झारखंडी एकता संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह झारखंड विधानसभा सभागार धुर्वा, राँची में आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने किया। संचालन सुनील कुमार एवं एम• एस• भारती ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप आज़म अहमद झारखंड आंदोलनकारी सह् नेता एवं मुख्य संयोजक,अन्तू तिर्की,तसनीम अहमद,गौरी शंकर यादव,राजेश कुमार गुप्ता,अब्बास अंसारी,राजकुमार जी,प्रो रतन तिर्की,कैलाश यादव आदि शामिल हुए!
कार्यक्रम में संक्रमण काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वायरियस को मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की के द्वारा सम्मानित किया गया हैं।


मोहम्मद शाहिद अयूबी, मुन्ना बडाईक,जावेद अख्तर अंसारी,अविनाश कुमार,कुन्दन कुमार सिंह,मोहम्मद जबीउल्लाह,इन्दूमति शालीनी सोरेंग,रिना सिंह,इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,सुलील कुमार,अविनाश कुमार मुन्ना बडाईक आदि ने मुख्य भुमिका निभाये!
वही झारखंडी एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार से मांग की गई कि झारखंड प्रवासी कल्याण आयोग का गठन किया जाय, प्रवासी श्रमिकों का डाटा वेस तैयार किया जाये, श्रमिकों की बिमारी या मौत पर तत्काल मुआवजा देने का घोषणा किया जाये तथा प्रवासी मज़दूरों को समान्य मृत्यु में भी तत्काल मुवाज़ा सरकार के द्वारा दिया जाए।
----------------------------------------------------------


