आज दिनांक 25/09/2019 को आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन के समझ आँगनबाड़ी सेविकाओं से मिला तथा उनके आंदोलन को आम आदमी पार्टी के समर्थन तथा उनके साथ खड़ा होने कि बात कही। इसके बाद आँगनबाड़ी सेविकाओं के समर्थन में तीन माँगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
राजभवन पर महिलाओं को संबोधित करते हुये पार्टी कि प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मिन लाल ने कहा कि इनकी माँगें जायज है, सरकार को इनकी माँगों को अविलंब मानना चाहिये तथा इन्हें 18000(अठारह हजार) तनख्वाह देना चाहिये।हम पुलिस द्वारा उनपर लाठीचार्ज कि कड़ी निंदा करते हैं तथा यह माँग करते हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों को अविलंब निलंबित किया जाये,रघुवर दास जी आशीर्वाद यात्रा में व्यस्त हैं।कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार राज्य की महिलाओं पर लाठी बरसा रही है, ऐसे में यह नारा महज एक मजाक भर है।
प्रदेश सचिव राजन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंगनबाड़ी सेविकाओं के मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही राज्यपाल महोदय से इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप करने की माँग करते हुए उन्होंने उन पुरुष पुलिस कर्मियों पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज कर कार्यवाई की माँग की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुपोषण के मामले में सबसे अग्रगणी राज्य की सरकार कुपोषण से लड़ने वाले वाले आंगनवाड़ी कर्मियों की जायज़ मांगों को पूरा करने के बजाए उनको सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर करती है और उनको पुलिस से पीटवाती है।
इस पुरी घटना पर आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित माँग की है:-
●इस पुरे प्रकण पर अबिलंब हस्तक्षेप करें।
●पुरी घटना की जाँच के लिये एक कमिटी का गठन करें एवं दोषियों को दंडित किया जाये।
●महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों अौर उनको आदेश देने वाले पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित किया जाये एवं महिला उत्पीड़न कानून के तहत उन पर मुकदमा दर्ज किया जाये।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव राजन सिंह, संयुक्त सचिव यास्मिन लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, जिला प्रभारी अंजन वर्मा, कृष्णा किशोर तथा विकास पाठक शामिल थे।


No comments:
Post a Comment