Saturday, May 18, 2019

आखिर क्यों एक रोटी के लिए नौकर ने मालकिन का गला रेत दिया गला!

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौकर राजेश ने बताया कि उसे चार रोटी की भूख रहती थी, लेकिन उसकी मालकिन उसे तीन रोटी ही देती थी, जिसकी वजह से वह भूखा रह जाता था.

 हरियाणा के यमुनानगर की न्यू जैन नगर कॉलोनी में एक नौकर ने कथित रूप से एक रोटी के लिए अपनी मालकिन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौकर ने बताया कि उसे चार रोटी की भूख रहती थी, लेकिन उसकी मालकिन उसे तीन रोटी ही देती थी, जिसकी वजह से वह भूखा रह जाता था. इस वजह से उसने अपने मालकिन की गला रेतकर हत्या कर दी.

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद नौकर ने खुद ही मालिक को फोन किया और रिश्तेदारों को भी लेकर घर पहुंचा. मौत की सूचना पाकर जो लोग घर पर आए उन्हें नौकर पानी भी पिलाता रहा. पुलिस के मुताबिक, जब दबिश देकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

 आरोपी नौकर का नाम राजेश पासवान है. उसने 26 साल की रोजी की हत्या कर दी. रोजी के पति दीपांशु स्टोन क्रशर संचालक है. शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया ၊

आखिर वह 19 वर्षीया युवती कौन है ,जिसने सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए विश्व धरोहर मंदिर में किया प्रवेश , और फिर -----

बोधगया बुद्ध की ज्ञान भूमि में कहीं कोई चूक नही हो सुरक्षा की पुख़्ता  कड़ी इंतेज़ाम किया गया हैं । एक मोहनपुर की लगभग 19 वर्षी लड़की अपना पुरानी बैग डस्टबीन में डाल दी और उस बैग के सारा सामान दूसरे नये बैग में लेकर बोधगया से चली गईं । प्रश्न ये उठता है कि उस लड़की को पुलिस हिरासत में रखी है ၊ कल रात से ही कई अधिकारियों ने पूछताछ भी किये हैं लेकिन उसके साथ जो पीड़ा हो रही हैं उसे किसी ने अनुभव नही किया । 


दूसरा प्रश्न , कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक लड़की पुलिस वर्दी में  महिला सुरक्षाकर्मी हवाई चप्पल पहन कर मंदिर में चली गईं, किसी ने कोई पूछताछ नही किया, क्यों ? 


क्या पुलिस महिला बर्दी में कोई घटना की अंजाम देने नही आ सकता हैं । चूंकि हर बार अब तक की जो भी घटनाएं घटी हैं उसमें नई तकनीक व नये तरीके का प्रयोग कर आतंकियों ने दस्तक दिया है । ज़रा सोचिये ........ .  पुलिस बर्दी में ये महिला सुरक्षाकर्मी कौन हैं जो हवाई चप्पल में सुरक्षा भेद कर विश्व धरोहर मंदिर के अंदर चली गई ।


 ये लड़की कौन हैं जिसे पुलिस हिरास्त में लिये हैं

Nationalism has been a recurring Facet of Civilizations since Ancient times

 Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nation, especially with the aim of gaining and maintaining the nation's sovereignty (self-governance) over its homeland. Nationalism holds that each nation should govern itself, free from outside interference (self-determination), that a nation is a natural and ideal basis for a polity,[2] and that the nation is the only rightful source of political power (popular sovereignty). It further aims to build and maintain a single national identity—based on shared social characteristics such as culture, language, religion, politics, and belief in a shared singular history —and to promote national unity or solidarity. Nationalism, therefore, seeks to preserve and foster a nation's traditional culture, and cultural revivals have been associated with nationalist movements. It also encourages pride in national achievements, and is closely linked to patriotism. Nationalism is often combined with other ideologies, such as conservatism (national conservatism) or socialism (socialist nationalism) for example.

