Saturday, September 28, 2019

पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों के खिलाफ देश भर के पत्रकारों के लामबंद होने का वक्त आ गया है -जिग्नेश कालावाडीया,राष्ट्रीय अध्यक्ष








न्यूज़ डेस्क । लखनऊ
। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों के पत्रकारों,  छायाकारों व मीडिया कर्मियों पर हो रहे जानलेवा हमले की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों के खिलाफ देश भर के पत्रकारों के लामबंद होने का वक्त आ गया है। उक्त उदगार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने लखनऊ में आयोजित समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि तमाम पत्रकार संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के एबीपीएसएस के महाअभियान में आगे बढ़कर सहयोग करें। ताकि पत्रकारों के माध्यम से देश की जनता को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार उपलब्ध कराने में वाधक असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जबाब दिया जा सके।

शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमले तथा उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों की तन्द्रा तोड़ने के लिए आंदोलनों के जरिये पत्रकारों को जगाने का एक स्वर से संकल्प ब्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर जिग्नेश कलवाडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में यह तय किया गया कि गुजरात तथा छतीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश,  बिहार , मध्यप्रदेश,  राजस्थान,  हरियाणा , दिल्ली , झारखंड,  पंजाब तथा उत्तराखंड में एक माह के भीतर राज्य कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य रूप से कर लिया जाएगा। इन प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के अलावा एक -एक संयोजक तथा एक -एक कार्यकारी अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक चार माह के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अलग अलग प्रदेशों में आयोजित कर संगठन के क्रिया कलापों पर चर्चा की जाएगी तथा आय व्यय के विवरण का लेखा जोखा लिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित तीनों राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को प्रति सप्ताह संगठन व पत्रकारों की वर्तमान गतिविधियों व हालात पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने होंगे जो देश भर के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व वेब पोर्टल आदि प्रकाशित व प्रसारित करेंगें। जिन प्रदेशों में संगठन अपना आकार ले चुका है उन प्रदेशों के पदाधिकारियों को सदस्यता फार्म उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें तत्काल बैंक खाता संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में जारी किए गए परिचय पत्र मनोनयन पत्र को अवैध करार देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

अनुशासन समिति का गठन 
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की अनुशासन समिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में गठित अनुशासन समिति में योगेन्द्र सिंह चौहान,  जगदीश यादव,  मनोज कुमार सिंह , सर्वेश तिवारी तथा बीरबल शर्मा बतौर सदस्य नामित किये गए।

समीक्षा समिति का गठन 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया की अध्यक्षता में एक समीक्षा समिति भी गठित की गई जिसमें राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश सिंह परिहार,  संगठन महासचिव महफूज खान , राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी व राष्ट्रीय महासचिव खालिद कैस सदस्य मनोनीत किये गए।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि अपने निजी वाहनों पर प्रेस अथवा पत्रकार का स्टीकर लगाकर चलने से पत्रकारों को पुलिस नही रोक सकती। और यदि किसी प्रदेश में पुलिस ऐसा करती है तो संगठन के सक्षम पदाधिकारी इसकी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से करेंगे।

देश भर से शामिल हुए पदाधिकारी 

दो सत्रों में देर रात तक चली बैठक में कर्नाटक से अमन खान,  हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव, दिनेश स्वामी तथा पवन कुमार राजस्थान से राष्ट्रीय प्रवक्ता शेख रईस और विवेक मेघवाल तथा गुजरात से जीतू भाई लखकरिया,  जमाल भाई और मेघराज तथा छतीसगढ़ से राष्ट्रीय सरंक्षक शंकर पाण्डेय ,राष्ट्रीय महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार ,छतीसगगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा तथा महाराष्ट्र से राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान , रमेश भाई साहू जी तथा उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी ,प्रमेन्द्र सिंह ,पुष्पेंद्र शेखर,  मुरली मनोहर सरोज तथा मध्य प्रदेश से मो जमील खान तथा बिहार राज्य से राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह आदि सदस्य शामिल हुए।

दुमका बस डकैती काण्ड के मुख्य अभियुक्त रॉकी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, काण्ड का उद्भभेदन




दुमका ।
बस डकैती काण्ड का मुख्य अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इसी केेसाथ इस डकैैैती  काण्ड के उद्भभेदन का 
पूलिस ने दावा किया है। दिनांक-27.08.19 की रात्री 10.30 बजे भागलपुर से कलकत्ता जा रही पगला बाबा “कृष्णा रजत” बस नं0-    BR51-0341 में मसानजोर ओ.पी. क्षेत्र के बागनल मोड़ के समीप अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बस में यात्रियों, बस चालक के साथ मारपीट कर 251,000/-(दो लाख इक्कावन हजार) रुपया एवं 10 मोबाईल फोन लूटपाट किया गया था । इस संदर्भ में बस चालक लक्ष्मण महतो उर्फ चंदन के फर्दबयान के आधार पर मुफस्सिल थाना(मसानजोर ओ.पी.) काण्ड सं0-147/19, दिनांक-28.08.19,धारा-395 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट विरुद्ध अज्ञात अपराधकर्मियों के काण्ड दर्ज किया गया था ।    
             
