गिरिडीह:झामुमो डुमरी इकाई द्वारा सोमवार को जिप अध्यक्ष राकेश महतो के घुटवाली ग्राम स्थित आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो, जिप अध्यक्ष राकेश महतो जिप सदस्य भोला सिंह ,झामुमो नेता धनेश्वर महतो,ताराचरण मिश्रा,कैलाश चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।अध्यक्षता निरंजन महतो व संचालन बरकत अली ने किया।समारोह में पूर्व विधायक शिवा महतो उपस्थित होकर चुनाव में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से झामुमो उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की।इस दौरान दर्जनों लोगों ने झामुमो व संभावित गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार सह स्थानीय विधायक में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ने कहा कि इस बार लोकसभा में गिरिडीह क्षेत्र से जनबल बनाम धनबल का होगा।झामुमो प्रत्याशी के साथ जहां जनबल होगा वहीं एनडीए प्रत्याशी के साथ धनबल होगा।कहा कि एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार जो सूबे के मंत्री भी हैं, ने कभी भी गिरिडीह लोकसभा या डुमरी विधानसभा क्षेत्र में ना तो कोई काम किया और ना तो कभी आए।अब जब प्रत्याशी बने हैं तो विकास की बात करते हैं जो बिल्कुल छलावा है। कहा कि आजसू का प्रत्याशी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दो-दो बार रिजेक्ट हो चुका है।कहा कि सूबे के मंत्री सह एनडीए उम्मीदवार के विभाग में 98 प्रतिशत नौकरी बाहरियों को मिली है।कहा कि झारखंड को यदि किसी ने बर्बाद किया है तो
वह आजसू है।कहा कि आजसू सुप्रीमो स्वाभिमान यात्रा के दौरान जमकर राज्य सरकार को कोसते थे और आज उसी पार्टी के गोद में जा बैठे हैं।कहा कि भाजपा व आजसू एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना आज भी अधूरा है और इस सपने को सिर्फ झामुमो की आनेवाली सरकार ही पूरी करेगी क्योंकि झामुमो माटी से जुड़ी पार्टी है जो यहां के लोगों की दर्द को जानती है।कहा कि एनडीए गठबंधन ने सिर्फ उम्मीदवार बदला है उसकी नीति व सोंच वहीं है।यूं कहें तो बोतल वही है सिर्फ लेबल बदल गया है।कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट से झामुमो रिकॉर्ड मतों से विजयी होगा।इस दौरान राजकुमार पांडेय,सुभाष महतो,शंकर महतो,सुबोध यादव,चंदेश्वर महतो, कमीशन मियां,अजीत माथुर,उमाशंकर राय,विश्वनाथ महतो आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।समारोह में ये लोग झामुमो में हुए शामिल-चरकू
मांझी,किशून बास्के,पिन्टु टुडु,श्यामलाल मांझी,नुनूराम किस्कू,रमेश तुरी ,मोहन टुडु,साहेबराम मुर्रमु,रीतलाल किस्कू,अशोक हांसदा,भीम लाल महतो,सीताराम सोरेन,पतिलाल मुर्मू,रीतलाल किस्कू,हीरालाल टुडु ,लाखो टुडु,रूपलाल मिस्त्री,रूपलाल बेसरा,रंजीत मांझी,मनोज मांझी,सोमरी देवी,छोटकी देवी,सरस्वती देवी,बसंती देवी,कुंती देवी, आदि 45 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया जिसे स्थानीय विधायक ने माला पहना कर स्वागत किया
No comments:
Post a Comment