Saturday, May 23, 2020

BIRTH OF A STAR IN SUBHASH GHAI’S FILM PARDESH AT AGRA IN UP



This rarest of rare picture shows the first day of shoot with MAHIMA CHOWDHARY with an innovative n unique mahurat from the evergreen blockbuster PARDES at the Agra temple . Subhash Ghai n Mahima started with a small Pooja before shooting the very first shot at the famous Kailash temple at the banks of river Yamuna Agra.
Showman of Bollywood .. had all his previous Mahurats in the big Bollywood style with celebrities etc ... but the highlight was for the Pardes mahurat was one of his units spot boy Bahadur Singh to giving the first mahurat clap instead of any other celebrity.
SRK the hero of pardes n every one on the unit appreciated producer director Subhash Ghai to give so much respect to his last but important unit member.
A day to remember. .... Pardes ran for 50 weeks in theatres.

Thursday, May 21, 2020

धनबाद में विद्युत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के मौके विधायक सहित तीस से अधिक पर लॉक डाउन का मामला दर्ज




#धनबाद।

बरवाअड्डा । सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के मरिचो पंचायत के बनतोड़ गांव में बुधवार को ट्रांसफार्मर उद्घाटन के समय लाकडाउन उल्लंघन के संबंध में गुरुवार को गोबिन्दपुर सी ओ बंदना भारती के आवेदन पर विधायक इन्द्रजीत महतो, राजकिशोर महतो, झरी महतो, महेश प्रसाद महतो, राम प्रसाद महतो, संतोष महतो व 30 अन्य लोगों पर लॉक डाउन उल्लंघन का मामला आज देर रात बरवाअड्डा थाना में दर्ज हुआ । बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने बताया कि सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 81/2020 दर्ज की गई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा रेल मंत्री को पत्र,झारखंड के लिये मात्र एक जोड़ी ट्रेन चलाने पर जतायी नाराजगी




झारखंड के लिये मात्र 1 जोड़ी ट्रेन चलाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयशंकर चौधरी ने रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखकर नाराजगी जतायी है। पत्र में उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के बाद रेल और बस सेवाएं बंद करने के कारण देशभर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, मरीज, पर्यटक तथा अन्य लोग दूसरे शहरों में फंस गए। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों के सामने बड़ा संकट आया। झारखंड के ऐसे प्रवासी मजदूरों की संख्या लगभग दस लाख से भी ज्यादा होने का अनुमान है। रोजगार के संकट तथा आर्थिक परेशानी के कारण उनके लिए बाहर रह पाना बेहद मुश्किल है। सबको घर परिवार की चिंता भी है। इसलिए उन्हें साधनों के अभाव में पैदल, साइकिल, ऑटो, ट्रक इत्यादि के जरिए असुरक्षित स्थिति में आना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज यह देखकर हैरानी हुई की एक जून 2020 से जिन 200 ट्रेन की यात्रा प्रारंभ की जा रही है, उनमें झारखंड के लिए मात्र एक जोड़ी ट्रेन राँची-पटना -राँची के लिए दी गई है। पटना को छोङकर देश के विभिन्न शहरों से झारखंड को सीधे जोड़ने वाली एक भी ट्रेन का इंतजाम न करना हैरान करने वाला है।
श्री चौधरी के अनुसार रेल मंत्री ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि अनुमति के अभाव में झारखंड के लिए ट्रेन नहीं भेज पा रहे हैं। अब तो उन्हें किसी अनुमति की आवश्यकता ही नहीं है। फिर झारखंड को सीधी ट्रेन से वंचित रखने का कोई कारण समझ में नहीं आता।

उन्होंने रेलमंत्री से अनुरोध किया है कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, सूरत, पुणे, कोलकाता, भुनेश्वर, जयपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों से झारखंड के लिए सीधी रेल सेवा का परिचालन प्रारंभ करें। नहीं तो इसके अभाव में प्रवासी मजदूरों को असुरक्षित स्थितियों में यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


धनबाद में छेड़खानी के कारण दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बमबाजी में एक युवक घायल



धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान बमबाजी भी की गई. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी उपद्रवी भाग खड़े हुए. घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है.


