अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा कोरोना काल के दौरान देश,समाज के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर चौथे स्तम्भ को मजबूत करने का कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने का अहम् निर्णय लिया है। आगामी 8 अगस्त को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है|
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकार मित्रो को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आपके द्वारा कोरोना काल में देश व समाज के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल कर चौथे स्तम्भ को मजबूत करने का कार्य किया गया है। पत्रकारों के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।आगामी 8 अगस्त को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक झूलेलाल मंगल भवन, नया बस स्टैण्ड, थोक फल सब्जी मार्केट, तिफरा, बिलासपुर में कोरोना वॉरियर्स पत्रकार सम्मान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने की मांग पर परिचर्चा में आप भी अपनी बातो को रख सकते है|
इधर पत्रकार संगठन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया ने कहा है कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन हैं, जिसने सबसे पहले "पत्रकार सुरक्षा कानून" की मांग रखी और इसके लिए पूरे देशमें अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हमारे इस अभियान में थोड़ी रुकावट पैदा हो गई थी, लेकिन अब देश में स्थिति सामान्य हो रही हैं, यह देखते हुए हमे फिर अपने मकसद को कामयाब बनाने के लिए जी जान से जुटना होगा। इसी उद्देश्य से हम 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एकत्र हो रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर की इस बैठक में देश के 22 राज्यों के पत्रकार शामिल हो सकते हैं। श्री कलावाडिया ने आगे कहा कि हमे हर एक राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को आगे रखकर अभियान को आगे बढ़ाना है। देश के हर राज्य में हमे प्रदेश से तहसिल स्तर तक संगठन की नींव रखनी होगी, तभी जाकर हम अपने मकसद में कामयाब होंगे। कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि पूरे देश के पत्रकार साथियों हमारे इस महा अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र को बचाने एवं पत्रकारिता को जिंदा रखने की हमारी मुहिम में पुरजोर साथ देंगे। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ही हमने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति _ABPSS के वॉट्स ऐप ग्रुप बनाए हैं। कहा कि मैं चाहता हूं कि इस ग्रुप में सिर्फ पत्रकारिता और हमारी मुहिम एवं संघठन की ही बात रखी जाय। न्यूज और बाकी के फालतू मेसेज एबीपीएसएस के किसी भी ग्रुप में न हो। ग्रुप एडमिन नियमो के अधीन ही ग्रुप चलाए। पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के लिए हमे अनुशासनबद्ध संगठन चाहिए। जो मित्र ग्रुप नियमो का पालन कर सकते हैं वो ही ग्रुप में रहे अन्यथा ग्रुप छोड़ दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द हम सभी राज्यों का दौरा करेंगे और एकदूसरे से मिलेंगे।



