Thursday, March 21, 2024
सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण कराने पहुंची शोभा की स्थिति बिगड़ी, रिम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रही है
Monday, August 28, 2023
रांची पुलिस ने 14 झपटटेबाजों को पकड़ कर जेल भेजा
रांची।राजधानी रांची में झपट्टेबाज हर दिन अपना आतंक मचा रहे हैं. अब झपट्टेबाज विदेशी पिस्टल लेकर शहर में घूम रहे हैं. एक गिरोह बना कर शहर में महिलाओं के गले की चैन,मोबाईल और अन्य समान को छीन कर फरार हो रहे है.ऐसे में कई शिकायत पुलिस के पास आ रही थी. इसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 14 झपट्टेबाज को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो विदेशी पिस्टल,एक देशी कट्टा, छिंतई का आठ मोबाईल समेत कई समान बरामद हुआ है. इस कांड का खुलासा रांची एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया.* *एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र में एक पांच हजार रुपये और मोबाईल की छींतई का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोंकर क्षेत्र में एक बॉउन्ड्री के अंदर बैठ कर कुछ अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. जिसके बाद छः अपराधियों को चोरी की मोटर साइकिल और लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में अपराधियों के निशानदेही पर पांच बाइक और दो मोटर साइकिल बरामद किया गया. बाद में अपराधियों से चोरी के बाद बाइक और मोबाईल दूसरे जगह पहुंचाने वाले पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई.* *इसके अलावा PHED पहाड़ के पास से सूचना मिली की कुछ अपराधी हथियार लेकर घूम रहे है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अम्बर कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, शंकर राम, साहिल सिंह, सौरभ कुमार, सबबीर कुरैसी, सदब कुरैसी, रोहित कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, राजा वर्मा, सन्नी कुमार और सूरज गुप्ता शामिल है.* *गिरफ्तार सन्नी पासवान पर बरियातू, सदर और लालपुर थाना में चार, अम्बर कुमार पर सदर, अरगोड़ा, लालपुर थाना में पांच, सौरभ कुमार पर लालपुर और ओरमाँझी थाना में दो, साहिल सिंह सदर थाना में चार, सबबीर कुरैसी नामकुम में एक, सूरज कुमार सदर थाना दो, राजा वर्मा सदर, नामकुम, खेलगाँव, लालपुर थाना में चार, नीरज कुमार तीन बार बाल गृह भेजा गया. गिरफ्तार 14 में से आठ अपराधियों का पुराना अपराध का इतिहास है.*
विद्याधन छात्रवृति योजना में विद्यार्थियों को 15 से 60 हजार स्कॉलरशिप हेतु आवेदन निकला
विद्याधन छात्रवृत्ति 2 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों के लिए है। छात्रों को बिहार राज्य से अपनी 10 वीं की परीक्षा वर्ष 2023 में 75% या 7.5 सीजीपीए ( दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत या 6.5 सीजीपीए) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित छात्र इंटरमीडिएट के लिए प्रति वर्ष 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि के लिए पात्र होंगे। यदि वे अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखते हैं, तो उन्हें डिग्री कोर्स करने के लिए प्रति वर्ष 15,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच दिया जाएगा। जो पात्र हैं वे 30 अगस्त 2023 तक www.vidyadhan.org या SDF विद्या ऐप (Google Play स्टोर में SDF विद्या ऐप उपलब्ध है) में लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया विद्याधन को लिखें। vidyadhan.bihar@sdfoundationindia.com पर या हेल्प डेस्क नंबर से 9663517131 पर संपर्क करें। श्रीमती कुमारी शिबूलाल (संरक्षक) और श्री एस.डी. शिबूलाल (सह-संस्थापक, इंफोसिस) द्वारा स्थापित सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) - विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम 1999 से अभी तक 14 राज्यों में 33200 छात्रवृत्ति प्रदान कर चुका है।
Sunday, January 15, 2023
सिर्फ जोशीमठ ही नहीं आसपास के कई इलाकों का अस्तित्व भी खतरे में
नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में भूविज्ञान के प्रोफेसर राजीव उपाध्याय ने कहा है कि, "उत्तराखंड के उत्तरी हिस्से में गांव और टाउनशिप हिमालय के भीतर प्रमुख सक्रिय थ्रस्ट जोन के साथ स्थित हैं और यह क्षेत्र नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के कारण बहुत संवेदनशील हैं." उनके मुताबिक "कई बस्तियां, जो कि पुराने भूस्खलन के मलबे पर बनी हैं, पहले से ही प्राकृतिक तनाव में हैं और मानव निर्मित निर्माण क्षेत्र और तनाव बढ़ा रहे हैं."
जोशीमठ क्षेत्र में भूमि धंसने की घटनाएं 1970 के दशक की शुरुआत में दर्ज की गई थीं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा जारी बयान और सेटेलाइट इमेज के अनुसार जोशीमठ कस्बे में आठ जनवरी तक 12 दिनों में अधिकतम तेजी से 5.4 सेंटीमीटर का धंसाव हुआ
दिल्ली व हिमाचल में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री पहुंचने के आसार
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले सप्ताह शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान के गिरकर करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 88 से 57 प्रतिशत के बीच रही.
मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार को दिल्ली में हल्के कोहरे का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी. आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.
Tuesday, January 10, 2023
झारखण्ड में वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही
राज्यभर में वकीलों की हड़ताल फिलहाल जारी रहेगी. पिछले 4 दिनों से झारखंड के लगभग 35000 से ज्यादा वकील कार्य बहि रीष्कार पर हैं. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर सभी जिला अदालतों में वकील कोई न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट में कुछ वकील अदालत में उपस्थित हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद झारखंड में 6 जनवरी से न्यायिक कार्य ठप पड़े हैं. जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. मंगलवार की देर शाम काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगले आदेश तक राज्य के सभी वकील न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखेंगे. तय हो जाएगा. 6 जनवरी को काउंसिल ने सबसे पहले 2 दिनों के न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया था, जिसके बाद रविवार को दुबारा हुई बैठक में यह तय किया गया कि कार्य बहिष्कार 10 जनवरी तक जारी रहेगी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक में स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, सदस्य राम सुभग सिंह, सदस्य हेमंत शिकरवार, सदस्य संजय विद्रोही और रिंकू कुमारी भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. न्यायिक कार्य बहिष्कार को विस्तार देने के फैसले पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया.*
Tuesday, January 3, 2023
अभिव्यक्ति की आजादी: मंत्री के बयान के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं,सुप्रीम कोर्ट का फैसला
पांच जजों की बेंच में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना ने एक अलग निर्णय सुनाया है। उन्होंने कहा, बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक बहुत आवश्यक अधिकार है, जिससे नागरिकों को शासन के बारे में अच्छी तरह से सूचित और शिक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा समाज को असमान बनाकर मूलभूत मूल्यों पर प्रहार करती है और विशेष रूप से हमारे जैसे देश भारत में विविध पृष्ठभूमि के नागरिकों पर भी हमला करती है। जस्टिस नागरत्ना ने कहा, यह संसद के विवेक पर निर्भर है कि वह सार्वजनिक पदाधिकारियों को नागरिकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए एक कानून बनाए। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक दलों के लिए है कि वे अपने मंत्रियों द्वारा दिए गए भाषणों को नियंत्रित करें जो एक आचार संहिता बनाकर किया जा सकता है। कोई भी नागरिक जो इस तरह के भाषणों या सार्वजनिक अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा से हमला महसूस करता है, वह अदालत का रुख कर सकता है।
Saturday, December 31, 2022
ईशा आलिया हत्याकांड:आरोपी पति प्रकाश का भाई भी गिरफ्तार
Friday, December 30, 2022
गाड़ी दौड़ाओ,हुडदंग मचाओ; नए साल की रात फर्श पर बिताओ
साल 2022 की विदाई और नए साल 2023 के जश्न के लिए लोग प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी खास प्लानिंग की है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नए साल के मौके पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है। नए साल के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने कानून व्यवस्था को तोड़ने वाले लोगों के लिए एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रायपुर पुलिस ने लॉकअप के अंदर 1 दिन का मेहमान बना कर रखने की बात लिखी है। पुलिस का पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसमें तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि नए साल की रात यानी 31 दिसंबर 12 बजे के बाद से ही नए साल के जश्न का माहौल शुरू हो जाएगा। नए साल के महौल में रायपुर शहर में काफी जश्न देखने को भी मिलता है। वहीं कई ऐसे भी लोग है जो बेखौफ होकर सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं। जिससे वो खुद की जान तो खतरे में डालते है साथ ही साथ दूसरों की जान को खतरे में डाल देते हैं।
