इसके बाद जब शेष 23 लाख का भुगतान करने की बात होने पर निर्मल झुनझूनवाला को शक हुआ। इस बीच झुनझूनवाला ने मामले की जानकारी एसपी सुरेन्द्र झा को दिया। झुनझूनवाला से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद एसपी झा के निर्देश पर एसआईटी स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और साइबर पुलिस निरीक्षक सुमन मंडल के नेत्तृव में छह सदस्यी पुलिस टीम पहले मुंबई पहुंची, हालांकि मुंबई के एनएम थाना से कोई सुराग हाथ तो नहीं लगा। लेकिन मुुंबई के इसी थाना क्षेत्र से गिरोह से कनेक्शन रखने वाले एक संदिग्ध से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली, कि माउगो हेनरी महाराष्ट्र के पुणे में है। लिहाजा, एसआईटी टीम संदिग्ध के बताएं स्थान में पुणे छापेमारी कर हेनरी को दबोचने में सफलता पायी।
Saturday, January 11, 2020
गिरिडीहः हर्बल केमिकल के नाम पर 80 लाख की ठगी के एक अन्र्तराष्ट्रीय और हाईप्रोफाईल मामले का खुलासा
इसके बाद जब शेष 23 लाख का भुगतान करने की बात होने पर निर्मल झुनझूनवाला को शक हुआ। इस बीच झुनझूनवाला ने मामले की जानकारी एसपी सुरेन्द्र झा को दिया। झुनझूनवाला से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद एसपी झा के निर्देश पर एसआईटी स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और साइबर पुलिस निरीक्षक सुमन मंडल के नेत्तृव में छह सदस्यी पुलिस टीम पहले मुंबई पहुंची, हालांकि मुंबई के एनएम थाना से कोई सुराग हाथ तो नहीं लगा। लेकिन मुुंबई के इसी थाना क्षेत्र से गिरोह से कनेक्शन रखने वाले एक संदिग्ध से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली, कि माउगो हेनरी महाराष्ट्र के पुणे में है। लिहाजा, एसआईटी टीम संदिग्ध के बताएं स्थान में पुणे छापेमारी कर हेनरी को दबोचने में सफलता पायी।
प्रतिमाओं के स्थापना को ले भाकपा माले व भाजपा कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटे,हुए आमने सामने
अशोक कु यादव । #बगोदर/गिरिडीह। बगोदर बस पडाव मे प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा और माले के कार्यकर्ता शुक्रवार को युद्ध स्तर पर काम करते नजर आये।एक तरफ भाकपा माले ने तीन दिन पूर्व अपने दिवंगत नेता शहीद महेन्द्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कार्य शुरू किया था।जिसके बाद बगोदर प्रशासन द्वारा कार्यस्थल पर निषेधाज्ञा लागू करने के बावजूद भी कार्य को जारी रखा। वहीं बगोदर प्रशासन मौन रही।जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने को ले गुरूवार को बस पड़ाव मे भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिये।
जिसके दूसरे दिन शुक्रवार को जोर शोर से भाजपा कार्यकर्ताओ को कार्य करते देखा गया।वहीं भाजपा के पूर्व सांसद नागेन्द्र महतो रांची से अपने पैतृक आवास खेतको आने के दौरान बस पडाव मे प्रतिमा स्थापना हेतु कार्य स्थल को देखने पहुंचे।जिसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत किये।वहीं भाजपा की ओर से कार्यस्थल पर दुर्गेश कुमार शत्रुधन मंडल जितेन्द्र सिंह शशि कुमार विक्की कुमार अर्जुन पासवान शंकर पटेल अशोक सोनी समेत काफी संख्या कार्य करते दिखे।
सीएए लागू हुआ: पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न सहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए प्रभावी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 आज लागू हो गया है, आज एक सरकारी गजट अधिसूचना में कहा गया है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों शरणार्थियों को सांत्वना मिलेगी।
Friday, January 10, 2020
बेंगलुरु की चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश व तीन सामाजिक कार्यकर्ता के हत्याकांड का आरोपी धनबाद में गिरफ़्तार
