लोहरदगा।
फिंगर प्रिंट का नकली रबर स्टाम्प बनाकर बैंक खाते से पैसा निकासी करने के मामले में आठ अभियुक्त को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सिम , लैपटॉप, सहित 32 फिंगर प्रिंट का स्टाम्प बरामद किया गया है।
इस फर्जी निकासी में कुछ मास्टर माइंड का तार पटना से भी जुड़े होने की सन्देह जतायी जा रही है।
बताया जाता है कि कुछ प्रज्ञा केंद्रों में सरकारी योजना जैसे आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि की लाभ देने के नाम पर ग्रामीणों से सारी डेटा हासिल करने के बाद उनके घर पर जा कर ये लोग धोखा दे अंगूठा लगवा लेते हैं। और उसी अंगूठे के आधार पर जाली स्टाम्प बना कर फर्जी तरीके से पैसा निकालने का कार्य करते है।
एसपी प्रियंका मीणा से जागरूकता फैलाने की अपील करते हुए ऐसी जालसाजों से बचने की अपील की है। श्रीमती मीणा ने कहा मोबाईल में बहुत ऐसी एप्प है एवं फर्जी लोग फोन कर आधार व खाते की ओटीपी की मांग कर बैंक से पैसा उड़ाने का कार्य कर रहे है उससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपरोक्त जानकारी प्रियंका मीीणा, अधीक्षक लोहरदगा ने मीडिया को दी।
