धनबाद । भूली अम्बेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित की और मौके पर कहा कि मानवीय मूल्यों और संवेदनाऔ की रक्षा का अधिकार हमें हमारा संविधान देता है। स्वतंत्र भारत में 1950 को संविधान लागू हुआ और हमें अपने जीवन रक्षा और समृद्धता को लेकर अधिकार मिला। संविधान रचना में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की अहम भूमिका थी। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी, और समाज को संगठित रहने, होने का आह्वान किया। वर्तमान दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के विचारों से समाज शिक्षित, संगठित, शान्ति, सौहार्द के बीच विकसित होगा। सीता राणा ने वर्तमान सरकार द्वारा समाज को बांटने , दुराग्रह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लूट में व्यस्त है और वोट के लिए समाज मे दुराग्रह फैला कर समाज को बांटने का काम कर रही है।
मौके पर सुधीरा देवी, हुस्ना बानो, रीता सिंह, अनिता कुमारी सावित्री कोडा, मालती देवी, जमुनिया देवी, कुसमी देवी, शाहिना बानो आदि मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment