Sunday, March 31, 2019

राजधानी रांची में आदिवासी मूल के परिवार का धर्मांतरण करा रहे दो पुलिस गिरफ्त में

रांची ၊ लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली में शनिवार रात शहर के बीचोबीच सरना धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यह सब वार्ड नंबर 19 की पार्षद रोशनी खलखो के घर के बगल में चल रहा था। पार्षद ने जैसे ही अपने घर के बाहर दूसरे धर्म के प्रार्थना की आवाज सुनीं तो मुहल्ले की महिलाओं के साथ वहां पहुंचीं। वहां दो महिलाएं प्रार्थना करवा रही थीं। सभी झूम रही थीं। 

 इसी दौरान प्रार्थना सभा की आवाज सुनकर चौक गईं। वह अपने बगल में रहने वाले परिवार के घर पहुंच गईं, जहां उन्होंने धर्मांतरण का दृश्य देखा। धर्मांतरण की शिकार किमी मुंडा व उसकी गोतनी सुमित्रा प्रार्थना में झूम रही थीं। रोशनी ने जब धर्मांतरण की जानकारी लेने की कोशिश की तो दोनों आरोपित महिलाएं मेहमान के घर आने की बात कही। तलाशी में उनके पास से धार्मिक पुस्तक मिली। 

रोशनी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा को इसकी सूचना दी। सूचना पर लालपुर पुलिस भी पहुंची और धर्मांतरण कराने वाली दोनों महिलाएं और धर्मांतरण करवा रहीं दोनों महिलाओं को लेकर थाने आई। थाने में आरएसएस के भैरव सिंह व अन्य धर्मों के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। वे धर्मांतरण करवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

धर्मांतरण करवा रही किमी मुंडा की मौसी है आरोपित सुकरो

धर्मांतरण करवा रही किमी मुंडा ने बताया कि जिस सुकरो मुंडा को हिरासत में लिया गया है, वह उसकी अपनी मौसी है। सुकरो पहले सरना धर्म से थी, बाद में उसने इसाई धर्म अपना लिया है। दूसरी महिला करीना कुजूर कौन है, यह किमी को नहीं पता। लालपुर थाने में किमी धर्मांतरण की बात पर मुकर गई। उसने कहा कि उसकी मौसी सुकरो मुंडा व करीना कुजूर अपनी पूजा कर रही थी। उसका धर्मांतरण से कोई लेना-देना नहीं है।

आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, लालपुर थाने में लिखित शिकायत

लालपुर के नगरा टोली निवासी सुजीत उरांव ने लालपुर थाने में लिखित शिकायत की है।

विरोध करनेवालों में रोशनी खलखो के साथ सीता खलखो, सुमन लिंडा, लक्ष्मी मुंडा, नीलू कच्छप, नंदिया खलखो आदि थी। सुजीत ने कहा कि  धर्मांतरण करवाने वालों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने पाये।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...