Wednesday, December 5, 2018

गुजरात: राजकोट में मीडियाकर्मी रहीम लाखानी पर कातिलाना हमला; गला घोंटने का प्रयास , एबीपीएसएस ने की हमलावर के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

              न्यूज डेस्क ၊

गुजरात के राजकोट में आज बीजेपी के गुन्डो ने संदेश न्यूज चैनल के पत्रकार रहिम लाखानी पर कातिलाना हमला कर उसका गला घोंटने का प्रयास किया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति इस धटना की कड़ी निंदा करती हैं। भारत के सभी राज्यों में  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर अड़ी पत्रकार संगठन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावाड़ीया ने अस्पताल जाकर पीड़ित  पत्रकार से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया,साथ ही शहर के पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पत्रकार नेता श्री कालावाड़ीया ने कहा है कि वर्तमान समय में देश भर में मीडियाकर्मियों के समक्ष उनके कार्य के निष्पादन में जोखिम तीव्र गति से बढ़ रहे हैं, किंतु सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति गम्भीरता नही बरत रही है, जो काफी अफसोस जनक है ၊

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...