Showing posts with label प बंगाल. Show all posts
Showing posts with label प बंगाल. Show all posts

Thursday, October 6, 2022

जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा;तेज बहाव में बहे लोग,7 की मौत,करीब 40 लापता



पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। माल नदी में बाढ़ के कारण अचानक जल स्तर बढ़ने से 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की खबर है। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग पानी में बहते नजर आ रहे हैं और किनारे पर लोग अपनों को बहता देख चिल्ला रहे हैं।

इस हादसे पर जलपाईगुड़ी एसपी देवर्षि दत्त ने बताया कि कई लोग नदी में फंसे और कई बह गए। 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। NDRF मौके पर पहुंची। बचाव कार्य काफी देर तक जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 के करीब लोग लापता बताएं जा रहे हैं। हादसा अचानक माल नदी में पानी के प्रवाह बढ़ने से हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Tuesday, October 4, 2022

आज नवरात्र के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है: महत्व,मंत्र

माँ सिद्धिदात्री, माता के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री का महत्व और शक्तियां

माँ सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri): माँ सिद्धिदात्री को माता दुर्गा के नौ रूपों में नौवां स्वरूप माना जाता है। इसलिए सिद्धिदात्री को नौवीं दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। इनका साधक, माँ की कृपा से, अनंत दुख रूपी संसार से विरक्त होकर, सभी सुखों का भोग करके, मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

माँ सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri), महत्व और शक्तियां

माँ सिद्धिदात्री
Maa Siddhidatri

नवरात्रि का नवां दिन

इस दिन शास्त्र के अनुरूप पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से साधना करने पर साधक को शास्त्रों में वर्णित सम्पूर्ण सिद्धिया माँ की कृपा से प्राप्त हो जाती है, उसके लिए पुरे ब्रह्माण्ड में कुछ भी दुरूह नहीं रह जाता है। 

माँ दुर्गा का, सिद्धिदात्री स्वरुप हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। कमलासन  सिद्धिदात्री माता की चार भुजाएँ हैं जिनमें वे दाहिने हाथ में गदा और दूसरे दाहिने हाथ में एक चक्र और दोनों बाएँ हाथों में क्रमशः शंख और कमल है। वह सिंह की सवारी करती हैं।

किंवदंती

देवी पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने प्रत्येक सिद्धिया इनकी कृपा से ही प्राप्त की थी। भगवान शिव के तप से देवी सिद्धिदात्री और शिव का आधा-आधा शरीर का एका हो गया। जिसके बाद शिव को अर्धनारीश्वर (अर्ध नारी अर्ध ईश्वर), शिव और शक्ति का सम्मिलित रूप कहा जाने लगा।  

धार्मिक मान्यता के अनुसार सिद्धिदात्री का केतु ग्रह पर नियंत्रण है, इसलिए उनकी पूजा करने से आप केतु ग्रह से संबंधित सभी दोषों को दूर कर सकते हैं।

महत्व 

मां सिद्धिदात्री नवदुर्गाओं में अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं को शास्त्रीय अनुष्ठानों के अनुसार पूजा करते हुए, भक्त दुर्गा पूजा के नौवें दिन सिद्धिदात्री मां पूजा में संलग्न होते हैं। उनकी पूजा पूरी करने के बाद भक्तों और साधकों की सभी प्रकार की लौकिक, पारलौकिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सिद्धिदात्री मां के भक्त में कोई ऐसी इच्छा नहीं बची होती है, जिसे वह पूरा करना चाहता हो।

ऐसा माना जाता है कि मां भगवती का स्मरण, ध्यान, आराधना हमें इस संसार की नश्वरता का बोध कराती है, जो हमें वास्तविक परम शांतिदायक अमृतपद की ओर ले जाने वाली है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से भक्त को सभी सिद्धियां, अणिमा, लधिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, महिमा, ईशित्व, सर्वकामावसायिता, दूर श्रवण, परकामा प्रवेश, वाकसिद्ध, अमरत्व भावना सिद्धि आदि और नव निधियों की प्राप्ति होती है।

सिद्धिदात्री का मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

अपने मन, वचन, कर्म और शरीर को निर्धारित विधि-व्यवस्था के अनुसार पूर्ण रूप से शुद्ध और पवित्र होकर माता सिद्धिदात्री की शरण में जाना चाहिए। 

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि  | सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी || 

यह श्लोक सर्वसाधारण की पूजा करने के लिए सरल और स्पष्ट है। मां जगदम्बा की भक्ति प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के नौवें दिन इसे कंठस्थ कर जप करना चाहिए।

Saturday, March 9, 2019

कोलकाता में एसटीएफ ने 1000 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट से भरा ट्रक पकड़ा,चुनाव में प्रयोग की सम्भावना

कोलकाता ၊ चितपुर इलाके में एसटीएफ ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीटी रोड पर ताला पुल के पास एक माल वाहन को रोका और उसमें रखे 27 बैग जब्त किए, जिनमें करीब 1,000 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट था।1000 किलो पोटैशियम नाइट्रेट जब्त आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार तड़के कार्रवाई की. इस दौरान स्पेशल टास्क फोर्स ने एक हजार किलो पोटैशियम नाइट्रेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने वाहन चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इतनी भारी मात्रा में पोटैशियम नाइट्रेट क्यों ले जाया जा रहा था. लेकिन आम चुनाव से ठीक पहले विस्फोटक पदार्थ की इतनी बड़ी खेप का मिलना गंभीर मसला है. एसटीएफ जांच कर रही है कि कहीं इनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान तो नहीं किया जाना था?

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...