  उक्त काण्ड के उदभेदन एवं बरामदगी तथा काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने S.I.T. के चार टीम का गठन किया था । प्रत्येक टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी कर रहे थे । उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक-16.09.19 को इस काण्ड में संलिप्त 1. प्रशांत सिंह 2. बंटी सिंह उर्फ सौरभ सिंह 3. चंदन उर्फ लक्ष्मण महतो एवं 4. चिन्टु उर्फ रौशन सिंह को गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्त प्रशांत सिंह के निशानदेही पर उसके ससुराल दौलतपुर से लुटी गई राशि में से 33 लाख पच्चास हजार रुपया तथा चंदन उर्फ लक्ष्मण महतो बस चालक के निशानदेही पर उसके घर हंसडीहा से दो लाख रुपये की बरामदगी की गई । इस प्रकार कुल 35 लाख पच्चास हजार रुपये की बरामदगी हुई साथ ही यात्रीयों का मोबाइल सेट फोन एवं प्रशांत सिंह तथा बंटी सिंह उर्फ सौरभ सिंह के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त दो देशी कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतुस हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ से बरामद किया गया । अभियुक्त प्रशांत सिंह एवं बंटी सिंह उर्फ सौऱभ सिंह के स्वीकारोक्ति बयान में आये अन्य अभियुक्तों में से रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन पे0- अशोक सिंह सा0- मिलकी थाना-गंगटा जिला मुंगेर जो पुर्व में कई संगीन काण्डों में आरोप पत्रित हैं, उसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के सदस्यों को मार्ग निर्देशन   के आधार पर अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन के कई ठिकानों पर छापामारी किया गया ।लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता  रहा । दिनांक 21.09.19 को अभियुक्त रॉकी  सिंह उर्प राजेश रौशन चोरी छिपे दुमका व्यवहार न्यायालय जा रहे थे, जिसे गठित टीम के सदस्यों ने उन्हे बीच रास्ते में ही पकड़कर पुछताछ हेतु मुफस्सिल थाना लाये । शुरु में वह अपने को निर्दोष  बताते रहे ।लेकिन कड़ी पूछताछ में कल दिनांक 27.09.19 को इस काण्ड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम बताया । अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन के  स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर तथा उनके निशानदेही पर उनके घर ग्राम मिलकी से लुटी गई राशि में से तीस हजार रुपया नगद तथा बस यात्रियों का लुटा गया एक मोबाईल फोन बरामद किया गया तथा इस घटना में प्रयुक्त वाहन  S11 काला रंग का स्कार्पियो को ग्राम कुनौनी से इस काण्ड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त तथा मुख्य साजिशकर्ता के घर से  बरामद किया गया ।   
इस प्रकार गठित टीम के सदस्यों द्वारा कड़ी मेहनत एवं सतत प्रयत्नशील रहने के चलते रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन की गिरफ्तारी तथा बस में लूटा गया मोबाईल एवं पैसा की बरामदगी हुई । इस काण्ड में शेष बचे अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी एवं लुटी गई राशि की बरामदगी दबीश दी जा 
रही है।

काण्ड में गिऱफ्तार:-
1. रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन पे0- अशोक सिंह सा0- मिलकी, थाना-गंगटा, जिला-मुंगेर (बिहार)
बरामदगीः-
1. नगद 30,000(तीस हजार ) रुपया
2. एक मोबाईल फोन 
3. काण्ड में प्रयुक्त वाहन S11 काला रंग का स्कार्पियो 
अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहासः-
1. खड़गपुर थाना काण्ड सं0- 193/08, दिनांक-12.011.08, धारा-394 भा0द0वि0 में आरोपित ।
2. जमुई थाना काण्ड सं0- 39/17, धारा-302/120बी भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
3. S.T No-263/13, 
4. S.T No-406/17
काण्ड के उदभेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों के नामः-
1. श्री पुज्य प्रकाश , अनु0पु0 पदा0, सदर, दुमका ।
2. श्री अनिमेश नैथानी, अनु0पु0पदा0, जरमुण्डी दुमका ।
3. श्रीराम सामद, पु0 उपा0 साईबर, दुमका ।
4. श्री संतोष कुमार , पु0 उपा0 मु0 , दुमका । 
5. पु0नि0 नवल किशोर सिंह, थाना प्रभारी मुफस्सिल थाना, दुमका ।
6. पु0नि0 देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी नगर थाना, दुमका ।
7. पु0नि0 संजय कुमार मालवीय, , थाना प्रभारी शिकारीपाड़ा थाना, दुमका ।
8. पु0अ0नि0 धर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी, मसानजोर ओ.पी. दुमका । 
9. पु0अ0नि0 अमित कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी, हंसडाही थाना दुमका ।
10. पु0अ0नि0 राजीव कुमार रजन, थाना प्रभारी सरैयाहाट थाना, दुमका ।
11. स0अ0नि0 शशिकान्त ठाकुर, 
12. स0अ0नि0 लखबीर सिंह चहल
13. स0अ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा
14. पु0-59 अमित कुमार तकनीकी शाखा
15. पु0-182 अभिषेक मुर्मू तकनीकी शाखा
16. श्री बिधान चन्द्र सिंह, इंजिनियर सी.सी.टी.एन.एस.
17. पु0-628 मंजीत किस्कु,  
18. पु0-391 भारतीक मराण्डी 
19. पु0अ0नि0 गगन कुमार मित्रा, थाना प्रभारी, तलझारी, दुमका । 
20. पु0अ0नि0 जेबियर होरो, मुफस्सिल थाना, दुमका । 
21. स0अ0नि0 बिरेन्द्र कुमार, मुफस्सिल थाना , दुमका । 
22. स0अ0नि0 सरयू रजक ,मुफस्सिल थाना ,दुमका ।
23. स0अ0नि0 मटिल्डा मिंज, मुफस्सिल थाना, दुमका । 
24. पु0-232 बबन सिंह, मुफस्सिल थाना, दुमका । 
25. पु0-275 कौशल किशोर राय
26. पु0-598 पुरुषोत्तम प्रसाद यादव 
27. पु0-276 विनय कुमार मिश्रा, नगर थाना दुमका ।
28. हव0 राणा पासवान,नगर थाना दुमका । 
29. पु0-652 गिरीलाल सोरेन, मसानजोर ओ.पी, दुमका ।
30. चौ-8/9 श्री निवास मिर्धा, मसानजोर थाना, दुमका ।
31. चौ-8/5 मुन्ना सिंह, मसानजोर थाना, दुमका । 
32. पु0-657 जुलियस सोरेन
33. पु0-685 प्रदीप पाठ पिंगुआ
34. पु0-566 भगवान मराण्डी

Friday, September 27, 2019


डुमरी(गिरिडीह)
:जंगली हाथियों की झुंड ने चैनपुर पंचायत के करमगड्डा और बुधनडीह गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों के कई एकड़ खेतों में लगे फसलों को पैरों तले रौंद बर्बाद कर दिया।बाद में वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ दिया,खबर जाने तक जंगली हाथियों का झुंड फतेहपुर गांव के समीप स्थित एक पहाड़ी में डेरा डाले हुए था।
बताया जाता है कि हाथियों का झुंड गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने करमगड्डा गांव के समीप देखा था।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना पर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और झुंड को खदेड़ने के लिए शाम को आने की बात कह वहां से निकल गए।ग्रामीण दिनभर हाथियों के झुंड की निगरानी करते रहे।गुरूवार की देर शाम से वन विभाग के कर्मी ग्रामीणों के साथ मिलकर मशाल जलाकर झुंड को गांव से खदेड़ना शुरू किया।खदेड़ने के दौरान झुंड ने करमगड्डा के घोरमरवा टोला निवासी महेन्द्र महतो,सीताराम किस्कू,मनोज मुर्मू, बड़की देवी, देवनारायण महतो, गणेश किस्कू, चेतलाल राम महतो बुधनडीह निवासी संतोष मुर्मू, जूना हेम्ब्रम, पाण्डु हेम्ब्रम, जुर्गा हेम्ब्रम, श्यामलाल हेम्ब्रम, मंझली देवी, इतवारी हेम्ब्रम, भोरा हेम्ब्रम के खेतो में लगे मकई, बाजरा, धंधरा, मड़ुआ फसलों को बर्बाद कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार झुंड में एक बेबी हाथी, चार छोटा हाथी और दस बड़ा हाथी है।

Thursday, September 26, 2019

पारा शिक्षक नियोजन नियमावली बनाने हेतु संघर्ष मोर्चा को आमंत्रण


राँची ।

शिक्षा मंत्री डा नीरा यादव ने पारा शिक्षकों की चली आ रही हड़ताल पर आज संज्ञान लेते हुये उच्च स्तरीय समिति की बैठक बुलाई, जिसमें एकीकृत पारा शिक्षक संघष मोर्चा के प्रतिनिधियों को उनका विचार जानने के लिये आमंत्रित किया गया।

सरकार ने अब तक सभी मांगों को पूरा किया
बैठक में मंत्री डा नीरा यादव ने पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार उनके प्रति संवेदनशील है। समय-समय उनकी द्वारा की गई मांग को सरकार ने पूरा किया है।
संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने अब तक उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया है लेकिन अब तक पारा शिक्षक नियोजन नियमावली एवं वेतनमान संबंधी मांग पूरी नहीं की गई है। इस दिशा में सरकार जल्द से जल्द विचार करे।

पारा शिक्षक नियोजन नियमावली पर जल्द से जल्द सुझाव समर्पित करें
बैठक में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों से पारा शिक्षक नियोजन नियमावली पर आवश्यक निर्णय लेने से पूर्व उनके सुझाव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि उनके सुझाव को भी संज्ञान में लेते हुये पारा शिक्षक नियोजन नियमावली एवं वेतनमान संबंधी मांग पर आवश्यक निर्णय समिति द्वारा निर्णय लिया जा सके। समिति द्वारा एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा को ऐसे सुझाव देने को कहा गया कि जिससे बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अक्षुण्ण रहे, पारा शिक्षकों के मान-सम्मान के अनुरुप हो तथा शिक्षक के लिये निर्धारित अनिवार्य अहर्ता के अक्षुण रहे। 

पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि उन्होंने देर शाम अपना सुझाव विभाग को उपलब्ध करा दिया है। विभाग से जानकारी मिली है कि सुझावों पर विचार करते हुए जल्द ही नियमावली बना दी जाएगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग श्री के के खण्डेलवाल, प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य परियोजना निदेशक, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, श्री उमा शंकर सिंह उपस्थित थे।

Wednesday, September 25, 2019

केंद्र ने झारखण्ड के दस जिले को सुखाड़ग्रस्त घोषित किया, 12 लाख किसानों को मिलेगी राहत



रांची।
केंद्र सरकार ने झारखण्ड के दस जिलों को सुखाड़ग्रस्त घोषित किया है। केंद्र सरकार की इस पहल से 10 जिलों के करीब 12 लाख किसानों को राहत मिलेगी। सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला बोकारो को घोषित किया गया है, जबकि राज्य के नौ जिले यथा-  चतरा, देवघर,  गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा और पाकुड़ को माध्यम श्रेणी में शामिल किया गया है। झारखंड सरकार ने रांची, दुमका और लातेहार को भी सुखाड़ग्रस्त जिले में शामिल करने का आग्रह केंद्र सरकार से किया है। सूखाग्रस्त होने का आकलन एक अगस्त से चार सितंबर के दौरान हुई बारिश के आधार पर केंद्र सरकार ने किया है। 

केंद्र सरकार से सुखाड़ग्रस्त घोषित करने का आग्रह किया था

इस संबंध में कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से झारखंड को सुखाड़ग्रस्त घोषित करने का आग्रह किया था, केंद्र ने अपनी जांच और तथ्यों तथा आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर राज्य के 10 जिलों को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है। कृषि सचिव ने कहा कि राज्य की ओर से फिर से कम से कम तीन और जिलों को इस सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया है। 
###
=====================
*#TeamPRDJharkhand*

आँगनबाड़ी सेविकाओं से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल,तीन माँगों को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन


राँची ।

आज दिनांक 25/09/2019 को  आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन के समझ आँगनबाड़ी सेविकाओं से मिला तथा उनके आंदोलन को आम आदमी पार्टी के समर्थन तथा उनके साथ खड़ा होने कि बात कही। इसके बाद आँगनबाड़ी सेविकाओं के समर्थन में तीन माँगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
राजभवन पर महिलाओं को संबोधित करते हुये पार्टी कि प्रदेश  संयुक्त सचिव यास्मिन लाल ने कहा कि इनकी माँगें जायज है, सरकार को इनकी माँगों को अविलंब मानना चाहिये तथा इन्हें 18000(अठारह हजार) तनख्वाह देना चाहिये।हम पुलिस द्वारा उनपर लाठीचार्ज कि कड़ी निंदा करते हैं तथा यह माँग करते हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब निलंबित किया जाये,रघुवर दास जी आशीर्वाद यात्रा में व्यस्त हैं।कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार राज्य की महिलाओं पर लाठी बरसा रही है, ऐसे में यह नारा महज एक मजाक भर है।
प्रदेश सचिव राजन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंगनबाड़ी सेविकाओं के मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही राज्यपाल महोदय से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप करने की माँग करते हुए उन्होंने उन पुरुष पुलिस कर्मियों पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज कर कार्यवाई की माँग की। यह दुर्भाग्यपूर्ण  है कि कुपोषण के मामले में सबसे अग्रगणी  राज्य की सरकार कुपोषण से लड़ने वाले  वाले आंगनवाड़ी कर्मियों की जायज़ मांगों को पूरा करने के बजाए उनको सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर करती है और  उनको पुलिस से  पीटवाती है।
इस पुरी घटना पर आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित माँग की है:-
●इस पुरे प्रकण पर अबिलंब हस्तक्षेप करें।
●पुरी घटना की जाँच के लिये एक कमिटी का गठन करें एवं दोषियों को दंडित किया जाये।
●महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों अौर उनको आदेश देने वाले पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित किया जाये एवं महिला उत्पीड़न कानून के तहत उन पर मुकदमा दर्ज किया जाये।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजन सिंह, संयुक्त सचिव यास्मिन लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, जिला प्रभारी अंजन वर्मा, कृष्णा किशोर तथा विकास पाठक शामिल थे।