पीएम मोदी की माता हीराबेन का निधन, पीएम ने दिया कंधा
अहमदाबाद के यूएन अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, हीराबेन मोदी का निधन बह करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मां के निधन की खबर के बाद राजधानी नई दिल्ली से गुजरात के लिए निकल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी इससे पहले बुध वार को अपनी मां से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। तब वह करीब 1 घंटे तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर्स से अपनी मां की हेल्थ की जानकारी भी ली थी।
Thursday, December 29, 2022
विदेशों से डॉक्टर बन कर आए लोगों पर सीबीआई की छापेमारी
14 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी के तहत बोकारो के चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन में सीबीआई ने एक घर पर दबिश दी तथा एक ब्यक्ति मुकेश कुमार को अपने साथ ले गई। फिलहाल मुकेश कुमार के घर में ताला बंद है। मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कॉलोनी चास निवासी सोवियत रूस में 2012- 2015 बैच में मेडिकल की पढ़ाई की थी। लेकिन वहां से लौटने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ली जाने वाली एफएमजी की परीक्षा में असफल हो गया। इसके बावजूद बिहार मेडिकल काउंसिल से अपना रजिस्ट्रेशन फर्जी प्रमाणपत्र जमा कर कराया। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 437002 है। मुकेश कुमार चास थाना अंतर्गत शिव शक्ति कॉलोनी में अपने पैतृक आवास पर रहता था। लेकिन कथित डॉक्टर बनने के बाद पैतृक आवास को छोड़कर चिरा चास स्थित आशियाना गार्डन के गणपति टावर में फ्लैट नंबर 52 में रह रहा था। अपने पत्नी एवं बच्चे के साथ रह रहा था हाल में ही उसके पिता का निधन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देशभर में छापेमारी के तहत यह कार्रवाई की गई है। लगभग 45 डॉक्टरों के साथ-साथ 12 राज्यों के मेडिकल काउंसिल के खिलाफ भी छापेमारी की गई है। जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिया था एवं उस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे। भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई की दिल्ली स्थित एंटी क्राइम के एक थाने में 21 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पत्र लिखकर मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर विभिन्न अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले ये कथित चिकित्सक आम जनता के हित में नहीं हैं, इनके विरुद्ध कार्रवाई करें। मंत्रालय ने अपनी शिकायत में बताया था कि विदेश से मेडिकल स्नातक को भारत में स्क्रीनिंग जांच पास करने के बाद ही नेशनल मेडिकल कमीशन या स्टेट मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन संभव है। यह स्क्रीनिंग जांच परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) के माध्यम से होता है, जो प्रमाण पत्रों की जांच से लेकर परीक्षा तक लेती है। एनबीई ने ही गत 12 सितंबर व 17 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुशंसा की थी कि 73 ऐसे विदेशी मेडिकल स्नातक हैं, जो भारत में स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं किए और उनका विभिन्न राज्यों में प्रैक्टिस के लिए पंजीयन भी हो गया। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस रैकेट का खुलासा करने के लिए सीबीआइ से पत्राचार किया, जिसके बाद सीबीआइ ने नियमित केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू की है और इसी सिलसिले में सभी 91 ठिकानों पर छापेमारी की है।
बिहार में वैशाली के स्वर्ण व्यवसायी से 5 लाख के गहने और ₹60,000 नगद लूटे
वैशाली में स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है. अपराधियों ने हथियार की नोक पर वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक ही थाना क्षेत्र में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दिया है. अपराधियों ने पहले को एक स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारी फिर इसके कुछ ही देर बाद स्वर्ण व्यवसायी से 5 लाख के गहने और 60 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गया.
वैशाली अपराधियों की गिरफ्त में है. मामला गौरौल के गोढिया चौक का है. जहां अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी पिता पुत्र को गोली मारकर दिया था. इस घटना की जांच के लिए पुलिस पहुंची ही थी कि इसी थाना क्षेत्र के सतपुरा में अपराधियों ने एक दूसरे आभूषण दुकानदार से हथियार के बल 60 हजार कैश और 5 लाख का आभूषण लूट लिया और फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेलवर बाजार से दुकान बंद कर स्वर्ण दुकानदार राकेश कुमार भगवानपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी बीच रास्ते मे सतपुरा गांव के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर डिक्की में रखा जेवर, कैश, एटीएम कार्ड सहित सारा सामान लूट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग़ोरौल और भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
Saturday, October 8, 2022
पति ने पत्नी के अवैध संबंध की संदेह में अबोध 4 वर्षीया पुत्री को जिंदा जला दिया
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अत्यंत चिंता की बात है।
अब लोहरदगा में एक शराबी सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जलाया है। इस घटना में बच्ची 80 फीसदी तक जल गयी है। गंभीर हालत में राँची के रिम्स में उसका इलाज किया जा रहा है। ये घटना लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव कोचा बरनाग की है।हाल के दिनों में दुमका में दो-दो पेट्रोल कांड हो चुके हैं। अभी इसकी तपिश ठंडी भी नहीं हुई थी कि लोहरदगा में अग्निकांड ने इंसान के वहशीपन को उजागर करके रख दिया है।सनकी पिता ने अपनी बेटी को जिंदा इसलिए जला दिया क्योंकि उस हैवान को शक था कि उसकी बीवी का किसी से अवैध संबंध है।
जानकारी के अनुसार,पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की रात पप्पू तुरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।उसने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की।जान बचाने के लिए उसकी पत्नी को घर से भागना पड़ा।इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी।जिसकी वजह से बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गई है।ग्रामीणों की सहायता से तत्काल बच्ची को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।अपनी 4 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Friday, October 7, 2022
विवाहित प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया; रिम्स रेफर ,हुई मौत
Thursday, October 6, 2022
जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा;तेज बहाव में बहे लोग,7 की मौत,करीब 40 लापता
Wednesday, October 5, 2022
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को बधाई: सुधीर कुमार पप्पू
रावण की 10 खूबियां जो शायद आप नहीं जानते हों,तो आईए जानें...
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष को दशहरा आज, विजयादशमी का महत्व,आज का दिन अत्यंत शुभ
दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी दिन पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। कुछ स्थानों पर यह त्यौहार विजयादशमी,के रूप में जाना जाता है। पौराणिक मान्यतानुसार यह उत्सव माता विजया के जीवन से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा कुछ लोग इस त्योहार को आयुध पूजा(शस्त्र पूजा) के रूप में मनाते हैं।
दशहरा मुहूर्त
1. दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। इस काल की अवधि सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक की होती।
2. यदि दशमी दो दिन हो और केवल दूसरे ही दिन अपराह्नकाल को व्याप्त करे तो विजयादशमी दूसरे दिन मनाई जाएगी।
3. यदि दशमी दो दिन के अपराह्न काल में हो तो दशहरा त्यौहार पहले दिन मनाया जाएगा।
4. इस वर्ष विजयादशमी पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः 7.44 बजे से प्रातः 9.13 बजे तक, इसके बाद प्रात: 10. 41 बजे से दोपहर 2.09 बजे तक रहेगा। इसमें भी विजय मुहूर्त दोपहर 2.07 बजे से दोपहर 2.54 बजे तक रहेगा। हालांकि राहु काल दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। राहु काल में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता, अतः राहुकाल में शुभकार्य नहीं करने चाहिए।
इस मंत्र का करें जाप
ॐ दशरथाय विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्
श्रवण नक्षत्र भी दशहरा के मुहूर्त को प्रभावित करता है जिसके तथ्य नीचे दिए जा रहे हैं:
1. यदि दशमी तिथि दो दिन पड़ती है (चाहे अपराह्ण काल में हो या ना) लेकिन श्रवण नक्षत्र पहले दिन के अपराह्न काल में पड़े तो विजयदशमी का त्यौहार प्रथम दिन में मनाया जाएगा।
2. यदि दशमी तिथि दो दिन पड़ती है (चाहे अपराह्न काल में हो या ना) लेकिन श्रवण नक्षत्र दूसरे दिन के अपराह्न काल में पड़े तो विजयादशमी का त्यौहार दूसरे दिन मनाया जाएगा।
3. यदि दशमी तिथि दोनों दिन पड़े, लेकिन अपराह्ण काल केवल पहले दिन हो तो उस स्थिति में दूसरे दिन दशमी तिथि पहले तीन मुहूर्त तक विद्यमान रहेगी और श्रवण नक्षत्र दूसरे दिन के अपराह्न काल में व्याप्त होगा तो दशहरा पर्व दूसरे दिन मनाया जाएगा।
4. यदि दशमी तिथि पहले दिन के अपराह्न काल में हो और दूसरे दिन तीन मुहूर्त से कम हो तो उस स्थिति में विजयादशी त्यौहार पहले दिन ही मनाया जाएगा। इसमें फिर श्रवण नक्षत्र की किसी भी परिस्थिति को ख़ारिज कर दिया जाएगा।
दशहरा पूजा एवं महोत्सव
अपराजिता पूजा अपराह्न काल में की जाती है। इस पूजा की विधि नीचे दी जा रही है:
1. घर से पूर्वोत्तर की दिशा में कोई पवित्र और शुभ स्थान को चिन्हित करें। यह स्थान किसी मंदिर, गार्डन आदि के आस-पास भी हो सकता है। अच्छा होगा यदि घर के सभी सदस्य पूजा में शामिल हों, हालाँकि यह पूजा व्यक्तिगत भी हो सकती है।
2. उस स्थान को स्वच्छ करें और चंदन के लेप के साथ अष्टदल चक्र (आठ कमल की पंखुडियाँ) बनाएँ।
3. अब यह संकल्प लें कि देवी अपराजिता की यह पूजा आप अपने या फिर परिवार के ख़ुशहाल जीवन के लिए कर रहे हैं।
4. उसके बाद अष्टदल चक्र के मध्य में अपराजिताय नमः मंत्र के साथ माँ देवी अपराजिता का आह्वान करें।
5. अब माँ जया को दायीं ओर क्रियाशक्त्यै नमः मंत्र के साथ आह्वान करे।
6. बायीं ओर माँ विजया का उमायै नमः मंत्र के साथ आह्वान करें।
7. इसके उपरांत अपराजिताय नमः, जयायै नमः, और विजयायै नमः मन्त्रों के साथ शोडषोपचार पूजा करें।
8. अब प्रार्थना करें, हे देवी माँ! मैनें यह पूजा अपनी क्षमता के अनुसार संपूर्ण की है। कृपया जाने से पूर्व मेरी यह पूजा स्वीकार करें।
9. पूजा संपन्न होने के बाद प्रणाम करें।
10. हारेण तु विचित्रेण भास्वत्कनकमेखला। अपराजिता भद्ररता करोतु विजयं मम। मंत्र के साथ पूजा का विसर्जन करें।
