Saturday, June 27, 2020

धनबाद में लॉक डाउन 5.0 एवं अनलॉक झारखंड 2.0 में रिंग सेरेमनी हुई संपन्न




धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार आनंद अनल के के कनिष्ठ पुत्र अभिषेक आनंद वाहन वर्कशॉप के ओनर एवं शहर के जाने-माने फैशन डिजाइनर एवं नित्य प्रशिक्षिका इशिका अग्रवाल की सगाई समारोह लॉक डाउन की वजह से दो बार 26 मई व 13 जून तिथि को स्थगित हुई थी। अंततः 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के करने की सहमति पर सगाई की अनुमति प्रदान की गई ।
दूल्हा दुल्हन के अलावा अतिथियों को भी इस रिंग सेरेमनी का अनुभव थोड़ा सा अलग रहा क्योंकि हॉल में प्रवेश के पूर्व इशिका एवं अभिषेक के साथ सभी अतिथियों को भी हाथ सेनीटाइज कर प्रवेश करना पड़ा। यह रिंग सेरेमनी मास्क लगाकर शहर के एक प्राइवेट बैंक्विट हॉल में हुई। दूल्हा दुल्हन के पोज फोटो भी मास्क में ही हुई। सभी एक दूसरे से शारीरिक दूरी में दिखे, दूल्हा दुल्हन के साथ भी ग्रुप फोटो में दूरी दिखा।
यह एक आदर्श सगाई समारोह भी रहा क्योंकि यह अंतर जातीय एवं दहेज मुक्त सामाजिक अनुष्ठान था।

Thursday, June 25, 2020

सीसीएल के सीएमडी ने झारखंड के मुख्य मंत्री को आपदा प्रबंधन हेतु बीस करोड़ रुपए दिए



रांची।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने मिलकर स्‍टेट डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी झारखण्‍ड के लिए 20 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें राज्य सरकार की सहायता समय-समय पर मिलता रहा है। कोविड-19 से लड़ाई में सीसीएल राज्य सरकार के साथ खड़ी है। सीसीएल अपना दायित्व का निर्वहन पूरी सजगता और तन्मयता के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त सीसीएल ने अपने कमांड क्षेत्र के 8 जिलों में स्थानीय प्रशासन को लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीसीएल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सीएमडी श्री गोपाल सिंह को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रति सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। विपदा की इस घड़ी में सभी सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थानों को कदम से कदम मिलाकर कोविड-19 संक्रमण से निपटने के निमित्त कार्य करने की आवश्यकता है तभी हमसभी लोग कोविड-19 से जारी इस लड़ाई को जीत सकेंगे।

सीसीएल के सीएमडी ने झारखंड के मुख्य मंत्री को आपदा प्रबंधन हेतु बीस करोड़ रुपए दिए



रांची।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने मिलकर स्‍टेट डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी झारखण्‍ड के लिए 20 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें राज्य सरकार की सहायता समय-समय पर मिलता रहा है। कोविड-19 से लड़ाई में सीसीएल राज्य सरकार के साथ खड़ी है। सीसीएल अपना दायित्व का निर्वहन पूरी सजगता और तन्मयता के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त सीसीएल ने अपने कमांड क्षेत्र के 8 जिलों में स्थानीय प्रशासन को लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीसीएल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सीएमडी श्री गोपाल सिंह को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रति सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। विपदा की इस घड़ी में सभी सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थानों को कदम से कदम मिलाकर कोविड-19 संक्रमण से निपटने के निमित्त कार्य करने की आवश्यकता है तभी हमसभी लोग कोविड-19 से जारी इस लड़ाई को जीत सकेंगे।

Tuesday, June 23, 2020

पतंजलि से कोरोना वायरस की दवा पर रोक , इस दवा की वैज्ञानिक जांच नहीं हुई


🔮 जस्ट बिग ब्रेकिंग..


पतंजलि को सरकार का झटका..!

पतंजलि से कोरोना वायरस की दवा पर रोक , इस दवा की वैज्ञानिक जांच नहीं हुई

नई दिल्ली।23 जून। भारत सरकार ने पतंजलि से कोरोना वायरस की दवा का विज्ञापन बंद करने को कहा है। दरअसल, योग गुरु स्वामी रामदेव ने कोरोनावायरस की दवा 'कोरोनिल' को मंगलवार को बाजार में उतार और दावा किया कि आयुर्वेद पद्धति से जड़ी बूटियों के गहन अध्ययन और शोध के बाद बनी यह दवा शत प्रतिशत मरीजों को फायदा पहुंचा रही है।
पतंजलि की ओर से आज लॉन्च की गई कोरोना वायरस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के प्रचार पर सरकार ने रोक लगा दी है। आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को आदेश दिया है कि कोविड दवा का तब तक प्रचार नहीं करें जब तक कि मुद्दे की जांच नहीं हो जाती है। मंत्रालय ने पतंजलि से दवा की डीटेल मांगी है ताकि पतंजलि के दावे की जांच की जा सके। आयुष मंत्रालय ने कहा है पतंजलि की कथित दवा, औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून, 1954 के तहत विनियमित है।
बता दें कि दवा के लॉन्चिंग के मौके पर पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया था कि यह दवा 3-14 दिनों के अंदर कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज कर सकेगी। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में लॉन्चिंग के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोनिल दवा का जिन कोरोना मरीजों पर ट्रायल किया गया, उनमें 69 फीसदी मरीज केवल तीन दिनों में ही पॉजीटिव से निगेटिव और सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी संक्रमण से मुक्त हो गए।


