लातेहार : मंडल डैम परियोजना पर माकपा (CPIM) ने कहा मुआवजा पुनर्वास पहले फिर किया जाय मंडल डैम का निर्माण ၊ कहा रघुवर दास सरकार की संशोधित 2017 की जमीन अधिग्रहण कानुन से आज तक एक भी विस्थापित को कोई फायदा नही हुआ है ၊ मंडल डैम के निर्माण से 15 गांव के लगभग 1700 किसान परिवार प्रभावित होंगे ၊
उपरोक्त बातें माकपा, झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरजीत सिंन्हा ने चंदवा मे पत्रकारों से कही ၊ वे रांची से चतरा जाने के क्रम में चंदवा मे रूके थे ၊
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडल डैम विस्थापन व पलायन की परियोजना साबित होंगी ၊
राज्य मे बोकारो स्टील सीटी, चॉडील डैम परियोजना समेत सभी परियोजनाओं मे लगभग 35 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जििसमें आज तक ग्रामीण विस्थापित पुनर्वास व मुआवजा नौकरी के लिए लड़ रहे हैं ၊
पार्टी ने कहा है कि पुनर्वास नीति के तहत पहले रैयतों को बसाया जाय, उचित मुआवजा भुगतान किए जाएं, नौकरी तथा जमीन देने के बाद ही डैम का निर्माण किया जाय ၊ इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अयुब खान, चंदवा अंचल सचिव रसीद मियां, अजमतुल्ला अंसारी आदि उपस्थित थे ၊
No comments:
Post a Comment