Showing posts with label LS 2019. Show all posts
Showing posts with label LS 2019. Show all posts

Wednesday, May 8, 2019

'पागल कुत्ता', 'नाली का कीड़ा', 'गंगू तेली', मंच पर पीएम मोदी को याद आईं ये गालियां

  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के नजदीक आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस पर हमला और भी तेज हो गया है. बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है, अभी तक कांग्रेस गाली के तौर पर उनपर प्रेम बरसा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन शब्दों को भी बताया, जिसको कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस्तेमाल किया.

प्रधानमंत्री ने गिनाया कि इनके एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, तो दूसरा मुझे गंगू तेली कहने आ गया. उन्होंने कहा कि इनके एक नेता ने तो मुझे पागल कुत्ता भी कहा.

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे 'मानसिक तौर पर बीमार' बताया, 'नीच किस्म का आदमी' कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम, मेरे दादा कौन थे, ये नहीं मालूम. प्रधानमंत्री ने यहां लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये गालियों वाली वीडियो को आप लोगों को फैलाइए, ताकि देश को कांग्रेस की सच्चाई पता लग सके.

रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या-क्या उपहार दिए, वो भी आपको बताता हूं. मुझे Most Stupid PM कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया. PM ने कहा कि इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर जैसे शब्द भी निकले.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार, जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, और कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा, इसलिए आज मैं देश के सामने सारी सच्चाई रख रहा हूं. मुझे गाली देते हुए इन लोगों ने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है.

रैली में पीएम बोले कि मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं.

Friday, April 19, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच को लेकर चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को जहां निलंबित किया है, वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने हेलीकॉप्टर की जांच के दौरान आपा खोते नज़र आ रहे हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र प्रधान हेलीकॉप्टर की जांच के लिए आए फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस के साथ झगड़ा कर रहे हैं।


 धर्मेंद्र प्रधान मोदी की जनसभा में शामिल होने वाले थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री जांच दल को धमकियां दे रहे हैं और आख़िरकार उन्होंने फ्लाइंग स्क्वाड को अपना काम नहीं करने दिया।

वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसी दिन राउरकेला में फ्लाइंग स्क्वाड को बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हेलीकॉप्टर की जांच करते दिखाया गया है।

 देखा जा सकता है कि पटनायक जांच दल के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने मोदी के हेलिकॉप्टर की जांच के आरोप में एक आईएस अधिकारी के निलंबन की आलोचना करते हुए पूछा है कि मोदी ऐसा क्या लेकर चलते हैं कि उन्हें जांच से इतना डर है।

 कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'एक अधिकारी को वाहनों की जांच करने पर चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया। हालांकि नियम के तहत पीएम के वाहन को तलाशी से कोई छूट नहीं है। मोदी अपने हेलीकॉप्टर में क्या लेकर चलते हैं कि वह भारत को नहीं दिखाने चाहते?

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...