Thursday, January 9, 2020

एक ऎसा विद्यालय जहां के बच्चे साइकिल द्वारा बोरे में भरकर ढोते हैं स्वेटर


#दुमका।

*"जनाब चौंकिए मत यह कोई कहानी नहीं,* बल्कि एक हकीकत को बयां करती है स्कूली बच्चों के हालात। बताते चलें कि जामा प्रखंड अंतर्गत तपसी पंचायत के किसी विद्यालय की यह खबर है जहां बच्चों के द्वारा कार्य करते हुआ यह नज़ारा देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने अपनी साइकिल पर स्वेटर भरे बोरे को लादकर बीआरसी भवन से अपने स्कूल तक जाने के लिए बासुकीनाथ दुमका मुख्य मार्ग का इस्तेमाल किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा प्रखंड कार्यालय के बी आर सी से स्वेटर पहुंचाने के लिए आदेश दिया गया था।इस दौरान रास्ते में किसी प्रकार की कोई बात इन बच्चों के साथ होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। विभाग या फिर जिसने इन मासूमों को जामा बी आर सी कार्यालय भेजा।

*धनंजय कुमार सिंह पत्रकार*

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...