
श्री प्रसाद सोनी ၊ बोकारो ၊ भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग एवं एनओएसटीसी नेटवर्क के तत्वाधान में साइंस फाॅर सोसाइटी झारखंड एवं विज्ञान जागरण समिति झारखण्ड द्वारा राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस 2018 का दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन बोकारो स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में सफलता पूर्वक हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिक एस ने कहा कि साइंस प्रदर्शनी से बच्चों में स्वयं के प्रति जागरूकता का विकास होता है तथा बच्चों को अपने अंदर छिपी हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
व्यवस्थित अध्यक्ष एवं स्कूल के प्राचार्या डाॅ॰ लता मोहनन ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने मंगलाचरण गाना प्रस्तुत करके सभी का मन मोहा। नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस के महासचिव श्री डी एन एस आन्ंद ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के विकास हेतु इस तरह के समारोह जरूरी है। 26वाँ नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस एवं 21वाँ चाइल्ड राइट्स कांग्रेस पर संक्षिप्त विवरण श्री राजेन्द्र कुमार, क्लस्टर काॅडिनेटर ने दिया। स्कूल के बच्चों ने ‘वृक्ष बचाओ’ और ‘घोस्ट फिवर’ पर ड्रामा प्रस्तुत किया।
विजयी प्रतिभागी रिन्सी सोनी
डाॅ॰ टी पाचाल ने 26वाँ नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस एवं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस केे विजयी प्रतिभागियों का नाम घोषित किया ၊ जिसमें राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (जुनियर ग्रामीण) में विजयी प्रतिभागी-रिन्सी सोनी बोकारो, आलोक कुमार राय देवघर तथा स्वेता कुमारी चतरा ने प्राप्त किया। वहीं राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (जुनियर शहरी) में विजयी प्रतिभागी-ओइशी मुखर्जी देवघर, रबीना प्रवीन लोहरदगा तथा उमंग श्रीवास्तव बोकारो ने प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (सीनियर ग्रामीण) में विजयी प्रतिभागी-हर्षिता राज बोकारो, मौसम कुमार देवघर तथा उत्तम कुमार दुमका ने प्राप्त किया। साथ ही राज्य स्तरीय 26वाँ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (सीनियर शहरी) में विजयी प्रतिभागी-अनुष्का सिंह बोकारो, अधर्व आर्या बोकारो तथा निशंात कुमार शर्मा, बोकारो ने प्राप्त किया। वहीं 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस (जुनियर) में विजयी प्रतिभागी-अंजलि दुबे, किरण कुमारी, तमन्ना प्रियदर्शी, मोहम्मद संजर अंसारी ने प्राप्त किया। 21वाँ बाल अधिकार कांग्रेस (सीनियर) में विजयी प्रतिभागी-प्राची, अदिती सिंह, सौम्या साक्क्षी, अंजली ने प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री एम पी नायक, कार्यकारी अघ्यक्ष (वी जे एस), बोकारो ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डाॅ॰ एस.एस महापात्रा, उपाध्यक्ष श्री सुशीलन, महासचिव श्री शशीन्द्रन काराट एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से श्री सतीश नायर, श्री बालाचंद्रन, श्री बाबूराज, श्री मोहनन नायर, श्री कर्तिकेयन, श्री गोपीनाथन, श्री शिवदासन, श्री सुरेश कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे। उप-प्राचार्या श्रीमति राजलक्ष्मी, उप प्रबंधक श्री वासुदेवन नम्बूदिरीपाद, श्रीमति रंजू, श्री बलराम मजुमदार, श्री राकेश कुमार, श्री विपीन ठाकुर, कुमारी विजया भासन, श्री सुबोध कुमार गोराई, श्रीमति सुभद्रा डी, श्रीमति शीजा एवं अन्य समस्त स्कूल के कर्मचारी एकत्रित होकर इस आयोजन को सफल बनाया और राष्ट्रीय गीत के साथ समापन किया।