाही का आरोप, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में मुकदमा दर्ज


पटना। बड़ी खबर आ रही है,बिहार के मुजफ्फरपुर से। जहां केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन पर मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। केन्द्रीय मंत्री पर कोरोना से निपटने में सक्षम नहीं रहने का आरोप लगा है। केन्द्रीय मंत्री पर हैंड सेनेटाइजर जेल की कालाबाजारी नहीं रोक पाने का आरोप लगाया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया गया है। आरोप हैं कि कोरोना वायरस के दौरान जहां इससे निपटने लिए हैंड सेनेटाइजर की मांग बढ़ गयी है । वहीं यह बाजार में बमुश्किल मिल रहा है। हैंड सेनेटाइजर की कालाबाजारी कर इसे उंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
आईपीसी की धारा 406,506,420,120B के तहत मुकदमा दायर किया गया है। इसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन पर आरोप लगाया गया है कि वे हैंड सेनेटाइजर जेल की कालाबाजारी रोकने में अक्षम रहे हैं।

Tuesday, March 17, 2020

Giridih में Corona का एक और संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड से भाग निकला,की जा रही सरगर्मी से तलाश


गिरिडीह में कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध मरीज मिला है. उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन वहां से वह भाग निकला. अब पुलिस से ढूंढ़ रही है.

सोमवार को ही बिहार के पूर्णिया से आये 26 वर्षीय छात्र जीतेन्द्र वर्मा को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था.

छात्र को खुद भी संदेह था कि वह कोरोना से ग्रसित है. संदेह के आधार पर ही उसे अस्पताल की पहली मंजिल में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया जहां अस्पताल के चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया था.

सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा की मानें तो जिस छात्र को नोवेल कोरोना के संदेह में भर्ती किया गया था उसे करीब दस दिनों से खांसी होने के साथ गले में दर्द भी है. उसके भागने की सूचना सीआइडी को दी गयी है.

Monday, March 16, 2020

BREAKING : 17 मार्च से 14 अप्रैल तक झारखंड में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, सीएम ने दिया आदेश



रांची। झारखंड बजट सत्र के 9वें दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में कई विधायकों ने #Corona_Virus को लेकर राज्य में प्रतिष्ठानों को बंद करने की मांग उठाई. जिसके बाद कोरोना वायरस को लेकर उच्च स्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि यह एक राष्ट्रीय आपदा घोषित हो चुकी है इसे ध्यान में रखते हुए 17 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान, मॉल, सिनेमा घर, निजी संस्थानों, पार्क, स्वीमिंग पूल, क्लब, म्यूजियम आदि को बंद करने का आदेश दिया है. साथ ही कहा कि इस दौरान कर्मचारी के ऑफिस नहीं आने पर प्रबंधन उसका वेतन नहीं काट सकता है. अगर किसी कंपनी का प्रबंधन इस समय सीमा के दौरान किसी कर्मचारी का वेतन काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि बजट सत्र में कोरोना वायरस से निबटने के लिए 200 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं.
इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर सदन में पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा में अडाणी कंपनी का काम चाइनिज कंपनी को मिला है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए. वहीं माले विधायक विनोद सिंह ने अप्रवासी भारतीयों के वापसी पर उनके स्वास्थ्य के जांच की मांग की.  

बता दें कि झारखंड विधानसभा में आज कोरोना वायरस का मुद्दा गूंजा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कोरोना वायरस का मुद्दा उठाते हुए इसके बढ़ते खतरे से सदन को आगाह कराया. चर्चा के बाद सीएम ने बताया कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 200 करोड़ रुपये का कोष तैयार किया है.

