Wednesday, October 5, 2022
Stone pelting took place in Telodih of Pachamba, Giridih
Saturday, September 24, 2022
दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
● सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें: उपायुक्त...
● असमाजिक तत्वों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के एडमिन के साथ बैठक करेंगे:- उपायुक्त...
● अवैध शराब कारोबारी/दुकानों की सूचना इकट्ठा कर उसपर उचित कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शराब दुकान सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही संचालित हो:- उपायुक्त...
● प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे:- पुलिस अधीक्षक.. ● अफवाह/असमाजिक तत्वों तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को ससमय सूचित करें:- पुलिस अधीक्षक...
● संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेंगे:- पुलिस अधीक्षक...
गिरिडीह।
आज समाहरणालय सभागार कक्ष में आगामी दशहरा पर्व/दुर्गा पूजा के निमित्त विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाया जाए एवं अफवाह तथा अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए जिला प्रशासन को स-समय सूचना दें। बैठक के दौरान उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों से उनके अनुमंडल/प्रखंड व थाना अंतर्गत दुर्गापूजा के लेकर की गई तैयारियों एवं व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पूजा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक करें। समितियों को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराएं। सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करें। जितने भी तालाब है उन सभी की साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई इत्यादि को दुरुस्त करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शहर के आसपास के जिन क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें मरम्मत कराने को संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। शोभा यात्रा में रूट चार्ट का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे मुर्ति विसर्जन में भी निर्धारित समय का विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी से बारी-बारी दशहरा पर्व के मद्देनजर तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुजा के दौरान ट्रैफिक कन्ट्रोल की दिशा में भी चर्चा की गई। आग की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी पण्डालों मे फायर एक्सीटीन्गुइशर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शहर के झुले/लटकते हुए सभी बिजली के तार को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही मानसरोवर तालाब की साफ सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी सभी सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाये। कोई ऐसी गलती न हो, जिससे की प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों/प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से पुजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यों की जिम्मेवारी तय करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने आवागमन की सुगमता को देखते हुए प्रतिमा के ऊंचाई पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही पुजा पण्डाल में संचालित होने वाले साउण्ड सिस्टम के ऑपरेट की सूची भी संबंधित थाना को देने की बात कही। थाना प्रभारी को सभी साउण्ड सिस्टम के प्रतिनिधियों से बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाईन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में समिति के वोलेन्टीयर की तैनाती पूरी तर्त्पता के साथ सुनिश्चित करवाने की बात कही। उन्होने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर डायल 100 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कन्ट्रोल रूम, विडियोग्राफी, ड्रोन एवं सीसी टीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति होगी। ट्रैफिक कन्ट्रोल हेतु वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रावण दहन के दिन रूट डायभट करने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर संवेदनशील स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही जो व्यक्ति 307, 153, 302 केसेस में शामिल है, उनपर 107 की कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध शराब और अवैध पशु का ट्रांसपोर्टेशन होने पर कड़ी कारवाई करें। बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा एएसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, गिरिडीह जिला, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल व अन्य संबंधित अधिकारी एवम पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Saturday, November 13, 2021
टेस्टी मछली नहीं बनाया तो पति ने उतारा मौत के घाट,नाबालिग पुत्र ने पिता व घरवालों पर लगाया आरोप
गिरिडीह.
पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद की ख़बरें आती रहती है. कई बार खाना अच्छी नहीं बनने पर भी पति को खाने की तारीफ करनी पड़ती है, तो वहीं कई बार ये विवाद मारपीट का रूप ले लेती है. एक ऐसा ही मामला गिरिडीह के बिरनी थाना से आई है.
Wednesday, December 30, 2020
हेमंत सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर आजसू पार्टी ने विश्वासघात दिवस का किया आयोजन

Tuesday, April 2, 2019
जेएसएलपीएस के महिला समूह की महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को जागरूक किया
Tuesday, March 26, 2019
बगोदर के गंधोनिया में शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
बगोदर प्रखण्ड के गंधोनियाँ में सोमवार को शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उदघाटन।उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बगोदर के पूर्व क्रिकेटर सुजीत कुमार चौरसिया ने किया।उदघाटन मैच गोमो के माही क्लब परसगजरा और बगोदर के आल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।माही क्लब ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 81 रन बनाए वहीं आल स्टार क्लब ने जबाब में 8 ओवर में 6 विकेट पर 50 रन हीं बना पाया और इस प्रकार से 31 रन से माही क्लब ने उदघाटन मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार को दिया गया।
मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के अध्यक्ष नरेश कुमार,सचिव संजय कुमार,सुनील कुमार शर्मा,महेश कुमार,शम्भू कुमार महतो,सहदेव कुमार,रमेश,सुनील,सीताराम,घनशयाम सन्तोष समेत सैकड़ो खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।मैच की अंपायरिंग करन कुमार और सुरेंद्र कुमार ने की।
तीन सूत्री मांग को लेकर 39 दिन से धरना पर बैठे समाजसेवी कुंजलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल
बगोदर(गिरिडीह) ၊ तीन सूत्री मांग को लेकर 39 दिनों से धरना पर बैठे ग्रामीण समाजसेवी कुंजलाल साव को बगोदर पुलिस ने देर रात्रि बैनर व पोस्टर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि बगोदर पुलिस ने उन पर चुनाव आचार संहिता के तहत जमानती धारा का मामला दर्ज किया था। साथ ही थाने से ही जमानत दिया जा रहा था परन्तु श्री साव ने जमानत लेने से इनकार कर दिया तथा जेल जाने पर अड़े रहे।जिसके कारण पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।जानकारी हो कि विगत 15 फरवरी से ही तीन सूत्री मांग को लेकर वे बगोदर थाना के सामने दिन रात लगातार धरना पर बैठे हुए थे।उनकी मांग थी कि बगोदर बीआरसी के बीईओ रामसेवक दांगी पर एफआईआर दर्ज किया जाय,प्राईवेट स्कूलों में आरटीआइ कानून लागू किया जाय ၊ पिछले 39 दिनो से धरना पर बैठे थे।इसे लेकर बगोदर बीडीओ रवीन्द्र कुमार व सीओ एके ओझा ने कुंजलाल साव को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का हवाला देकर धरना समाप्त करने की अपील की थी ၊परंतु कुंजलाल साव नहीं माने और धरना जारी रखा।आखिरकार बगोदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जबकि उनकी मांग पर किसी ने सुध नहीं ली ၊
Sunday, March 24, 2019
गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरूद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी
Thursday, January 24, 2019
तीन भाजपा विधायकों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
अशोक कुमार ၊ बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर बस पडाव स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो जमुआ विधायक केदार हाजरा व गाण्डेय विधायक जयप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से विशेष बातचीत के क्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायी।उनलोगों ने कहा कि झारखंड मे अब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही हैं,चार साल के दरम्यान में 30 हजार घरों मे बिजली पहुंचायी गयी है,गिरिडीह जिले मे चार सबग्रीड स्टेशन के अलावे 34 पावर स्टेशन बनाए जा रहे हैं ।वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है ।बगोदर में डिग्री काॅलेज की स्वीकृति मिल चुकी है ।सिर्फ टेंडर होना बाकी है ।वहीं पाॅलटेक्नीक काॅलेज बन कर तैयार हो गया है ।बहुत जल्द उसका उद्घाटन किया जायगा। उन्होंने कहा कि कोनार सिंचाई परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है।