कोडरमा । जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र मशहूर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम खिलाड़ी अंशु यादव का पता चला।आदर्श ग्राम चोपनाडीह की अंशु यादव 14 वर्ष पिता किशोर यादव 14 सितम्बर की सुबह करीब 7:30 बजे घर से स्कुल के लिए निकली थी। जो लगातार इतने दिनों तक लापता रही। और इस मामले में अंशु के चाचा रामबोल यादव ने 14 सितम्बर की रात्रि में मरकच्चो थाना में एफआईआर दर्ज करवाकर पुलिस प्रशासन से इसकी खोजबीन की, आग्रह किया था। लगातार इतने दिन बीतने के बाद सोमवार को अंशु के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस संदर्भ में अंशु के भाई अनूप यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या मंदिर में किसी मुसाफिर ने अंशु को कई घण्टों से रोते देख उसे रोने का कारण पूछा । जहां अंशु ने बताई की मैं अपनी मां से झगड़ा कर घर से निकल गई और इस मंदिर में पहुंचकर यहीं रह रही हूं। और अब तक मेरी खोज में कोई नहीं पहुंचा। अब मुझे मेरी मां की याद सता रही है, और मैं घर जाना चाहती हूं।
और इसने अपनी आधारकार्ड दिखाई । और अपने भाई अनूप यादव का मोबाइल नम्बर बताई। वहीं उक्त मुसाफिर ने इसके भाई के नम्बर पर फोनकर अंशु का खबर बताया। और यह खबर सुनकर अनूप ने उक्त आदमी से अनुरोध कर कहा कि जबतक मैं अंशु तक नहीं पहुंचता हूं, तब तक उसके रहने की ब्यवस्था कर दीजिए। उक्त मुसाफिर ने बताया कि मैं खुद अयोध्या घूमने आया हूं। इसलिए मेरे पास रहने की सुबिधा नहीं है। इसलिए मैं अंशु को किसी थाने में सुरक्षित रखवा देता हूं। और उसने अयोध्या स्थित कोतवाली थाना में अंशु को सुपुर्द कर थाना के महिला पुलिस से अंशु के भाई से बात करवा दिया। इसकी सूचना मरकच्चो थाना प्रभारी को भी दिया गया। जानकारी के अनुसार अंशु परसाबाद स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा है। एवं क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंशु यादव को लापता हूए 9 दिनों के बाद 23 सितम्बर को पता चला। ऐसे में परिजनों को किसी अनहोनी की काफी चिंता सता रही थी।
अंशु का भारतीय टीम में त्रिकोणीय सीरीज के लिए चयन किया गया था। वहीं अंशु स्टेट लेवल पर क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। परिजनों के अनुसार अंशु शनिवार की सुबह 7:30 बजे अपने घर से स्कुल के लिए निकली थी, और इतने दिनों तक गायब थी। पुलिस भी लगातार अंशु की तलाश में प्रयत्नरत थी। और परिजनों से पूछताछ कर अंशु की तलाश कर रही थी। घर से निकलते वक्त अंशु ने काला ट्राउजर और काला टीशर्ट पहनकर निकली थी। वहीं मरकच्चो थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव ने उक्त बातों की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतावली महिला पुलिस से बात होचुकी है।और अंशु को लाने केलिए हमारी पुलिस टीम अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है।और अंशु को अबतक कोतवाली थाना के अभिरक्षण में रखा गया है।

No comments:
Post a Comment