सरकार ने रोका, मांगी डिटेल

पतंजलि योगपीठ (Patanjali Medicine for Corona) के प्रमुख बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने इस दवा को लॉन्च करते हुए क्लिनिकल ट्रायल में इसके सफल परिणामों का दावा किया है। इस दवा को मंगलवार से ही बाजार में उतारने का दावा किया गया है। इस मामले पर सरकार ने पतंजली से कहा है कि इसका प्रचार प्रसार तुरंत बंद किया जाए। सरकार ने कहा कि अभी इस दवा की वैज्ञानिक जांच नहीं हुई और उनको इस बारे में नहीं पता, इसलिए अभी तत्काल प्रभाव से इसका प्रचार प्रसार रोका जाए।
☮️

Monday, June 22, 2020

विहिप व बजरंग दल ने गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि व चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का किया पुतला दहन



श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।  विहिप व बजरंग दल की बनासो इकाई ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अगुवाई बनासो पंचायत के विहिप अध्यक्ष कुणाल पासवान व बजरंग दल संयोजक विकास पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरूण कुमार को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम का शुभारंभ किया व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे कर की गई। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग कतारबद्ध हो सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए 'भारत माता की जय' एवं 'वीर शहीदों अमर रहे' नारों के साथ कैंडल एवं फ्लैग मार्च किया।
इस बीच चीनी सामग्रियों के विरोध में 'बाईकाॅट चाइना' जैसे नारे लगाए गए। अंततः सभी बनासो चौक पहुंचे, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख बजरंग दल के सुरेश कुमार महतो ने चाइना के सामान के बहिष्कार का आव्हान किया ।साथ ही लोगों से अपील की वीकि जहां तक हो सके हमें भारतीय चीजों को उपयोग में लाना है। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद बनासो पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, चंडी बॉस, मंत्री सूरज कुमार, सह मंत्री, धर्मवीर कुमार, नीलेश पासवान, एवं बजरंग दल के सहसंयोजक रवि यादव, गौतम राणा, देव कुमार पाण्डेय, गौ रक्षा प्रमुख पीयूष गुप्ता,सत्संग प्रमुख राहुल पांडेय, सह सत्संग प्रमुख निरंजन पाण्डेय, अखाड़ा प्रमुख सुमंत कुमार, धीरज कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख गौरव पांडेय, सह प्रचार प्रसार प्रमुख अभिजीत पांडेय, नीरज पांडेय, प्रखण्ड के अखाड़ा प्रमुख धर्मेंद्र कसेरा, विशाल कश्यप एवं कई ग्रामीण मौजूद थे।

सस्ती सामग्री दिलाने का झांसा देकर दो व्यवसायियों से 48 लाख की चपत,पुलिस मामले की जांच में जुटी





#राँची। यहां रांची में कोकर के दो व्यवसायियों को सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर पहले दोस्ती की और फिर 48 लाख रुपए की चपत लगाकर जालसाज फरार हो गया।व्यवसायियों ने रविवार रात जालसाज सोनू के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया है। भुक्तभोगियो में कोकर चौक के हार्डवेयर दुकान संचालक रमेश अग्रवाल और दवा कारोबारी विनोद है। रमेश अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन से पहले सोनू सैनेट्रीवेयर्स लेने उनकी दुकान में आया था।खुद को इरवा निवासी बताते हुए कहा था कि वह दवा के होलसेल का व्यवसाय करता है। कोलकाता से वह सस्ती दवा समेत प्लंबिंग,सेनेटरी वेयर के सामान भी कम कीमत में दिलवा सकता है।रमेश ने यह बात अपने दवा व्यवसाई दोस्त विनोद को बताई।दोनों व्यपारी को ऐसा झांसे में लिया कि दोनों समझ ही नहीं पाए कि जो व्यक्ति सस्ता समान दिलवाने की बात कर रहा है,वह कितना बड़ा ठग है।
रमेश अग्रवाल और लालपुर के दवा व्यवसायी विनोद उसके झांसे में आ गये।बातचीत के कुछ दिनों बाद शहर में लॉकडाउन लग गया।इसलिए दोनों व्यवसायी चुप हो गये।अनलॉक वन के दौरान फिर उनकी बातचीत हुई।रविवार को दोनों व्यवसायियों ने सोनू जायसवाल को बुलाया और सामान दिलाने की बात कही।सोनू अपने साथ एक और व्यक्ति को लेकर आया।व्यवसायियों को सोनू को रुपये देना था।लेकिन रमेश अग्रवाल ने कहा कि हम कैसे विश्वास कर लें , सोनू जायसवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सामान डिलेवरी के बाद पैसा देना है। बातचीत में ही सोनू ने पैंतरा बदला और कहा अभी लॉकडाउन चल रहा है बाद में चलेंगे। इसलिए हमें छोड़ दें, बूटी मोड़।कार में 48 लाख रुपये एक थैला में रखा हुआ था। बारिश हो रही थी सोनू जायसवाल ने कहा कि मेरी कार बूटी मोड़ के पास मोड़ पर खड़ी है, वहां तक छोड़ दें।जिस कार में रुपये रखे थे , उसी से रमेश अग्रवाल  ने उन्हें बूटी मोड़ छोड़ दिया। फिर सोनू अग्रवाल ने उन्हें दोबारा फोन किया कि उनकी गाड़ी खराब हो गयी है , इसलिए मेदांता अस्पताल तक छोड़ दें।फिर दोबारा मेदांता छोड़ने के दौरान ही उनलोगों ने 48 लाख रुपये रखा हुआ थैला उड़ा लिया।पता तब चला जब वे कोकर स्थित अपनी दुकान पहुंचे , तो रुपये गायब होने की जानकारी हुई ।इसके बाद उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर पैसा बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Sunday, June 21, 2020

