#गिरिडीह जिले में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला
#राहुल_प्रियंका को बनाया गया मेट
#प्रधानमंत्री की पत्नी को दर्शाया गया मजदूर
भरत मंडल की रिपोर्ट ၊ गिरिडीह : देश के सबसे बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखने वाले राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा गिरिडीह के बेंगाबाद में मनरेगा मेट है. इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन ने यहाँ गिरिडीह बेंगाबाद में मनरेगा योजना की मजदूरी की है. यह बात आपको चकित कर सकती है लेकिन मनरेगा में हुए गड़बड़झाले ने इस अनहोनी को सच साबित कर दिया है.
इसे व्यवस्था की चूक कहे, अज्ञानता या पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेंगाबाद प्रखंड कर्मियों की लापरवाही। महात्मा गाँधी के नाम से शुरू किया गया मनरेगा योजना ने गिरिडीह के बेंगाबाद में गड़बड़झाले की अनोखी मिशाल पेश कर रही है. यहाँ प्रखंड कार्यालय से प्राप्त दस्तावेज में बेंगाबाद प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओ में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा को मनरेगा मेट बना दिया गया है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन को मनरेगा के काम में मजदूर बना दिया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा आरटीआई से मांगी गयी सूचना के आधार पर हुआ है.
आरटीआई कार्यकर्ता अवधेश सिंह को उपलब्ध कार्यादेश की सत्यापित प्रति में यशोदा बेन को प्राथमिक विद्यालय कन्या (पूर्वी) में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए मेट नियुक्त किया गया दर्शाया गया है । वहीं 31 मार्च, 2018 के पूर्व प्राक्कलन एवं नक्शा के अनुसार काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। राहुल गांधी को प्राथमिक विद्यालय हाड़ोडीह और प्रियंका वाड्रा को दामोदरडीह में मीना देवी के मुर्गी पालन शेड निर्माण के लिए मेट नियुक्त कर कार्यादेश दिया गया। तीनों के नाम जारी कार्यादेश में उनके पिता और पति के नाम के साथ पदनाम भी लिखा है। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के पिता का नाम स्व. राजीव गांधी और पदनाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री और यशोदा बेन के पति का नाम नरेंद्र मोदी और पदनाम प्रधानमंत्री लिखा हुआ है। राहुल गांधी का पता ग्राम हाड़ोडीह, पंचायत बेंगाबाद, प्रियंका का ग्राम दामोदरडीह, पंचायत बेंगाबाद और यशोदा बेन का ग्राम बेंगाबाद (पूर्वी) और पंचायत बेंगाबाद लिखा है। योजना से जुड़े लाभुक भी हतप्रभ है.
जीतेन्द्र, लाभुक का रिश्तेदार व राकेश शर्मा, लाभुक का रिश्तेदार के अनुसार बेंगाबाद में मनरेगा योजना में हुए गड़बड़झाला के किस्से कोई नहीं है यहाँ कागजो पर ही कई योजना को संपादित कर दिया गया है. यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि मामला गंभीर है पूरे मामले की जाँच होनी चाहिए।
नागेश्वर मंडल, ग्रामीण के अनुसार मनरेगा योजना में राहुल गाँधी समेत देश के चर्चित हस्तियों के नाम सामने आने से जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. गिरिडीह उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले के लिए जाँच कमिटी का गठन किया गया है, जल्द ही उप विकास आयुक्त जाँच रिपोर्ट सौपेंगे तभी इस मामले में कुछ बताया जा सकता है.
No comments:
Post a Comment