#धनबाद । बेंगलुरु की चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश व तीन सामाजिक कार्यकर्ता के हत्याकांड का आरोपी कतरास के राजगढ़िया मार्केट स्थित जनरल दुकान से हुआ गिरफ्तार। बंगलुरु एसआईटी की टीम ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए पहुँची उक्त स्थान पर ,पकड़ गया आरोपी भगत मुहल्ले में एक साल से नाम बदलकर रह रहा था जिस मकान में रहता था वह मकान सनातन संस्था के प्रदीप खेमका का है और वह उन्ही के यहाँ केयर टेकर का करता था काम पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार उर्फ ऋषिकेश व खेमका से घण्टों थाने में किया पूछताछ।
व्यापारी को लूट कर गोली मारने की घटना में एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार,किशनगंज के बहादुरगंज पुलिस की बड़ी उपलब्धि
शशि कांत झा।#किशनगंज (बिहार)।जिले के बहादुरगंज थाना पुलिस ने एक माह के अंदर दो मुर्गी व्यापारी को लूट कर गोली मारने की घटना में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है । पुलिस के लिए मात्र 1 महीने के अंदर मुर्गी व्यापारी को गोली मारकर लूटने की घटना में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जाती है। वही गिरफ्तार अपराधी को चिकित्सीय जांच के बाद जेल भेजा गया गया है। जैसा कि दिनांक 07.01.2020 महादेव डिग्गी चौक पर एक मुर्गी व्यापारी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था एवं गाड़ी में रखे ₹200000 भी उड़ा लिए थे इस क्रम में थाना कांड संख्या 07 /2020 में घायल मुर्गी व्यापारी सह चालक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस मामले के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें बीती रात को एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद इजहार उम्र 24 साल पिता इसहाक आलम ग्राम रामपुर वार्ड नंबर 2 थाना बहादुरगंज को को गिरफ्तारी कर ली गई है । गिरफ्तारी के बाद इजहार आलम ने इस कांड में अपनी संलिप्तता जाहिर करते हुए अन्य आठ अपराधियों के नाम का भी खुलासा किया है जिसमें गुड्डू पिता रकीब आलम ग्राम बागेश्वरी थाना जोकीहाट जिला अररिया और शम्स आलम पिता मोहम्मद सलीम ग्राम पीपल तोड़ा थाना अनगढ़ जिला पुर्णियां के द्वारा उक्त घटना में चालक सह मुर्गी व्यापारी को गोली मारने की बात स्वीकार की है ।वही इज़हार ने मुख्तार पिता जाहिद साकिन सकोर ,थाना बहादुरगंज मुस्ताक आलम पिता ना मालूम ग्राम नटुवापाड़ा थाना बहादुरगंज, साजिद आलम पिता ना मालूम ग्राम गोपालपुर ,थाना बहादुरगंज एवं सलमान पिता पोली ग्राम पानी बाग जिला किशनगंज मोहम्मद शकील पिता अजीमुद्दीन ग्राम पैक टोला पलासमनी थाना बहादुरगंज एवं सोनू राज पिता रामप्रीत राम ग्राम दहगांव थाना बहादुरगंज का भी इस गैंग में शामिल होने की बातें बताई है। गौरतलब है कि बीते दिन सरे शाम लोहागड़ा हाट पर मुर्गी वाहन को लूट कर गोली मारने की घटना मैं भी इसी गैंग के होने का भी खुलासा किया गया है ।पुलिस द्वारा धाराएं अपराधी इजहार आलम ने बीते दिन अररिया के पीसीएस संचालक एवं बंधन बैंक कर्मी से लूट में भी इसी गैंग की संलिप्तता बताई है ।कहना लाजमी है कि बीते 8 दिसंबर 2019 को लोहागड़ा हाट पर मुर्गी वाहन चालक को गोली मारने की घटना में इसी गैंग की संलिप्ता स्वीकार की गई है। इस प्रकार एक माह के अंदर इस दोहरे गोलीकांड की घटना इजहार की गिरफ्तारी जहां पूरे गैंग के सदस्यों के नाम को उजागर करने में सहायक साबित हुआ है ।वही बहादुरगंज पुलिस इन दोनों कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी है । हलांकि बीते दिसंबर माह में थानान्तर्गत लोहागड़ा हाट में मुर्गी
दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ के प्रदर्शन का रास्ता साफ,रिलीज़ के दिन गई सिद्धि विनायक मंदिर,
दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ के प्रदर्शन का रास्ता साफ करते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति सच्ची घटनाओं से प्रेरित किसी कहानी पर कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता है.दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में हिट होने के बाद, अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।
अभिनेत्री को अपने कार्यक्रम में व्यस्त होने के बावजूद मंदिर में कोई भी यात्रा करने से महत्वपूर्ण जीवन की घटनाओं को चिह्नित करने के लिए जाना जाता है.