31मार्च तक नहर मे पानी आ जायगा ।इस बार की बजट की सरहाना करते हुए कहा कि बच्चों व किसानों के लिए विशेष फोक्स किया गया है ।किसानों के हित के लिए सोलर लाइट सोलर पम्प की भी व्यवस्था की गई है ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 हजार रानी मिस्त्री बनाया गया है ।जिससे 60 हजार महिला आत्म निर्भर बनी है ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सखी मंडल बनाया जायगा ।महिला समूह के जैसा पुरूष समूह बनाया जायगा।विधायकों ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष दृष्टिहीन हो गया है,उसे विकास दिखाई नहीं पड़ता है ।
Tuesday, January 22, 2019
नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन;रॉयल स्टेग, ह्विस्की, स्प्रिट आदि बरामद
विलियम जैकब की रिपोर्ट ၊
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुकैया में अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन हुआ । उत्पाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया । इस बाबत उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस नाथू सिंह मीणा व एसडीपीओ से विचार- विमर्श कर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। अहले सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू मुर्मू के घर में छापा मारा जहां से भारी मात्रा में शराब का खेप व इसको तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई है। हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मौके से रॉयल स्टेज का 360 लीटर शराब, स्प्रिट 4 सौ लीटर, कॉर्क 35 सौ पीस, रैपर 3 हजार पीस, असजंक 5 हज़ार पीस, भारी मात्रा में व्हिस्की का काटून आदि समान बरामद किया गया । जो बाजार में खपाने के लिए तैयार किया गया था।
कहा कि इस कारोबार में डब्लू मंडल, संजय पासवान, रूपेश साव समेत अन्य के संलिप्तता की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। संभावना है कि कही और मेटेरियल हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह के साथ साथ सब इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार अनू कुमार ललित कुमार सोरेन बैजनाथ राम के साथ साथ अजय सिंह शंकर सिन्हा सलीम चिश्ती कृपाल पासवान की भूमिका अहम रही।
Wednesday, January 16, 2019
गिरिडीह:8 साल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा,कई बार दे चुका चकमा
काण्ड संख्या 67/11 दफा 376 के मामले में फरार था नामजद अभियुक्त। गिरफ्तारी से पहले भी कई बार चकमा देकर फरार हो चुका है या अभियुक्त
गिरिडीह: कानून के हाथ सबसे लंबे होते हैं इस कहावत को चरितार्थ किया है पचम्बा थाना ने। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला पचम्बा थाने में। बताया जा रहा है कि पचम्बा थाना अंतर्गत ग्राम हंडाडीह निवासी अभियुक्त दिनेश राणा पिछले 8 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
बताते चलें कि अभियुक्त दिनेश राणा पर रेप का आरोप है और पुलिस को हर बार चुनौती देकर चकमा देकर फरार हो जाता था लेकिन इस बार खिचड़ी मेला के दौरान बराकर नदी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पचम्बा शर्मा नन्द सिंह के सूझबूझ से टीम गठित कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खास सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त के पकड़े जाने से पचम्बा थाना क्षेत्र में लोगों में जहां एक और खुशी है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उसे छुड़ाने में बचाने में लगे हुए हैं और तरह-तरह का बहाना बनाकर हथकंडे अपनाकर अभियुक्त को थाना से निकालने में लगे हुए हैं।
क्या पीड़िता को 8 साल बाद भी इंसाफ मिल पाएगा या विगत दिनों दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह इसके लिए भी लोगों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा।
अब देखना यह है कि प्रशासन षडयंत्र का हिस्सा बनती है या कानून को सर्वोपरि मानते हुए अभियुक्त को जेल भेजती है।
Wednesday, January 9, 2019
डुमरी सीओ को ले घमासान,सांसद प्रतिनिधि प्रशांत जायसवाल ने दिया त्यागपत्र
डुमरी: डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि प्रशांत जायसवाल ने अपने पदसे त्यागपत्र दे दिया । त्यागपत्र ईमेल के माध्यम से स्थानीय सांसद को प्रेषित की गई है। त्यागपत्र में लिखा कि बीते छह जनवरी को इसरी
Friday, January 4, 2019
गिरिडीह: डुमरी SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2018 में दर्ज मामले एवं उपलब्धियों की दी जानकारी
डुमरी/गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यालीय कक्ष में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2018 में दर्ज मामले एवं उपलब्धियों की जानकारी दी ၊ साथ ही नववर्ष में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कारोबार पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता दोहराई।एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में चाहे आर्थिक अपराध हो या फिर शराब,कोयला,पशु तस्करी का कारोबार हो उसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने मीडिया एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रकार की अवैध कारोबार व कार्यों की जानकारी देने की अपील की है।एसडीपीओ ने थानावार दर्ज मामलों यथा नक्सल, हत्या,शराब,पशु तस्करी,कोयला चोरी,गृहभेदन,डकैती, लूट आदि से संबंधित दर्ज मामले एवं उपलब्धियों कीजानकारी दी।
. एसडीपीओ ने बताया कि डुमरी थाना में हत्या के चार मामले दर्ज किए गए , जिसमें दो मामलों का उद्भेदन कर लिया गया ၊ वहीं नक्सल से जुड़े दो मामले दर्ज हुए जिसमें एक मामले को एनआईए टेकल कर रहा है जबकि दूसरे मामले में दो अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। वहीं शराब के एक मामले में 348 बोतल शराब की बारामदगी की गई है। इसी तरह
पशु क्रूरता के एक मामले,चोरी के बारह मामले,गृहभेदन के तीन मामले,डकैती व लूट की तीन मामले दर्ज किए गए जिसमें अधिकाधिक मामलों का निष्पादन कर लिया गया है जबकि जरीडीह पंचायत के अकबकीटांड़ में कई इनामी नक्सली सहित भारी में असलहे व विस्फोटक की बरामदगी की गई थी।वहीं सत्रह फरारी व 92 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।निमियाघाट थाना क्षेत्र में छह हत्या के मामले,नक्सल के एक मामले,शराब के चार मामले,कोयला के तीन मामले,चोरी के 22 मामले, गृहभेदन व डकैती के एक-एक मामले दर्ज किए गए।दर्ज मामलों में अधिकांश मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। बताया कि पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से अफीम के अवैध कारोबार में शामिल एक संगठित गिरोह की सरगना सहित उसके सहयोगियों को पकड़ा गया साथ ही पन्द्रह किलोग्राम अफीम जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ थी,को जब्त किया गया ၊ वहीं 224 वारंटी एवं दस कुर्की की कार्रवाई की गई।पीरटांड़ थाना में हत्या की दो मामले,नक्सल के सात मामले,शराब के तीन मामले,चोरी व लूट के दो- दो मामले दर्ज हुए। दर्ज मामलों के अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया। चार स्थायी वारंटी को जेल भेजा गया।मधुबन थाना में एक हत्या की, छह नक्सल की,तीन चोरी की,दो लूट की एवं एक गृहभेदन के मामले दर्ज हुए।मामलों में अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया जबकि माओवादियों की वित्तीय सहयोगी मनोज चौधरी एवं झरीलाल महतो की दस करोड़ रूपयों की संपत्ति जब्त की गई है। खुखरा थाना में हत्या के एक मामले,माओवादियों की दो मामले,कोयला के एक मामले एवं लूट के एक मामले दर्ज किए गए।अधिकांश मामलों का उद्भेदन कर लिया गया है। इस दौरान डुमरी पुलिस निरीक्षक सह डुमरी थाना प्रभारी दिनेश सिंह निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र राय मधुबन थाना प्रभारी बीआर उरांव आदि उपस्थित थे।
गिरिडीह:निमियाघाट पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला डिपो से लगभग 8 टन कोयला किया जब्त,सुल्तान दाढ़ी समेत दो पर मामला दर्ज
