Showing posts with label Goa. Show all posts
Showing posts with label Goa. Show all posts

Tuesday, March 19, 2019

प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, देर रात दो बजे ली शपथ

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। सावंत ने सोमवार देर रात दो बजे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


शपथ लेने के बाद सीएम सावंत ने इसे बड़ी जिम्‍मेदारी करार देते हुए कहा कि वह मनोहर पर्रिकर के सपनों को पूरा करते हुए गोवा के लोगों की सेवा करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह गोवा के विकास को लेकर मनोहर पर्रिकर के द‍ृष्टिकोण को जारी रखेंगे। हम सब उनके सपनों को पूरा करेंगे।' अपनी बात कहते-कहते सावंत भावुक हो गए। 


46 साल के सावंत आरएसएस काडर से आने वाले गोवा में बीजेपी के अकेले विधायक हैं। इससे पहले वह पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। सावंत का शपथ ग्रहण रात 11 बजे होना था लेकिन सहयोगी दलों की खींचतान की वजह से यह टलता रहा। आखिरकार देर रात दो बजे सावंत ने दो उपमुख्यमंत्रियों और 9 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली।


इन मंत्रियों में एमजीपी के दो सुदीन धावलिकर और मनोहर अजगांवकर के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई, विनोद पालीकर और जयेश सलगांवकर शामिल हैं। वहीं बीजेपी के मौविन गौदिन्हो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाईक और निलेश नाईक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों रोहन खवंटे और गोविंद गावडे को भी मंत्री पद दिया गया है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...