राकेश भारती नामक एक लेखक ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि मूल रूप से उन्होंने एसिड हमले की एक पीड़ित के जीवन पर कहानी लिखी थी. मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित ‘छपाक’ भी एसिड हमले की एक पीड़िता के जीवन पर आधारित है. कोर्ट ने अर्पणा भट्ट की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा है, रिलीज पर रोक नहीं लगेगी लेकिन 'छपाक' के मेकर्स को फिल्म की रिलीज में याचिकाकर्ता के नाम को क्रेडिट देना चाहिए.' अर्पणा ने अपनी अपील में ये भी कहा था कि जब तक उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जाता, तब तक इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगनी चाहिए. वहीं अब देखना होगा की अपर्णा के आरोपों और कोर्ट के आदेश को लेकर 'छपाक' के मेकर्स का क्या रिएक्शन आता है.
Thursday, January 9, 2020
10 जनवरी को 2020 का पहला चन्द्रग्रहण 4घण्टे20मिनट
एक ऎसा विद्यालय जहां के बच्चे साइकिल द्वारा बोरे में भरकर ढोते हैं स्वेटर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा प्रखंड कार्यालय के बी आर सी से स्वेटर पहुंचाने के लिए आदेश दिया गया था।इस दौरान रास्ते में किसी प्रकार की कोई बात इन बच्चों के साथ होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विभाग या फिर जिसने इन मासूमों को जामा बी आर सी कार्यालय भेजा।
इम्तियाज़ अहमद राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव मनोनीत
रजनीश कुमार । #देवरी/गिरिडीह। इम्तियाज अहमद को गुरुवार को राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा के द्वारा दिया गया। पद मिलने पर इम्तियाज अहमद ने कहा कि मैं राहुल गांधी विचार मंच के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक पार्टी के लिए काम करूंगा और पूरे जिले में राहुल गांधी विचार मंच कमेटी का गठन करूंगा। प्रदेश महासचिव बनने पर नवनिर्वाचित रामगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती ममता देवी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार , उपाध्यक्ष रंजीत पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कोच्चि झारखंड प्रभारी धीरेंद्र सिंह यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्री अजीत कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानी मुंडा ,इतवा मरांडी, मिथिलेश उपाध्याय सागर रजवार देव लाल महतो शेर शाह आलम तबरेज आलम गुलाम साबरी इसरार नबी आदि लोगों ने बधाई दी है।
हजारीबाग में 35 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या,बीती रात से ही लापता था युवक
हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघानी एनएच 33 के पास पुलिस ने 35 वर्षीय युवक दयानंद साहू का शव बरामद किया है. युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है. युवक के गर्दन और चेहरे पर चोट के गहरे जख्म मिले हैं.घटना के बाद मौके पार पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले कि छानबीन जुट गई है.
बुधवार से लापता था युवक
मिली जानकारी के अनुसार चरही निवासी 35 वर्षीय युवक दयानंद साहू बुधवार की रात से ही गायब था.उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था. जिसके बाद गुरुवार को दयानंद साहू का शव बरामद किया गया.
हत्या के वजह का नहीं चल पाया है पता:-
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दयानंद साहू के परिजनों से और जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक के हत्या के पीछे का सही वजह सामने नहीं आया है. पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
धनबाद - गया इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अवैध अंग्रेजी शराब हुईं बरामद
गया। आज संघनन जाँच चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पहाड़पुर प्लेटफार्म नंबर 03 पर खड़ी गाड़ी संख्या 13305 धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड बोगी से तीसरा बोगी में सीट के निचे से एक काला बैग में कुल 10 बोतल इंपीरियल ब्लू, फ्राई व्हिस्की
घूस के रूप में जब महिला भैंस लेकर पहुंची तहसीलदार के कार्यालय में
मध्य प्रदेश से घूस का एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ के तहसीलदार के कार्यलय में एक महिला पहुंची। महिला अपने साथ एक भैंस ली हुई थी। भैंस को पकड़ कर कार्यालय पहुंची महिला ने वहाँ मौजूद अधिकारियों से कहा कि उसका नाम बदलने के एवज में उससे यहाँ घूस की मांग की जा रही है। लेकिन घूस देने के लिए उसके पास पैसे तो नहीं है। हां, ये भैंस है। इसे ही लेले और मेरा काम कर दें।
इस नजारे को देख अधिकारी तो अधिकारी वहाँ मौजूद लोगों के भी सर चकरा गए। वैसे अधिकारियों ने महिला को उसका भैंस को लौटा दिया और घूस मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि 14 नवंबर को ही महिला का नाम बदलने का काम हो चुका है और महिला का भैंस लेकर आना एक साजिश का हिस्सा है। यह घटना मंगलवार की है। वहीं महिला रामकली पटेल अपने दावे पर अब भी कायम हैं।
गिरिडीह में कब्रिस्तान के पास मिला एक युवक का क्षत विक्षत शव
Wednesday, January 8, 2020
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा- यह जनता की सरकार है
*#रांची
#रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मांझी सेना में रहे हैं. पिता आर्मी में थे इसलिए कल्पना को यूपी, नार्थ इस्ट, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, ओड़िशा सहित लगभग देश के कई हिस्सों में रहने और मल्टीकल्चर को जानने का मौका मिला. केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई हुई़ उन्होंने भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग की. शादी होने के बाद सिम्बॉयसीस से एमबीए किया. फिलहाल फर्स्ट मार्क स्कूल बरियातू की निदेशिका हैं. राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन राजनीति को बारीकी से समझती है़ं हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार को मिले पूर्ण बहुमत से वह खुश है़ं। कल्पना झारखंड की जनता को धन्यवाद देती है
ईरान के मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद प्लेन क्रैश, सभी 170 लोगों की मौत
बासुकीनाथ निवासी 70 वर्षीय जगन्नाथ पंडा के निधन से शोक की लहर,पण्डा- पुरोहितों ने जताया शोक
बासुकीनाथ स्थित लठियाजोरिया में किया गया अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र वासुदेव पंडा ने दी मुखाग्नि
ट्रेन से हुई दुर्घटना के कारण मृत ग्रामीण का शव पहुंचते ही गांव में मच गया कोहराम
मृतक आशोक का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो “क्या बूढ़े, क्या नौजवान एका एक उसके घर के तरफ दौड़ पड़े।मृतक आशोक महतो के पुत्र आशीष कुमार(07) व शिवानी कुमारी(03) मृत पिता के शव को निहार-निहार बिलख रहे थे और बुढी माँ अपने बेटे के गम में बिलख रही थी और उनकी आंखों के आँसू भी सुख गये थे।ज्ञात हो कि अशोक महतो की महाराष्ट्र के वडसा रेलवे स्टेशन गड़चिरोली में शनिवार को ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी थी।
Tuesday, January 7, 2020
गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
कल बैंकों में रहेगी हड़ताल, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम
गिरिडीह के बिरनी में 407 वाहन ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत
उक्त 407 वाहन राजधनवार निवासी का बताया जा रहा है। वहीं वाहन का चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा।इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक से बिरनी की ओर जा रहा था और 407 वाहन राजधनवार से सरिया की ओर जा रही थी इसी बीच यह घटना घट गई । वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही आजसू नेता अनूप कुमार पांडेय कंचन राय समेत कई आजसू के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी लिए ।
Monday, January 6, 2020
रांची में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े 1.80 लाख रुपये लूटकर फरार हुए अपराधी
गिरिडीह के पर्यटक स्थल खंडोली में अज्ञात युवकों ने दुकानदारों पर किया हमला