डुमरी:निमियाघाट पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला डिपो पर इकट्ठे लगभग आठ टन कोयले को जब्त कर अवैध कोयला माफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कोयला माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया गया।पुलिस दल को निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालेडीह स्थित जंगल में अवैध कोयला जमा किया मिला जिसे निमियाघाट पुलिस ने जब्त कर निमियाघाट थाना ले आई।डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थल पर डंप किया गया कोयला अवैध रूप से व्यापार करने के लिए माफियाओं द्वारा जमा किया गया था। मामले में सुल्तान दाढ़ी जो निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालेडीह का रहने वाला है और कलीम जो बगोदर के रहने वाले हैं, दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी तथा अवैध रूप से कोयले कारोबार में सम्मिलित अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनपर भी पुलिस पैनी नजर रखी हुई है। एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत पर अवैध व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Thursday, January 3, 2019
गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ताज ब्रांड के नकली सरसों तेल व आटा बरामद
गिरिडीह:-
गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मंडल ने टीम गठित कर गुरुवार सुबह बगोदर स्थित तेली टोला में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के गोदाम में छापेमारी की जिसमें भारी मात्रा में नकली ताज ब्रांड सरसों तेल व केमिकल्स तथा नकली ताजमहल आटा समेत अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन मजदूरों को गिरफ्तार भी किया जबकि कारोबारी फरार है। गोदम के बाहर खडे चार वाहनों को भी जब्त कर थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया । एसडीएम मंडल ने बताया कि बगोदर में नकली ताज ब्रांड सरसों तेल एक मिलर मशीन से केमिकल्स द्वारा तैयार करने की सूचना मिली थी। साथ ही ताज महल ब्रांड आटा भी बगोदर के व्यवसायी दिलीप कुमार साहू के गोदाम मे तैयार होकर बाजार में बेचा जाता था।
इसी सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास, सअनि रजनीश कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रमोद पासवान की टीम बनाकर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जिसमें 787 टिना 15 किलो पैक नकली ताज ब्रांड सरसों तेलए तेल बनाने वाला 4 बोतल केमिकल्स, ताज ब्रांड रेपर 1000 पीसए तेल बनाने की मशीन, तेल मापी की मशीन, खाली 972 टिना, 50 किलो का 126 बोरा माई फर्म ब्रांड का आटा 5 किलो, 165 पैकट ताजमहल ब्रांड आटा, रेपर चिपकाने वाला 40 किलो गोदए पैंट समेत अन्य सामग्रियों को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है। तीन मजदूर टिंकु रायए रूपेश कुमार व बिट्टू राय को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ग्राम कन्हायपुरए थाना मोकामा जिला पटना के रहने वाले हैं
Saturday, December 29, 2018
गिरिडीह: दसवीं का छात्र बोकारो के चंद्रपुरा से पाँच दिनों से लापता
बगोदर / गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अन्तर्गत कोड़ाडीह निवासी विरेन्द्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव बोकारो जिले के चन्द्रपुरा में अपने मामा के यहाँ रहकर पढाई करता था। उक्त युवक अपने मामा घर चन्द्रपुरा से पैतृक निवास कोड़ाडीह के लिए 25 दिसम्बर को घर से निकला । लेकिन घर नही पहुँचा ၊ उधर उक्त किशोर युवक के घर नहीं पहुँचने से परिजनो में किसी अनहोनी की आशंका को ले दिन प्रति दिन चिन्ता बढ़ती जा रही है ၊ इधर परिजनो ने बताया कि उक्त युवक इसी वर्ष फरवरी माह में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला है ၊ इस सम्बन्ध में लापता छात्र के दादा टिपन यादव व मामा द्वारा चन्द्रपुरा थाना को सूचना दे चुके है၊परिजनों ने बताया कि लापता छात्र को घर तक पहुँचाने या सूचना देने वाले को उचित इनाम उपहार स्वरूप दिया जाएगा । सूचना मो नं 7091762679 अथवा 9503069691 पर दी जा सकती है ।
गायब छात्र का फाइल
फोटो
Friday, December 21, 2018
गिरिडीह:जब बीच सड़क पर धू धू कर जलने लगी वैगन आर कार
