Tuesday, November 24, 2020
Blood Donation Camp organised in Memory of late Surjit Singh Chunagra in Collaboration of Saanjh Global Foundation & Raman Academy
Monday, December 24, 2018
विश्व की सबसे मंहंगी ज़मीन सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहब (पंजाब) में है, जो मात्र 4 स्क्वेयर मीटर है
क्या आप जानते हैं विश्व की सबसे मंहंगी ज़मीन सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहब (पंजाब) में है, जो मात्र 4 स्क्वेयर मीटर है।
क्यों हुई ये छोटी सी ज़मीन सबसे महंगी? जरूर जानिये - रोंगटे खड़े कर देनें वाली ऐतिहासिक घटना।
यहां पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी क दोे छोटे साहिबजादों का अंतिम संस्कार किया गया था।
सेठ दीवान टोडर मल ने यह ज़मीन 78000 सोने की मोहरें (सिक्के) दे कर मुस्लिम बादशाह से खरीदी थी।सोने की कीमत के मुताबिक इस 4 स्कवेयर मीटर जमीन की कीमत 2500000000 (दो अरब पचास करोड़)बनती है।
दुनिया की सबसे मंहंगी जगह खरीदने का रिकॉर्ड विश्व मे कहीं नहीं है ! आजतक दुनिया के इतिहास में इतनी मंहंगी जगह कहीं नही खरीदी गयी।
और....दुनिया के इतिहास में ऐसा युद्ध ना कभी किसी ने पढ़ा होगा ना ही सोचा होगा, जिसमे 10 लाख की फ़ौज का सामना महज 42 लोगों के साथ हुआ था और जीत किसकी होती है..??
उन 42 सूरमो की !
यह युद्ध 'चमकौर युद्ध' (Battle of Chamkaur) के नाम से भी जाना जाता है जो कि मुग़ल योद्धा वज़ीर खान की अगवाई में 10 लाख की फ़ौज का सामना सिर्फ 42 सिखों से, 6 दिसम्बर 1704 को हुआ जो कि गुरु गोबिंद सिंह जी की आज्ञा से तैयार हुए थे !
नतीजा यह निकलता है की उन 42 शूरवीरों की जीत होती है और हिंदुस्तान में मुग़ल हुकूमत की नींव, जो बाबर ने रखी थी, उसे जड़ से उखाड़ दिया गया।
औरंगज़ेब ने भी उस वक़्त गुरु गोविंद सिंह जी का लोहा माना और घुटने टेक दिए और ऐसे मुग़ल साम्राज्य का अंत हुआ।
औरंगजेब की तरफ से एक प्रश्न किया गया गुरु गोविंद सिंह जी से, कि यह कैसी फ़ौज तैयार की आपने जिसने 10 लाख की फ़ौज को उखाड़ फेंका?
गुरु गोविंद सिंह जी ने जवाब दिया,
"चिड़ियों से मैं बाज लडाऊ,
गीदड़ों को मैं शेर बनाऊ
सवा लाख से एक लडाऊं,
तभी गोविंद सिंह नाम कहाउँ !!" गुरु गोविंद सिंह जी ने जो कहा वो किया और जिन्हें आज हर कोई शीश झुकता है। यह है हमारे भारत की अनमोल विरासत जिसे कभी पढ़ाया ही नहीं जाता!
अगर आपको यकीन नहीं होता तो एक बार जरूर Google में लिखे 'बैटल ऑफ़ चमकौर' और सच आपको स्वयं पता लग जाएगा।
आपको अगर ये लेख थोड़ा सा भी अच्छा लगा हो और आपको भारतीय होने पर गर्वान्वित करता हो तो ज़रूर इसे आगे शेयर करें जिससे हमारे देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में दुनिया को पता लगे !
कुछ आगे
चमकौर साहिब की जमीन, आगे चलकर, एक समृद्ध सिख ने खरीदी। उस को इसके इतिहास का कुछ पता नहीं था। जब पता चला कि यहाँ गुरु गोविंद सिंह जी के दो बेटे शहीद हुए थे, तो उन्होंने यह ज़मीन गुरु महाराज जी के बेटों की यादगार ( गुरुद्वारा साहिब) के लिए देने का मन बनाया।
जब अरदास करने के समय उस सिख से पूछा गया कि अरदास में उनके लिए गुरु साहिब से क्या विनती करनी है ....तो उस सिख ने कहा के गुरु जी से विनती करनी है कि मेरे घर कोई औलाद ना हो ताकि मेरे वंश में कोई भी यह कहने वाला ना हो कि यह ज़मीन मेरे बाप दादा ने दी है।
वाहेगुरु...