#धनबाद: जिले में पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद तीन नंबर चानक के समीप ग्वाला पट्टी और पासी धौड़ा के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान बमबाजी भी की गई. घटना के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटना में सूरज पासी नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. घटना की मुख्य वजह छेड़खानी बताई जा रही है.
सूचना मिलने के बाद पुटकी थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए. पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी बरामद किए हैं. पुलिस ने बमों को निरस्त कर दिया है. विधि व्यवस्था डीएसपी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटे हैं. पुलिस घायल का बयान लेने में जुटी है. बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि जख्मी युवक की बहन ने छेड़खानी के बाद मामला बढ़ने की बात कही है.

Wednesday, May 20, 2020

अपडेट:झारखंड में कोरोना का कहर जारी; बुधवार को 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले,सभी मामले प्रवासी के



Corona Update : झारखंड में बुधवार को कोरोना के 38 नये मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 6 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 2 गिरिडीह, 1 सरायकेला और 1 गुमला के मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 286 हो गयी है। बुधवार को जितने भी पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। एक दिन में झारखंड में कोरोना संक्रमण का यह सर्वाधिक मामला है।

रांची//झारखंड में बुधवार को कोरोना के 32 नये मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 2 गिरिडीह, एक हजारीबाग और 1 गुमला के मरीज शामिल हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 280 हो गयी है.जमशेदपुर के 5 संक्रमितों में से 3 दिल्ली से लौटे हैं. ये सभी गोविंदपुर के रहनेवाले हैं. इसके अलावा दो एमजीएम के क्वारंटाइन सेंटर में थे. इनमें एक मुंबई से लौटा था और एक व्यक्ति की बेंगलुरु की ट्रैवल हिस्ट्री है गिरिडीह के दोनों संक्रमित जमुआ प्रखंड के चनमानो गांव के रहनेवाले हैं.दोनों की सूरत की ट्रैवल हिस्ट्री है.गुमला के मरीज की उम्र 19 साल है.झारखंड में मंगलवार को 9 जिलों से कुल 16 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 6 हजारीबाग जिले के व 3 कोडरमा जिले के, जबकि एक-एक मरीज रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले के थे।

अपडेट:झारखंड में कोरोना का कहर जारी; बुधवार को 32 नये कोरोना पॉजिटिव पाए मिले


*अपडेट*
राज्य में बुधवार को 32 नये कोरोना पॉजिटिव, 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 1 हजारीबाग, 1 गुमला और 2 गिरिडीह के

रांची//झारखंड में बुधवार को कोरोना के 32 नये मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 2 गिरिडीह, एक हजारीबाग और 1 गुमला के मरीज शामिल हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 280 हो गयी है.जमशेदपुर के 5 संक्रमितों में से 3 दिल्ली से लौटे हैं. ये सभी गोविंदपुर के रहनेवाले हैं. इसके अलावा दो एमजीएम के क्वारंटाइन सेंटर में थे. इनमें एक मुंबई से लौटा था और एक व्यक्ति की बेंगलुरु की ट्रैवल हिस्ट्री है गिरिडीह के दोनों संक्रमित जमुआ प्रखंड के चनमानो गांव के रहनेवाले हैं.दोनों की सूरत की ट्रैवल हिस्ट्री है.गुमला के मरीज की उम्र 19 साल है.झारखंड में मंगलवार को 9 जिलों से कुल 16 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 6 हजारीबाग जिले के व 3 कोडरमा जिले के, जबकि एक-एक मरीज रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले के थे।

Tuesday, May 19, 2020

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बजरंग दल द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया




श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हज़ारीबाग़।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव से लोगों की सुरक्षा हेतु बजरंग दल के जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार के द्वारा खाद्य सामग्री वितरित किए गए। भेलवारा पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र केन्दुवा पसेरी के कुछ गरीब असहाय जरूरतमन्द लोगो को खाद्य सामग्री प्रदान किया गया व साथ ही अन्य गरीब असहाय परिवारों की जानकारी ली गई। 




