आम आदमी पार्टी , झारखंड में वाम दलों का समर्थन करेगी तथा जहां वाम दलों के उम्मीदवार नहीं है वैसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में जो उम्मीदवार भाजपा को हराने में मजबूत स्थिति में रहेंगे उसे समर्थन करेगी।
वर्तमान समय में हो रहे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी झारखंड में चुनाव नहीं लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरह से झारखंड में वोटों का बंटवारा कर बीजेपी अौर उसकी सहयोगी दलों को फायदा पहुँचाना नहीं चाहती।इसलिए पार्टी ने झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया । आगामी चुनाव में झारखंड में पार्टी वाम दलों को समर्थन करेगी तथा जहां वाम दलों के उम्मीदवार नहीं है ऐसे सभी लोकसभा क्षेत्रों में जो उम्मीदवार भाजपा को हराने के लिए मजबूत स्थिति में रहेंगे पार्टी उसे समर्थन करेगी।
उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के लिए खतरा बन चुकी भाजपा एवं मोदी-शाह की जोड़ी को हरा कर लोकतंत्र की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए हमने झारखंड में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न देकर वाम दल को समर्थन देने तथा भाजपा को हराने की क्षमता रखने वालों को समर्थन देना उचित समझा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी झारखंड में सभी 81 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
No comments:
Post a Comment