रांची।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने मिलकर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी झारखण्ड के लिए 20 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें राज्य सरकार की सहायता समय-समय पर मिलता रहा है। कोविड-19 से लड़ाई में सीसीएल राज्य सरकार के साथ खड़ी है। सीसीएल अपना दायित्व का निर्वहन पूरी सजगता और तन्मयता के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त सीसीएल ने अपने कमांड क्षेत्र के 8 जिलों में स्थानीय प्रशासन को लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीसीएल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सीएमडी श्री गोपाल सिंह को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रति सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। विपदा की इस घड़ी में सभी सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थानों को कदम से कदम मिलाकर कोविड-19 संक्रमण से निपटने के निमित्त कार्य करने की आवश्यकता है तभी हमसभी लोग कोविड-19 से जारी इस लड़ाई को जीत सकेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment