Saturday, April 27, 2019

भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बाल - बाल बचे ,जनसंपर्क रैली में अवैध लोडेड देशी कट्टे सहित युवक धर


निशिकांत दुबे की जनसम्पर्क यात्रा के दौरान लोडेड कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक धराया,एक शक्स  भागने में हुआ सफल,घटना महगामा विधानसभा क्षेत्र के विश्वासखानी गांव का।


बिग ब्रेकिंग ...मोहम्मद अनीस उर्फ कारु ग्राम कोरियाना सांसद निशिकांत दुबे के जनसंपर्क रैली में लोडेड देसी कट्टे के साथ धराया विससखानी गांव में कुछ लोगों ने उसे देसी कट्टा निकालते हुए देख दबोच लिया। जिसके बाद हनवार थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

वर्तमान समय में हो रहे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी झारखंड में चुनाव नहीं लड़ेगी

आम आदमी पार्टी , झारखंड में वाम दलों का  समर्थन करेगी तथा जहां वाम दलों के उम्मीदवार नहीं है वैसे  सभी लोकसभा क्षेत्रों में जो उम्मीदवार भाजपा को हराने में मजबूत स्थिति में रहेंगे उसे समर्थन करेगी।


वर्तमान समय में हो रहे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी झारखंड में चुनाव नहीं लड़ रही है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरह से झारखंड में वोटों का बंटवारा कर बीजेपी अौर उसकी सहयोगी दलों को फायदा पहुँचाना नहीं चाहती।इसलिए पार्टी ने झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया । आगामी चुनाव में झारखंड में पार्टी वाम दलों को समर्थन करेगी तथा जहां वाम दलों के उम्मीदवार नहीं है ऐसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में जो उम्मीदवार भाजपा को हराने के लिए मजबूत स्थिति में रहेंगे पार्टी उसे समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के लिए खतरा बन चुकी भाजपा एवं मोदी-शाह की जोड़ी को हरा कर लोकतंत्र की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए हमने झारखंड में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न देकर वाम दल को समर्थन देने तथा भाजपा को हराने की क्षमता रखने वालों को  समर्थन देना उचित समझा है।

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी झारखंड  में सभी 81 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।



गिरिडीह लोस एनडीए उम्मीदवार चन्द्रप्रकाश चौधरी का डुमरी विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा जारी

डुमरी: सूबे के कैबिनेट मंत्री सह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार चन्द्रप्रकाश चौधरी शनिवार को डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।श्री चौधरी स्थानीय भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ताओं के संग प्रखंड के मधुपुर बाजार,शहरपुर, ठाकुरचक,मधवाडीह,भोलीडीह,मायाडीह,कोरियाडीह, गलागी,पोरैया,नगरी,बलथरिया,बाराडीह,निमियाघाट, करमाटोंगरी,असनासिंघा,बालुटुण्डा,केन्दुआडीह,रोशनाटुंडा,प्रतापपुर एवं लक्ष्मणटुंडा का सघन दौरा कर मतदाताओं से आशीर्वाद स्वरूप अपना मत आजसू के चुनाव चिन्ह में देने की अपील की। उम्मीदवार श्री चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने एवं देश व क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए अपना एक एक मत एनडीए उम्मीदवार को देना सुनिश्चित करेंगे ताकि नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके।

इस दौरान भाजपा डुमरी विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी,जिप सदस्य दिनेश महतो, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, बजल हेंब्रम,बृहस्पति मंडल एवं भाजपा आजसू के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ၊ साथ ही आजसू केन्द्रीय सचिव बैजनाथ महतो ,जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो, जिप सदस्य दिनेश महतो ,आजसु प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो,भाजयुमो गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, टाइगर फोर्स नेता महाबीर सिंह,इमरान अंसारी,श्यामसुंदर राम, युवा नेता प्रदीप मंडल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बैंक कर्मी से रूपये लूट कर भागा एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

 

अशोक कुमार ၊ बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर थाना क्षेत्र के कुसमरजा व पथलडीहा गांव से लोन के रकम वसूल कर ला रहे बंधन बैंक के कर्मी आदित्य कुमार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने बैंक कर्मी को ओवर पास लेकर पिस्तौल की नोक पर 45 हजार 3 सौ 95 रुपये,बैंक के कागजात तथा कई आधार कार्ड सहित मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गये थे । जिसकी जानकारी भुक्तभोगी ने बगोदर थाने को दी। इसे लेकर बगोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए अपराधी को गोमिया कथारा रोड स्थित ओम ढाबा के पास बीटीपीस बोकारो व गोमिया पुलिस के सहयोग से लुटे गये रूपये में से 57 सौ रूपये  तथा बैंक कागजात के साथ एक लुटेरे को दबोच लिया।जबकि दो अन्य अपराधी फरार हो गये।उक्त जानाकारी बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में शनिवार को दी।उन्होंने बताया कि बगोदर एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो  के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया गया था। टीम मे थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह,सअनि राजकिशोर शर्मा, व अजय सिंह शामिल थे ।अपराधियों द्वारा लुटे मोबाइल के लोकेशन से अपराधियों का पीछा करते हुए गोमिया कथारा रोड पहुँचे , जहाँ ओम ढाबा के बगल में अपराधी लुटे गये रूपये का बंटवारा कर रहे थे ၊ इसी दौरान बीटीपीएस बोकारो तथा गोमिया पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी । पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे ।इसी क्रम में बीटीपीएस पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के क्रम मे दो अपराधी फरार हो गये ၊ जबकि एक अपराधी दबोच लिया गया । पकडे गये अपराधी ने अपना नाम फिरोज अंसारी ग्राम बरांय थाना बिष्णुगढ बताया । उसके पास से लुट के रूपये से अपने हिस्से के 57 सौ रूपये बरामद किया गया। वही पकडे गये अपराधी ने पूछताछ मे यह भी बताया कि भागे गये अपराधियो मे अखतर अंसारी उर्फ दानिश ग्राम जरगडीह थाना बोकारो बीटीपीएस तथा सुनिल ठाकुर गोमिया का रहने वाला है।पूछताछ के क्रम मे बताया कि उन्होंने जनवरी माह मे सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड  माइक्रो एंजेट से एक लाख रूपये लूटे थे। वहीं 5 अप्रैल को राजधनवार थाना क्षेत्र से माइक्रो फायनेंस एंजेट से 82 हजार लूटे थे।इसमें तीनों शामिल थे ।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अखतर अंसारी उर्फ दानिश पर बीटीपीएस बोकारो थाना मे दस लूट के  मामले दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि यह लोग अपना क्षेत्र बदल कर गिरिडीह जिले को अपराध क्षेत्र बनाया है ।भागे गये अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है । 

  

उप्र भदोही के भाजपा प्रत्याशी के विवादित बयान का वीडियो वायरल, जमकर हो रहा विरोध

भदोही. यूपी के भदोही से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद के विवादित बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी की चिंता बढ़ सकती है। वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वह एक जाति विशेष पर विवादित टिप्पड़ी करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद उस जाति से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी का जमकर विरोध कर रहे हैं।

देखें : वायरल वीडियो                                          सोशल मीडिया पर वायरल  इस वीडियो को जहां भाजपा के लोग संदिग्ध और फर्जी मान रहे हैं तो उस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जब रमेश बिंद बसपा में थे तो मिर्जापुर में आयोजित अपने समाज से जुड़े कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी किया था। वीडियो में रमेश बिन्द यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर उनकी बिरादरी के लोगों पर अगर किसी ने हाथ उठाया तो वो उसको सजा देंगे। उसमें उन्होंने एक मामले का उदाहरण देते हुए पुलिस थाना को फूंकने की बात भी कही है।

चन्द दिनों पहले जब रमेश बिन्द बसपा से भाजपा में आये और उन्हें टिकट देने की चर्चा तेज हुई तो तब उनोर ब्राम्हण विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे थे। टिकट मिलने के बाद भी जारी इस तरह के विरोध को देखते हुए दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने यह बयान दिया कि अगर उन्होंने किसी ब्राह्मण को परेशान किया है और इसका कोई सबूत दे दे तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसके बाद इनका यह विडियो जारी होना उनकी चिंता बढ़ा सकती है।