गिरीडीह के पर्यटक स्थल खंडोली में अपराधियों ने मचाया उत्पात कई दुकानदार हुए घायल करीब 25-30 की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आए अपराधियों ने दुकानदार पर अचानक हमला बोल दिया। जिसमें चार से पांच दुकानदार की सर पर गहरी चोट आई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गिरीडीह इलाज हेतु भेजा गया। हालांकि इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। परंतु प्रशासन के देर पहुंचने से अपराधियों ने अपने मनमानी तरीके से उत्पात मचाया औेर दुकानदारों का काफी समान को नष्ट कर दिया।वही आक्रोशित लोगों ने कहा कि प्रशसन यहाँ होती ओर सीसीटीवी कैमरा होता तो शायद यह घटना नही होती ।प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अपराधी भाग खड़े हुए। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं बेंगाबाद थाना प्रभारी का कहना है कि झगड़े की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है।
कोडरमा : अवैध रूप से संचालित क्रेशरों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, चार क्रेशर किए गए ध्वस्त
राजेश कु मेहता।#कोडरमा। जिले के डोमचाँच प्रखण्ड के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर क्रशर मंडी में जिला प्रशासन के द्वारा एसडीओ विजय वर्मा व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध रुप से संचालित चार क्रशरों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, रेंजर के. के.ओझा, खनन इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर के.के सिंह एवं नवलशाही थाना प्रभारी श्यामलाल यादव भी मौजूद थे।
कोडरमा : अवैध रूप से संचालित क्रेशरों पर चला जिला प्रशासन का डंडा, चार क्रेशर किए गए ध्वस्त
राजेश कु मेहता।#कोडरमा। जिले के डोमचाँच प्रखण्ड के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर क्रशर मंडी में जिला प्रशासन के द्वारा एसडीओ विजय वर्मा व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध रुप से संचालित चार क्रशरों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, रेंजर के. के.ओझा, खनन इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर के.के सिंह एवं नवलशाही थाना प्रभारी श्यामलाल यादव भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड विधानसभा में पंचम विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड विधानसभा में पंचम विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर श्री स्टीफन मराण्डी ने शपथ दिलायी ।
Sunday, January 5, 2020
भाजपा देश में बंटवारा की राजनीति कर रही है: पप्पू यादव
हजारीबाग: पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) के चीफ पप्पू यादव एक जनसभा को संबोधित करने झारखंड के हजारीबाग पहुंचे थे. इस दौरान पप्पू यादव ने नागरिक संशोधन कानून (CAA) को लेकर कहा कि जो लोग यहां रह रहे हैं, उनसे सरकार दस्तावेज की मांग करती है. किन्तु जो लोग देश से बाहर हो चुके हैं और भारत के खिलाफ दुश्मनी करने पर उतारू हैं, उन्हें बिना किसी कागज के भारत में बुलाना कहीं से जायज नहीं है.
इस दौरान पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. पप्पू ने कहा कि मोदी सरकार इंसानियत की नहीं बल्कि जात-पात और धर्म संप्रदाय के आधार पर लोगों को बांटकर, विभाजन की सियासत कर रही है. वहीं, पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भारत में 60 वर्षों तक निरंतर शासन किया. उन्होंने भी गरीबों को मानवता के नाम पर भी कुछ नहीं दिया, बस वोट लेते रहे.
पप्पू यादव ने आगे कहा कि आज जनता के सामने दुविधा है कि वो क्या करें. ऐसे में लोगों को अब सोच समझकर निर्णय लेना होगा और आगे कदम बढ़ाना होगा. आपको बता दें कि पप्पू यादव लगातार NRC, NPR और CAA को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं.
चक्रधरपुर: ओड़िशा भाषा विकास परिषद ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर
इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गिरी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपा पटनायक व डॉक्टर शादाब हसन, स्पीच एंड हियरिंग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश कुमार राय, फिजिशियन डॉक्टर रेणु शर्मा, डॉक्टर गौतम घोष सहित पारा मेडिकल कर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें सहयोग किया। पैरामेडिकल कर्मियों की टीम में मंदिरा कमलेश, एसआरके कमलेश, ज्योति, रितेश व राजेश सहित अन्य मौजूद थे। इस शिविर को सफल बनाने में ओडिशा भाषा विकास परिषद के पदधारी व सदस्यगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इराक़ के दो बड़े गठबंधन देश से अमरीकियों को कर रहें निकाल बाहर करने की तैयारी
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के आगमन को ले चुस्त दुरुस्त हुआ किशनगंज पुलिस महकमा
शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार)। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर किशनगंज पुलिस पहले से भी बेहतर हो कर चुस्त-दुरुस्त हुई। जहां सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद बाहर से भी पुलिस बल को बुलाया गया है ।जिन्हें उपयुक्त स्थान पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है ।सुरक्षा को ध्यान में रखकर होटल लॉज और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है ताकि सुरक्षा में कहीं से कोई कमी न रह जाए ।वही लोगों असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है । बताते चलें कि किशनगंज एस पी कुमार आशिष किशनगंज आते हीं अपराध और अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ चुके थे ।जिस पर कठोर कार्यवाहियां करते हुए अपराध के ग्राफ को नीचे ढकेल दिया है ।तो अपराधियों पर कहर बनकर बरस रही किशनगंज पुलिस ने 2045 अपराधियों को सलाखों के पीछे कर रखा है ।जिसके परिणामस्वरूप कुल 192 कांडों को निष्पादित किया जा चुका है ।तेजी से निष्पादित कांडों के कारण बड़ी संख्याओं में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है ।कांडों के निष्पादन में अहम भूमिका निभाने बाले किशनगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ,बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ,दिघलबैंक थानाध्यक्ष ,आरिज एहकाम और गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश को एस पी किशनगंज ने पुरस्कार स्वरुप एक एक सुसेवांक देने की घोषणा की है ।
वहीं सभी थानाध्यक्षों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने बाले पुलिस पदाधिकारियों की सूची भी भेजने का निर्देश दिया है ।ताकि समय पर ऐसे पदाधिकारियों को पुरष्कृत किया जा सके ।इससे पूर्व भी एस पी किशनगंज ने कुल 66 पुलिसकर्मियों के बीच 88,500 रुपयों का नगद पुरस्कार वितरण कर चुके हैं ।साथ हीं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि -अपने नजदीकी विद्यालयों में जाकर शराबबंदी और सड़क सुरक्षा नियमों को बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक करेंगे ।ताकि छात्र छात्राओं द्वारा इसे अपनै घर और गांवों में बताया जा सके ।जैसा कि शराबवंदी को लेकर एस पी ने कोचाधामन प्रखंड के आदिवासी टोला में जागरुकता अभियान की शुरुआत की है ।जिससे जनजाति समुदाय के लोग इसके बुरे प्रभाव से दूर होकर अपना स्वरोजगार शुरु कर सकें ।वहीं अब प्रत्येक पुलिस अंचल मुख्यालय में मेडिकल केम्प लगाने पर जोर देते हुए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है ।ताकि संवंधित अंचल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके ।किशनगंज पुलिस द्वारा लाटरी ,गेसिंग ,जुआ , स्मैक और कई ड्रग्स पर पहले से भी अधिक कठोर कार्यवाही की जा रही है ।
इराकी राजधानी के ग्रीन ज़ोन पर दो मिसाईल दागे
न्यूज़ डेस्क। सुरक्षा मोर्चे पर एक घातक अमेरिकी हमले के एक दिन बाद, दो मोर्टार राउंड ने इराकी राजधानी के ग्रीन ज़ोन पर हमला किया और दो रॉकेट एक बेस हाउसिंग अमेरिकी सैनिकों में मारे गए।
झारखण्ड के रिम्स अस्पताल में पिछले साठ दिनों में हुई 178 बच्चों की मौत पर खामोशी क्यों!
रांची । झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के शिशु विभाग में पिछले 60 दिनों में 178 बच्चों की मौत हो चुकी है। मौत के बाद रिम्स का शिशु विभाग आकलन करने में जुटा है कि आखिर मौत की वजह क्या है? शिशु विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों से गंभीर रूप से बीमार बच्चों को मामला बिगड़ जाने पर रिम्स भेजा जाता है।
किशनगंज जिले में वर्ष 2018 की अपेक्षा 2019 में कई गंभीर अपराधों में कमी आई
मासिक अपराध गोष्ठी पर जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक 135 गिरफ्तारियों में से हत्या के एक ,आर्म्स एक्ट के दो ,अन्य 95 एवं 37 वारंटियों की गिरफ्तारियां की गई है ।जबकि लंबित कांडों में से 192 कांडों का निष्पादन विभिन्न थानाओं ने किया है ।वहीं जुर्माना मद में 81,700 रुपयों की वसूली 113 वाहनों से की गई है ।बरामदगी में 09 बाईक ,04 ट्रक और 21 .410 एम एल विदेशी शराब सहित देशी शराब की 63.200 एम एल शराब शामिल है ।वहीं एक देशी पिस्टल ,एक कट्टा सहित एक कारतूस की भी जप्ती की गई है ।इस मौके पर प्रेसवार्ता करते किशनगंज एस पी कुमार आशिष ने बताया कि बर्ष 2018 की अपेक्षा 2019 में कई गंभीर अपराधों में कमी आई है ।जबकि अन्य जिलों की अपेक्षा हत्या में 08.03 प्रतिशत ,डकैती में 75 प्रतिशत ,दुष्कर्म में 54.08 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है ।तथा 2327 कांडों के निष्पादन सहित 2045 गिरफ्तारियां की गई है ।इस प्रकार से बर्ष 2019 की विदाई के साथ अपराध और अपराधियों की विदाई के लिए किशनगंज पुलिस सतत प्रयत्नशील है ।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...











