और यही अरदास हुई और बिलकुल ऐसा ही हुआ कि उन सिख के घर कोई औलाद नहीं हुई।
अब हम अपने बारे में सोचें
50....100 रु. दे कर क्या क्या माँगते हैं _
Monday, December 17, 2018
एबीपीएसएस के साथी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कोमल लगातार छठी बार प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित
पटियाला ၊ प्रेस क्लब पटियाला की अध्यक्षता के आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए एबीपीएसएस के साथी वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण कोमल को लगातार छठी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद उन्होंने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाला। एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाड़ीय़ा तथा राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने श्री कोमल को बधाई देते हुए कहा कि वे सर्वप्रिय ,मृदुभाषी तथा एक सच्चे पत्रकार रहे हैं, जिस पर एबीपीएसएस को गर्व है ၊ प्रेस क्लब पटियाला की पहली मीटिंग को संबोधन करते हुए श्री प्रवीण कोमल ने पटियाला के सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया और कहा कि वो मीडिया की वेलफेयर के लिए हमेशा की तरह बढ़ चढ़कर काम करेंगे । श्री प्रवीण कोमल ने कहा कि पटियाला मीडिया को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए । मीडिया से जुड़ी हर समस्या का हल किया जाएगा और पटियाला मीडिया के आर्थिक विकास के लिए प्रेस क्लब पटियाला हमेशा कार्य करता रहेगा। श्री प्रवीण कोमल ने पटियाला की सभी मीडिया संस्थाओं के ओहदेदारों और मेंबरों से अपील की है कि प्रेस क्लब पटियाला के साथ सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर चलें ताकि पत्रकारिता को बुलंदियों की ओर ले जाया जा सके और पत्रकारों की भलाई के लिए कार्यक्रम बनाया जा सके ।इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कैबिनेट के अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रभजीत सिंह चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट श्री गुरुचरण सिंह मनी, वाइस प्रेसिडेंट श्री गुरनाम सिंह आशियाना, वाइस प्रेसिडेंट श्री सतवीर सिंह दर्दी, वाइस प्रेसिडेंट श्री जितेंद्र पाल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट श्री हरविंदर सिंह कुक्कू, वाइस प्रेसिडेंट श्री मनजिंदर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट महंत रविकांत, वाइस प्रेसिडेंट श्री अशोक वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट श्री शिवनारायण जांगड़ा, जनरल सेक्रेटरी फाइनेंस श्री राज कांसल, जनरल सेक्रेट्री जनरल श्री गुरमीत सिंह तुंग, जनरल सेक्रेट्री संचार कंवर सिंह बेदी, जनरल सेक्रेट्री प्रचार एवं प्रिंटिंग प्रेस श्री राजीव कपूर, जनरल सेक्रेट्री तालमेल श्री आरके मेहता, जनरल सेक्रेट्री विदेश मामले श्री अंकुश वर्मा, जनरल सेक्रेट्री लीगल एड एवं लीगल एडवाइज श्री सतीश करकरा वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, सेक्रेटरी क्लब बिल्डिंग अफेयर्स श्री महेश कुमार, सेक्रेटरी सांस्कृतिक मामले श्री रामशरण, चीफ डायरेक्टर मेहमान नवाजी एवं योजना श्री अक्षय गोपाल,चीफ डायरेक्टर ग्रीवेंसेज श्रीमती अनुपम भनोट वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, चीफ डायरेक्टर लिटिगेशन एवं पी आई एल श्री बृजेश भनोट वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट,चीफ डायरेक्टर कला एवं सांस्कृतिक विंग श्री जोरा सिंह, डायरेक्टर सांस्कृतिक विंग सुश्री अनु शर्मा, तथा डायरेक्टर सांस्कृतिक विंग सुश्री प्रीत रंधावा को नियुक्त किया गया। इसके इलावा आने वाले दिनों में पदाधिकारियों की अगली सूची जारी की जाएगी।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...



