पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। माल नदी में बाढ़ के कारण अचानक जल स्तर बढ़ने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की खबर है। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग पानी में बहते नजर आ रहे हैं और किनारे पर लोग अपनों को बहता देख चिल्ला रहे हैं।
इस हादसे पर जलपाईगुड़ी एसपी देवर्षि दत्त ने बताया कि कई लोग नदी में फंसे और कई बह गए। 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। NDRF मौके पर पहुंची। बचाव कार्य काफी देर तक जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 के करीब लोग लापता बताएं जा रहे हैं। हादसा अचानक माल नदी में पानी के प्रवाह बढ़ने से हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

No comments:
Post a Comment