Nationalism as an ideology is modern. Throughout history, people have had an attachment to their kin group and traditions, to territorial authorities and to their homeland, but nationalism did not become a widely-recognized concept until the 18th century. There are three paradigms for understanding the origins and basis of nationalism. Primordialism (perennialism) proposes that there have always been nations and that nationalism is a natural phenomenon. Ethnosymbolism explains nationalism as a dynamic, evolutionary phenomenon and stresses the importance of symbols, myths and traditions in the development of nations and nationalism. Modernism proposes that nationalism is a recent social phenomenon that needs the socio-economic structures of modern society to exist.                                                A postcard from 1916 showing national personifications of some of the Allies of World War I, each holding a national flag

There are various definitions of a "nation", however, which leads to different strands of nationalism. Ethnic nationalism defines the nation in terms of shared ethnicity, heritage and culture, while civic nationalism defines the nation in terms of shared citizenship, values and institutions, and is linked to constitutional patriotism. The adoption of national identity in terms of historical development has often been a response by influential groups unsatisfied with traditional identities due to mismatch between their defined social order and the experience of that social order by its members, resulting in an anomie that nationalists seek to resolve. This anomie results in a society reinterpreting identity, retaining elements deemed acceptable and removing elements deemed unacceptable, to create a unified community. This development may be the result of internal structural issues or the result of resentment by an existing group or groups towards other communities, especially foreign powers that are (or are deemed to be) controlling them.[10]National symbols and flags, national anthems, national languages, national myths and other symbols of national identity are highly important in nationalism.

In practice, nationalism can be seen as positive or negative depending on context and individual outlook. Nationalism has been an important driver in independence movements, such as the Greek Revolution, the Irish Revolution, the Zionist movement that created modern Israel, and the dissolution of the Soviet Union. Conversely, radical nationalism combined with racial hatred was also a key factor in the Holocaust perpetrated by Nazi Germany. More recently, nationalism was an important driver of the controversial annexation of Crimea by Russiaand genocide of Rohingya Muslims in Myanmar.

 Nationalism has been a recurring facet of civilizations since ancient times, though the modern sense of national political autonomy and self-determination was formalized in the late 18th century


A postcard from 1916 showing national personifications of some of the Allies of World War I, each holding a national flag

अरविंद केजरीवाल बोले- सोचा था दिल्ली की सातों सीट जीत लेंगे, लेकिन आखिरी लम्हों में..

एक ओर जहाँ 19 मई को देश में अंतिम चरण के चुनाव की तैयारियां चरम पर है ၊ वहीं बीजेपी के दोबारा सत्ता में आने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हुई तो मोदी जी की वापसी मुश्किल है.

लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही सीटों को लेकर हर तरफ अनुमानों का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के नतीजों पर अपना अनुमान लगाया है. केजरीवाल के मुताबिक उन्हें दिल्ली में सातों सीट पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी लम्हों में पासा पलट गया.


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आखिरी वक्त पर आम आदमी पार्टी का सारा वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया. जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी को दिल्ली में कितनी सीटों पर जीत मिलेगी? तो उन्होंने कहा, 'देखिए क्या होता है. दरअसल चुनाव के 48 घंटे पहले तक हमें लग रहा था कि सातों सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी, लेकिन आखिरी लम्हों पर सारा का सारा वोट कांग्रेस को चला गया. ये सब चुनाव से एक दिन पहले हुआ. हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिए ऐसा क्यों हुआ. यहां 12-13 फीसदी वोट मुसलमानों के हैं.'

Friday, May 17, 2019

निजी स्कूल के प्राचार्य के पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों का आरोप बार-बार पैसे के लिए प्रताड़ित करता था अनूप


हजारीबाग ၊ प्रमोद उपाध्याय
 बरही स्थित रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य के पत्नी के संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यहां के इस विद्यालय के प्राचार्य की पत्नी मेधा सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में परिजनों ने बरामद किया है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के पिता सुनील सिंह के बयान पर स्कूल के प्राचार्य अनूप सिंह पर महिला को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि  गया के सुनील सिंह की पुत्री मेधा की शादी 2 मई 2014 इचाक के चोरिया निवासी अनुप सिंह से हुई थी। शादी के समय  परिजनों ने दान दहेज भी दिया था। अनूप ने कुछ दिन पूर्व बरही में यही स्कूल खोला था, जहां अपनी पत्नी के साथ में रहते थे। परिजनों ने बताया कि स्कूल खोलने के बाद से अनूप लगातार उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने दो बार एक एक लाख भी अनूप को दिए थे। बावजूद उसके अनूप लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। 25 दिन पूर्व पैसे की मांग को मना करने पर अनूप ने मेघा की पिटाई की थी। इस संबंध में मेघा द्वारा बरही थाने में आवेदन दिया गया था और उसका इंजरी रिपोर्ट सदर अस्पताल में कराया गया था। मृतका ने पिता से फोन कर अपने हत्या की आशंका भी जताई थी। मृतका के पिता ने बताया कि कई बार इसको लेकर अनूप को समझाने का प्रयास भी किया गया ၊ लेकिन अनूप की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। 16 मई को अनूप ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली। जब वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी का शव जमीन पर रखा हुआ है ना तो सबकी आंखें बाहर निकली हुई है ना ही  जीभ  से पता चलता है कि उसकी हत्या के बाद मौत को फांसी का रूप देने का प्रयास किया गया। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर इस संबंध में बरही थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। कांड के आईओ  ललनसिंह ने बताया कि मामले में जो भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।  वहीं इस मामले में मृतिका के परिजनों ने वहीं एसडीपीओ मनीष कुमार से मिलकर भी मामले की जानकारी दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

राजमहल, दुमका औऱ गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19 मई को मतदान

झारखंड में चौथे व अंतिम चरण में 6258 मतदान केंद्रों पर 45,64,681 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

झारखंड में चौथे व अंतिम चरण (भारत निर्वाचन आयोग का सातवां चरण) में 1- राजमहल (एसटी), 2- दुमका (एसटी) औऱ 3-गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19  मई मतदान होगा. श्री एल खियांग्ते, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज दिनांक 17 मई को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन तीन सीटों के लिए कुल 6258  मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 489  मतदान केंद्र शहर औऱ  5769  मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 45,64,681  मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 23,64,541 पुरुष, 22,00,119 महिला और थर्ड जेंडर के 21 मतदाता है. इसके अलावा 62,762  नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नए मतदाताओं में 38,403 पुरुष, 24,355 महिला और 4 थर्ड जेंडर के हैं. संवाददाता सम्मेलन में श्री विनय कुमार चौबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ अमिताभ कौशल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और श्री आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) मौजूद थे.

3774 है सेवा मतदाताओं की संख्या

श्री खियांग्ते ने बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 3774 है. इन सेवा मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 3670 और महिलाओं की संख्या 104 है. इसके साथ गोड्डा लोकसभा सीट के लिए चार ओवरसीज मतदाता भी हैं.


लोकसभा सीट और मतदान केंद्रों की संख्या

लोकसभा सीट मतदान केंद्र कुल मतदान केंद्र

शहरी ग्रामीण

1-राजमहल 127 1893 2020

2-दुमका 105 1786 1891

3-गोड्डा 257 2090 2347

कुल 489 5769 6258


मतदाताओं की संख्या (29.4.2019 के मुताबिक)


राजमहल दुमका गोड्डा कुल 


कुल वोटर्स

14,53,511 13,96,308 17,14,862 45,64,681

पुरुष 7,41,410 7,18,046 9,05,085 23,64,581

महिला 7,12,091 6,78,255 8,09,773 22,00,119

थर्ड जेंडर 10 07 04 21

नए मतदाता (18-19 साल के) 15,735 23,861 23,166 62,762

पुरुष 9,867 14,459 14,077 38,403

महिला 5866 9401 9088 23,861

थर्ड जेंडर 02 01 01 04

महात्मा गांधी पर विवादित बयान: पीएम मोदी बोले- साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है. एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि वह साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे. मोदी ने कहा कि ऐसे सभी बयान पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में बयानबाजी गलत है. उन्होंने कहा कि मैं चाहूं भी तो साध्वी को मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा. बता दें भोपाल से बीजेपी  की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया और विवाद के बाद माफी भी मांग ली.  गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था. प्रज्ञा ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे.' प्रज्ञा ने कहा था कि' नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें. ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा.'

 हालांकि उन्होंने देर रात अपने इस बयान पर माफी मांग ली. प्रज्ञा ने ट्वीट किया, 'मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए अपने बयान के लिए देश की जनता से माफ़ी मांगती हूं . मेरा बयान बिल्कुल ग़लत था. मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं.'


वहीं  केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट किया था कि गांधी के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है. थोड़ी देर बाद यह कहते हुए सारे ट्वीट्स हटा लिए गए कि हेगड़े का अकाउंट हैक हो गया था.

 वहीं बीजेपी नेता नलिन कतील ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी से की थी. उन्होंने कहा था, 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा

हैरतअंगेज घटना :महिला ने जहर खाया, इलाज के वक्त मुंह में ब्लास्ट, डॉक्टरों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब उसे इलाज के लिए जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया तो इलाके के वक्त महिला के मुंह में विस्फोट हो गया. 