विधानसभा के बजट सत्र में कोरोना वायरस का मुद्दा जोरशोर से उठा... विधायकों ने राज्य के प्रतिष्ठानों को बंद करने की मांग उठायी. प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा में अडाणी में काम करने वाले चाइनीज लोगों की जांच की मांग... वहीं विधायक विनोद सिंह ने अप्रवासी भारतीयों के स्वास्थ्य जांच की मांग की...
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना महामारी का रूप ले लिया है. लेकिन झारखंड में सरकार ने अबतक कोई कदम नहीं उठाया है. सरकार को जल्द इस दिशा में पहल करनी चाहिए. वहीं कई विधायकों ने शैक्षणिक संस्थाएं एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों को बंद करने की मांग की.
सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में कोरोना पर जवाब देते हुए कहा कि कोरोना पर चिंता जायज है. उन्होंने कोरोना से निपटने को लेकर सरकार की ओर से की गयी तैयारियों को सदन के सामने रखा. 17 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान और भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद करने की भी बात सीएम ने कही.
कोरोना वायरस को लेकर आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों में भी दहशत है. सदन की कार्यवाही के दौरान माननीयों का डर सामने आया... कोरोना को लेकर सरकार की गंभीरता और तैयारियां भी सदन के माध्यम से जनता तक पहुंची है.

"नो प्रॉफिट नो लॉस" पर बिकेंगे मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर,कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई


धनबाद।

कोरोना वायरस (कोविद -19) की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में यूनियन क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस के कारण लोगों में विभिन्न तरह की भ्रांतियां उत्पन्न हो गई है। इससे बचने के लिए लोग मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर के स्टॉकिस्ट एवं इसे बेचने वालों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थिति का फायदा न उठाएं एवं *नो प्रॉफिट नो लॉस* के आधार पर इसे सरलता से जनता को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि दोनों वस्तुओं की डिमांड को देखते हुए इसके स्टोकिस्ट द्वारा सदर अस्पताल, झरिया सीएचसी, बाघमारा सीएचसी, कृषि बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मॉल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर के लिए काउंटर खोले जाएंगे। यहां लोगों को *नो प्रोफिट नो लोस* के आधार पर दोनों वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। सभी काउंटरों पर जिला प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जाएगी। सभी काउंटर पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मी परामर्श देंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए सहिया एवं आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि सभी मॉल, रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अति आवश्यक ना हो तो बड़े कार्यक्रमों में, जहां भीड़ इकट्ठी होती है, शामिल ना हो।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ अग्रणी जिला प्रबंधक, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, एसीसी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन सहित अन्य संस्था ने एक प्लेटफार्म पर आगे आकर कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कमर कस ली है।

पत्रकार वार्ता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धनबाद के सचिव डॉ सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के विरुद्ध फैल रही विभिन्न तरह की भ्रांतियों के कारण लोगों को अधिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है तथा उसका समुचित इलाज से वह रोग मुक्त हो सकता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह ने कहां कि एहतियातन कदम उठाने से इस रोग को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों का थर्मल स्कैन इसकी पहचान के लिए आवश्यक है।

पत्रकार वार्ता में अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, आईएमए के अध्यक्ष डॉ बीके सिंह, आईएमए के सचिव डॉ सुशील कुमार, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार चौधरी, डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ जफरुल्लाह, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉ राजन कुमार बर्नवाल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ ऋतु राज, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ आलोक कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ रंजीत चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Sunday, March 15, 2020

देवघर उपायुक्त के निर्देशानुसार दवाई दुकानदार पर की गई कार्रवाई, एक दुकान सील

 अपने-अपने अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्र में रखे मास्क व सैनिटाइजर के कालाबाजारी पर नजर  -उपायुक्त