Ranitidine नामक दवा से कैन्सर होने का खतरा,अमेरिकाके बाद भारत में भी प्रतिबंध

 नई दिल्ली. अगर आप भी एसिडिटी (Acidity Medicine) को दूर करने के लिए फेमस दवा रेनिटिडाइन (Ranitidine) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एंटी-एसिडिटी दवा Ranitidine पर सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है. ड्रग कंट्रोलर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रेनिटिडाइन (Ranitidine) दवा में कई ऐसे केमिकल पाए गए हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा हो सकता है. आपको बता दें कि रेनिटिडाइन दवा का इस्तेमाल सिर्फ एसिडिटी में ही नहीं होता, बल्कि कई दूसरी बीमारियों के इलाज में जैसे आंत में होने वाला अल्सर, गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स बीमार, इसोफैगिटिस में किया जाता है. यह दवा मार्केट में अलग-अलग फॉर्मूलेशन में टैबलेट और इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध              >> भारत में इस दवाई का उत्पादन करने वाली कंपनियों को तुरंत प्रभाव से इस दवा का उत्पादन रोकने के लिए कहा गया.

>> ड्रग कंट्रोलर के निर्देशों के तहत डॉक्टरों को यह सलाह जारी की गई है कि वे यह दवाई मरीजों को लेने की सलाह ना दें.
 >> अमेरिका की एफडीए ने सबसे पहले इस दवाई में कैंसर के कारकों पता लगाया था और इस संबंध में अलर्ट जारी किया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली गिरफ़्तार छात्रा को राहत नही


शाहजहांपुर ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा को बुधवार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कोर्ट ने पीडि़ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।छात्रा पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रु.की रंगदारी मांगने काआरोपहै। गिरफ्तारी के बाद छात्रा को मेडिकल के लिए ले जाया गया। उप्र के पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
चिन्मयानंद के वकील महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनके वकील की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया है। यदि जमानत याचिका दोबारा दायर की जाती है उसपर दोपहर एक बजे सुनवाई होगी।

झारखंड के सिमडेगा मे दो हॉकी खिलाडियों के पेड़ से लटके मिले शव सुसाइड नही,बल्कि हत्या के मिले प्रमाण


राँची । डेढ़ माह पहले झारखंड के सिमडेगा जिले में दो आदिवासी हॉकी खिलाड़ियों के शव एक पेड़ से लटके पाए गए थे।  पुलिस द्वारा तुरंत इसे एक खुला और बंद मामला माना गया, जिसने दावा किया कि लड़कियों ने आत्महत्या की क्योंकि वे समलैंगिक संबंध में थीं।


 23 वर्षीय सुनंदिनी बागे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लछड़ा गांव की थीं, जबकि 14 साल की शारदा सोरेंग झारखंड के सिमडेगा जिले के बंजजोर गांव की रहने वाली थीं।  ये दोनों हॉकी के होनहार खिलाड़ी थे।  उन्होंने इस जनवरी में दिल्ली में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया था, और उनके खेल कौशल ने उन्हें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मिलने का मौका दिया।

 उनका शव शारदा के घर से 30 किलोमीटर दूर सिमडेगा के अरानी गांव में एक पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत फांसी से हुई।

 हालांकि झारखंड और ओडिशा के कई मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना की रिपोर्ट दी, लेकिन किसी ने भी इसका पालन नहीं किया।  इस घटना के एक सप्ताह बाद, रांची की एक तथ्यान्वेषी टीम ने कहानी की जमीनी सच्चाई को देखने के लिए 17 से 22 अगस्त के बीच दोनों राज्यों की यात्रा की।

 बहुत सी जांच के बाद, टीम का कहना है कि इस घटना में प्रमुख "अनियमितताएं" हैं, और यह आत्महत्या का एक साधारण मामला नहीं हो सकता है।

Tuesday, September 24, 2019

भूकंप से PoK में भारी तबाही, 19 की मौत-300 घायल, दिल्ली तक महसूस हुए झटके


नई दिल्ली ।

पीओके में आज शाम 4 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है. इतनी तेज जलजले से पूरा उत्तर भारत भी कांप उठा. पीओके के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है, जो कि मीरपुर के करीब है. शुरुआती खबरों के मुताबिक पीओके में भूकंप से भारी तबाही मची हुई है. 55 लोगों की मौत और 300 लोगों के घायल होने की खबर है. वहां सड़कें बीच से फट गई हैं. गाड़ियां पलट गईं.


जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि भूकंप से फिलहाल राज्य में किसी नुकसान की खबर नहीं है. दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं. 


जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि भूकंप से फिलहाल राज्य में किसी नुकसान की खबर नहीं है. दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं. 
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 नापी गई है, इसका केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है. यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है.


भूकंप के झटके  पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं. वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.




शुरुआती खबरों के मुताबिक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. भूकंप का केंद्र PoK का जाटलान इलाका बताया जा रहा है. यह इलाका सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है.

इससे पहले 2005 में भी जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही तेज भूकंप आया था. उसमें कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था. उस समय 7.6 स्केल का भूकंप आया था, जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी.

राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना दुखद एवं शर्मनाक, आप ने इसे तानाशाही सरकार की कायरता बताया



राजभवन के निकट आँगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की घटना दुखद एवं शर्मनाक है, यह तानाशाही सरकार के कायरता का प्रमाण है: जयशंकर चौधरी प्रदेश संयोजक, 'आप', झारखंड


राँची । आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने राजभवन के निकट लंबे समय से अपनी माँगों को लेकर धरने पर बैठी आँगनबाड़ी सेविकाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मंगलवार को लाठीचार्ज की घटना को अत्यंत दुखद अौर शर्मनाक  बताया है। उन्होंने कहा है कि महिला सुरक्षा अौर बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं अौर बेटियों को पुलिस से पिटवा रही है। भाजपा सरकार पुरी तरह तानाशाह हो गई है अौर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जाना इस तानाशाही सरकार के काले चेहरे को उजागर करता है, यह सरकार की कायरता को प्रमाण है।
कहा कि सरकार आँगनबाड़ी सेविकाओं की माँगों को मानने अौर उनसे बात करने की जगह उन पर लाठियाँ चलवा रही है।
उन्होंने माँग की है कि  महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को अबिलंब निलंबित किया जाये अौर उन पुलिसकर्मियों पर महिला उत्पीड़न कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाये।
आम आदमी पार्टी इस घटना की  कड़ी निंदा की है।


Monday, September 23, 2019

मॉब लिंचिंग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने माथे और मुँह पर काली पट्टी बाँधकर राँची यूनिवर्सिटी से अलबर्ट एक्का




राँचीकर्रा के सुवारी जलटंडा में तीन आदिवासियो के साथ  मॉब लिंचिंग, जिसमें केलेम बारला की  मौत हो गई । साथ ही फागु कच्छप तथा फिलीप होरो गंभीर रूप से घायल हुए।इस घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने माथे और मुँह पर काली पट्टी बाँधकर राँची यूनिवर्सिटी से अलबर्ट एक्का चौक तक  विरोध मार्च निकाला। इससे पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रिम्स जाकर घायल फागू कच्छप व उनकी पत्नी से मुलाकात की  तथा पूरी घटना की जानकारी ली।मौके पर मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के  शासन में झारखंड  लिंचिंग खंड बन गया है,एक के बाद एक मॉबलिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं, और इस सरकार को खुद के प्रशस्ति गाण से फुर्सत नहीं है,सवाल पूरे राज्य की कानून व्यवस्था पर है। उन्होने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा और इसके समर्थित संगठनों द्वारा साजिश के तहत मॉब लिंचिंग की  घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पुरी तरह से चौपट हो गयी है।श्री कुमार ने कहा पुलिस जानबूझ कर मॉब लिंचिंग के दोषियों को बचाने के लिये केस को कमजोर करती है और साजिश के तहत भीड़ द्वारा हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को अपनी जांच में ही हत्या के आरोप से मुक्त करने का षडयंत्र करती है । कहा कि  इसका जीता जागता उदाहरण खरसावां में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज़ अंसारी के मामले में आरोपियों को जांच के दौरान ही पुलिस द्वारा हत्या का केस हटाना है और इन सब से परे भाजपा के सांसद और नेताओं के द्वारा मॉब लिंचिंग के दोषियों का माला पहनाकर स्वागत किया जाना  है जो कि काफी शर्मनाक है।प्रदेश सचिव ने कहा कि इस प्रकार भीड़ की आड़ में हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वालों को झारखंड की पुलिस-प्रशासन तथा भाजपा के नेताओं का संरक्षण और समर्थन दिया जा रहा है,आम आदमी पार्टी इसका घोर विरोध करती है।
आप के लोक सभा प्रभारी वशीम अकरम ने कहा कि कर्रा में हुई मॉब लिचिंग के दोषियों के खिलाफ पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करे तथा सरकार अध्यादेश लाकर मॉब लिंचिंग के दोषियों के लिये फाँसी की सजा का प्रावधान करे। साथ ही मांग की है कि इस घटना में मारे गये केलेम बारला के परिवार को 25 लाख रुपये तथा एक नौकरी दे  और घायल फागू कच्छप तथा फिलीप होरो को 10-10 लाख का मुआवजा दे।
विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम, प्रदीप मुंडा, कृष्णा किशोर,उदित कुमार, जितेंदर राम,अमन साव, नवीन प्रभाकर, विकास कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। 