विस्फोट देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई. महिला के मुंह से धुआं निकलने के साथ आग लग गई. घटना के कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया. 

इस बारे में सब इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि महिला की पहचान शीला देवी के रूप में हुई है, जो हरदुआ गंज की रहने वाली थी. उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था.

इमरजेंसी वॉर्ड के एसीएमओ राहुल कुमार ने बताया कि यह अपने आप में अजीबोगरीब घटना है. हमने मेडिकल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा है, जब किसी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हो और उसके मुंह विस्फोट हुआ हो.

एसीएमओ राहुल कुमार ने बताया कि इस घटना इसका वीडियो शोध के लिए हम यू-ट्यूब और अन्य सोशल साइटों पर भी डालेंगे. महिला के मुंह में विस्फोट होने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.

शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला ने विस्फोटक पदार्थ का सेवन किया था. जिस कारण उसकी अन्न नली फट गई. वहीं, कुछ डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि महिला की अन्न नली में गैस से प्रेशर के कारण विस्फोट हुआ.

Thursday, May 16, 2019

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी है. बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने आगे की जांच करने के लिए रोज़ एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में आवेदन करके अनुमित मांगी थी. पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं है बल्कि कोर्ट को सूचना दे देना ही काफी है.

दरअसल,  बोफोर्स कांड का खुलासा 1987 में हुआ था. इसमें तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के ऊपर स्वीडने की कंपनी बोफोर्स को भारतीय सेना को तोपें सप्लाई करने के लिए 64 करोड़ रुपये की दलाली लेने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद राजीव गांधी की सरकार गिर गई थी.

दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद

दुर्गापुर , 16 मई : दुर्गापुर जनरल रेल पुलिस ( जीआरपी ) दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद किया है। वराणसी से सुरेश प्रसाद वरमन नामक व्यक्ति ब्रेक जरनी करते हुये दुर्गापुर स्टेशन पर कोलकाता जाने के उद्देशय से उतरा था।सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिये खड़ा था। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा। ट्राली बैग से रुपये बरामदगी की खबर जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई।

     आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास प्लेटफारम नंबर चार पर सुरेश प्रसाद को इधर उधर घूमते देखकर जीआरपी को संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने सही सही कुछ नहीं बताया तो जीआरपी उसे थाना ले गई। जांच पड़ताल में ट्राली से रुपये का थोक थोक बंडल मिला। सुरेश प्रसाद ने स्वीकार किया है कि वह वराणसी से कोलकाता जा रहा था। गिरफ्तार सुरेश प्रसाद से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट , सीआइडी , जीआरपी और दुर्गापुर आयकर विभाग पूछताछ चला रहा है , आखिर यह पैसा किसका है और किस मद में खरचा के लिये लाया गया था।

बिग ब्रेकिंग: कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.

आयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी बैन लगा दिया है. बंगाल के ADG CID राजीव सिंह को गृह मंत्रालय भेजा गया है. राज्य में 19 मई को 9 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. उससे पहले ही आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.https://www.pscp.tv/w/b6yJKnR3LTEwNTA0MTU0MDI5MzU3NzExMzZ8MU1ZeE5kRHlyb3dHdyu6iUHQo0i64p_XgJuBvhe_9eb7xTtGKL1imcYRyRWr

वहीं ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस प्रकार की हिंसा फिर से हुई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे. राज्य की 9 सीटों पर प्रचार की अवधि शुक्रवार शाम पांच बजे तक थी, लेकिन आयोग ने एक दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया.

मंगलवार की शाम कोलकाता में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद आज पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासत सुलग उठी है. टीएमसी ने ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने को भावनात्मक मुद्दा बना लिया. वहीं बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे पर मूर्ति खंडित करने का आरोप मढ़ रही हैं. वामपंथी दलों का कहना है कि बीजेपी और टीएमसी के झगड़े में पूरा बंगाल जल रहा है.

