भाकपा माओवादी संगठन का इनामी नक्सली जागेश्वर तुरी गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया । असल में गिरिडीह एसपी को यह सूचना मिली थी कि दुर्दांत नक्सली नुनूचंद के दस्ते की हलचल पीरटांड़ इलाके में हो रही है।
सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना सटीक निकली और पुलिस को इस ऑपरेशन में अहम कामयाबी हाथ लगी। नुनुचंद दस्ते का हार्डकोर नक्सली जागेश्वर तुरी भारी मात्रा में कारतूस और एक मैगजीन व रायफल के साथ दबोच लिया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सीआरपीएफ154 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय सदल बल शामिल थे। बता दें कि जागेश्वर के खिलाफ गिरिडीह और धनबाद जिले में चार मामले दर्ज हैं. वहीं नक्सली जागेश्वर के पास से एक राइफल,118 कारतूस सहित कई सामग्री बरामद की गई हैं.
No comments:
Post a Comment