धनबाद: समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला दिनांक 21 अप्रैल 2019 दिन रविवार आज कुछ अनोखे अंदाज में मतदान जागरूकता अभियान झरिया चिल्ड्रन पार्क के बाहर चलाया गया।जिसमें देशभक्ति गानों पर मॉडल्स ने अपने शरीर पर VOTE लिखकर आम लोगों को जागरूक किया फिल्म केसरी से लिया गया देश भक्ति गाना ၊
"तेरी मिट्टी" पर मॉडल्स ने बीच सड़क पर कैटवॉक किया और लोगों से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारी से भारी मतदान हो सके इसके लिए खुद मतदान करेंगे और आस-पड़ोस सगे संबंधी को भी वोट करने का आग्रह करेंगे इसके साथ साथ लोकसभा से संबंधित आम जनता से सामान्य ज्ञान की ढेर सारे सवाल लोगों से पूछे गए साथ ही पूछे गए सवालों के उत्तर देने वाले लोगों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया पुरस्कार स्वरूप उन्हें टोपी बटुआ चश्मा आदि उपहार दी गई मौके पर समाधान के संस्थापक श्रीमान चंदन सिंह समेत 30 स्वयंसेवक बिट्टू रविंद्र साहिल सूरज रोशन दीपक रोशन आबदा सोनी स्नेहा आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment