Sunday, January 30, 2022
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर
Friday, March 19, 2021
राम मंदिर पर मुहूर्त शूट के लिए अयोध्या पहुंचे अक्षय
Saturday, February 6, 2021
अब और नहीं सहा जाता.....लिखकर पिता पुत्र डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में एक डॉक्टर पिता और बेटे ने आत्महत्या कर ली है. पिता और पुत्र दोनों पेशे से डॉक्टर थे और पुलिस को 3 सुसाइड नोट बरामद हुए हैं. बेटे के शव के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ हैं, जिसमें एक में लिखा है, 'अब सहा नहीं जाता'.
बताया जा रहा है कि लखनऊ के विभूति खंड में बाप-बेटे दोनों साथ रहते थे. एक ही घर के अलग-अलग कमरे में पिता और बेटे की लाश बरामद हुई है. माना जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है. मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के विभव खंड का है. 75 साल के माधव कृष्ण तिवारी और उनके बेटे गौरव तिवारी (46) ने आत्महत्या की है. मृतक माधव कृष्ण तिवारी रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी थे, जबकि डॉक्टर गौरव तिवारी की पोस्टिंग रायबरेली के पशु चिकित्सालय में थी.
पुलिस ने मृतक गौरव तिवारी के पास से 3 सुसाइड नोट मिले हैं, किन्तु मृतक पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था कि, 'अब और सहा नहीं जाता.' पुलिस ने पिता और बेटे के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.
Sunday, January 13, 2019
कानपुर- इलाहाबाद उच्च पथ पर भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, हुई 3 वाहनों की जबरदस्त टक्का
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर माहौर के पास रविवार सुबह करीब 11.20 रोजवेड बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे चल रही कार समेत तीनो वाहन हाईवे के किनारे खंती में पलट गए। इस भीषण दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान राहुल राज ने 6 लोगों की मौत औऱ 41 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
UP: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में दो कारों की भयंकर टक्कर, पांच की मौत
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह फतेहपुर से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियतंत्रित ट्रक हाईवे के दूसरी लेन में कानपुर से फतेहपुर डिपो की खचाखच भरी बस को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसे के पीछे चल रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीनो वाहन खंती में पलट गए। जोरदार धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन राहत में जुटे गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को निकाला गया। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स, एंबुलेंस मौके की ओर रवाना की गईं। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस औऱ अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में तीन घायलों को मृत घोषित किया जा चुका है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

