गिरिडीह ၊ गाव-गांव में पाईप से पेयजल आपूर्ति हो सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा संचालित स्वजल योजना का अतकी पंचायत में धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के संग के साथ बैठक कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जिला जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित बैठक में ग्रामीणों को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की सभी मापदंडों एवं संचालन के नियमों को बताया।अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार ने गांव टोलों में पाईप द्वारा जलापूर्ति पहुंचाना सुनिश्चित हो इसके लिए यह योजना संचालित की है।बताया कि इस योजना में आने वाली खर्च का नब्बे प्रतिशत केन्द्र सरकार व दस प्रतिशत ग्रामीणों को करनी होगी। बताया कि योजना का रखरखाव पंचायत के ग्रामीणों को ही करनी है। इस दौरान योजना के कंसल्टेंट एस.वी देशपांडे प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत शिंदे व प्रवीण कांबले पीएचईडी के एई वकील प्रसाद,विक्रम मंडल जेई जयप्रकाश यादव,बबलू हांसदा,मणीकांत,जगदीश कुमार वपंकज प्रसून प्रमुख यशोदा देवी मुखिया गुडिया देवी पंसस सुनीता देवी ,पीएसपी मालो कुमारी जिला समन्वयक कृष्ण कुमार बीटीटी मानिकचंद महतो कैट्स एक्सपर्ट संतोष कुमार उपमुखिया बासुदेव महतो मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा सहित जलसहिया,सेविका, सहायिका,वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment