डुमरी: डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि प्रशांत जायसवाल ने अपने पदसे त्यागपत्र दे दिया । त्यागपत्र ईमेल के माध्यम से स्थानीय सांसद को प्रेषित की गई है। त्यागपत्र में लिखा कि बीते छह जनवरी को इसरी
में आयोजित सखी मंडल संवाद कार्यक्रम में डुमरी के भ्रष्ट सीओ के पक्ष
में दिए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में व्याप्त असंतोष व जनमानस में
गए गलत संदेश से आहत होकर त्यागपत्र दे रहे हैं।लिखा कि उनके
बयान से पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनों में उनके द्वारा भ्रष्ट सीओ को
संरक्षण देने का संदेश गया है चूंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है
और पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने के कारण कार्यकर्ताओं एवं
जनभावनाओं को नजरअंदाज करना उनके लिये असहजता उत्पन्न करता
है और उनके बयान का समर्थन कर पद पर बने रहना उचित
नहीं है। बता दें कि इसके पूर्व श्री जायसवाल ने बीते 31 दिसंबर को भी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सीओ के भ्रष्ट कारनामों की पोल जगजाहिर किया था ၊ जिसमें पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों व वरीय नेता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment