
चतरा जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर नॉमिनेशन प्रक्रिया दिनांक: 02/04/2019 मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चली। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नॉमिनेशन पर्चा दाखिल नहीं किया। उपायुक्त कार्यालय के सुविधा केंद्र से कुल 6 नॉमिनेशन फॉर्म बिके।
फार्म खरीदने वालों में :
(1). प्रदीप कुमार , ग्राम-किशनपुर, पोस्ट-चतरा,
जिला- चतरा, झारखण्ड
(2). नंदलाल प्रसाद, ग्राम-राजहार स्टेशन रोड, जिला-लातेहार, झारखण्ड
(3). मनोज कुमार पांडेय, ग्राम-रहम, थाना टंडवा, जिला-चतरा, झारखण्ड
(4). बागेन्द्र राम,
ग्राम -धनगांव, पोस्ट-पाठक पगार, जिला-पलामू, झारखण्ड
(5). सुभाष प्रसाद यादव , ग्राम-हेतमपुर, पोस्ट माधोपुर, जिला-पटना, बिहार
(6). भागलपुरी यादव, ग्राम-छोटाई, पोस्ट-आसेहार, जिला-पलामू , झारखण्ड शामिल हैं।
नॉमिनेशन फॉर्म खरीदते समय सुविधा केंद्र में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों को नॉमिनेशन फॉर्म भरने की जानकारी दी। ताकि उन्हें नॉमिनेशन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तीन संसदीय सीटों चतरा, लोहरदगा तथा पलामू के लिए मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई: इसी के साथ इन तीन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन तीन संसदीय सीटों पर 9 अप्रैल 2019 तक नामांकन होगा। 10 अप्रैल 2019 को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 12 अप्रैल 2019 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीनों सीटों पर 29 अप्रैल 2019 को वोट पड़ेंगे।
🌸🌸🌸🌸🌸
पलामू लोकसभा सीट
कुल मतदाता : 18,50,485
महिला मतदाता : 8,52,459
पुरुष मतदाता : 9,98,001
थर्ड जेंडर : 25
संबंधित विधानसभा क्षेत्र : डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा तथा भवनाथपुर।
🌸🌸🌸🌸🌸
*लोहरदगा लोकसभा सीट*
कुल मतदाता : 12,10,486
महिला मतदाता : 5,92,038
पुरुष मतदाता : 6,18,417
थर्ड जेंडर : 31
संबंधित विधानसभा क्षेत्र : मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा।
🌸🌸🌸🌸🌸
*चतरा लोकसभा सीट*
कुल मतदाता : 13,94,814
महिला मतदाता : 6,59,896
पुरुष मतदाता : 7,34,907
थर्ड जेंडर : 11
संबंधित विधानसभा क्षेत्र : सिमरिया, चतरा, मनिका, लातेहार तथा पांकी।