Sunday, January 5, 2020
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के आगमन को ले चुस्त दुरुस्त हुआ किशनगंज पुलिस महकमा
शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार)। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर किशनगंज पुलिस पहले से भी बेहतर हो कर चुस्त-दुरुस्त हुई। जहां सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद बाहर से भी पुलिस बल को बुलाया गया है ।जिन्हें उपयुक्त स्थान पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है ।सुरक्षा को ध्यान में रखकर होटल लॉज और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है ताकि सुरक्षा में कहीं से कोई कमी न रह जाए ।वही लोगों असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है । बताते चलें कि किशनगंज एस पी कुमार आशिष किशनगंज आते हीं अपराध और अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ चुके थे ।जिस पर कठोर कार्यवाहियां करते हुए अपराध के ग्राफ को नीचे ढकेल दिया है ।तो अपराधियों पर कहर बनकर बरस रही किशनगंज पुलिस ने 2045 अपराधियों को सलाखों के पीछे कर रखा है ।जिसके परिणामस्वरूप कुल 192 कांडों को निष्पादित किया जा चुका है ।तेजी से निष्पादित कांडों के कारण बड़ी संख्याओं में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है ।कांडों के निष्पादन में अहम भूमिका निभाने बाले किशनगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ,बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ,दिघलबैंक थानाध्यक्ष ,आरिज एहकाम और गलगलिया थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश को एस पी किशनगंज ने पुरस्कार स्वरुप एक एक सुसेवांक देने की घोषणा की है ।
वहीं सभी थानाध्यक्षों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने बाले पुलिस पदाधिकारियों की सूची भी भेजने का निर्देश दिया है ।ताकि समय पर ऐसे पदाधिकारियों को पुरष्कृत किया जा सके ।इससे पूर्व भी एस पी किशनगंज ने कुल 66 पुलिसकर्मियों के बीच 88,500 रुपयों का नगद पुरस्कार वितरण कर चुके हैं ।साथ हीं सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि -अपने नजदीकी विद्यालयों में जाकर शराबबंदी और सड़क सुरक्षा नियमों को बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक करेंगे ।ताकि छात्र छात्राओं द्वारा इसे अपनै घर और गांवों में बताया जा सके ।जैसा कि शराबवंदी को लेकर एस पी ने कोचाधामन प्रखंड के आदिवासी टोला में जागरुकता अभियान की शुरुआत की है ।जिससे जनजाति समुदाय के लोग इसके बुरे प्रभाव से दूर होकर अपना स्वरोजगार शुरु कर सकें ।वहीं अब प्रत्येक पुलिस अंचल मुख्यालय में मेडिकल केम्प लगाने पर जोर देते हुए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है ।ताकि संवंधित अंचल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके ।किशनगंज पुलिस द्वारा लाटरी ,गेसिंग ,जुआ , स्मैक और कई ड्रग्स पर पहले से भी अधिक कठोर कार्यवाही की जा रही है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...


No comments:
Post a Comment