अपराजिता पूजा को विजयादशमी का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है, हालाँकि इस दिन अन्य पूजाओं का भी प्रावधान है जो नीचे दी जा रही हैं:
1. जब सूर्यास्त होता है और आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तो यह अवधि विजय मुहूर्त कहलाती है।l
Tuesday, October 4, 2022
आज नवरात्र के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है: महत्व,मंत्र
माँ सिद्धिदात्री, माता के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री का महत्व और शक्तियां
माँ सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri): माँ सिद्धिदात्री को माता दुर्गा के नौ रूपों में नौवां स्वरूप माना जाता है। इसलिए सिद्धिदात्री को नौवीं दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। इनका साधक, माँ की कृपा से, अनंत दुख रूपी संसार से विरक्त होकर, सभी सुखों का भोग करके, मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
माँ सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri), महत्व और शक्तियां

नवरात्रि का नवां दिन
इस दिन शास्त्र के अनुरूप पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से साधना करने पर साधक को शास्त्रों में वर्णित सम्पूर्ण सिद्धिया माँ की कृपा से प्राप्त हो जाती है, उसके लिए पुरे ब्रह्माण्ड में कुछ भी दुरूह नहीं रह जाता है।
माँ दुर्गा का, सिद्धिदात्री स्वरुप हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। कमलासन सिद्धिदात्री माता की चार भुजाएँ हैं जिनमें वे दाहिने हाथ में गदा और दूसरे दाहिने हाथ में एक चक्र और दोनों बाएँ हाथों में क्रमशः शंख और कमल है। वह सिंह की सवारी करती हैं।
किंवदंती
देवी पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने प्रत्येक सिद्धिया इनकी कृपा से ही प्राप्त की थी। भगवान शिव के तप से देवी सिद्धिदात्री और शिव का आधा-आधा शरीर का एका हो गया। जिसके बाद शिव को अर्धनारीश्वर (अर्ध नारी अर्ध ईश्वर), शिव और शक्ति का सम्मिलित रूप कहा जाने लगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सिद्धिदात्री का केतु ग्रह पर नियंत्रण है, इसलिए उनकी पूजा करने से आप केतु ग्रह से संबंधित सभी दोषों को दूर कर सकते हैं।
महत्व
मां सिद्धिदात्री नवदुर्गाओं में अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं को शास्त्रीय अनुष्ठानों के अनुसार पूजा करते हुए, भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन सिद्धिदात्री मां पूजा में संलग्न होते हैं। उनकी पूजा पूरी करने के बाद भक्तों और साधकों की सभी प्रकार की लौकिक, पारलौकिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सिद्धिदात्री मां के भक्त में कोई ऐसी इच्छा नहीं बची होती है, जिसे वह पूरा करना चाहता हो।
ऐसा माना जाता है कि मां भगवती का स्मरण, ध्यान, आराधना हमें इस संसार की नश्वरता का बोध कराती है, जो हमें वास्तविक परम शांतिदायक अमृतपद की ओर ले जाने वाली है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से भक्त को सभी सिद्धियां, अणिमा, लधिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, महिमा, ईशित्व, सर्वकामावसायिता, दूर श्रवण, परकामा प्रवेश, वाकसिद्ध, अमरत्व भावना सिद्धि आदि और नव निधियों की प्राप्ति होती है।
सिद्धिदात्री का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
अपने मन, वचन, कर्म और शरीर को निर्धारित विधि-व्यवस्था के अनुसार पूर्ण रूप से शुद्ध और पवित्र होकर माता सिद्धिदात्री की शरण में जाना चाहिए।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||
यह श्लोक सर्वसाधारण की पूजा करने के लिए सरल और स्पष्ट है। मां जगदम्बा की भक्ति प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के नौवें दिन इसे कंठस्थ कर जप करना चाहिए।
Monday, October 3, 2022
लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की लगातार कार्रवाई जारी
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

