कोरोना वायरस को लेकर बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में इन सामानों की कालाबाजारी होने एवं मास्क व सैनिटाइजर के निर्धारित मूल्य से दोगुनी-तिगुनी राशि वसूलने संबंधी शिकायत मिलने पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी, देवघर को जांच दल गठित कर उक्त मामले की  जांच कर प्रतिवेदित करने का निदेश दिया गया था।
इस आलोक में अंचलाधिकारी, देवघर श्री अनिल कुमार द्वारा टीम गठित कर उक्त मामले की जांच की गयी तो पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया आरोप सही है एवम  संबंधित दवा दुकान के द्वारा मास्क की कालाबाजारी की जा रही है एवम ग्राहकों से मनमाने ढंग से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है। बाजार में 20-25 रुपये के दामों में मिलने वाले मास्क को 175 रुपये की कीमत में लोगों को बेची जा रही थी।  इस पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए दोषी पाए गए दवा विक्रेता पर कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल के समीप स्थित उसके दवाई दुकान "औषधालय मेडिकल दुकान"  को सील कर दिया गया। साथ हीं निदेशित किया गया कि कोई भी दवा दुकान/ विक्रेता आवश्यक सामग्री के रूप में परिभाषित मास्क, प्लाई एवम प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सैनिटाइजर की कालाबाजारी नहीं करेंगे। फिर भी यदि ऐसा करते हुए किन्ही को पाया जाता है तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया कि वे पूरी तरह से सतर्क रह कर अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखे, ताकि इन सामानों के कालाबाजारी करने वाले लोगों पर अंकुश लगाया जा सके एवं लोगों के लिए ये सामान बाजार में निर्धारित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो।
ज्ञात हो उपायुक्त द्वारा पूर्व में ही कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव को देखते हुए आवश्यक सामग्री के रूप में परिभाषित मास्क, प्लाई एवम प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सैनिटाइजर बाजार में सर्वसाधारण को सुलभ रूप से उपलब्ध हो एवं किसी भी परिस्थिति में कोई भी दवा विक्रेता व दुकानदार न तो इसका कालाबाजारी करेंगे, न हीं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर इन समानों की बिक्री करेंगे, ताकि ऐसे सामानों की किसी भी प्रकार की हो रही कालाबाजारी को पूर्णतः रोका जा सके। साथ ही उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाएगा तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी के विरुद्ध आवश्यक व कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

धनबाद के जालान अस्‍पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने अस्‍पताल प्रबंधन पर लगाये ये गंभीर आरोप




धनबाद : धनबाद के जालान अस्‍पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्‍पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुये बताया कि मरीज की मौत होने के बाद भी बिल बढ़ाने के लिए मरीज को आईसीयू में रखा गया. परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. अस्‍पताल प्रबंधन ने हंगामा बढ़ता देख पुलिस को मामले की सूचना दी.
मृतक रवीन्‍द्र प्रसाद सिंह धनबाद के बरमसिया के रहने वाले थे. ब्रेन हेमरेज होने पर उन्‍हें धनबाद के जालान अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने मौत होने के बाद भी बिल बढ़ाने के लिए मरीज को आईसीयू में रखने का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा किया.

सदर विधायक पंहुचे बनासो स्थित पौराणिक महामाया मंदिर, मां बागेश्वरी के समक्ष टेका माथा, की पूजा- अर्चना




श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रांतर्गत मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो अवस्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक महामाया मंदिर पंहुचकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मां बाघेश्वरी के समक्ष माथा टेका और विधिवत पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की ।


मौके पर उनके साथ विशेष रुप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे । विधायक हज़ारीबाग़ श्री मनीष जायसवाल, एकल विद्यालय केंद्र, विष्णुगढ के  गोष्टि में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।

इस गोष्टि का आयोजन इंटर कॉलेज विष्णुगढ के आयोजित किया गया था।जिसमे प्रखंड के सैकड़ो स्वयंसेवक के अलावे संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।  खंड कारवा संतोष कुमार, सह खंड कारवा रणधीर कसेरा, सुशील महतो, वरुण कुमार, जिला सत्संग प्रमुख सह प्रखंड संयोजक , प्रदीप कुमार महतो पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग दल, संतोष पटेल, देवंती देवी, सुरेश महतो, ब्रजेश कुमार, अजित राणा, के अलावे सैकड़ो सत्संग दीदी उपस्थित हुए ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...