दस दिनों से गायब मशहूर टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी अंशु यादव मिली अयोध्या मे


  (file photo )
कोडरमा । जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र मशहूर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम खिलाड़ी अंशु यादव का पता चला।आदर्श ग्राम चोपनाडीह की अंशु यादव 14 वर्ष पिता किशोर यादव 14 सितम्बर की सुबह करीब 7:30 बजे घर से स्कुल के लिए निकली थी। जो लगातार इतने दिनों तक लापता रही। और इस मामले में अंशु के चाचा रामबोल यादव ने 14 सितम्बर की रात्रि में मरकच्चो थाना में एफआईआर दर्ज करवाकर पुलिस प्रशासन से इसकी खोजबीन की, आग्रह किया था।  लगातार इतने दिन बीतने के बाद सोमवार को अंशु के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस संदर्भ में अंशु के भाई अनूप यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या मंदिर में किसी मुसाफिर ने अंशु को  कई घण्टों से रोते देख उसे रोने का कारण पूछा । जहां अंशु ने बताई की मैं अपनी मां से झगड़ा कर घर से निकल गई और इस मंदिर में पहुंचकर यहीं रह रही हूं। और अब तक मेरी खोज में कोई नहीं पहुंचा।  अब मुझे मेरी मां की याद सता रही है, और मैं घर जाना चाहती हूं।
और इसने अपनी आधारकार्ड  दिखाई । और अपने भाई अनूप यादव का मोबाइल नम्बर बताई। वहीं उक्त मुसाफिर ने इसके भाई के नम्बर पर फोनकर अंशु का खबर बताया। और यह खबर सुनकर अनूप ने उक्त आदमी से अनुरोध कर कहा कि  जबतक मैं अंशु तक नहीं पहुंचता हूं, तब तक उसके रहने की ब्यवस्था कर दीजिए।  उक्त मुसाफिर ने बताया कि  मैं खुद अयोध्या घूमने आया हूं। इसलिए मेरे पास रहने की  सुबिधा नहीं है। इसलिए मैं अंशु को किसी थाने में सुरक्षित रखवा देता हूं। और उसने अयोध्या स्थित कोतवाली थाना में अंशु को सुपुर्द कर थाना के महिला पुलिस से अंशु के भाई से बात करवा दिया। इसकी सूचना मरकच्चो थाना प्रभारी को भी दिया गया।  जानकारी के अनुसार अंशु परसाबाद स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा है। एवं  क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंशु यादव को लापता हूए 9 दिनों के बाद 23 सितम्बर को पता चला। ऐसे में परिजनों को किसी अनहोनी की काफी चिंता सता रही थी। 

अंशु का भारतीय टीम में त्रिकोणीय सीरीज के लिए चयन किया गया था। वहीं अंशु स्टेट लेवल पर  क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। परिजनों के अनुसार अंशु शनिवार की  सुबह 7:30 बजे अपने घर से स्कुल के लिए निकली थी, और इतने दिनों तक गायब थी। पुलिस भी लगातार अंशु की तलाश में प्रयत्नरत थी। और परिजनों से पूछताछ कर अंशु की तलाश कर रही थी। घर से निकलते वक्त अंशु ने काला ट्राउजर और काला टीशर्ट पहनकर निकली थी। वहीं मरकच्चो थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव ने उक्त बातों की पुष्टि करते हुए बताया कि  कोतावली महिला पुलिस से बात होचुकी है।और अंशु को लाने केलिए हमारी पुलिस टीम अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है।और अंशु को अबतक कोतवाली थाना के अभिरक्षण में रखा गया है।

कांग्रेस हो, जेएमएम हो, जेवीएम हो या आरजेडी जो भी देशहित के खिलाफ काम करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी




गोड्डा ।

  मुख्य मंत्री आज पोड़ैयाहाट स्थित मर्सी अस्पताल गये। उन्होने स्पष्ट निदेश दिया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी जरूरत मंदों को मिले। राज्य के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। झारखण्ड के 68 लाख परिवार में से 57 लाख परिवार को योजना से आच्छादित किया गया है। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। अब तक झारखण्ड में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज संभव हुआ है। सभी जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उनके बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में पोड़ैयाहाट में आयोजित जन सभा में कही।

