Friday, January 10, 2020

व्यापारी को लूट कर गोली मारने की घटना में एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार,किशनगंज के बहादुरगंज पुलिस की बड़ी उपलब्धि



शशि कांत झा।#किशनगंज
(बिहार)।जिले के बहादुरगंज थाना पुलिस ने एक माह के अंदर दो मुर्गी व्यापारी को लूट कर गोली मारने की घटना में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है । पुलिस के लिए मात्र 1 महीने के अंदर मुर्गी व्यापारी को गोली मारकर लूटने की घटना में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जाती है।  वही गिरफ्तार अपराधी को चिकित्सीय जांच के बाद जेल भेजा गया गया है।                      जैसा कि दिनांक 07.01.2020 महादेव डिग्गी चौक पर एक मुर्गी व्यापारी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था एवं गाड़ी में रखे ₹200000 भी उड़ा लिए थे इस क्रम में थाना कांड संख्या 07 /2020 में घायल  मुर्गी व्यापारी सह चालक   को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस मामले के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें बीती रात को एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद इजहार उम्र 24 साल पिता इसहाक आलम ग्राम रामपुर वार्ड नंबर 2 थाना बहादुरगंज को को गिरफ्तारी कर ली गई है ।  गिरफ्तारी के बाद इजहार आलम ने इस कांड में अपनी संलिप्तता जाहिर करते हुए अन्य आठ अपराधियों के नाम का भी खुलासा किया है जिसमें गुड्डू पिता  रकीब आलम ग्राम बागेश्वरी थाना जोकीहाट जिला अररिया और शम्स आलम पिता मोहम्मद सलीम ग्राम पीपल तोड़ा थाना  अनगढ़ जिला पुर्णियां के द्वारा उक्त घटना में  चालक  सह मुर्गी व्यापारी को गोली मारने की बात स्वीकार की है ।वही इज़हार ने मुख्तार पिता जाहिद साकिन सकोर ,थाना बहादुरगंज मुस्ताक आलम पिता ना मालूम ग्राम नटुवापाड़ा थाना बहादुरगंज, साजिद आलम पिता ना मालूम ग्राम गोपालपुर ,थाना बहादुरगंज एवं सलमान पिता पोली ग्राम  पानी बाग जिला किशनगंज मोहम्मद शकील पिता अजीमुद्दीन ग्राम पैक टोला पलासमनी  थाना बहादुरगंज एवं सोनू राज पिता रामप्रीत राम ग्राम दहगांव थाना बहादुरगंज का भी इस गैंग में शामिल होने की बातें बताई है। गौरतलब है कि बीते दिन सरे शाम लोहागड़ा हाट पर मुर्गी वाहन को लूट कर गोली मारने की घटना मैं भी इसी गैंग के होने का भी खुलासा किया गया है ।पुलिस द्वारा धाराएं अपराधी इजहार आलम ने बीते दिन अररिया के पीसीएस संचालक एवं बंधन बैंक कर्मी से लूट में भी इसी गैंग की संलिप्तता बताई है ।कहना लाजमी है कि बीते 8 दिसंबर  2019 को लोहागड़ा हाट पर मुर्गी वाहन चालक को गोली मारने की घटना में इसी गैंग की संलिप्ता स्वीकार की गई है। इस प्रकार एक माह के अंदर इस दोहरे गोलीकांड की घटना इजहार की गिरफ्तारी जहां पूरे गैंग के सदस्यों के नाम को उजागर करने में सहायक साबित हुआ है ।वही बहादुरगंज पुलिस इन दोनों कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा चुकी है । हलांकि बीते दिसंबर माह में थानान्तर्गत लोहागड़ा हाट में मुर्गी
व्यवसाई को गोली मारने बाली घटना की कड़ी जोड़ने में लगे थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह सफलता के करीब पहुंचने हीं बाले थे कि दूसरी घटना 07 .01 .2020 को घट गई ।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इजहार को गिरफ्तार कर लिया गया ।जिसने गुड्डु पिता रकीब ग्राम भगवानपूर बागेश्वरी थाना जोकीहाट ,जिला अररिया एवं शम्स आलम पिता पिता मो.सलीम ,ग्राम पीपलतोड़ा थाना अनगढ़ जिला पूर्णियाँ के द्वारा पीक अप चालक को गोली मारकर लूट की घटना को स्वीकारा है ।इसके पास से लूटे गये 20,000 हजार रुपये भी पुलिसदल ने जप्त किये हैं ।वहीं कुख्यात गुड्डु पूर्व में भी बहादुरगंंज थानाकांड सं.191/19 में शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका था ।इस प्रकार बीते एक माह के अंदर दोहरे गोली कांड में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके निशानदेही पर पूरे अपराधी गैंग का पर्दाफाश करने से लोगों में पुलिस और पुलिस थाना बहादुरगंंज के मुखिया सुमन कुमार सिंह के प्रति विश्वास गहरा गया है ।जहाँ अन्य अपराधियों को शिघ्र गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया जा चुका है ।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...