डुमरी/गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप गुरूवार की रात्रि बीच सड़क पर एक वैगन आर कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पाया गया पर तबतक वाहन पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जाता है कि उक्त वाहन से इसरी बस्ती निवासी शाह मोहम्मद की पुत्री साजिया परवीन व सुल्ताना परवीन अपने रिश्तेदार के घर मधुपुर मजार जा रही थी कि यह घटना घटी।वैन का चालक इसरी बस्ती निवासी नौशाद अंसारी ने बताया कि वे वाहन सवार दोनों लोगों को मधुपुर पहुंचाने जा रहे थे। घटना को देख वाहन में सवार दोनों महिलाएं मुर्छित हो गई जिसे इलाज हेतु एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।वाहन हजारीबाग का है। इधर घटना की खबर सुन एसडीपीओ डुमरी नीरज कुमार सिंह एवं निमियाघाट थानेदार शशि रंजन कुमार सदलबल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
Tuesday, December 18, 2018
तूफानी सर्द मौसम की रात गरीबों को उपायुक्त के हाथों मिले कम्बल की राहत
Thursday, December 13, 2018
गिरिडीह: ACB ने भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ लिया गिरफ्त में
गिरिडीह ၊ धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने तालाब निर्माण योजना में रिश्वत लेने के आरोप में भूमि संरक्षण विभाग के कर्मी राकेश कुमार और राकेश पास्कल के गिरिडीह बरगंडा स्थित आवास में छापामारी की,छापामारी में लगभग 3 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।एसीबी की टीम दोनों गिरफ्तार कर्मियों को अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि भेलवाघाटी क्षेत्र में एक बड़ा तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है। इस तालाब के संवेदक ने शिकायत की थी कि उक्त दोनों कर्मियों ने रिश्वत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की मांग की है। एसीबी की टीम ने इस शिकायत की जांच का जाल बिछाया और आज 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरिडीह आवास से दोनों कर्मियों को धर दबोचा।
आवास की तलाशी के दौरान एक ब्रीफकेस में लगभग 3 लाख रुपये नगद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए, जिसे एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है। रिश्वतखोरों की गिरफ्तारी से भ्रष्ट कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप व्याप्त है।जानकारी के अनुसार राकेश पास्कल 2016 में भी एसीबी के हाथों हजारीबाग में रिश्वत लेते धरा गया था।
Thursday, December 6, 2018
गिरिडीह: 'एक दीया राम के नाम' कार्यक्रम में याद किए गए भगवान राम, लोगों ने सैकड़ों दीए जला कर मनाया शौर्य दिवस
युगल किशोर महतो ၊
डुमरी/गिरिडीह: डुमरी अनुमंडल के डुमरी वनांचल चौक के समीप लोगों ने 'एक दीया राम के नाम' के कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान लोगों ने सैकडों दीया जला कर भगवान राम को याद किया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केन्द्र सरकार से अध्यादेश ला कर जल्द अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने की मांग की है।इस दौरान लोगों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने में समय लगेगा। जिसके लिए केन्द्र सरकार ही अध्यादेश लाए। वहीं यह कार्यक्रम शौर्य दिवस के अवसर पर मनाया गया।आपको बताते चलें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के 26 साल पुरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर पूरे झारखंड राज्य में राम के वास्ते एक जलाया गया तथा पूरे जिले में 34 मंडलों में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया है। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल,गिरिडीह जिला खनन प्रतिनिधि बबलू ओझा,जिला परिषद दिनेश महतो,केदार महतो,दीपक सिन्हा,भा0 यू0 मोर्चा अध्यक्ष आशिष कुमार वॉर्डर,निर्मल जायसवाल, अमिताभ जायसवाल, जीवाधन महतो,भाजपा यू मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,महेन्द्र साव,डुमरचंद महतो सहित सैकडों की संख्या में लोग शामिल थें।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...