वहीं वायरल वीडियो पर भाजपा के विवादित भाषण का वीडियो वायरल होने के भदोही लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिन्द ने सफाई देते हुए अपना बयान जारी किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि वो बीस वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं। कहा कि मुझे पता चला है कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विशेष रूप से ब्राम्हण विरोधी बताया गया है। वह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। उसमें जो आवाज है वो मेरी आवाज नहीं है। विरोधी दल के लोग अपनी हार से परेशान हैं इसलिए मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा रहे हैं। मैंने कभी ब्राम्हण समाज के खिलाफ नही बोला है। इसलिए मुझे हमेशा पहले भी मिला है और अब भी ब्राम्हण समाज का आर्शीवाद मिलेगा। मैं भाजपा का हूं। ये मेरे और मेरे शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ है और मैं इसके खिलाफ मान हानि का दावा करूंगा।

BY- Mahesh Jaiswal, courtsey: patrika

गिरिडीह से 15 धनबाद से 20, जमशेदपुर से 23 और सिंहभूम सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे

 26 अप्रैल को नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि को गिरिडीह से 3 और जमशेदपुर से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, जबकि धनबाद और सिंहभूम से एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया


झारखण्ड में तीसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का छठा चरण ) 6- गिरिडीह, 7-धनबाद, 9- जमशेदपुर औऱ 10-सिंहभूम (एससी) लोकसभा सीट के लिए आज दिनांक 26 अप्रैल 2019 को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन कुल 4 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन  वापस ले लिया. गिरिडीह में तीन और 

और जमशेदपुर में एक नामांकन वापस लिया गया, जबकि धनबाद और सिंहभूम सीट के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया.  इसके उपरांत गिरिडीह सीट के लिए 15 धनबाद सीट के लिए 20 जमशेदपुर के लिए 23 औऱ सिंहभूम सीट के लिए 9 प्रत्याशी अंतिम रुप से चुनाव मैदान में रहेंगे.

 

स्क्रूटनी के उपरांत गिरिडीह लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की संख्या


क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल

1 चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू

2 जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा

3 मोहम्मद रसूल बक्श निर्दलीय

4 चंद्रदेव प्रसाद अहरा नेशनल पार्टी

5 संजीव कुमार महतो निर्दलीय

6 सिमी सुमन शिवसेना

7 सुनीता टुडू निर्दलीय

8 द्वारिका प्रसाद लाला रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)

9 योगेश्वर ठाकुर विश्व शक्ति पार्टी

10 शिबू सिंह भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी

11 सोहराब शाह बहुजन मुक्ति पार्टी

12 मधुसूदन झारखंड पार्टी (सेक्यूलर)

13 अमित जानी निर्दलीय

14 राजेंद्र दसौधी निर्दलीय

15 अहमद अंसारी भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी


स्क्रूटनी के बाद धनबाद सीट के लिए प्रत्याशी

क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल

1 कीर्ति आजाद कांग्रेस

2 माधवी सिंह तृणमूल कांग्रेस

3 पीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी

4 राजेश कुमार सिंह निर्दलीय

5 सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय

6 सुधीर महतो बीएमपी

7 हीरालाल फारवर्ड ब्लॉक

8 मंतोष आमरा बंगाली

9 मेराज खान सपा

10 वामापद बाउरी निर्दलीय

11 रामलाल एसयूसीआईसी

12 संजय पासवान निर्दलीय

13 दीपक दास पीपीआईडी

14 मेघनाथ रवानी बसपा

15 केसी सिंहराज निर्दलीय

16 मिहिरचंद्र मंडल एपीआई

17 प्रेम प्रकाश निर्दलीय

18 उमेश पासवान निर्दलीय

19 लक्ष्मी देवी निर्दलीय

20 वरुण कुमार निर्दलीय

स्क्रूटनी के पश्चात जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की संख्या


क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल

1 अंगद महतो अमार बंगाली पार्टी

2 मलय कुमार महतो कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) रेड स्टार

3 दीपक कुमार गिरि निर्दलीय

4 रंजीत कुमार सिंह झारखंड पार्टी

5 शेख अखरुद्दीन झारखंड पार्टी (नरेन)

6 अशरफ हुसैन बहुजन समाज पार्टी

7 अंजना महतो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

8 सुब्रत कुमार प्रधान अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

9 पानमनि सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)

10 सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपुल्स पार्टी

11 महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी

12 मुबीन खान निर्दलीय

13 चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा

14 चंद्रशेखर महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

15 विद्युत वरण महतो भारतीय जनता पार्टी

16 असजदुल्लाह इमरान भारत प्रभात पार्टी

17 असित कुमार सिंह निर्दलीय

18 दिनेश महतो निर्दलीय

19 कमर रजा खान निर्दलीय

20 राकेश कुमार निर्दलीय

21 सविता कैवर्त आइरा नेशनल पार्टी

22 शैलेश कुमार सिंह निर्दलीय

23 सरिता आनंद निर्दलीय


स्क्रूटनी के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट (एसटी) से प्रत्याशी