बीन स्टार वेलफेयर क्लब के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों बच्चों व लोगों को योग कराए गए


आज योगा दिवस पर बीनस्टार वेलफ़ेअर की अध्यक्षा संगीता तलवार, सचिव व गायक पल्लवी तलवार व उनकी पूरी टीम ने मोदी जी की प्रेरणास्वरूप दो गज दूरी रखते हुए सेक्टर चार रोहिणी दिल्ली के पार्क में करीब एक सौ बच्चों व दर्जनों महिला व पुरुषों को योग कराया व योग के लाभ बताए। साथ ही साथ भारत चीन के वर्तमान सम्बन्धों के बारे में बताया।
चाइना के समान का बहिष्कार करो के नारे लगाए व चाइना के राजा जिन पिंग के पुतले की चप्पलों लेटो घूसों से पिटाई की फाँसी लगाईं व उसको आग लगाई।सभी लोगों को मास्क , फ़्रूटी ,आटा ,गुड व महिलाओं को सेनीट्री पेड़ बाँटे व सफ़ाई के बारे में बताया ।वहीं उन्होंने महिलाओं को मासिक समय में कपड़ा इस्तेमाल ना करने को कहा व सेनिट्री पेड के लाभ बताए।
साथ ही संगीता तलवार ने इस सफल आयोजन हेतु संजय दुआ अधिवक्ता , अमर कालरा जी , बलराम जी ,ललिता सोनी ,आशा ,अंशिका ,नक्षत्र एडवरटाईज़िंग का व सलाहकार शाहिद अनवार जी का धन्यवाद ज्ञापन किया जिनके सहयोग में इन सभी की भूमिका सराहनीय रही।

आप ने की,चीन के खिलाफ प्रदर्शन एवं शहीद के परिवार को एक करोड़ सम्मान राशि की माँग






शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर " चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के खिलाफ" प्रदर्शन किया और शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर पार्टी की ओर से कहा गया कि आम आदमी पार्टी पूरे तरीके से देश और भारतीय सेना के साथ है। किसी भी कीमत पर हमारे सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। चीन को मुँहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और चीन के खिलाफ भारत को सख्त कार्यवाई करनी चाहिए। चीनी सैनिकों के साथ हुई खूनी झड़प में झारखंड के दो जवान - गणेश हांसदा एवं कुंदन ओझा समेत देश के 20 शहीद जवानों को आम आदमी पार्टी की ओर से उनके शौर्य को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। केंद्र सरकार पर उन्होंने बॉर्डर की यथास्थिति पर पारदर्शिता नहीं बरतने एवं घण्टों तक बन्दी बनाये गए हमारे सैनिकों की खबर देश से छुपाने का आरोप भी लगाया।


साथ ही कहा गया कि देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले झारखंड के सपूतों के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व की रघुवर सरकार की तरह ही 10 लाख रु के सम्मान राशि की घोषणा बहुत ही अनुचित है। यह राशि शहीद के परिवार के भरण पोषण के लिए भी नाकाफी है।

 आम आदमी पार्टी ने माँग की है कि दिल्ली सरकार के तर्ज पर झारखंड में भी शहीदों के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रु सम्मान राशि दिया जाए। साथ ही उन्हें एक भू-खण्ड सहित पक्का मकान एवं नौकरी प्रदान की जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यास्मिन लाल, अलोक शरण, वसीम अकरम,अंजन वर्मा,मीनाक्षी मुंडा,अशोक महतो,नवीन कुमार, आलोक सिन्हा, विश्वजीत कुमार, कुसुम सिन्हा, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...