जिन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक दुरी का विशेष ध्यान रखा गया तथा सभी को कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने की जानकारी भी प्रदान की गई। वरुण कुमार कई दिनों से सेवा कार्य में लगे हुए हैं। इस नेक कार्य मे करणी सेना के प्रदेश आई टी सेल प्रमुख रवि सिंह, बजरंग दल के दिलीप कुमार, भेलवारा संयोजक सिकन्दर कुमार,संतोष कुमार, केन्दुआ वार्ड सद्स्य प्रभु हांसदा, मनोज कुमार आदि शामिल थे।

मानव सेवा ही हमारा धर्म है !!

Monday, May 18, 2020

धनबादः गोविंदपुर पुलिस पर सब्जी विक्रेताओं ने लगाया आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला




धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माडा मैदान में सब्जी मार्केट लगाने का समय 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें सिर्फ 2 से 3 घंटे ही सब्जी बेचने के लिए मिलता है. सब्जी खरीदने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम है. ऐसे में उनकी हालत दयनीय हो रही है.

#धनबाद: कोरोना वायरस के कहर के बाद पूरे देश की पुलिस कोरोना वॉरियर्स के तौर पर नजर आ रही है. पुलिस वालों ने लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हाथ बढ़ाया, लेकिन जिले की गोविंदपुर पुलिस पर सब्जी वालों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

सब्जी विक्रेताओं की हालत दयनीय
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माडा मैदान में सब्जी मार्केट लगाने का स्थान निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से मार्केट लगाने का समय 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन माडा मैदान में 11 बजे से ही पुलिस सब्जी वालों को हटाने लगती है और माडा मैदान के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जाता है. मात्र 2 से 3 घंटे ही सब्जी बेचने के लिए मिलता है. सब्जी खरीदने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम है. ऐसे में उनकी हालत दयनीय है. इन लोगों ने 2 बजे तक दुकान खुलवाने की बात कही है. महाजन को देना पड़ता है पैसा लॉकडाउन की इस स्थिति में बहुत सारे दुकान बंद पड़े हैं, जो लोग चाय की दुकान या सत्तू की दुकान चलाते थे, वो अब फल और सब्जी बेचने लगे हैं. लोगों का कहना है कि फल और सब्जी में छूट है, इस कारण वो अपना दूसरा व्यवसाय छोड़ कर फल-सब्जी बेचने लगे हैं. जिससे घर परिवार की रोजी-रोटी चल रही है, लेकिन उसके बावजूद अगर पुलिस प्रशासन निर्धारित समय तक सब्जी और फल बेचने नहीं देगा तो ऐसे में उनलोगों की हालत और भी खराब हो जाएगी. क्योंकि उन्हें महाजन को पैसा देना पड़ता है.कोर्ट कचहरी का खर्च 
सब्जी दुकान में घूम-घूम कर सब्जी वाले को चाय पिलाना भी एक चाय वाले को महंगा पड़ गया. चाय बेचने वाले ने पत्रकार के टीम को बताया कि वह सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को घूम-घूम कर चाय पिला रहा था तो पुलिस ने उस पर भी केस दर्ज कर दिया. उसने कहा कि सब्जी वाले दुकानदार दो-तीन घंटे तक दुकानदारी करते हैं. ऐसे में उन्हें अकेले में जाकर चाय पिलाना क्या गुनाह था. उन्होंने कहा कि इससे उसे भी दो पैसे की आमदनी हो जाती थी. उसका कहना है कि वह कोई भीड़भाड़ भी नहीं करता था, लेकिन पुलिस ने उस पर केस कर दिया. अब वह काफी परेशान है कि इस लॉकडाउन में चाय भी बेचना बंद है वह कोर्ट कचहरी का खर्च कहां से उठाएगा.समय से पहले मार्केट हो जाता है बंद
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस वाले मार्केट इसलिए जल्दी बंद करवा देते हैं, ताकि वह भी जल्दी से फ्री होकर आराम कर सकें. लोगों ने कहा कि जब जिला प्रशासन की ओर से 2 बजे तक समय निर्धारित है तो समय से पहले मार्केट को बंद कराया जाना ठीक नहीं है. वैसे तो पुलिस इस कोरोना कहर में लोगों की मदद करती दिख रही है, लेकिन गोविंदपुर पुलिस के इस तरह के रवैये से लोग काफी परेशान है, हालांकि पुलिस ने इन सभी आरोपों को सही नहीं ठहराया है.

अंजुमन फाउंडेशन कोडरमा ने सीएम राहत फंड के नाम 31 हज़ार का ड्राप्ट डीसी को सौंपा




अंजुमन फाउंडेशन चिन्हित 400 परिवारों को ईद किट मुहैया कराएगी-खालीद खलील 
 
अनूप कूमार पाण्डेय।#कोडरमा।।
आपदा राहत कार्य मे जिले के कई सामाजिक संगठन सरकार व प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक राशन मुहैया करा रही है। साथ ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद कर रही है। अंजुमन फाउंडेशन कोडरमा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी रमेश घोलप को मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम 31,000 रुपये का ड्राफ्ट सौंपा। ड्राफ्ट सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष खालीद खलील ने कहा कि वैश्विक महामारी में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई है। उसी कड़ी में अंजुमन फाउंडेशन ने भी अपने कौमी एकता को मजबूत बनाते हुए अपने दायित्व व कर्तव्यों को निभाने का अल्प प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों में 400 परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके बीच ईद किट शीघ्र ही मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्ग परिवार कोरोना संकट काफी मुश्किलों से जूझ रहे है, अन्य संगठन भी मदद को आगे आये है। अंजुमन फाउंडेशन भी खाद्य सामग्री मुहैया कराएगी। खालीद खलील ने ईद की नमाज़ को लेकर कहा कि जिला प्रशासन का जो भी निर्देश होगा, मुस्लिम समाज उसे शिद्दत से पालन करेगी। सचिव डॉ जावेद ने कहा कि अंजुमन फाउंडेशन आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। फाउंडेशन के माध्यम से जितनी मदद हो सकेगी, उसे पूरा किया जाएगा। अधिवक्ता वासिफ बख्ताबर खान ने कहा कि जो प्रवासी मजदूर कोडरमा पहुंच रहे है। उन्हें घर तक पहुंचाने  के लिए भी तैयार है। साथ ही प्रवासी मजदूर के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था करने में फाउंडेशन अपनी भूमिका निभाएगी। मौके पर मो मोजाहिद,असद खान,नसीम अंसारी(मुखिया),मुशर्रफ खान(मुखिया),हाजी मोहम्मद परवेज़, इनामुल हक़ टिंकू, शाहनूर खान, वसी अहमद, कामरान खान, सद्दाम अंसारी, अमानत खान, बाबु खान, शाहबाज़ अंसारी, शाहबाज़ अमन, मो चाँद, परवेज़ खान आदि मौजूद थे।

COVID-19;One village in Poonch Declared as Red zone and Adjoining Villages as Buffer zones


 


JBSINGH

Poonch,The authorities in Poonch declared One village, in Surankote tehsil of Poonch district,as red zones and their surrounding villages as buffer zones to prevent the spread of coronavirus,after one  COVID-19 Positive case was reported.

The village Hari has been declared as Red zone while the adjoining Villages Mohra Bachai,Sangla,Marhote and Dadi have been declared as Buffers zones, reads the order issued by District Magistrate Poonch,Rahul Yadav.

The order further reads,"the area falling within the radius of 300 meters of  Quarantine centre;Government Higher Secondary School Hari has been declared as Containment zones"

It is pertinent to mention here that the COVID-19 positive patient is labourer and has recently come here from Himachal Pradesh.

 "The Quarantines who were sharing the same bus/Quarantine Centres/ sampling Center; as that of COVID-19 patients belongs to, Villages namely Aral,Plera,chilkri,sansal upper and Mohra java( Panchayt Surankote) has been declared as Buffer zones, "quoting the order issued by the DM poonch.


"The area has become more vulnerable as far as further transmission of the COVID-19 virus is concerned. It is necessary to break further transmission of the disease in the area and it becomes imperative to take stringent precautionary measures like declaring some villages as containment/red zone and surrounding areas as a buffer zone,"DM said in his order.

Invoking prohibitory orders,the District Magistrate said there would be no inward and outward movement of any person from these villages and the people would stay at their homes to ensure complete lockdown.He said there would be no vehicular movement on internal roads.

The EO Municipality Surankote and Tehsildar Mandi have been entrusted with the duty to sensitize the areas as per protocol.

"Further the CMO has been directed to start the process of contact tracing as per the protocol,and should also carry out a complete survey of villages within 300 mtrs of radius where the COVID-19 positive patient stayed,"the order reads.

Special administrators have been deployed for Red and Buffer zones;the Administrators have been asked to ensure the supply of essential commodities in red and buffer zones .

The DM Poonch also appealed to the public to follow the SOPs and help the district Administration in combating the further transmission.

Vidya Balan starrer Shakuntala Devi biopic to premiere exclusively on Amazon Prime Video




_The film has been produced by Sony Pictures Networks Production and Vikram Malhotra_

As Vidya Balan gears up to don the hat of math whiz Shakuntala Devi to teach the world the universal language of mathematics, it’s time for cinephiles to rejoice the return of movies. In an announcement, OTT giant Amazon Prime Video today confirmed that the much-awaited biopic based on the life of mathematician Shakuntala Devi will exclusively premiere for Prime members across 200 countries and territories this June.

Headlined by the National Award winning actress Vidya Balan, as the widely revered as the human computer; the film also stars Sanya Malhotra, who will be seen playing the role of Shakuntala’s daughter Anupama. The movie also stars Amit Sadh and Jisshu Sengupta in pivotal roles. Helmed and written by Anu Menon, the film has been produced by Sony Pictures Networks Productions and Vikram Malhotra. The screenplay is penned by Menon along with Nayanika Mahtani, while the dialogues are penned by Ishita Moitra.

In a statement, Menon said, “Shakuntala Devi’s passion for maths and her determination to spread its joy to the world was unparalleled. She lived ahead of her times and on her own terms - and as we all strive to change the narrative of the female protagonist on screen, her story is one that calls out to be told! And there’s no one better than Vidya Balan to capture Shakuntala’s wit and wisdom! I’m so excited that the film will have its world premier on Amazon Prime Video and everyone will get to experience Shakuntala’s incredible journey and Vidya’s magical portrayal of her soon!”

Sunday, May 17, 2020

रांची के हिंद पीढ़ी में अशांति उत्पन्न होने की घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती,मामला शांत




#रांची।शनिवार की शाम हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें प्राप्त हुई. जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले को शान्त करवाया.

उपायुक्त के निदेशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं एवं पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. सभी से घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने पर पान्डेमिक एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर रांची के डीआईजी एवं आईजी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिस्ठित एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है. जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर ली जाएगी. बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि गण ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का बचाव नहीं करते हैं और प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी.

उपायुक्त श्री रे ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलनाने वाले सावधान रहें. अवमानना करने वालों को होगी जेल. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के अफवाह को फैलने से रोका जा सके.


रांची के हिंद पीढ़ी में अशांति उत्पन्न होने की घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती,मामला शांत




#रांची।शनिवार की शाम हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें प्राप्त हुई. जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं मामले को शान्त करवाया.

उपायुक्त के निदेशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति सामान्य बनी हुई है. उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं एवं पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. सभी से घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने पर पान्डेमिक एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर रांची के डीआईजी एवं आईजी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिस्ठित एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है. जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर ली जाएगी. बैठक के दौरान क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि गण ने कहा कि हम किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का बचाव नहीं करते हैं और प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी.

उपायुक्त श्री रे ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलनाने वाले सावधान रहें. अवमानना करने वालों को होगी जेल. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के अफवाह को फैलने से रोका जा सके.


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...