गिरिडीह ၊
सड़क लूट व डकैती के गिरोह के सरगना और इलाके के कुख्यात अपराधी शहादत अंसारी को दबोचने पहुंची पुलिस पर शहादत अंसारी व उसके दो साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद पुलिस को भी मजबूरन कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवां गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से करीब 8 से 10 रांउड गोली फायरिंग की बात कही जा रही है।हालांकि महेशमरवां गांव में हुई मुठभेड़ से मची अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए शहादत तो भाग निकला पर उसके दो साथी इस्लाम अंसारी और मकसूद अंसारी को तीन बाईक के साथ दबोचने में पुलिस सफल रही।
पुलिस अब महेशमरवां इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर शहादत को खोजने में जुट गयी है।
No comments:
Post a Comment