धारा 370 और 35 ए का विरोध करनेवाले राष्ट्रविरोधी कार्य कर रहें हैं:मुुुख्य मंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 और 35 ए का विरोध करने वाले राजनीतिक दल राष्ट्रविरोधी काम कर रहें हैं। क्या ये एक देश एक विधान पर विश्वास नहीं करते। ये पाकिस्तान को अपना सहयोग देकर उनकी ही भाषा बोल रहे हैं। चाहे कांग्रेस हो, जेएमएम हो, जेवीएम हो या आरजेडी जो भी देशहित के खिलाफ काम करेगा, ऐसी पार्टियों का फैसला देश की जनता करेगी। साथ ही मैं यह उन लोगों को कहना चाहूंगा जो राजनीति की चादर ओढ़ कर विकास विरोधी काम न करें।  वर्तमान सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य के विकास में सहयोग करें, बाधक नहीं बने।

Urvashi Rautela brought life to the IIFA 2019 Green Carpet last night



Mumbai ।
The 20th anniversary of International Indian Film Academy Awards saw a homecoming with the event being held in Mumbai for the first time. 

The biggest stars of Indian cinema gathered for the occasion and put their best fashion foot forward for the gala. Every celebrity brought out a piece of their personality to the green carpet but Urvashi Rautela brought a different vibe with a twist to the IIFA awards. 

Actor Urvashi Rautela looked ethereal last night which brought life to the new carpet. She was there as a Grand Finale Showstopper.
She wore a couture by Dar Sara. It was a
 fully embroided nude white rose dress with feathers to highlight her heavily embellished gown. A flowing train with cascading embroidery adds drama to Rautela's avant garde creation.


दो बच्चे के पिता ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से जबरन निकाला


 

गिरिडीह । गांडेय थाना में आवेदन देकर ईंसाफ की गुहार लगाई 2 बच्चे की मां 22 वर्षीय रेश्मा प्रवीण ने अपने  पति मो मतीन अंसारी देवर तानिमूल अंसारी व गजिद अंसारी,ससुर ताहिर अंसारी ग्राम डोकीडीह  द्वारा मारपीट कर घर से निकालते हुए तीन तलाक देने के विरुद्ध गांडेय थाना में गुहार लगाई  है ।

आवेदन मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना म कांड संख्या 120/10 धारा 498A /34,भादिव 3/4 मुस्लिम प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रभारी समेत पुलिस बल ग्राम डोकडीह पीड़िता के पति मोहम्मद मतीन अंसारी के घर गिरफ्तार करने को पहुंची लेकिन मौके से मतीन फरार हो गया । पुलिस लगातार छापेमारी में लगी हुई है ।
जानकारी के अनुसार पता चला कि रेशमा ने लिखित आवेदन में  एक लाख नगद और बाइक  की मांग  उसके पति द्वारा  मांगे जाने व नहीं देने पर मारपीट के साथ तीन तलाक देकर घर से निकाला।

हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई


भोपाल। हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई है। सूत्रों के अनुसार अभी तक जो खुलासे हुए हैं, उसमें सरकार के चार मंत्री और तीन दर्जन के करीब वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी लोगों का वीडियो इन महिलाओं के पास है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या यह सब कुछ साजिश के तहत हुआ है। हालांकि यह रैकेट मध्यप्रदेश में पिछले कई वर्षों से चल रहा था।

गिरफ्तार महिलाओं में आरती दयाल, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और मोनिका यादव शामिल हैं। आरती गिरोह की सरगना है, इसे ही पूर्व सीएम ने मिनल रेसीडेंसी में फ्लैट दिलवाने में मदद की है। इन सभी महिलाएं संगठित गिरोह चलाती थीं। सब अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को ट्रैप करती थी। कोई नेताओं को तो कोई अधिकारियों को ट्रैप करता था।

मंत्रियों के हैं वीडियो बताया जा रहा है कि वर्तमान मध्यप्रदेश के चार मंत्रियों के वीडियो भी इनके पास है। इस वीडियो के जरिए ये महिलाएं उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर ही यह हनीट्रैप गिरोह मंत्रियों से अपना काम निकलवाती थी। यही नहीं उनसे ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर ठेकेदार तक का काम लेती थी। लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है। गिरोह की एक सदस्य बीजेपी तो एक कांग्रेस से जुड़ी रही है। ऐसे में इस मामले में सत्ता और विपक्ष के लोग शामिल हैं।

तीन दर्जन अफसरों के वीडियो कहा यह भी जा रहा है कि इनके पास कई अधिकारियों के वीडियो हैं। उसमें ज्यादातार सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इन अधिकारियों के सीडी इन महिलाओं के पास मौजूद था। पिछले दिनों इस गिरोह ने एक सीनियर आईएएस अधिकारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अभी भी यह बात सामने आ रही है कि इनके पास मंत्रालय में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के वीडियो हैं। बताया जाता है कि इन महिलाओं की एंट्री पर भी मंत्रालय में पाबंदी लगा दी गई  थी।(न्यूज़ डेस्क)

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...