गिरिडीह ၊ डुमरी ई-पोस मशीन की सर्वर समस्या दूर करने,किरासन तेल की डोर-टू स्टेप डिलिवरी करने,जविप्र दुकान की किराया देने,डीलरों को मानदेय देने आदि विभिन्न मांगों को ले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के डीलरों एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सदस्यों ने जुलूस निकाल मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।जुलूस में शामिल डीलरों ने मांगों से संबंधित हस्तलिखित तख्ती लिये अपने मांगों के समर्थन में एवं सरकार
विरोधी नारे लगा रहे थे। जुलूस इसरीबाजार के हटियाटांड़ से निकल कर स्टेशन रोड,इसरीबाजार चौक,बस स्टैण्ड,बेरमो मोड़,वनांचल चौक होते हुए अनुमंडल परिसर पहुंचा जहां जुलूस एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार बंसल ने कहा कि हम सभी डीलर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर उसका व उसके परिवार का पेट भरने का काम करते है ၊ लेकिन डीलरों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार की भरण पोषण के लिए भी मोहताज होना पड़ता है। कहा कि संबंधित विभाग के मंत्री लाभुकों को मोबाइल में संदेश देते हैं कि लिंक नहीं रहने के बावजूद भी लाभुकों को खाद्यान्न दिया जाएगा परंतु ऐसा कोई भी विभागीय आदेश हम डीलरों को नहीं दिया गया है। कहा कि सरकार एवं विभाग के अलग अलग मानदंड होने के कारण आये दिन डीलरों को लाभुकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो सभी डीलर चुनाव में सबक सिखाएगी। इधर एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में जिन समस्याओं व मांगों का उल्लेख है उसमें ई-पोस मशीन में कभी लिंक फेल या आधार श्रवण नहीं रहने के कारण जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं कर पाते हैं जिस कारण कार्ड धारियों को कोप भाजन बनना पड़ता है। सरकार के निर्देशानुसार 25 तारीख तक खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण करने का आदेश दिया गया है जबकि हमें गोदाम से महीने के अंत तक भी खाद्यान्न दिया जाता है इस कारण सरकार का आदेश का पालन कैसे किया जा सकता है। ऐसी व्यवस्था किया जाए कि हर माह के 10 तारीख तक सभी दुकानदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए एवं लिंक फेल या आधार सर्वर को ठीक करा दिया जाए ताकि सरकार का आदेश का हम पालन कर सके। किरासन तेल हम लोगों को अपने खर्च से प्रखंड मुख्यालय से ले जाना पता है इसमें ड्रॉप बनाना है खाली ड्रम लाने भारती ड्राम ले जाने लोडिंग एवं अनलोडिंग का भार हम डीलरों को वाहन करना पड़ता है हमें खाद्यान्न के जैसे किरासन तेल दुकान तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इपीएस मशीन में किरासन तेल का दर हमें जिस दर पर मिलता है उससे कम दर्शाया जाता है इसमें सुधार करने की कृपा की जाए।खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री के द्वारा सभी लाभुकों को दूरभाष पर या सूचना दी जा रही है कि लिंक फेल एवं आधार मैच नहीं रहने के बावजूद डीलर को राशन देना है जबकि जिला आपूर्ति विभाग द्वारा ऐसी कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है।मौके पर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो पंकज कुमार,अरूण जायसवाल रवीन्द्र अग्रवाल दिलीप महतो केदार प्रसाद बरनवाल किरोध रविदास दुर्गा दुर्गा महतो सहिदा खातुन शिवा दास जयनुल खातुन हेमन्ती देवी,प्रयाग पांडेय ललिन सिंह अखिलेश राणा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment