दुर्गापुर , 16 मई : दुर्गापुर जनरल रेल पुलिस ( जीआरपी ) दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद किया है। वराणसी से सुरेश प्रसाद वरमन नामक व्यक्ति ब्रेक जरनी करते हुये दुर्गापुर स्टेशन पर कोलकाता जाने के उद्देशय से उतरा था।सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिये खड़ा था। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा। ट्राली बैग से रुपये बरामदगी की खबर जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई।
आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास प्लेटफारम नंबर चार पर सुरेश प्रसाद को इधर उधर घूमते देखकर जीआरपी को संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने सही सही कुछ नहीं बताया तो जीआरपी उसे थाना ले गई। जांच पड़ताल में ट्राली से रुपये का थोक थोक बंडल मिला। सुरेश प्रसाद ने स्वीकार किया है कि वह वराणसी से कोलकाता जा रहा था। गिरफ्तार सुरेश प्रसाद से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट , सीआइडी , जीआरपी और दुर्गापुर आयकर विभाग पूछताछ चला रहा है , आखिर यह पैसा किसका है और किस मद में खरचा के लिये लाया गया था।