क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल

1 अनिल सोरेन निर्दलीय

2 प्रताप सिंह वानरा अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

3 पुष्पा सिंकू निर्दलीय

4 चंद्रमोहन हेंब्रम एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट)

5 कृष्णा मार्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान

6 हरि उरांव कलिंग सेना

7 गीता कोड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेंस

8 लक्ष्मण गिलुवा भारतीय जनता पार्टी

9 परदेशी लाल मुंडा बसपा

Friday, April 26, 2019

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में एक बड़ा रोड शो करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन का किया

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन दाख़िल करने से एक दिन पहले भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा रोड शो करके अपनी अपनी शक्ति का प्रदर्शन का किया।

मोदी के नामांकन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए के क़रीब सभी नेता मोदी के साथ वाराणसी कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित रहे।

इसकी तुलना में अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने नामांकन के लिए यूपीए के नेताओं की भीड़ के स्थान पर अपने परिवार को चुना था।

इससे पहले वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन के वक़्त केवल प्रयंका गांधी ही उनके साथ थीं।

दोनों नेताओं के नामांकन की शैली पर उनके स्वभाव और राजनीति के अंदाज़ की झलक साफ़ नज़र आती है।

राहुल गांधी जहां टीम वर्क और ज़िम्मेदारियों को बांटकर काम करने को प्राथमिकता देते हैं, वहीं वे आत्म केन्द्रित होने से बचते हैं और दिखावे से दूर ही रहते हैं।

इसके विपरीत प्रधान मंत्री मोदी अपनी शख़्सियत के इर्द गिर्द जो दायरा खींचते हैं, उस दायरे में किसी दूसरे का क़द सहन नहीं करते।

उनकी राजनीति की इसी शैली के कारण पूरी बीजेपी उनके ही इर्द गिर्द सीमित होकर रह गई है। बीजेपी पर इसका प्रभाव उस समय साफ़ तौर से नज़र आएगा, जब मोदी को पहली बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। msm    

रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा नहीं रहे

रांची : रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कल ही उन्हें मेडिका अस्पताल से घर वापस भेजा गया था.  गौरतलब है कि पिछले दिनों बाथरूम में गिर जाने के बाद उनके कमर में चोट लग गयी थी. कल उनका पेट अचानक फूल गया था, जिसके  बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया था. उन्हें अस्पताल में एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गयी थी. डॉ केके सिन्हा रांची के ही नहीं बल्कि देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे. उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव करेंगे कांग्रेस का प्रचार, अंतर्कलह का प्रभाव

चतरा में राजद को बड़ा झटका

 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव करेंगे कांग्रेस का प्रचार

 चतरा लोकसभा सीट से राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव चतरा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने चतरा पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में राजद से अलग होकर लालू राबड़ी मोर्चा के नाम से तेजप्रताप यादव ने नया राजनीतिक संगठन बनाया है। झारखंड में तेजप्रताप यादव महागठबंधन के साथ हैं। चतरा लोकसभा क्षेत्र के इटखोरी में 26 अप्रैल को तेजप्रताप यादव कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे और सुबह 10 बजे परोका मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मोटरसाइकिल जुलूस के साथ चतरा पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे चतरा जिला मुख्यालय में सदर थाना के सामने वाले मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित चुनावी सभा मे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव की सभा मे शामिल होंगे। तेजप्रताप यादव के झारखंड में महागठबंधन को समर्थन देने के इस निर्णय से राजद खेमे में खलबली मच गई है। आपको बताते चलें कि बिहार में पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने के मामले में लालू-राबड़ी परिवार में परिवारिक विवाद परवान पर है। पारिवारिक विवाद को लेकर लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्रों में राजनीतिक तौर से भी उठापटक जारी है। बिहार राजद में राजनीतिक उठापटक के बीच झारखंड में भी तेजप्रताप यादव महागठबंधन का समर्थन कर राजद नेता तेजस्वी को चुनौती दे रहे हैं। आपको बता दें कि चतरा सीट पर महागठबंधन से अलग होकर राजद के सुभाष प्रसाद यादव चुनाव मैदान में है और राजद प्रत्याशी के पक्ष में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार कर रहे हैं। झारखंड में नए घटनाक्रम ने लालू प्रसाद यादव के परिवार में  व्याप्त अंतर्कलह को सतह पर ला खड़ा कर दिया है।

Thursday, April 25, 2019

झारखण्ड पृथक राज्य हेतु आंदोलन में बहुत कठिनाई सहा है -राज किशोर महतो

धनबाद ၊

----------------------------------------

आज दिनांक 25/4/2019को घुजाडीह में राजकमल महतो के आवास में बिनोद बिचार मंच व झारखंड /वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा की संयुक्त बैठक श्री चुरामनी महतो पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलन कारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में टुंडी के बिधायक राजकिशोर महतो मुख्य वक्ता के रुप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री महतो ने कहा किझारखंड अलग राज्य करने में जो कठिनाई हमने उठाया है वो किसी भी नेता ने नहीं उठाया है, आज अलग राज्य किये 19 साल बीत गया। लेकिन आंदोलन कारी को कुछ नहीं मिला, बहुत दुख की बात है, जब जब झारखंड आंदोलन कारी के बारे में सोचा तब तब मै हार गया, चुनाव बाद, मैं इस पर बिचार जरुर करुँगा। कोई भी पाटीॅ आज तक आंदोलन कारी के बारे में बिधान सभा में बात नहीं करती, दुख की बात है। आज इन आंदोलन कारियो के साथ बैठने में जो दिल में सुकुन मिलता है वह दिल्ली और राँची के मंत्रालय में भी नहीं मिलता है। चन्द़प़काश चौधरी हमारे आंदोलन कारी है वो गिरिडीह लोक सभा से एनडीए के प़त्याशी है, देश को सही रास्ते मे ले जाने के लिए मोदी जी खड़े है, आजसु पाटीॅ को जिताकर भेजने की जरुरत है जो मोदी के हाँथ को मजबुती देगा। भाजपा, समता पाटीॅ ने अलग राज्य दिया है तो संवारेगा भी इसलिए केला को जीताकर भेजना जरुरी है। सभा को आजसु किसान मोचाॅ जिला सचिव सदानंद महतो ने भी संबोधित किया और झारखंड आंदोलन कारी के सुख दुख में साथ देने की बात बैठक में रखा। साथ ही चन्द़प़काश चौधरी को भारी मतो से जिताने का संकल्प आंदोलन कारीयो से वादा किया। बैठक में राजकमल महतो झारखंड /वनांचल आंदोलन कारी मोचाॅ गिरिडीह जिला अध्यक्ष, बालेश़वर महतो, धनेशवर महतो, शकर किशोर राजगंज महतो, हरि महतो सिजुआ दशरथ मिस्त्री, बैजनाथ महतो, तपेशवर महतो अखिलचंद महतो, बेलमा पौरेया, गिरिजा शंकर महतो मुखिया बदगाँवा पीरटांड झमन साव धनहारा अकल ठाकुर डुमरीयाटांड, करमचंद महतो,इन्द़देव महतो,हुलास महतो रितलाल महतो दुधपनियाँ, पुरन महतो सिमराडीह ,सुरेश महतो खेचगढी पुवॅ जिला परिषद सदस्य सुरेश महतो खेसमी गोमो करीब सैकडो़ लोग मोजुद थे।

 सभा का संचालन अधिवक्ता छत्रधारी महतो ने किया ၊

सुपारी देकर पति की हत्या कराने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

खूंटी ၊

सुपारी देकर पति की हत्या करवाने के आरोप में खूंटी पुलिस ने मृतक हिंदू कंडीर की पत्नी सुमी कंडीर को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुये मुरहू पुलिस ने हत्या में शामिल एक होमगार्ड के जवान समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2018 को पुलिस ने ग्राम गुटीगड़ा पंगुरा सीमान में नाला के किनारे झाड़ियों में हिंदू कंडीर की लाश बरामद की थी। लाश का सिर कुचला था एवं छाती के साथ गर्दन के पिछेले हिस्से पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले थे।एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी सुमी कंडीर ने अपने पति की हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी अपने बहनोई किशुन मुंडू को दी थी। बहनोई ने 20 नवंबर 2018 को हिंदू कंडीर को शराब पिलाने की बात कहकर खूंटी से मालियादा मागो पूर्ति के घर ले गया। जहां शराब पिलाते समय हिंदू कंडीर की हत्या टांगी से मारकर कर दी गयी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल टांगी एवं सुमी मुंडा, किशुन मुंडू, चुंदरू नाग, सनिका उर्फ डेजो कैथा, मागो पूर्ति, मोगला बोदरा, जोरका मुंडू को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि मृतक हिंदू कंडीर का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। रोज रोज के झगड़ा से तंग आकर सुमी कंडीर ने अपने बहनोई को हत्या की सुपारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में एक होमगार्ड का जवान माधव पूर्ति भी शामिल था। उन्होंने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन अभियुक्तों के पास था जिससे उनकी गिरफ्तारी में मदद मिली। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सात मोबाईल फोन भी जब्त किया गया है।

5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB के हत्थे चढ़ा पुलिस ASI

“ घूसखोर पुलिस एएसआई ने पीड़ित महिला से ₹1000 जबरन ले भी लिया था और अगली किस्त के लिए आज की मोहलत दी थी…..”


रामगढ़ 

 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने  घूसखोर अधिकारी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है।


जहां एसीबी हजारीबाग की टीम ने बरकाकाना थाने में पदस्थापित एएसआई अर्जुन ठाकुर को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


एएसआई अर्जुन ठाकुर….

एक महादलित महिला द्वारा रामगढ़ हरिजन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके एवज में घूसखोर एएसआई ने ₹10000 की डिमांड की थी। नहीं देने की सूरत में गवाहों की गवाही नहीं कराने की धमकी दी थी।

इतना ही नहीं इस घूसखोर एएसआई ने पीड़ित महिला से ₹1000 जबरन ले भी लिया था और अगली किस्त के लिए आज की मोहलत दी थी।

इधर पीड़ित महिला के भाई संजीव कुमार ने पूरे मामले से एसी भी हजारीबाग को अवगत कराया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और देर शाम बरकाकाना थाने में पदस्थापित घूसखोर एएसआई अर्जुन ठाकुर को ₹5000 घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा।


फिलहाल एसीबी की टीम घूसखोर पुलिस अधिकारी को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


बताया जाता है कि क्षेत्र में इस अधिकारी का नाम काफी चर्चित रहा है, इतना ही नहीं बगैर पैसे लिए यह किसी का भी कोई काम नहीं करता है।

मानव तस्करी में गिरफ्तार झारखंड की प्रभा मुनि को हाइकोर्ट ने दी जमानत

झारखंड हाइकोर्ट से मानव तस्करी की आरोपित प्रभा मुनि को बुधवार को बड़ी राहत मिली. हाइकोर्ट ने बुधवार को उसे सशर्त जमानत दे दी. कोर्ट ने प्रभा मुनि को निचली अदालत में सुनवाई के दिन उपस्थित होने और पासपोर्ट जमा कराने की शर्त पर जमानत दी है.
प्रभा पर आरोप है कि वह दो एनजीओ की आड़ में मानव तस्करी का कारोबार करती थी. दिल्ली में संपूर्ण घरेलू कामगार सर्वेक्षण एवं उत्थान समिति के अलावा वह ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी संघ भी चलाती हैं. इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी संघ की वह वाइस प्रेसिडेंट थी. प्रभा हर वर्ष 25 दिसंबर को दिल्ली में एक मेला लगाती थी, जिसमें राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी हस्तियां शामिल होते थे. वर्ष 2018 में उसकी गिरफ्तारी के बाद सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार ने कहा था कि इस सफेदपोश गतिविधियों की आड़ में प्रभा मानव तस्करी का काला कारोबार कर रही थी. एसी ने प्रभा के बारे में कई और चौंकाने वाले खुलासे किये थे.
मूल रूप से जशपुर के डांडपानी की निवासी प्रभा करीब 13 वर्ष पूर्व दिल्ली गयी थी. वहां वेस्ट पंजाबी बाग में बड़ा फ्लैट है. निहाल विहार दिल्ली में अपना कार्यालय चलाती थी. यहीं प्रोडक्शन हाउस भी बना रखा था, जिसमें नागपुरी फिल्मी गीतों की शूटिंग होती थी.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के जिस मामले में प्रभा मुनि को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस मामले में सिमडेगा पुलिस ने वर्ष 2015 में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. दरअसल, 6 मई, 2013 को एएचटीयू थाना में प्रभा मुनि और उसके पति रोहित मुनि के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने आइपीसी की धारा 363, 370, 371, 372 और 379 के अलावा 23/26 जेके एक्ट, 14 चाइल्ड लेबर एक्ट और 5 आइपीसी एक्ट 1956 के तहत केस दायर किये थे. इनमें अपहरण की शिकार तीन बच्चियों ने कोर्ट में कहा था कि प्रभा और रोहित बहला-फुसलाकर उन्हें दिल्ली ले गये, काफी पैसा लेकर बड़ी कोठियों में काम करने के लिए सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से प्रभा को गिरफ्तार किया.

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस को फोन किया तो थानेदार ने कहा, सुबह आना


दुमका जिले मे मसलिया प्रखंड  क्षेत्र के टोंगरा थाना के अंर्तगत  कुसुमघाटा में एक दैनिक पत्रके पत्रकार की खबर से कुपित हो पिटाई की खबर है। पत्रकार कुमार विक्रम के अनुसार उन्होने गत 21 अप्रैल को कुसुमघाटा मतदान केंद्र की व्यबस्था के सम्बंध मे खबर प्रकाशित किया था। जिसको लेकर जिला एवं प्रखंड से जांच टीम भी आई। जाँच टीम के आने के बाद शिक्षको को अधिकारी ने डॉट फटकार लगाया था। इससे पुर्व भी विद्यालय के शिक्षको की अनियमितता, बच्चो के अधिकारो को लेकर कई बार  अपने लेख से उजागर करने की कोशिश किय था। तभी से  उन्हे धमकी दी जा रही थी ।
पुलिस को दिए बयान मे पीड़ित पत्रकार ने कह है कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वे अपने घर से कुसुमघाटा चौक की ओर बाइक से जा रहे थे. जब वे उक्रत शिक्शक के घर के समीप पहुचा तब पहले से घात लगाए बैठे शिक्षक ने बाइक को जोरदार पैर से लात मार दिया जिससे बाइक पर सवार  पत्रकार नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही लात घुसो  एव चप्पल से जम्कर पिटाई कर दी। पूछने पर शिक्षक ने बताया कि तुम जैसे दो कौड़ी के पत्रकार के इतना औकात कैसे हो गया कि हम जिस विद्यालय के शिक्षक है उस के विषय मे छापा। यही नही जाति सूचक शब्द, गाली गलौज के साथ साथ गांव से पूरे परिवार को तीन दिन के अंदर भाग जाने को कहा यदि वो ऐसा नही करता है तो तीन दिन के बाद  घर  को आग को हवाले कर दिया जाएगा।
पत्रकार ने जब टोंगरा थाना प्रभारी  दिनेश सिंह  को फोन पर घट्ना की जानकारी दी तो  प्रभारी को सुनाया अपना दुखडा।एव अपना लचारी का रोया रोना। इस बिषय मे जब जानकारी दी गय, तो बताया को  इनजोरी तो नहीं हुआ है,और रात मे ,मै जा नही सकता क्योकि मेरे पास  प्रयाप्त पुलिस बल नही है, आप सुबह थाना आइए।

अवैध प्रेम संबंध को ले युवक को जिंदा जलाया, चिकित्सा के क्रम मे मौत

प्रमोद उपाध्याय, हजारीबाग.
हजारीबाग मे एक अधेड़ को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना इचाक थाना क्षेत्र के रूद् की है जहां पन्नु साव नाम के अधेड जलती अवस्था में खेत में पड़ा मिला जिसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।घटना के संबंध  में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका पिता मंगलवार की शाम चार बजे  घर से निकला था रात में घर नहीं लौटा इस संबंध में जब मां से पूछा तो उसने बताया कि बगल में कीर्तन हो रहा है. शायद वही गए होंगे बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि खेत में उसका पिता पडा हुआ छटपटा रहा है जो बुरी तरह से जला हुआ जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां से पुलिस ने एंबुलेंससे घायल को सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक के बेटे ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसके पिता को बांधकर  जिदा जला दिया गया है। घटनास्थल पर पेट्रोल की बोतल भी थी मृतक के पुत्र ने बताया उसके पिता मरते वक्त यह बताया कि डुमरौन निवासी रविंद्र ने उसे जलाया है रविंद्र करेशर से हैं जिससे यहां  मृतक की पत्नी काम करती थी सूत्रों की मानें तो अवैध प्रेम संबंध में हत्या की गई है बहर हाल  पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...