Wednesday, May 15, 2019

दो दिव्यांगों ने चुना एक दूसरे को जीवन साथी ,आज रिसेप्शन में जुटे गणमान्य लोग

दुर्गापुर , 15 मई : कुदरती करिश्माई ही इसे कहेंगे की दोनों दिव्यांग हैं और दोनों में समानता भी हैं। युवती मुंह से नहीं बोल पाती और कान से सुन भी नहीं पाती है। इसी तरह युवक भी न बोल पाता है न सुन पाता है।

      मंगलवार  के दिन दोनों विवाह बंधन में बंधे। यह शादी औधोगिक शहर दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध प्याला काली बाड़ी में हुई। आज इस दंपति का रिशेप्शन है।

   युवती बर्दवान के मूक बधिर स्कूल से माध्यमिक तक पढ़ाई की है जबकि युवक रंग मिस्री है। सुलेखा के मां का घर दुर्गापुर स्टील टाउनशीप के एजोन के अशोक एवेन्यू में है। उसकी मां सुनीती चटोपाध्याय एक चाय की दुकान चलाती है जबकि युवक अशोक राय अंडाल का है और रंग मिस्री का काम करता है।

     जो सबसे खास बात है वह यह कि , सुलेखा क्रिकेट और बैडमिंटन के खेल में गहरी रुची रखती है। वह जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर दोनों खेल खेल चुकी है और करीब एक सौ से ज्यादा ट्राफी बटोर चुकी है।

      दुर्गापुर के विशिष्ट उधोगपति और कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े राकेश भट्टड़ ने इस शादी में अपनी सराहनीय भूमिका का पालन करते हुये दंपति को वैवाहिकी साम्रगी देकर कन्या दान का पवित्र रस्मअदायगी किया। राकेश भट्टड़ ने बताया , सुलेखा को राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग मिला है। सुलेखा का  कहना है कि , शादी के बाद भी वह क्रिकेट और बैडमिंटन खेल को बंद नहीं करेगी।

Tuesday, May 14, 2019

झारखंड के खूँटी में नाबालिग बच्ची का बाल विवाह होने से रोका गया

खूँटी ၊

खूँटी सदर के डूमर दगा ग्राम मे एक नाबालिग बच्ची का  बाल विवाह  होने से रोका गया।बच्ची की उम्र डूमर दगा स्कूल की प्रवेश पत्र मे 01,01,2002 अंकित है

बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों को बाल विवाह से होनेवाली हानि के बारे में बताया गया। अल्ताफ़ खान ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह करने वाले को 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है

काफी समझाने बुझाने के बाद बच्ची के परिजन 20.05.19 को होने वाले शादी को स्थगित करने और बच्ची की उम्र 18 वर्ष होने के वाद शादी करने का एकरारनामा करने को राजी हो गए।मौक़े पर सुचित्रा मिंज ,BDO,सीता पुष्पा, बाल विकाश परियोजन आ पदाधिकारी, अल्ताफ खान, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड लाइन मेंबर शाहजहाँ खान, बसन्ती मुंडा उपस्थित थे।बता दें ये आज लगातार तीसरा दिन बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता अभियान  था।जैसे जैसे जनाकारी मिल रही है प्रशासन और संस्था के लोग पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे है।सबसे बड़ी बात है लोग समझ रहे है और बाल विवाह  नहीं करने की पहल भी कर रहे है।

JAC 12th Result 2019: झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास

JAC 12th Result 2019: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास हुए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और* jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। करीब डेढ़ लाख बच्चों के झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था। 

यहां देखें JAC 12th Result 2019 के Direct Link

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2019 


झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2019


- साइंस में 93298 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 20447 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 30874 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1841 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं। 


 कॉमर्स में 34686  स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 7115 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 15428 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1886 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं। 


 कॉमर्स में 53186 स्टूडेंट्स और साइंस में 24436 स्टूडेंट्स पास हुए  


साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है


 कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई 

झारखंड बोर्ड कॉर्मस स्ट्रीम का जिलेवार रिजल्ट


सिमडेगा- 89.31

खूंटी- 80.48

कोडरमा- 79.09

प. सिंगभूम- 77.50

बोकारो- 77.07

लोहारदगा- 75.57

रांची- 73.21

पू. सिंगभूम- 72.48

हजारीबाग- 71.41

सरायकेला- 68.26

धनबाद- 68.02

रामगढ़- 67.59

गोड्डा- 66.03

गुमला- 65.91

गिरडीह- 365.64

जमतारा- 63.80

चतरा- 63.03

देवगढ़- 60.66

गढ़वा- 59.69

पाकुर- 59.49

लातेहार- 58.89

दुमका- 57.72

पलामू- 49.11

साहेबगंज- 39.56

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है।

 जेएसी 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च-अप्रैल, 2019 में कराया जाएगा। हर वर्ष जेएसी 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। 2018 में जेएसी 12वीं परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थी। पिछले वर्ष जेएसी ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 7 जून, 2018 को घोषित कर दिया था। साइंस में 48.34 प्रतिशत और कॉमर्स में 67.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जेएसी ने कक्षा 12वीं आर्ट्स के नतीजे 27 जून, 2018 को घोषित किए थे। 12वीं आर्ट्स में 72.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

गिरिडीह में पत्रकार अंजनी पर फायरिंग, शराब के नशे में धुत रिटायर्ड एएसआई ने चलायी गोली

पत्रकार सह अधिवक्ता पर फायरिंग

शराब के नशे में धुत रिटायर्ड एएसआई ने चलायी गोली 

हथियार समेत कारतूस जप्त 

आरोपी बाप बेटा हिरासत में 

गिरिडीह : सोमवार की रात 10 बजकर 15 के आसपास पुलिस विभाग से सेवानृवित जमादार ने शराब ने नशे में धुत होकर जमकर गोलीबारी की. गोलीबारी से अधिवक्ता सह पत्रकार अंजनी सिन्हा बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश सिंह व उसके बेटे अभिषेक सिंह ने जान मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से अधिवक्ता अंजनी सिन्हा पर गोली चला दी। जिससे वे बाल बाल बच गए। घटना की सुचना मिलते ही डीएसपी वन नवीन सिंह दल बल के साथ मौके ए वारदात पर पहुंचा इसके बाद डीएसपी के आदेश पर नगर थाना प्रभारी पंम्पू तालाब पहुंचे। पुलिस को देख शराबी  रिटायर्ड एएसआई बंदूक पुलिस की ओर तान दिया। किसी तरह पुलिस ने बंदूक समेत बाप बेटे को कब्जे में लिया। दोनों के नशे में होने की बात बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर भुक्तभोगी अञ्जनी सिन्हा ने बताया कि वे एक दुकान में समान ले रहे थे उनकी बाइक पर प्रेस लिखा था। अचानक अभिषेक भी उस दुकान के पास आया और गाड़ी साइड करने की बात कही और कहा कि प्रेस वाला है तो क्या हुआ गाड़ी साइड लगाया करो। बकझक होने लगा उसी दौरान अभिषेक अपने रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश को बुला लिया। दोनों मिलकर अञ्जनी सिन्हा को घसीटते हुए पंपु  तालाब के पास ले गए। और घर से दो नाली बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दी। जिससे वे बालबाल बच गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर मेडिकल जाँच  के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ၊

Monday, May 13, 2019

तिलक समारोह का बिषाक्त रसगुल्ला खाने से 30 लोग डायरिया के चपेट में , हालत गंभीर

सतगावां थाना अंतर्गत शिवपुर में गत 8 मई का तिलक समारोह का बचा बिषाक्त रसगुल्ला खाने से लगभग 30 लोग डायरिया के चपेट में आ गए ၊ जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। जिसके बाद सभी को आनन फानन में सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उचित उपचार के बाद  कुछ लोगों की स्थिति शाम करीब 5 बजे सामान्य हुई। बताया जाता है कि शिवपुर निवासी भूषण सिंह पिता मधुसूदन सिंह के पुत्र विनय कुमार का तिलक फलदान समारोह 8 मई को था ၊ जिस तिलक फलदान समारोह का बचा हुआ बिषाक्त  रसगुल्ला 13 मई सोमवार की सुबह बैना के रूप में पडोसियों के बीच बांटा गया था ၊ जिसे पडोसी लोग खाये ၊ बिषाक्त रसगुल्ला खाने के उपरांत कुछ ही क्षणों में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पडोसियों को पेट में दर्द व जलन के साथ उल्टी दस्त शुरू हो गया ၊ इसके बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई ၊ बाद में  ग्रामीणों के मदद से सभी को लगभग 12:30 बजे अपराह्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया ၊ सभी लोगों को स्लाईन भी चढायी गयी ၊ ग्रामीणों में कई छोटे बच्चे भी शामिल थे ၊सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ पंकज कर्मकार ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ၊जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ है ၊ उन्होंने बताया कि बैना का रसगुल्ला 5 दिनों के बाद  बिषाक्त हो गये थे ၊ समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से स्थिति नियंत्रित में  हो गई ၊ बिषाक्त रसगुल्ला खाने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई ၊ जिन लोगों की हालत बिगड़ी उनमें साजन कुमार उम्र 2.5 वर्ष पिता शंकर दास, प्रियांशु कुमारी उम्र 4 वर्ष पिता शंकर दास, सोनाली कुमारी उम्र 2 वर्ष पिता अनिल दास,सुलेखा देवी उम्र 40 वर्ष पति छोटेलाल सिंह,विजय कुमार उम्र 15 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह, गौरव कुमार उम्र 15 वर्ष पिता दिलीप सिंह, विक्रम कुमार उम्र 13 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह, संगीता कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता ब्रजभूषण सिंह, हिमांशु कुमार उम्र 5 वर्ष पिता बबन सिंह, सुलेखा उम्र 40 वर्ष पति रंजन सिंह, गोपाल कुमार उम्र 10 वर्ष पिता ब्रजभूषण सिंह, खुशबू कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता छोटेलाल सिंह,बसंती देवी उम्र 60 वर्ष पति मनोरंजन सिंह, मसो कुंती देवी उम्र 70 वर्ष पति स्व कुलेश्वर मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे ၊ समाचार लिखे जाने तक कई लोगों का उपचार जारी है तथा कई लोगों के ग्रामीण चिकित्सकों से ईलाज करवाने की सूचना है।

पार्टी का गले में पट्टा डालकर वोट देने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज

पार्टी का गले में पट्टा डालकर वोट देने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज

चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी ने की जांच, आरोपों को पाया सही

रांची संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के तहत 6 मई को मतदान दिवस के दिन हटिया - 64 विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या - 288 (सेंट फ्रांसिस स्कूल) में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा गले में डालकर कतार में खड़े होने तथा मतदान करने के आरोप की जांच कार्यपालक दंडाधिकारी रांची श्री राकेश रंजन उरांव के द्वारा की गई। इस सम्बंध में चुनाव ने शिकायतें मिलने कर बाद जांच के आदेश दिए थे। चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद मामले की जांच की गयी।


तथ्य सही पाए जाने पर उनके द्वारा संबंधियों के विरुद्ध अरगोड़ा थाना कांड संख्या 149/ 19 दिनांक 13 मई 2019 धारा 138 (e) रिप्रेजेंटेशन आफ पीपुल्स एक्ट 1951 एवं 188 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा वांछित प्रतिवेदन निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया।


----------------

कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

हजारीबाग ၊ कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार कर लिया है ၊ गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई मामलों का आरोपी रहा है ၊ राज्य और राज्य के बाहर के अपराधियों से भी इसके संबंध बताये जा रहे है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कमल किशोर बताया कि कोचिंग संचालक एस लाल पर गोली चलाने के मामले में पूर्व में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ၊ जिनके स्वीकारोक्ति के आधार पर मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है ၊ यह तीनों युवक जेल में एक साथ बंद थे ၊ वहीं से कोचिंग संचालकों से पैसे वसूलने की योजना बना कर बाहर आए थे ၊ कोचिंग संचालकों पर दबाव बनाने के लिए एस लाल को गोली मारी गई थी ၊उसके बाद से दो कोचिंग संचालकों से 25 लाख रुपए  रंगदारी मांगी जा रही थी ၊ पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए इस युवक को गिरफ्तार किया है ၊ इसी युवक ने कोचिंग संचालक को गोली मारी थी पुलिस ने इस गिरोह के अन्य अपराधियों की पहचान कर ली है ၊ जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Sunday, May 12, 2019

पोलिंग बूथ पर धक्का देकर बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष को जमीन पर गिराया, छलके आंसू

पश्चिम बंगाल से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष के साथ रविवार को घाटाल संसदीय क्षेत्र के केशपुर मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर धक्का मुक्की और मारपीट की गई। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक उनकी गाड़ियों के काफिले पर भी हमला किया गया, जिसमें शीशे तक टूट गए।

उनके साथ मारपीट की घटना उस वक्त हुई जब वे छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट के साथ मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रही थीं। कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की महिला समर्थकों ने घेरकर भारती के साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। भारती इस घटना के बाद रोती हुई भी दिखाई दीं। बीजेपी ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं चुनाव आयोग ने भारती द्वारा मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने और वीडियो बनाने पर रिपोर्ट तलब की है।

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदान में हिंसा और झड़प की खबरें सामने आईं हैं। हिंसा के बढ़ते मामलों में देखते हुए छठे चरण के लिए बंगाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...